Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 12% जीएसटी के अतिरिक्त भार से छात्रों को मुक्त करने के संबंध में लिखा पत्र। जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण के हालिया आदेश से गरीबों व निम्न मध्यम वर्ग के पालकों पर पड़ने वाले 12% जीएसटी के अतिरिक्त भार का उठाया मुद्दा। पेइंग गेस्ट और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को देना पड़ रहा है 12% जीएसटी। मुख्यमंत्री ने जीएसटी के अतिरिक्त भार से मुक्त करने के संबंध अधिकारियों को निर्देशित करने का किया आग्रह। 
 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ आना तय हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि खड़गे 13 अगस्त को जांजगीर आ रहे हैं। वे रायपुर आकर वहां जाएंगे। जांजगीर में अजजा सम्मेलन को संबोधित करेंगे । विस्तृत कार्यक्रम एक दे दिन में जारी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी को भी आना था लेकिन अब तक दौरे की सहमति नहीं मिली है । छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में है। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा चल रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। 13 अगस्त को खड़गे छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चांजगीर चांपा में कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे शिरकत कर सकते हैं। यही से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। सीएम भूपेश बघेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया था। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली प्रवास के दौरान खड़गे को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वो मिनी माता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर जांजगीर चांपा में तैयारी चल रही है। 
बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले की अधिकांश सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। जिले की 6 सीट में से 2 सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। बाकी के 2 सीट पर बीजेपी और 2 सीटों पर बसपा के विधायक हैं। ऐसे में सियासी गलियारे में चर्चा है कि अनुसूचित जाति वर्ग का समर्थन हासिल करने के लिए खड़गे की यहां पर बड़ी सभा कराने की तैयारी चल रही है। इसके पहले भी 21 मई को खड़गे सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने वाले थे पर किसी कारण से उनका दौरा कैंसिल हो गया था। इसके बाद से कयास लग रहा था कि जल्द ही खड़गे का दौरा होगा। ऐसे में संकेत मिल रहा है कि जांजगीर चांपा में खड़गे का भव्य चुनावी कार्यक्रम होगा।
 

 

 panchayattantra24.-रायपुर। आज भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक में आम जनता के लिए बड़ा फैसला लिया गया। शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए आरक्षण होगा। ST-SC,OBC के लिए 58% आरक्षण लागू किया गया। मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। 
उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा राज्य शासन की ओर से दायर एसएलपी में पारित अंतरिम आदेश दिनांक एक मई 2023 के अंतर्गत राज्य में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अनुसार नियुक्ति / चयन प्रक्रियाओं को जारी रखने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है। इस अंतरिम आदेश के अनुरूप ही, अंतरिम तौर पर, मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अंतर्गत करने का निर्णय लिया गया है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र। ट्रेनों के निरस्त और विलंब से चलने के कारण प्रदेशवासियों को हो रही परेशानी का किया जिक्र। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों रहने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों से भी कराया अवगत। ट्रेनों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने का किया आग्रह।
 

panchayattantra24.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ में रेल गाड़ियों का अनियमित परिचालन हो रहा है, जिससे लाखों लोगों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी कर दी जाती है। निरस्त ट्रेनें कब तक निरस्त रहेगी, इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी जाती। 
उन्होंने कहा, यात्री ट्रेनों की निरस्ती के अलावा ट्रेनों के अत्यधिक विलम्ब से चलने से भी रेल यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरे द्वारा पूर्व में रेल मंत्री को भी अनेक अवसरों पर यात्री ट्रेनों के सुचारू परिचालन हेतु ध्यान आकर्षित कराया गया, किन्तु उससे स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।” मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि ट्रेनों के इस तरह असामान्य संचालन से छात्रों, तीर्थयात्रियों, मरीजों, रोजगार के लिये राज्य में आने वाले व्यक्तियों, व्यवसायियों, श्रमिकों तथा परीक्षार्थियों के अनेक पूर्व निर्धारित कार्यो का सम्पादन संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी धीरे-धीरे इसका प्रभाव दिखने लगा है। लम्बी अवधि से ट्रेनों के निरस्त होने तथा विलम्ब से चलने के कारण राज्यवासियों में आक्रोश व्याप्त है तथा जिससे सरकार और रेल्वे की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं।
 बघेल ने पत्र में लिखा है कि “राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का घनत्व राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है तथा दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों के लिये यात्री ट्रेनें ही आवागमन का एकमात्र सुलभ साधन है। देश के अन्य किसी भी राज्य में यात्री ट्रेनों के संचालन संबंधी इतनी अव्यवस्थायें संभवतः नहीं होगी। स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये रेलवे मंत्रालय को राज्य की यात्री ट्रेनों के पूर्ववत सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दें ताकि राज्यवासियों को हो रही समस्याओं का अंत हो तथा उनके आक्रोश को शांत किया जा सके।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया :-
मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा राज्य शासन की ओर से दायर एसएलपी में पारित अंतरिम आदेश दिनांक एक मई 2023 के अंतर्गत राज्य में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अनुसार नियुक्ति / चयन प्रक्रियाओं को जारी रखने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है। इस अंतरिम आदेश के अनुरूप ही, अंतरिम तौर पर, मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अंतर्गत करने का निर्णय लिया गया है।
 

 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आदिवासी मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं। प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला आरक्षित सीट पर होने वाली हार-जीत तय करती है। यही वजह है कि कांग्रेस जहां आदिवासियों का भरोसा बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं, भाजपा आदिवासी समाज के महानायकों की आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा निकाल रही है। विधानसभा की 29 सीट अनुसूचित जनजाति और 10 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए आरक्षित 29 में 27 सीट पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में कांग्रेस के सामने अपना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। इससे पहले 2003 से 2013 तक भाजपा को आदिवासी समाज का समर्थन हासिल था। इस बार आरक्षित सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा को सर्व आदिवासी समाज से भी जूझना पड़ेगा।
 सर्व आदिवासी समाज (एसएएस) ने आरक्षित सीट सहित कम से कम 50 सीट पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। एसएएस के संरक्षक अरविंद नेताम ने ऐलान किया है कि समाज सभी 29 आरक्षित सीट के साथ 20 सामान्य सीट पर चुनाव लड़ेगा। एसएएस मैदान में उतरती है, तो आरक्षित सीट पर समीकरण बदल सकता है। क्योंकि, अधिकतर आदिवासी सीट पर जीत का अंतर दस हजार से कम था। यही वजह है कि पिछले साढ़े चार वर्षों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार आदिवासियों को भरोसा बरकरार रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। एक तरफ जहां आदिवासी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अभियान चला रही है, वही रानी दुर्गावती की प्रतिमाएं स्थापित कर रही है। रानी दुर्गावती को आदिवासी समाज कई दशकों से देवी के तौर पर पूजा करता रहा है। 
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, सर्व आदिवासी समाज के नेता अरविंद नेताम ने चुनाव लडऩे का ऐलान किया है, इस मुद्दे पर समाज में मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि समाज चुनाव लड़ेगा या नहीं, वह उनका मामला है, पर कांग्रेस इसके लिए तैयार है। पार्टी अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने की पूरी कोशिश करेगी। इसके साथ पार्टी एसटी आरक्षित सीट पर जीत दर्ज करेगी। वहीं बीजेपी 90 सीटों पर महिलाओं को उतारने की रणनीति बना रही। 
 मप्र चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, देर रात शाह के घर पर हुई अहम बैठक मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में गृहमंत्री अमित शाह के घर पर रविवार देर रात एक अहम बैठक हुई, जो 4 घंटे तक चली। इस दौरान प्रदेश के नेताओं ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपना फीडबैक दिया। चुनावी तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ इस दौरान सांगठनिक मु्द्दों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में पीएम मोदी के मध्यप्रदेश में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी चर्चा हुई। मीटिंग में यह बात भी रखी गई कि किस तरह प्रदेश और केंद्र सरकार के कामों को प्रभावी तरीके से बूथ स्तर ले जाया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मप्र बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद और क्चछ्वक्क चुनाव प्रभारी और चुनाव सह-प्रभारी भी मौजूद रहे। 
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को मध्य प्रदेश के सागर जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सबसे पहले क्करू मोदी दोपहर सवा दो बजे संत श्री रविदास स्मृति स्थल का भूमि पूजन करेंगे और इसके बाद संत शिरोमणि  रविदास स्मारक का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम लगातार कर रहे हैं राज्य का दौरा बीजेपी के लिए मध्य प्रदेश की अहमियत कितनी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीनों में पीएम मोदी 3 से ज्यादा बार मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। वहीं गृह मंत्री भी इतने ही बार राज्य में आ चुके हैं। बीते 1 जुलाई को उन्होंने राज्य के शहडोल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मैंने आदिवासी समाज के लोगों के बीच वक्त गुजारा है। यह सिकल सेल एनीमिया से बचाने का संकल्प है। ये संकल्प है हर साल सिकल सेल एनीमिया की की गिरफ्त में आने वाले 2।5 लाख बच्चों और उनके परिवारजनों के जीवन बचाने का।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मीनाक्षी नगर बोरसी दुर्ग स्थित गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गृहमंत्री श्री साहू के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायकगण अरुण वोरा एवं देवेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में छत्तीसगढ़ आर्थिक मंदी से अछूता रहा। उन्‍होंने कहा कि राजधानी रायपुर में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए ‘वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ की स्थापना होगी। इसके लिए राज्य सरकार ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया‘ को पांच एकड़ जमीन देगी। राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘‘उत्कर्ष‘‘ के दूसरे दिन अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसी भी राज्य और देश की आर्थिक प्रगति में चार्टर्ड एकाउंटेट्न्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट व्यापार, व्यवसाय और उद्योग के आईने की तरह होते हैं, जो उनकी वास्तविक आर्थिक स्थिति को दिखाने का काम करते हैं और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मार्गदर्शन देकर अपना योगदान देते हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से छत्तीसगढ़ में पिछले पौने पांच वर्षों में कृषि, उद्योग, व्यापार के क्षेत्र में उत्साहजनक वातावरण निर्मित हुआ है। राज्य सरकार की नई उद्योग नीति से नए-नए उद्योग धंधे प्रारंभ हुए हैं। खेती-किसानी आज छत्तीसगढ़ में लाभ का व्यवसाय बन गया है। पिछले पौने पांच वर्षों में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या 12 लाख से बढ़कर 26 लाख हो चुकी है। खेती का रकबा 22 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 32 लाख हेक्टेयर हो गया है। समर्थन मूल्य पर पहले जहां 55 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी होती थी, वहीं इस वर्ष हमने 107 लाख मेट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। कोरोना काल में जब सभी जगह आर्थिक मंदी का प्रभाव था, छत्तीसगढ़ इससे अछूता रहा। उद्योग, व्यापार सहित सभी सेक्टरों में उन्नति हुई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के प्रथम कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रमेश सूरजमल गर्ग ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभरा है। आज छत्तीसगढ़ देश के किसी भी अच्छे राज्य से स्पर्धा कर सकता है। आईसीएआई के वाइस प्रेसीडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य की इकॉनामी कैसे ग्रोथ करें, रिवेन्यू कलेक्शन कैसे बढ़े और नागरिकों को कैसे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बेहतर योगदान दे सकते हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रगान के रचयिता, कवि, उपन्यासकार, नाटककार, चित्रकार रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए उन्हें याद किया। डॉ. महंत ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर मानवतावादी विचारक थे, जिन्होंने साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय दिया। रवींद्रनाथ टैगोर भारत ही नहीं एशिया के प्रथम व्यक्ति थे। जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1913 में उनकी कृति गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका मानना था कि छात्रों को प्रकृति के सानिध्य में शिक्षा हासिल करनी चाहिए, अपने इसी सोच को ध्यान में रख कर उन्होंने शांति निकेतन की स्थापना की थी। देश की उन्नति और प्रगति में उनका अमिट योगदान रहा है।