Browsing: रायपुर

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगी। यहां वे ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सुश्री उइके 10 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगी और जिंदल गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगी।
राज्यपाल उइके दोपहर 2.25 बजे ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ आयेंगी एवं दोपहर 2.30 बजे से ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 3.55 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिकवि व महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
महाकाव्य रामायण युगों-युगों तक हिंदू धर्म के एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक ग्रंथ के तौर पर पढ़ा जाएगा। रामायण लिखने का श्रेय एक ऐसे ऋषि को जाता है, जो कभी डाकू हुआ करते थे। हालांकि बाद में नारद मुनि के साथ हुई मुलाकात के बाद उनका ह्रदय परिवर्तित हुआ और उन्होंने लूट पाट करना छोड़कर सत्कर्म का मार्ग अपनाया। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, अपने पापों की क्षमा मांगने के लिए रत्नाकर ने ब्रह्मा जी का कठोर तप किया। तप में लीन रत्नाकर के शरीर पर दीमक की मोटी परत चढ़ गई। ब्रह्मा जी ने उनके तप से प्रसन्न होकर उन्हें वाल्मीकि नाम दिया। कहा जाता है कि जब प्रभु श्रीराम ने माता सीता को त्याग दिया था, तब वह ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में रहने लगी थीं, जहां उन्होंने अपने दोनों पुत्र लव और कुश को जन्म दिया था। ऋषि वाल्मीकि ने ही महाकाव्य रामायण लिखी। ऋषि वाल्मीकि का जन्म आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था।

रायपुर। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्टरों और कमिश्नरों से चर्चा की। आज सीएम राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर बड़े नाराज थे। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात दौरे के दौरान राजस्व अमले की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें बहुतायत में मिलती रही है।
मुख्यमंत्री ने नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने सभी कलेक्टरों को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने कहा। राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं जाएं। नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित करें।
संभाग कमिश्नर भी दफ्तरों से निकल कर तहसीलों का नियमित निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी। नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को चेताया। भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का तबादला करने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से राजस्व अमले का स्थान परिवर्तन होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर व एसपी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि विजिबल पुलिसिंग नजर आनी चाहिए और अपराधों की रोकथाम करते हुए केवल छोटे स्तर पर कार्यवाही न करें और आँकड़े न देकर ठोस कार्ययोजना को अंजाम दे।कांफ्रेंस में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा, संभाग कमिश्नर एवं आईजी पुलिस व सभी जिलों के कलेक्टर एवं एसपी उपस्थित हैं। कांफ्रेंस की शुरूआत में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने राज्य में अपराध की स्थिति पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी। श्री जुनेजा ने चिटफंड कंपनियों पर की गई कार्रवाई के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि निवेशकों को चिटफण्ड राशि की वापसी मुख्यमंत्री बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। हालांकि चिटफंड के मामलों में धीमी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जतायी और चिटफंड कंपनियों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि चिटफंड कंपनियों की अन्य प्रदेशों में संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करें और कोर्ट के माध्यम से ऐसे मामलों में शीघ्र कुर्की कराएं। गौरतलब है कि राज्य सरकार के प्रयासों से चिटफंड कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए निवेशकों की लगभग 40 करोड़ रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के भीतर एवं पड़ोसी राज्यों से आने वाले नशीले पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखें और इनकी तस्करी को जड़ से खत्म करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से ख़त्म करने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करे और इसके लिए पड़ोसी राज्यों से भी हर स्तर पर जरूरी समन्वय करें। मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिए कि वो ऐसे मामलों के सोर्स तक पहुँचकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें तथा नशे के सेवन से घटित हिंसात्मक घटनाओं में केवल तात्कालिक कार्यवाही न करें बल्कि नशे की जड़ तक पहुँचें। उन्होंने सभी जिलों से सख्त लहजे में कहा कि नशे का सामान आसानी से क्यों उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कठोर कार्रवाई करें ताकि नशे की सामग्री की उपलब्धता कहीं न रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध शराब मिलने की घटनाओं पर कड़ी नाराज़गी भी जाहिर कीसमीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के एसपी को ये भी निर्देश दिए हैं कि ऑनलाईन जुआ पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि महिला एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि अनूसूचित जाति, जनजाति के विरुद्ध अपराधों पर पीड़ित को सहायता राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराएं और चाकूबाजी की घटनाओं पर भी तेजी से कार्रवाई करें। उन्होने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए कि ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी ना हों और अपराधियों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के एसपी से विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी एसपी स्वयं रात्रि गश्त में निकलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओ के विरुद्ध अपराधों को रोकने के लिए राज्य में जल्द ही महिला गश्त पीसीआर वाहनों की शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने अधिकारी सजग रहकर कार्य करें।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सिल्वर मेडल भी प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 90 और कक्षा 12वीं में 35 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक श्री रामपुकार सिंह, श्री धनेन्द्र साहू, श्रीमती अनिता शर्मा, श्री देवेन्द्र यादव और श्री राजमन बेंजाम समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार आज कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा की प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 125 छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराई गई। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्रों ने हेलीकॉप्टर में उड़ान का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला एवं सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचकर सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पढ़ाई के प्रति आपकी लगन के लिए आप सभी को हेलीकॉप्टर राइड का उपहार दिया है, अब आगे भी आप सभी को अच्छे से पढ़ाई करनी है और बड़े बड़े पदों पर जाना है। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2022 के आयोजन में 7 सीटर हेलीकॉप्टर में एक बार में 7 विद्यार्थियों को सैर कराई गई। 119 छात्र-छात्राओं को पालकों की सहमति से हेलीकॉप्टर राइड कराई गई। राजनांदगांव के संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दसवीं में 97.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा यामिनी कुंजाम ने बताया कि मैंने सिर्फ सपना ही देखा था कि हेलीकॉप्टर में बैठूंगी, लेकिन आज मेरा सपना मुख्यमंत्री जी ने पूरा कर दिया, मैं बहुत खुश हूं। रायगढ़ जिले के पुसौर अभिनव विद्या मंदिर की कक्षा बारहवीं में 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अंजलि सतपथी ने कहा कि हेलीकॉप्टर में बैठना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है, बहुत मजा आया, मैं बहुत खुश हूं। हमारे मुख्यमंत्री जी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जांजगीर चांपा जिले के गवर्मेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिरगहनी की कक्षा बारहवीं में 95.00 प्रतिशत प्राप्त करने वाली छात्रा ज्योति कैवर्त ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत खास और यादगार रहेगा, मैंने कभी नहीं सोचा था हेलीकॉप्टर में बैठ पाऊंगी लेकिन मुख्यमंत्री जी ने मुझे हेलीकॉप्टर की सैर करा दी, मैं बहुत खुश हूं। जिला नारायणपुर के अबुझमाण्ड के स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ के विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्र देवानंद कुमेटी ने बताया कि मैंने दसवीं बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, मैं जहां रहता हूं वहां सूरज की रोशनी भी मुश्किल से पहुंचती है, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने मुझे हेलीकॉप्टर से खुले आसमान की सैर करा दी, मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद। जिला महासमुंद के लंहगर स्थित नवजीवन मिशन हाई स्कूल के दसवीं बोर्ड में 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र शुभम निषाद ने बताया कि हेलीकॉप्टर राइड को लेकर मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन हेलीकॉप्टर में बैठकर बहुत मजा आया, पूरी राजधानी का नजारा देखा, मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के लाखनटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरासी के बारहवीं कक्षा में 80.00 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र शिवप्रसाद बैगा ने बताया कि मेरे पूरे परिवार में उत्साह है कि मैं हेलिकॉप्टर की सैर करूंगा, मेरे पापा खुद यहां तक लाये मुझे, मुख्यमंत्री जी को मेरा और मेरे पूरे परिवार का धन्यवाद। इस मौके पर ऋतु साव, नैंसी पटेल, नेहा प्रधान, विनीता सुपकर, अंजलि नायक, कु.ज्योति, अंजलि सतपथी, पांचवे राउंड में नूपुर पटनायक, कनकना घरमी, शैली यादव, मुस्कान वर्मा, शीतल, तनीषा पटेल, लिसा लोहिया, छठवें राउंड में समीक्षा देवांगन, हेमा दत्ता, भावना साहू, पल्लवी साहू, दीपाली सूर्यवंशी, दिशा दुबे, संजना बर्मा, नंदिनी यादव, सातवें राउंड में एकता रानी साहू, नीलम केंवट, सुष्मिता मनहर, कु.उषा, वर्षा देवांगन, मानसी साहू, आठवें राउंड में पूजा सिन्हा, भवानी पटेल, वैशाली साहू, मुस्कान गजभिये, ज्योति मेहर, कु.नागेश्वरी, उमा सोनी, नववें राउंड में अनिशा एक्का, नुरिचा साहू, भाविका सिन्हा, अनुराधा जायसवाल, इंदु चंद्रवंशी, कु.ममता, दीपिका वर्मा, दसवें राउंड में महक अग्रवाल, प्राची भोई, भूमिका पटेल, खुशी यादव, कुसुम साव, मेघा श्रीवास्तव, रामकुमारी बिरहोर, ग्यारहवें राउंड में नूपुर बिस्वास, साक्षी चौरड़िया, विभा रानी यादव, प्रियांशु पाठक, अंजलि कुशवाहा, डिगेश्वरी, चाँदनी मौर्य, बारहवें राउंड में पंकज कुमार साहू, जय प्रकाश कश्यप, कमलेश सरकार, वेनुकांत कुर्रे, रितेश कुमार साहू, शिवम साव, अक्षय शर्मा, तेरहवें राउंड में कृष कुमार, मयंक गोयल, विवेक कुमार देवांगन, प्रेम बिस्वास, एकांत प्रधान, जितेंद्र बरहा, रमेश, चौदहवें राउंड में आलोक कुमार साहू, शुभम निषाद, धर्मेन्द्र पटेल, क्वेश कुमार, कुलदीप चतुर्वेदी, चिराग अग्रवाल, कुशंक कुमार, पंद्रहवे राउंड में भूपेश कुमार गजेंद्र, डोंगेश्वर साहू, चंद्रकांत श्रीवास, तेजस सोमवार, अमन कश्यप, रजत शर्मा, यशवंत सिदार, सोलहवें राउंड में हर्ष तिवारी, नीरज कोसरिया, सन्तोष कुमार यादव, चिंतामणि साहू, रूपेंद्र, सुमित वेरधा, शिव प्रसाद, सत्रहवें राउंड में युगांत कुमार साहू, हिमांशु तिवारी, श्रीराम गुप्ता, देवानंद कुमेती, प्रीतम बैगा, परीक्षित बिरहोर, प्रदीप राम ने हेलीकॉप्टर से जॉयराइड का आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने 5 मई को घोषणा की थी कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपरों को हेलीकॉप्टर की सैर कराएंगे। मुख्यमंत्री की इसी घोषणा पर अमल करने 8 सितंबर को सुबह 8 बजे से मेधावी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की जायराइड कराई गई।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा में बड़ा खुलासा हुआ है। शातिर सटोरियों ने बिना जानकारी के लोगो के चोरी छिपे बैंकों में खाते खुलवाए। रायपुर के नयापारा निवासी शेख कमालुद्दीन को विश्वास में लेकर आधार कार्ड, पेन कार्ड और फोटो के साथ बंधन बैंक में खाता खुलवाया। खाते की जांच में हुआ बड़ा खुलासा। आरोपी आशीष भलकर, नावेद कुरैशी और प्रीतम अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कोतवाली थाना में दर्ज हुआ है। इस मामले में पीड़ित युवक से बेरोज़ारी के दौरान नया काम दिलवाने के नाम पर बचपन का साथी आरोपी आशीष भलकर ने लिए थे पीड़ित के दस्तावेज। आरोपी आशीष भलकर ने ऑनलाइन बिजनेस के नाम मे फायदा होने का लालच देकर लिए दस्तावेज।आरोपियों ने बैंक में पीड़ित के मोबाइल नंबर की जगह अपना नंबर लिखवाया था ।पूछताछ के लिए घर पहुंची पुलिस तो बैंक में खाता होने की जानकारी मिली है।बैंक में 30 लाख रुपए के लेनदेन होने के सुबूत मिले है ।आरोपी भलकर और प्रीतम अग्रवाल तात्यापारा स्थित जायका ब्रियानी के संचालक हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस शुरू। डीजीपी अशोक जुनेजा चिटफंड कंपनियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दे रहे है. निवेशकों को चिटफण्ड राशि की वापसी मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है. कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई और चिटफंड कंपनियों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए. आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा – नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करें और सख्त कार्रवाई करे। अन्य राज्यों से हर स्तर पर जरूरी समन्वय करें एवं सोर्स तक पहुँचकर करें कार्रवाई।
 

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भारत जोड़ो पद यात्रा की तैयारी के संबंध में चर्चा, देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस माह में जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के गतिविधियों के संबंध में बारी बारी से ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही बैठक में बूथ स्तर पर पदयात्रा की दिशा निर्देश दिया गया। जिला कांग्रेस के निर्देशन में सभी प्रकोष्ठ के मोर्चा संगठन बैठक में भाग लेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकार्यो व कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना है। पदयात्रा के दौरान मूलभूत समस्याओ को सुनना हल करना प्रथम प्राथमिकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा देश में बढ़ती महंगाई पर बोलते हुए विभिन्न मुद्दों पर बात की। बैठक को जिला प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। बैठक को रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर कृषि मंडी अध्यक्ष नारायण कुर्रे, जिला महिला अध्यक्ष अनिता गुरुपंच, सभापति कृपाराम निषाद, जिला पंचायत सदस्य हरीशंकर निषाद आदि ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण योगेंद्र सोलंकी, दुर्गेश वर्मा,गिरधारी साहू, देवदास टंडन, अविनाश निहाल, आशीष दुबे, देवेंद्र वर्मा, देवव्रत नायक, देवेंद्र मिश्रा, डामन साहू, अश्वनी वर्मा, श्रवण चंद्राकर, मोहन वर्मा, चूड़ामणि साहू, अभिषेक शुक्ला, गोवर्धन यदु, गजानंद वर्मा, डॉ घनश्याम टंडन, कमल भारती, डॉ कमल नयन पटेल, इसराइल खान, कन्हैया यादव, बुधराम धीवर, भागवत लहरी, बसंत कुमार साहू, डॉ श्रवण निषाद, कैलाश जयसवाल, सतीश वर्मा, प्रणव सिंह ठाकुर, पुष्पलता वैष्णव, लोकेश्वरी वर्मा, अरुणा, शीला कंडरा, योगेश्वर वर्मा, भीखू राम वर्मा, रवि लहरी, कमल सोनवानी, मनसाराम निर्मलकर, सुरेंद्र सुल्तान, चोवराम साहू, श्यामलाल बघेल, मुकेश ठाकुर, मानसिंग गिलहरे, प्रकाश बंदे, संतराम नारंग, संतोष कुमार पाल, लेखु वर्मा, नेमसिंह कटारिया, रंजीत गायकवाड, अब्दुल कादिर, रहमत उल्लाह खान, तुकाराम साहू, राजू यादव, विजय हरिरामानी, होलाराम पोर्ते सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित थे। आभार व्यक्त जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल भारती ने किया।

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे बोर्ड ने देर रात तबादला आदेश जारी किया। अब रायपुर मंडल के नए रेल प्रबंधक संजीव कुमार होंगे। रेल मंडल रायपुर के रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता बदले गए। उनकी जगह नए प्रबंधक संजीव कुमार प्रयागराज से आ रहे हैं।