Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। अंबिकापुर में डबल मर्डर केस का खुलासा हो गया है. एसपी भावना गुप्ता ने कत्लकांड का पर्दाफाश किया है. इस वारदात में EX HUSBAND ने मुख्य किरदार निभाया है. महिला की दूसरी शादी से खफा पूर्व पति ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया है. एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि इन दोनों हत्याओं को पूर्व पति ने बेरहमी से अंजाम दिया, जिसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम राकेश राजवाड़े है. एसपी ने बताया कि बीती रात राकेश अपनी पूर्व पत्नी के घर पहुंचा था. जहां महिला को उसके नाम से पुकार कर दरावाजा खुलवाया. फिर घर में रखे डंडे से पति की हत्या कर दी. बच्चे को भी मारकर जख्मी कर दिया. बेरहम कातिल का मन इतने में नहीं भरा, तो महिला को अपनी बाइक पर जबरदस्ती उठाकर जंगल ले गया, जहां पहले उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उसे मारकर उसकी लाश को नग्न हालत में पेड़ पर टांग कर फरार हो गया. एसपी ने बताया कि मामले की तफ्तीश के लिए स्पेशल टीम बनाई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आऱोपी को दबोचा. कातिल ने बड़े शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस ने कातिल को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं तो उनकी सदैव जीत होती है।

K.W.N.S.-रायपुर/भिलाई। महादेव बुक और रेड्डी अन्ना एप से आनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी कार्रवाई की है। सप्ताह भर पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जाकर दबिश दी और वहां से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से छह नग लैपटाप, 19 नग मोबाइल, दो नग ब्राडबैंड, 18 नग एटीएम, आठ नग चेकबुक, नौ नग रजिस्टर और 40 बैंक खातों के पासबुक आदि जब्त किए गए हैं। आरोपितों से जब्त रजिस्टर में करोड़ों रुपये के लेनदेन का विवरण मिला है। साथ ही पुलिस ने विभिन्ना खातों में जमा पांच लाख रुपये को फ्रीज करवाया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी डा. अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव, भिलाई नगर सीएसपी नसर सिद्दीकी ने बताया कि 27 सितंबर को आनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक गिरोह पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन का बेटा अनुभव जैन व उसके यहां काम करने वाले पांच युवक शामिल थे। पूछताछ में आरोपित अनुभव जैन से इस गिरोह की जानकारी मिली थी। अनुभव जैन ने पुलिस को बताया था कि कोहका के पुराने शराब तस्कर लखन साहू ने भी महादेव बुक और रेड्डी अन्ना का पैनल लिया है और वो मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से उसे आपरेट कर रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा के एक मकान से नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एचएससीएल कालोनी रूआबांंधा निवासी अनमोल वर्मा (18), सुभाष मार्केट जोन-2 खुर्सीपार निवासी कृतिक सिंह (22), स्टील कालोनी रिसाली निवासी आलोक टंडन (27), माडल टाउन निवासी संदीप राय (32), कृष्णा ग्रैंड सिटी के सामने कोहका निवासी विक्रम संधु (33), रजगामार बालको कोरबा निवासी किशन कुमार भारद्वाज (20), बांबे होटल के पीछे कटनी मध्यप्रदेश निवासी शुभम मीरचंदानी (21), नई बस्ती शेर चौक कटनी मध्यप्रदेश निवासी निखिल मोटवानी (18) और ग्राम हरदीकला बैकुंठपुर जिला रीवा मध्यप्रदेश निवासी राकेश सिंह (18) शामिल हैं।
सुपेला पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को जानकारी दी है कि सट्टा के इस कारोबार के तार दुबई (यूएई) एवं भारत के महाराष्ट्र, तमिलनाड़ू, आंध्रप्रदेश एवं अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार किए गए गिरोह के मुखिया लखन साहू ने महादेव बुक और रेड्डी अन्ना का पैनल लिया हुआ है। इस पैनल से सट्टा के पैसों का भुगतान किया जाता था। वहीं दांव लगाने वाले सटोरिये पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपित अनुभव जैन के पैनल में पैसे लगाते थे। इसलिए अनुभव जैन को इस गिरोह के बारे में सटीक जानकारी थी और उससे मिली जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। मासिक वेतन पर काम कर रहे थे पकड़े गए आरोपी : पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि वे 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करने के लिए छिंदवाड़ा गए थे।
रिसाली निवासी करन सिंह राजपूत ने उन्हें काम पर रखा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करन सिंह राजपूत कोहका के पुराने शराब तस्कर लखन साहू के यहां आपरेटर के रूप में काम करता था। कुछ युवकों को करन सिंह राजपूत ने छिंदवाड़ा तक पहुंचा था। वहीं एक आरोपित विक्रम संधु को दो दिन पहले ही लखन साहू छिंदवाड़ा छोडऩे गया था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित, विभिन्ना खातों में आने वाले सट्टा के रुपयों को दूसरी जगह शिफ्ट करते थे। लखन साहू और करन सिंह राजपूत ने सभी युवकों को इस काम के बारे में जानकारी दी थी। इस गिरोह के मुखिया लखन साहू और करन सिंह राजपूत पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस विभाग के कुछ जवानों के बारे में जानकारी मिली है कि वे भी आनलाइन सट्टा में लिप्त हैं। उनकी जानकारी मिलने के बाद विभाग में एक चेतावनीपूर्ण सूचना दी गई है कि यदि कोई भी जवान इस तरह के कार्य में लिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ भी प्राथमिकी की जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुष्ट सूचनाओं के आधार पर आनलाइन सट्टा से जुड़े 109 लोगों के खिलाफ अब तक कार्रवाई की जा चुकी है। आगे ये कार्रवाई जारी रहेगी। हवाला कारोबारी और एजेंट भी पुलिस के निशाने पर आनलाइन गेमिंग एप से करोड़ों का सट्टा लगाकर बड़ी रकम इधर से उधर करने वाले हवाला कारोबारी व एजेंट भी अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई से देश लौटने के बाद लगातार स्थान बदल-बदलकर छिप रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि सट्टा किंग को दबोचने के लिए पुलिस की टीम संभावित स्थानों पर रवाना की गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उनसे पूछताछ में साफ होगा कि सट्टे के खेल से कौन-कौन जुड़े हुए हैं और हवाला से कितनी रकम रोज उधर से उधर किया जाता है। तफ्तीश में साफ हुआ है कि बड़ी रकम को हवाला और छोटी रकम एजेंटों द्वारा किराए पर लिए गए बैंक खातों से भुगतान किया जाता है। गेमिंग एप के खेल में अब तक 40 से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर खाईवालों के एजेंट हंै। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सट्टे का करोड़ों रुपये किराए पर लिए गए 300 बैंक खाते में इधर से उधर करने वालों की पहचान की जा रही है। इनमें से अधिकतर खाते उप्र, बिहार, झारखंड के हैं। जांच में दो बैंक खाते रायपुर के निकले हंै। दोनों खाताधारकों से पूछताछ की गई है। एक ने जिस व्यक्ति को खाता देना बताया, उसकी पहले से पुलिस को तलाश है। वहीं दूसरे खाताधारक का कहना है कि बेटे ने खाता खुलवाया है, फिलहाल बेटा बाहर गया हुआ है। उसके आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि किसके कहने पर खाते से सट्टे के पैसे का लेन-देन हुआ है। एएसपी सिटी व क्राइम अभिषेक माहेश्वरी के अनुसार सट्टे के पैसे के लेन-देन वाले सभी 300 बैंक खाते की जांच कर रहे हंै। इनमें से दो खाते रायपुर के भी निकले हंै। खाताधारकों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसके आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है। दुबई से देश लौटे सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत अन्य बड़े खाईवालों की तलाश भी कर रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई की ओर है, मानसून की विदाई से छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश में आज से आगामी तीन दिनों तक लगातार बारिश संभावित है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से मॉनसून की विदाई हो रही है। मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है। वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के बचे हुए हिस्सों से भी मॉनसून की विदाई हो गई है। साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से भी मॉनसून विदा हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने दशहरा के दिन यानी 5 अक्टूबर को यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज, 4 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने 17 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक सीएम हाउस में 11.30 से होगी। बैठक में किसान न्याय योजना के हितग्राहियों को 1700 करोड़ रुपए राशि का भुगतान आनलाइन होगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों को भी लंबित डीए औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा। दोनों मदों में करीब ढाई हजार करोड़ रुपए बाजार में आएंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर आज मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ गई। न्यायधानी बिलासपुर को बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नई विमान सेवा के रूप में एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया नई दिल्ली से हरी झण्डी दिखाकर फ्लाईट को बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा चकरभांटा बिलासपुर से रवाना किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा के शुभारंभ के अवसर पर बिलासपुर और इंदौर नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार विमान सेवाओं के विस्तार के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंनेे कहा कि बिलासपुर से अन्य बड़े शहरों जैसे मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी विमान सेवा प्रारम्भ की जाय। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा प्रारम्भ करने और यहां अंतर्राष्ट्रीय कार्गाे हब की स्थापना के लिये केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह करते हुए कहा कि रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है।
रायपुर एयरपोर्ट अब अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट के संचालन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा रायपुर एयरपोर्ट हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 461.20 एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। जिस पर रनवे विस्तार, नवीन टर्मिनल भवन निर्माण, एटीसी टॉवर निर्माण कर इसे अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है। एयरपोर्ट विकास हेतु भूमि की लंबित मांग, एयरपोर्ट परिसर के सुरक्षा सबंधी समस्याओं का राज्य शासन द्वारा समाधान कर लिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से रिजनल कनेक्टिविटी योजनांतर्गत अंबिकापुर से बिलासपुर, रायपुर को जोड़ते हुए निकटवर्ती प्रमुख शहरों वाराणसी, रांची, पटना, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य शासन द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट का 3-C VFR श्रेणी में उन्नयन किया गया है। एलायंस एयर कम्पनी द्वारा बिलासपुर से दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज वायुमार्ग पर 01 मार्च 2021 को प्रथम नियमित घरेलू विमान सेवा प्रारम्भ की गयी तथा 05 जून 2022 से बिलासपुर से भोपाल के लिये भी नियमित विमान सेवा शुरू की गई।
बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास एवं इसे क्रियाशील बनाने हेतु अब तक 25 करोड़ 10 लाख रूपए व्यय किए गए हैं। एयरपोर्ट से बढ़ती हुई विमान सेवाओं व यात्रियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान टर्मिनल भवन की क्षमता के विस्तार के लिए 1 करोड़ 90 लाख के कार्य की स्वीकृति दी जा रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट को 3- C IFR मानक अनुसार तैयार करने एवं यहां नाईट लैण्डिंग की सुविधा के विकास के लिये 22 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है। एयरपोर्ट से विमानों के सुगम संचालन हेतु पीबीएन नेविगेशन प्रणाली की स्थापना के लिये भारतीय विमानपत्तन को राज्य शासन द्वारा राशि का भुगतान कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा अम्बिकापुर एयरपोर्ट को 3- C VFR श्रेणी अनुसार विकसित करने के लिये रनवे विकास व विस्तार, सिटी साईड के विकास कार्यों हेतु 48.00 करोड़ के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी है।
एयरपोर्ट विकास कार्य तीव्र गति से जारी है 31 दिसम्बर 2022 तक एयरपोर्ट को विकसित कर इसके लायसेंसिंग हेतु आवेदन करने का लक्ष्य है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में विमानन सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। उन्होंने इस नई विमान सेवा के प्रारंभ होने पर बिलासपुर और इंदौर नगर वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उचित है, एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार द्वारा चकरभाटा एयरपोर्ट से लगी हुई 1000 एकड़ भूमि सेना को दी गई थी, लेकिन इसका उपयोग नहीं किए जाने के कारण इस भूमि को वापस लेने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है, भूमि वापस होने पर चकरभाटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। श्री सिंधिया ने कहा कि बिलासपुर और इंदौर दोनों ही शहरों का आर्थिक और धार्मिक रूप से काफी महत्व है, इन दोनों शहरों के एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने पर दोनों शहरों के लोगों को एक अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित हर राज्य में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार तत्पर है। बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को पूर्वान्ह 11.35 बजे से बिलासपुर से रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे इंदौर पहुंचेगी और इंदौर से दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर अपरान्ह 3.45 बजे बिलासपुर वापस लौटेगी। आज बिलासपुर से इंदौर रवाना हुई, पहली फ्लाईट 50 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस मार्ग पर एलायंस एयर द्वारा 72 सीटर विमान का संचालन किया जा रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। मामूली बात पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मोहम्मद नफीस ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 अक्टूबर को उसका भाई मोहम्मद शरीफ संतोषी नगर स्थित तरूण बाजार में शहबाज खान के साथ मोबाईल में लूडो खेल रहा था उसी दौरान साजन अपने साथी के साथ वहां आकर लूडो खेल रहे प्रार्थी के भाई तथा उसके साथी को वहां से भगाने लगा एवं विवाद करते हुए प्रार्थी के भाई तथा उसके साथी को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के भाई मोहम्मद शरीफ की हत्या करने की नियत से अपने पास रखे राॅड एवं चाकू से प्रार्थी के भाई के सिर, पीठ तथा हाथ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गये। जिस पर दोनों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 557/22 धारा 307, 506, 294, 323, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके भाई एवं साथी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर प्रकरण में संलिप्त आरोपी संतोषी नगर निवासी साजन खान उर्फ आफताब एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त राॅड एवं चाकू जप्त कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी 01 साजन खान उर्फ आफताब पिता रमजान खान उम्र 22 साल निवासी संतोषी नगर तरूण बाजार थाना टिकरापारा रायपुर। 02. विधि के साथ संघर्षरत् 01 बालक।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने वर्धा प्रवास के दौरान आज सेवाग्राम स्थित बापू कुटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण सेवाग्राम परिसर को देखा और महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन से जुड़े विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। बापू कुटी के भ्रमण के दौरान कुटी के विभिन्न कक्षों में पहुंची और शान्ति स्थल में रखा चरखा भी चलाया। राज्यपाल उइके ने वहां उपस्थित लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी और सेवाग्राम तथा गांधी जी के विषय में अपने विचार साझा किये। राज्यपाल ने सेवाग्राम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय वर्धा ग्राम में बिताए और उन्होंने सेवाग्राम की स्थापना की। इस दौरान राज्यपाल उइके ने विजिटर बुक में गांधीजी के सत्य और अहिंसा से जुड़े उनके विचार व दर्शन तथा आजादी के महत्त्व आदि के बारे में भी लिखा। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में गाँधीजी की भूमिका, सद्भावना और भाईचारे की भावना से देश को एकजुट करने के उनके प्रयास को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किये। राज्यपाल ने बापू की कुटिया के भ्रमण को अपने जीवन का महत्वपूर्ण और गौरवमयी दिन बताया। उन्होंने देशवासियों से गांधी जी के दर्शन व संदेश को अपने जीवन में उतारकर भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का आग्रह भी किया।

K.W.N.S.-रायपुर। गांधी जयंती के मौके पर जगदलपुर में सरकारी भांग दुकान खुलने पर जबरदस्त बवाल हुआ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने भांग दुकान पहुंच कर जमकर विरोध किया। फिर जिला प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों से कहकर दुकान को बंद करवाया। जिसके बाद विरोध में छ्त्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का पुतला भी दहन किया है। भाजयुमो का कहना था कि, गांधी जयंती पर सारी देसी-विदेशी मदिरा दुकान समेत मीट मार्केट बंद करवा दिया गया। लेकिन, सरकारी भांग दुकान को बंद नहीं करवाया गया, जो गलत है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पूरे राज्यों में शुष्क दिवस के रूप में शराब, मांस, मछली समेत अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ जगदलपुर के चांदनी चौक में शासकीय भांग दुकान में खुले आम भांग बेचा जा रहा था। जब इस मामले की जानकारी मिली तो कार्यकर्ता दुकान पहुंचकर दुकान को बंद करवाया। फिर, दुकान के बाहर बैठकर ‘रघुपति राघव राजा राम सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान’ जैसे गीत गाते रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने की।
गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा 41 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास 3 सीव्हीएफआर श्रेणी में करके डीजीसीए से लायसेंस प्राप्त किया गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट से 01 मार्च 2021 से 72 सीटर नियमित घरेलू विमान सेवा का संचालन दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर के लिए किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट से बिलासपुर-भोपाल के लिए नियमित विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सीव्हीएफआर श्रेणी में करने की योजना पर कार्य जारी है।