Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए गांव के गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए यहां विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
 मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के स्वावलंबी और आत्मनिर्भर गांवों के सपने को साकार करने में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस योजना के माध्यम से गांवों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में मजबूती से कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का मूलमंत्र है श्रम का सम्मान, इसके लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। राज्य सरकार व्यक्ति को केन्द्र में रखकर योजनाएं बना कर संचालित कर रही है। जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए। वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए गौठानों में एक से तीन एकड़ भूमि में पार्क के लिए आरक्षित की गई है। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में दो गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार के बजट में इस योजना के लिए 600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
 स्वीकृत सभी रूरल इंडस्ट्रियल पार्काें को एक-एक करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से इन पार्काें में वर्किंग शेड और एप्रोच रोड के निर्माण के साथ बिजली-पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ युवाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। सुराजी गांव योजना के तहत विकसित किए गए गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि और उद्यानिकी फसलों तथा लघु वनोपजों के प्रसंस्करण की इकाईयां स्थापित की जा रही है। साथ ही आटा-चक्की, दाल मिल, तेल मिल की स्थापना भी की जा रही है। इन गतिविधियों में ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और युवाओं को रोजगार के साथ आय के अच्छे साधन मिल रहे हैं।
 जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को इस योजना के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के ‘लोगो’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में गौठानों में तैयार किए गए उत्पादों का किट भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। गांधी जयंती पर “बंच ऑफ फूल्स” सहित रायपुर के एनजीओ ने स्वच्छता का संदेश देने ऑक्सीजोन में प्लॉगाथॉन का आयोजन कर इस हरीतिमायुक्त उद्यान की सफाई में अपना श्रमदान दिया। यह कार्यक्रम रायपुर स्मार्ट सिटी लि., नगर निगम, वन विभाग, स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग से आयोजित किया गया। स्वच्छता का संदेश देने निरंतर प्रयासरत “बंच ऑफ फूल्स” की टीम ने 350 वाँ कार्यक्रम पंडरी में बने ऑक्सीज़ोन में आयोजित किया एवं दीवारों को आकर्षक रूप देते हुए प्लास्टिक कचरे को अलग किया।
 इस श्रमदान से 102 बोरी कचरा निकाला गया, जिसका निपटान रायपुर नगर निगम द्वारा किया गया। पंडरी स्थित ऑक्सीजोन में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत सरल सरिता भजनामृत ग्रुप द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके पश्चात लगभग 400 युवाओं ने इस ऑक्सीजोन के 17 एकड़ क्षेत्र में बिखरे कचरे को बीनने 18 दलों में विभक्त होकर स्वच्छता के अभियान का संचालन किया। एसीबी चीफ आरिफ शेख भी इन युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए इस प्लॉगाथॉन का हिस्सा बने।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं. इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश में गौठनों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, प्रथम चरण में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं, गौठनों में वर्मीकम्पोस्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कृषि उत्पादों और वनोपजों के प्रसंस्करण के कार्य किया जा रहे हैं, इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाओं और युवाओं को रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा-दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया है। गांधी जी ने कर्म और श्रम का सम्मान किया ,इसे उनकी आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ से समझा जा सकता है। स्वावलंबी बने,हमारी ऋषि परम्परा और गांधी जी की यही सीख है। उन्होंने ऐसे कामों को भी सम्मान दिलाया जो कभी घृणित समझे जाते थे। युवा हमारी ताकत हैं,उन्हें सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक और संगठित प्रयास की जरूरत है। हमने गोबर, गोमूत्र की खरीदी शुरू की है। हम जैविक राज्य की ओर बढ़ रहे हैं। 20 लाख क्विंटल गर्मी कंपोस्ट हम बना चुके हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा 8,500 खाद बनाने की फैक्टरी हमारे यहां हैं। हमने पराली प्रदूषण से बचने के लिए किसानो से पैरा दान की अपील की। प्रदेश में नौजवान जैविक कृषि से जुड़कर लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं। मेहनत और समर्पण से स्व-रोजगार गढ़ना और स्वावलंबी बनना गांधी जी का रास्ता है।आपका अनुभव पुस्तक के ज्ञान पर भी भारी पड़ता।
 

K.W.N.S.-रायपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर संतोष शर्मा के मार्गदर्शन में आज गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा केन्द्रीय जेल रायपुर में जागरूकता शिविर, जेल निरीक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम केन्द्रीय जेल रायपुर के पुरूष तथा महिला प्रकोष्ठ में आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सामाजिक संस्था एम.के.जी. फाउण्डे़शन द्वारा मिलकर बंदियों को निःशुल्क टी.शर्ट तथा महिला बंदियों को सेनेटरी पेड तथा उनके बच्चों को स्लेट तथा पेंसिल का किट का वितरण किया गया। 
आज गांधी जयंती के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री सतोष शर्मा के मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देश पर संपूर्ण रायपुर जिले में सार्वजनिक स्थानों हाट बाजार, पंचायतों इत्यादि में जिला रायपुर में पदस्थ न्यायाधीशगण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम किए गए। मुख्य रूप से केन्द्रीय जिला जेल रायपुर के महिला तथा पुरूष प्रकोष्ठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सामाजिक संस्था एम.के.जी. फाउण्डे़शन द्वारा संयुक्त रूप से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें न्यायाधीश श्री राधेश्याम धु्र्रव, श्रीमती नेहा यति मिश्रा श्री शाश्वत दुबे, सुश्री साक्षी दीक्षित श्रीमती निधि शर्मा, सुश्री साक्षी धु्रव, जेल अधीक्षक केन्द्रीय जिला जेल श्री मोखा सिंह प्रधान, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती मधु सिंह एवं एम.के.जी. फाउण्डेशन से श्री ओम सोनी एवं कौशल विश्वकर्मा , पैरालीगल वॉलिटियर श्री आशुतोष तिवारी, श्री रूपेश सावरकर, श्री देवेन्द्र धीवर, सुश्री काजल जैन तथा श्री संजय कुमार राजपूत सहायक ग्रेड-3 उपस्थित रहे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने रीपा के रूप में विकसित किए जा रहे राजनांदगाँव जिले के जर्वे गौठान की सरस्वती से बातचीत की। सरस्वती ने बताया कि उनके समूह में 40 महिलाएं कार्य कर रही हैं, महिला समूह पहले वर्मी खाद बना रही थीं, अब रीपा के माध्यम से अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी । 
जिला पंचायत सीईओ ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक करोड़ की राशि प्रति रीपा दी जा रही है, 4 गतिविधि संचालित की जा रही हैं , मशरूम पालन अचार पापड़ निर्माण के कार्य किये जायेंगे। राजीव मितान क्लब के श्री गजेंद्र सिदार जी ने कहा कि वे ओफ़्सेट प्रिंटिंग यूनिट लगाएंगे। राजनांदगाँव से चरवाहा मयाराम ने बताया कि 1 लाख 4 हज़ार का गोबर बेचा है, पैसे से घर बनाया है, वे भूमिहीन हैं, भूमिहीन न्याय योजना की राशि मिल रही है। 
 राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क बनाए जा रहे हैं, इन पार्कों को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विकासखण्ड में दो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 90 किमी दूर धमतरी जिले के गांव चंवर में माँ अंगारमोती स्थापित है। कहा जाता है कि अंगारमोती 600 साल पुरानी मंदिर है। गंगरेल बाँध बनने के बाद डूब गया था।लोगों के अनुसार चंवर गांव के बीहड़ जंगल में माँ स्वयम प्रगट हुई और अपनी तेज प्रभाव से इलाके को अलौकिक कर दिया।लोगों ने 1972 में गंगरेल बाँध के पास ही माँ अंगारमोती का मंदिर स्थापित किया गया है,इसके अलावा शीतला माता,दन्तेशवरी ,बिम्ले माता और भैरव बाबा भी स्थापित है।इनके दर्शन के लिए देश विदेश के लोग आते हैं । 
मान्यता है कि श्रध्दा के साथ जो भक्त नारियल बाँधता है उसकी मुराद जरुर पूरा करती है ।यहाँ नवरात्र में भक्त मनोकामना ज्योत भी जलाते हैं। माना जाता है कि माँ अंगारमोती अगारा ऋषि की पुत्री है।ये सभी वन देवियों की बहन मानी जाती है।इन्हें प्रकृति और हरि भरी वादियों से विशेष लगाव है। कहा जाता है कि माता बहुत चमत्कारी है,इनके आशीर्वाद से नि:सन्तान महिलाओं की सुनी गोद भरी है।माँ विंध्यवासिनी की बहन मानी जाने वाली अंगारमोती माँ की कृपा सदियो से भक्तों पर बरसती आ रही है। श्रध्दालु भी अपनीअगाधश्रध्दा से माता की आराधना करते रहें हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गाय को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि गाय पर राजनीति हो रही है, देश में गाय वोट देने का काम करती है जबकि दुनिया में गाय दूध देने का काम करती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या देश विभाजन के कारण नहीं हुई बल्कि महात्मा गांधी की हत्या का कारण श्रम का सम्मान करना था। गांधी जी ने मजदूर, दलितों के कर्म का सम्मान किया। इन वर्गों को गुलाम बनाए रखने वालों ने गांधी की हत्या कर दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत सरकार के पास गिनी-चुनी खाद फैक्ट्रियां हैं। छत्तीसगढ़ में साढे 8 हजार खाद की फैक्ट्रियां हैं, छत्तीसगढ़ का घुरुवा हमारे लिए फैक्ट्री की तरह है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। हसदेव अरण्य में चल रही पेड़ों की कटाई के विरोध में आज आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में AAP के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ विशाल धरना व जंगी प्रदर्शन करते हुए देश के राष्ट्रपति के नाम माननीय राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश कि जनता के साथ छलावा कर रहें हैं। सत्ता पाने के लिए लालायित कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ कि जनता से वादा किया था की अगर कांग्रेस की सरकार आयी तो हसदेव अरण्य को नहीं कटने नही देंगें पर आज भूपेश बघेल उद्योगपति अडानी को फायदा पहुँचाने की खातिर इतने विरोध के बावजूद 27 व 28 सितंबर को पुलिस के बल पर पेड़ों की कटाई करवा रहें हैं। 
अबतक लगभग 12 हजार पेड़ो की कटाई हो चुकी है जोकि बेहद गंभीर है। कोमल हुपेंडी ने बताया कि आज ज्ञापन सौंपने के दौरान राज्यपाल महोदय दौरे पर बाहर थी व हमे आश्वाशन दिया गया है कि जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात का समय दिया जाएगा एवं साथ ही कहा गया है कि राज्यपाल महोदय के कार्यालय से सोमवार तक पत्र जारी कर हसदेव में पेड़ो की कटाई पर रोक लगाई जाने प्रदेश सरकार को कहा जायेगा । कांग्रेस भाजपा दोनो सिर्फ अदानी अंबानी को लाभ देने वाली पार्टी साबित हो चुकी है, इन्हे आम जनता से कोई मतलब नहीं, क्योंकि इन्हें पता है, आम जनता तो पढ़ा लिखा नही है, उसे क्या समझ में आएगा, बस चुनाव के समय प्रलोभन दे देंगे झूठे वादे कर देंगे, और वोट पा लेंगे, और बारी बारी से राज करेंगे। 
साथियों आप सभी को इनके छल कपट को समझना होगा, आज ये अपने लाभ के लिए जंगल कटवा रहें हैं, जबकि कोरोना काल का समय जब आया था तो उस वक़्त सभी को पेड़ो की अहमियत का बखूबी अंदाज हो गया था कि हमे जिंदा रहने में इन पेड़ों का कितना महत्वपूर्ण योगदान है, कल ये आपको आपके घर से बेघर कर देंगे। जब जंगल ही नही रहेगा, तो इंसानों को जो तकलीफ होगा तो होगा ही, बेचारे जानवर जिनका बसेरा वो जंगल है, कहां जायेंगे कभी सोचा है, वे फिर जायेंगे बस्तियों में, और फिर होगा मानव – जानवर द्वंद, और इसकी सजा कौन भुगतेगा,आम जनता भुगतेगा, और बेचारे मासूम अनजान जानवरो के साथ क्या होगा, ये आप अच्छी तरह समझ सकते हैं। आज भी आप मानव – हांथी द्वंद (टकराव) के बारे में बार बार सुनते होंगे। ये दोनो पार्टी कांग्रेस और भाजपा आदिवासी हितैसी होने का सिर्फ दिखावा करते हैं, क्योंकि सच्चाई ये है की इतना बड़ा जंगल जब कटेगा, तो इस जंगल पर आश्रित जो आदिवासी हैं, उनकी पूरी जिंदगी तहस नहस हो जायेगी।
 

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च न्यायालय के आदेश से 58% आरक्षण रिवर्ट होने के बाद हंगामा जारी है। आज पंडरिया विधानसभा में भेंट-मुलाकात से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा, 2005 में भारत सरकार का आदेश आ गया था कि अनुसूचित जाति, जनजाति को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिया जाए। लेकिन रमन सिंह 2011 तक इसपर रोक लगाकर रखे थे। 2011 में जब आंदोलन हुआ तो 2012 में एक नोटिफिकेशन जारी किया। उसके बाद लोग कोर्ट गए, राज्य सरकार ने स्टे लिया। उसके बाद 2018 तक उनके पास मौका था, लेकिन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी थी उसकी रिपोर्ट में कोर्ट में नहीं रख पाए। ननकीराम कंवर की अध्यक्षता में एक समिति बनी थी उस रिपोर्ट को भी कोर्ट में सबमिट नहीं किया। इन छह सालों में रमन सिंह सरकार ने किया क्या? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस ने जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की बात कही है। जिसका जितना हक है वह मिलना चाहिए। उसके लिए हम प्रयास भी कर रहे हैं। अभी जिस प्रकार से मंडल आयोग की सिफारिश है कि ओबीसी को 27% मिलना चाहिए, वह मिले। एससी की जनसंख्या 13% है तो उसे उतना मिले, एसटी की आबादी 32% है तो उसे उसके हिसाब से मिले। EWS का जो 10% आरक्षण संसद ने पारित किया था वह उस हिसाब से मिले।