Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी आह्वान और गोपाल राय जी, संजीव झा जी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी के नेतृत्व में आज शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर रायपुर के भगतसिंह चौक शंकर नगर में आम आदमी पार्टी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर मॉडल ब्लड बैंक डॉ. अम्बेडकर चिकित्सालय रायपुर के तत्वाधान में संपन्न हुआ। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अंग्रेज़ी गुलामी से आज़ादी की बात नहीं करते थे बल्कि वो हर तरह की लूट ,शोषण से आज़ादी का सपना देखते थे। 23 साल का वह नौजवान बेरोज़गारी, भूखमरी, कुपोषण से आज़ादी की बात करता था। 
आज हमारा देश अभूतपूर्व मंदी और बेरोज़गारी के दौर से गुज़र रहा है। आज देश में गरीब और गरीब और अमीर और अमीर होते जा रहें हैं।वहीं हमारे जनप्रतिनिधि जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के बजाय उनकी मेहनत के दम पर खड़ी की गयी सरकारी कंपनियों को पूंजीपतियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने में व्यस्त हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रायपुर के सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल रहे। शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की मिसाल पेश की।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आज से चुनावी अभियान का आगाज किया। आज की रैली में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुये कहा कि आखिर भाजपा शासित राज्य में पेपर लीक क्यों हो जाता है, परीक्षाएं रद्द क्यों हो जाती है। मुख्यमंत्री बघेल आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सुजानपुर विधानसभा में जन संकल्प रैली को संबोधित करते हुये कहा कि हिमाचल अब परिवर्तन को तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसका उल्टा करती है। वन रैंक, वन पेंशन की बात करने वाली भाजपा ने नो रैंक, नो पेंशन कर दिया। 
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस ने आम लोगों को अधिकार सम्पन्न बनाया है। शिक्षा, सूचना, भोजन, मनरेगा के माध्यम से रोजगार का अधिकार दिया है। छत्तीसगढ़ में भी हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। किसानों की ऋण माफी की, केंद्र के अड़ंगे के बावजूद किसानों से 2640 रुपये क्विंटल पर धान खरीदी की जा रही है। बघेल ने भाजपा पर तंज़ कसते हुये कहा गाय के नाम पर दंगा करा सकते हैं, वोट मांग सकते हैं पर गाय की सेवा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा हमने छत्तीसगढ़ में गोबर और गोमूत्र की खरीदी शुरू की है। 
कर्मचारियों के हित में ओल्ड पेंशन लागू किया, हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनी तो यहाँ भी पुराना पेंशन लागू किया जाएगा। इस रैली में पार्टी के पर्यवेक्षक व पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्‍यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह, पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्‍यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्‍खू, हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व तेजिंदर सिंह बिट्टू सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेता शामिल हुए।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मैक कॉलेज रायपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राममाधव की पुस्तक पार्टीशंड फ़्रीडम का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राममाधव एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। अग्रवाल नें राम माधव जी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए,उनसे अनुरोध किया किया हिन्दी के पाठकों की सहूलियत के लिए पुस्तक को शीघ्र ही हिन्दी में उपलब्ध करवाने की बात कही। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी एवं हमारी उम्र के लोग, जिन्होने देश के विभाजन की त्रासदी को न झेला है न देखा है। और वो इतनी भयानक,इतनी भयंकर,इतनी डरावनी त्रासदी थी। अभी 14 अगस्त को मोदी जी के नेतृत्व में देश के विभाजन के ऊपर में एक प्रदर्शनी लगाई गई।उस प्रदर्शनी में हम लोगों नें जब चित्र देखे, फोटोग्राफ्स देखे। हमारे सिंधी समाज के लोगों नें, पंजाबी समाज के लोगों नें, और भी लोगों नें इस त्रासदी को झेला है। रायपुर में ही लगभग एक लाख से ज्यादा सिंधी समाज के ऐसे परिवार हैं, जिन्होने, जिनके पूर्वजों नें उस त्रासदी को झेला है। और उसकी पूरी जानकारी सही तरीके से पूरे देश को मिले, इस दृष्टि के ये किताब हम सबके लिए पठनीय भी है, ज्ञानवर्धक भी है। मोदी जी ने धारा 370 को हटा कर, उस घाव को भर तो नही सकते लेकिन सहलाने की कोशिश की है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है। इस शैक्षणिक सत्र 63 दिन की छुट्टी रहेगी। इससे पहले डीपीआई ने सरकार को छुट्टियों का प्रस्ताव भेजा था। दशहरा अवकाश – दिनांक 03.10.2022 से 07.10.2022 तक कुल 05 दिन दीपावली अवकाश – दिनांक 21.10.2022 से 26.10.2022 तक कुल 06 दिन शीतकालीन अवकाश – दिनांक 23.12.2022 से 28.12.2022 तक कुल 06 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश – दिनांक 01.05.2023 से 15.06.2023 तक
 

 K.W.N.S.-रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल बुधवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और आस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच 29 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स जो कि गत चैंपियन भी हैं। इस सीजन में से उसके तीन मैच लगातार बारिश के कारण रद हो गए। हालांकि, मेन इन ब्लू ने जो दो मैच जीते, वे एकतरफा थे। उसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल और सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया। कप्तान तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ देहरादून में अपनी पारी के दौरान पुराने समय की झलक दिखाई जबकि स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, सुरेश रैना और युवराज सिंह को जब भी मौका मिला, बल्ले से धमाका किया। 
इंडिया की बॉलिंग बेहतर : इंडिया लीजेंड्स की गेंदबाजी विभाग ने तीन पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया है और शेन वाटसन एंड कंपनी के खिलाफ एक और बेहतरीन शो प्रदर्शन करना चाह रही है। पेस बैटरी और स्पिन विभाग ने तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने गेंदबाजी प्रयास से आत्मविश्वास हासिल करेंगे, जहां उन्होंने कैरेबियन लीजेंड्स को डेथ ओवरों में एक बड़ा स्कोर बनाने से रोका था। आस्ट्रेलिया ने की वापसी आस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने टूर्नामेंट में हार के साथ शुरुआत की थी, लेकिन मेन इन येलो ने बांग्लादेश के खिलाफ थ्रिलर मैच में जीत के रास्ते पर वापसी की। तब से वाटसन और उनकी टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अगले लीग मैच में वेस्टइंडीज को कुचल दिया। कप्तान वाटसन बेहतर फार्म में दिख रहे हैं और उनका लक्ष्य भारतीयों के खिलाफ लय जारी रखना होगा। आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण, जिसमें ब्रेट ली, डिर्क नैंस, नाथन रियरडन और ब्रायस मैकगेन शामिल हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। इसमें इंडिया लीजेंड्स की तरफ से युवराज, सचिन तेंदुलकर, बद्रीनाथ, नमन ओझा जैसे खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे । मगर इससे पहले युवराज सिंह ने रायपुर में जी भर के मस्ती की। खिलाड़ियों के ठहरने का बंदोबस्त मेफेयर लेक रिजॉर्ट में किया गया है । झील देखकर बोटिंग करने से युवराज खुद को रोक नहीं सके । बद्रीनाथ के साथ वह निकल पड़े बोटिंग करने। इसके बाद उन्होंने झील में बद्रीनाथ के साथ अतरंगी वीडियोस भी बनाए। अवतार इफेक्ट के साथ बद्रीनाथ के साथ फनी फेस बनाकर युवराज मस्ती करते नजर आए । युवराज सिंह ने गोल्फ भी खेला। जिम में पसीना बहाया और प्रैक्टिस के दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ रायपुर के मैदान में ही बल्ला भी घुमाया।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा है। स्वागत है। उन्हें हुंकार रैली करनी चाहिए पर पहले डॉ. रमन सिंह से पूछ लें कि 15 साल में शराबबंदी क्यों नहीं की? भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए केरल रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के बारे में भी बात कर ले। स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी धरने में बुलाएं ताकि प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सकें कि महंगाई इतनी बढ़ क्यों रही है? खाद्य तेलों के दाम में इतनी वृद्धि क्यों हो रही है? सीएम ने कहा कि आंदोलन करना है तो उत्तरांचल चले जाएं। अंकिता के साथ अन्याय हुआ है। परिवार के लोग न्याय के लिए लड़ रहे हैं। उसके बारे में भी इन लोगों को बोलना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव और राजस्थान की राजनीति पर कहा कि कांग्रेस में चुनाव चल रहा है। नामांकन 30 तारीख तक होना है। कौन-कौन मैदान में रहेंगे या नहीं रहेंगे, वह स्पष्ट हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के लोग बताएं उनके अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया? कोई नामांकन नहीं, कोई प्रत्याशी नहीं, कोई दावेदार नहीं, कोई हलचल नहीं, कोई चर्चा नहीं और अध्यक्ष बन गए। दो आदमी ने बना दिया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मेकाहारा मेडिकल कॉलेज में चूहों ने MBBS की 17 छात्राओं को काटा. मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है।  जिसके बाद छात्राओं को रातों रात पीजी हॉस्टल में शिफ्ट किया गया।  इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही की बात कही जा रही है।  जानकारी के मुताबिक चूहों से काफी लंबे समय से छात्राओं को परेशान कर रखा है।  छात्राओं की शिकायत के बाद भी कभी प्रबंधन नें इस ओर ध्यान नहीं दिया।  छात्राएं यहां अपनी बुक्स को चूहों से बचाने के लिए मच्छरदानी में रखती हैं. अब चूहे हाथ-पैर भी काटने लगे हैं। 
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आजादी के महानायक शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन। सीएम बघेल ने कहा कि शहीद भगत सिंह का शौर्य व साहस आज भी युवाओं को प्रेरित करता है, उनसे प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित भाव से काम करना चाहिए। गौरतलब है कि भगत सिंह का जन्म अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में 28 सितंबर 1907 को हुआ था। वह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश सरकार ने उन्हें फांसी पर लटका दिया था।पिछले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ”मन की बात” कार्यक्रम में घोषणा की थी कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भगत सिंह की जयंती पर नमन किया। और कहा – माॅ भारती के रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले, देशभक्ति एवं पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। महापुरुष के बारे में जाने गुलाम भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए कई भारतीय क्रांतिकारी शहीद हो गए। इनमें भगत सिंह का नाम प्रमुख है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में हुआ था। देश को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अंग्रेज अधिकारियों से टक्कर लेने वाले भगत सिंह को सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल में अंग्रेजी हुकूमत की प्रताड़ना झेलने के बाद भी भगत सिंह ने आजादी का मांग को जारी रखा। कोर्ट में केस के दौरान उन्हें मौका मिला कि वह देशभर में आजादी की आवाज को पहुंचा सकें। उन्हें अंग्रेजों ने फांसी की सजा सुनाई थी और तय तारीख से एक दिन पहले यानी 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी थी। 
आज शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती है। भगत सिंह आजादी की लड़ाई तो लड़ रहे थे लेकिन उन दिनों सोशल मीडिया जैसे माध्यम नहीं थे, जो उनकी आवाज को देशभर में फैला सकें। अंग्रेजों को अपनी मांगों के बारे में बताने के लिए और पूरे देश में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज पहुंचाने के लिए भगत सिंह ने एक धमाका किया। यह धमाका 8 अप्रैल को सेंट्रल असेंबली में हुआ। इसमें कोई घायल नहीं हुआ लेकिन देशभर के समाचार पत्रों में इस धमाके की गूंज जरूर सुनाई दी। इसके बाद भगत सिंह और उनके साथ बटुकेश्वर दत्त को बम फेंकने के लिए गिरफ्तार करके दो साल की जेल की सजा सुनाई गई। भगत सिंह जेल की सलाखों के पीछे जरूर बंद थे लेकिन यहां से भी उनका आंदोलन जारी रहा। वह लेख लिखकर अपने विचार व्यक्त करते थे। हिंदी, पंजाबी, उर्दू, बंग्ला और अंग्रेजी के तो वह जानकार थे ही। इसी का लाभ उठाकर उन्होंने देशभर में अपना संदेश पहुंचाने का प्रयास जारी रखा। अदालत की कार्यवाही के दौरान पत्रकार जब कोर्ट में होते, तो भगत सिंह आजादी की मांग को लेकर ऐसी जोशीली बाते कहते, जो अगले दिन अखबारों के पहले पन्ने पर नजर आतीं और हर नागरिक का खून आजादी के लिए खौल उठता।