Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज मैच के लिए श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीमें रविवार को रायपुर पहुंच गई है। सभी खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट से मेफेयर रिसार्ट ले जाया गया। श्रीलंका लीजेंड्स में कप्तान दिलशान, मुनवीरा, उपल थरंगा, चमारा सिल्वा, जीवन मेंडिस, एस जयसूर्या समेत कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहे। वहीं इंग्लैंड लेजेंड्स टीम के इयान बेल और सदस्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि खिलाड़ी जब रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था। इसके बाद बसों के जरिए खिलाड़ियों को मेफेयर लेक रिजॉर्ट ले जाया गया है। रिजॉर्ट में फूलों की पंखुड़ियां छिड़ककर उनका स्वागत किया गया। अब 1 अक्टूबर तक टीमों का ठिकाना यही होगा। क्रिकेटर्स की डाइट के मुताबिक यहां वेज और नॉनवेज पकवानों को तैयार किया जाएगा। यहां खिलाड़ी जिम और गोल्फ कोर्स में गोल्फ का मजा भी लेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिवस की बधाई दी और कहा – एक ऐसे राष्ट्रकर्मी जिनके कार्यकाल को देश याद करता है, गर्व करता है, एक ऐसे राष्ट्र सेवक जिन्होंने भारत को आर्थिक अस्थिरता से बाहर निकाला। पूर्व प्रधानमंत्री, प्रेरणा पुंज डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ। सभी देशवासी आपकी अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना करते हैं।
मनमोहन सिंह भारत गणराज्य के 13वें प्रधानमंत्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी हैं। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था।

K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना काल के दो साल बाद फिर से निश्शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा पर ले जाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शारदीय नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक प्रतिदिन चार बसों से श्रद्धालुओं को राजधानी से डोंगरगढ़ स्थित बमलेश्वरी माता का दर्शन करने ले जाया जाएगा। यात्रियों को नाश्ता, भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा निश्शुल्क की जाएगी।
कालीमाता अन्नादान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, पोल्ले ने बताया कि चार बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे डोंगरगढ़ के लिए रवाना होगी। दर्शन के उपरांत रात्रि आठ बजे असी बस से श्रद्धालु वापस लौटेंगे। इसके बाद बस फिर रात्रि नौ बजे डोंगरगढ़ के लिए निकलेगी और दूसरे दिन सुबह आठ बजे वापस राजधानी पहुंचेगी। इस तरह एक बस दो बार प्रस्थान करेगी। चार बसों के कुल आठ फेरे लगेंगे। एक बस में 60 यात्री रवाना होंगे। एक बार में चार बसों में 240 यात्री जाएंगे। सुबह-रात दो बार में कुल 480 यात्री निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे।
27 को दिखाएंगे हरी झंडी
नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर को अतिथिगण हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे। यात्रा को सफल बनाने संतोष शुक्ला, गुड्डू त्रिपाठी, सुनील जग्गी, रतन ठाकुर, कुबेर सपहा, गोल्डी बेदी, संदीप परिहार, शंकर गुप्ता, गुरमीत सिंह टोनी, राजू साहू, विजय सिंह, मन्नाू सोनी, बंटी गुरुदत्ता, बद्री निषाद, रोहित भारद्वाज, टीनू शर्मा, राकेश साहू, धीरज जोधानी, अशोक मानिकपुरी, दीपक पाठक, सुमित यादव, पंकज प्रधान, अजीत खुरा, योगेश सैनी, विश्वजीत मित्रा, विनय गंगवानी, राजेश गंगवानी, निखिल पंजवानी जुटे हैं। यात्रा के लिए पंजीयन कराना होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज डोंगरगढ़ में मंदिर दर्शन करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वे दोपहर 3.30 को वहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। सीएम बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव अभियान ‘हमर बेटी-हमर मान’ प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गोपीचंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में उपलब्ध खेल सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए गोपीचंद को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी संजय मिश्रा भी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है।
इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, खासकर बेटियों की सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा, उनकी सुविधा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये एक अभिनव अभियान ’हमर बेटी-हमर मान’ प्रारंभ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

K.W.N.S.-रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग तथा अन्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से अगले माह में 14 से 18 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ”एग्री कार्निवाल 2022” के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में कृषि के विकास एवं किसानों की बेहतरी के कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी विकास तथा किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहा है एवं कृषि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री चौबे ने कहा कि पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है, जिसके माध्यम से किसानों, विद्यार्थियों एवं सामान्य नागरिकों को कृषि की नवीन प्रौद्योगिकी, नवीन अनुसंधान, नवाचार, फसल प्रसंस्करण एवं मूल्य संर्वधन तथा उद्यमिता विकास के संबंध में नई-नई जानकारियां प्राप्त होंगी। इसके साथ ही किसानों, स्कूली विद्यार्थियों एवं सामान्यजनों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित उन्नत कृषि अनुसंधानों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी करवाया जाएगा। जिससे वे कृषि की नवीन तकनीकों से अवगत हो सकेंगे।
इस अवसर पर विधायक विनय भगत, धर्मजीत सिंह एवं श्रीमती ममता चन्द्राकर तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि मंत्री को बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ बायोटेकनोलॉजी प्रमोशन सोसायटी, अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, फिलीपींस, नाबार्ड, कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इन्टरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), एनएबीएल तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से 14 से 18 अक्टूबर तक अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ”एग्री कार्निवाल 2022” का आयोजन होगा है,जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के निदेशकों, कृषि वैज्ञानिकों , विभिन्न कृषि उत्पाद निर्माता कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारियों, स्टार्टअप्स उद्यमियों एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे। इस अवसर पर एक वृहद अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मेला सह -प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। एग्री कार्निवाल के दौरान प्रत्येक दिन कृषकों, छात्रों एवं आम नागरिकों के लिए विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण आयोजित किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। पदयात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम नवरात्रि के अवसर पर 26 सितंबर से 4 दिनों तक 162 किलोमीटर की पदयात्रा कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक करने जा रहे हैं। इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कोंडागांव के कांग्रेस नेताओं ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। बता दें इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को बताया था कि छत्तीसगढ़ में 1 दिन में 50 किलोमीटर तक पदयात्रा करते हैं। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा था की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता पहले जनता से झूठी बात कह रहे थे अब अपने नेता को झूठी बात बता रहे हैं। बता दे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रति वर्ष नवरात्र में कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक पदयात्रा करते रहे हैं।

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के आदेशों को मजाक बना दिया है। राजधानी में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। और विभाग चुपचाप बैठकर तमाशा देख रही है। रसूखदार उद्योगपतियों ने पर्यावरण कानून के आदेश को मजाक बना दिया है। जिसकी जितनी मर्जी है धड़ाधड़ प्लास्टिक का उत्पाद बेखौफ कर रहा है। पूरे भारत एक जुलाई से में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से प्रदेश में एसयूपी बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई का जिम्मा पर्यावरण संरक्षण मंडल के पास है। वहीं, बाहरी राज्यों से परिवहन, आयात और निर्यात रोकने का जिम्मा नगरीय निकायों को सौंपा गया है। यही नहीं, एसयूपी की खरीदी-बिक्री करते पाए जाने पर भारी भरकम जुर्माने का भी प्राविधान है। बावजूद इसके एसयूपी की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही है। छत्तीगसढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर प्रतिबंध के बाद भले ही पर्यावरण संरक्षण मंडल ने पांच फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर बंद करा दिया हो, लेकिन शहर से लेकर गांव तक एसयूपी पर रोक नहीं लग पाई है। राज्य सरकार ने एसयूपी को रोकने के लिए बकायदा गाइडलाइन जारी की है, लेकिन विभागों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण पूरा मामला खटाई में पड़ गया है। नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर शहरी क्षेत्र में एसयूपी के इस्तेमाल को रोकने के लिए दुकानों, कारोबारियों के गोदाम और उत्पादन स्थल पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है। अकेले रायपुर में पांच लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है। राज्य सरकार ने प्लास्टिक के कैरी बैग, कप, प्लेट, ग्लास सहित होर्डिंग, फ्लैक्स और पीवीसी बैनर के निर्माण पर रोक लगाई है। पर्यावरण विभाग ने इस पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर, एसडीएम और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। नगरीय निकायों को यह जिम्मा सौंपा गया है कि वह प्लास्टिक आइटम की बड़े पैमाने पर खरीदी-बिक्री पर नजर रखे। उसे माल, दुकान, सिनेमा हाल, स्कूल, कालेज में इस्तेमाल हो रहे सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करनी है। एसयूपी को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाना है। कंपनियों के लाइसेंस का नवीनीकरण इस शर्त पर करना है कि वह एसयूपी का उत्पादन और बिक्री नहीं करेंगे। पर्यावरण संरक्षण मंडल के सचिव आरपी तिवारी ने बताया कि एसयूपी निर्माण करने वाली पांच कंपनियों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। मंडल की तरफ से अधिकारियों की टीम तमिलनाडु जा रही है, जहां एसयूपी के विकल्प के बारे में देशभर के प्रतिनिधि मंथन करेंगे। वेंडर अगर एसयूपी का इस्तेमाल करेगा तो पहली बार में 500 रुपये और दूसरी बार में एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। बिक्री करने वाले दुकानदार पर पहली बार में 25 हजार, दूसरी बार में 50 हजार और उत्पादन करने वाले पर पहली बार में एक लाख और दूसरी बार में दो लाख रुपये जुर्माने का प्राविधान है। तिवारी ने कहा कि जब तक विकल्प उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, एसयूपी को रोकना चुनौतिपूर्ण है। प्लास्टिक के विकल्प के रूप में पत्तों से बने प्लेट, दोना हो सकते हैं, लेकिन इनका व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन करना कठिन काम है। साथ ही लोगों को एसयूपी का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जागरूकता अभियान शुरू किया है, लेकिन इसे गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स की अब तक दो बैठक हो चुकी है। इसमें प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कागज के बैग प्लेट, दोना-पत्तल को लोगों तक पहुंचाने का निर्णय किया गया है। वैवाहिक आयोजन स्थलों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं इसके विकल्प के रूप में नगरीय क्षेत्रों में स्थापित बर्तन बैंक से जरूरी सामान बर्तन लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। हालांकि पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों का मानना है कि बर्तन बैंक पूरी तरह विकल्प नहीं बन सकता है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एसयूपी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। निकायों को एसयूपी की खरीदी-बिक्री और इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार के विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के आधार पर प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्रवाई की जा रही है।

K.W.N.S.- रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम का सटोरियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है. आज फिर अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करने वाले 12 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
जिसके तारतम्य में आज भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले कुल 12 सटोरियों को गिरफ्तारकर उनके कब्जे से नगदी रकम 10,565/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बता दें कि 19, 20, 21 एवं 22.09.22 को 04 दिवस में कुल 90 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,37,575/- रूपये, 07 नग लैपटाॅप, 39 नग मोबाईल फोन, चेक बुक, पासबुक, एटीएम लेजर कैश तथा करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार सटोरियों के नाम
01. रहीस अली उर्फ कद्दी पिता कदीर अली उम्र 28 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी कचना खम्हारडीह रायपुर। 02. राजा टण्डन पिता अशोक टण्डन उम्र 24 साल निवासी सतनाम चैक खम्हारडीह रायपुर। 03. राजू सेलार पिता रति राम सेलार उम्र 50 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर। 04. मनोज भलसरे पिता हरि किशन भलसरे उम्र 44 उम्र निवासी पंडरी रायपुर। 05. पप्पू सोनी पिता जीत राम सोनी उम्र 30 साल निवासी बी.एस.यू.पी.कालोनी भाठागांव पुरानी बस्ती रायपुर। 06. संजय सिंह ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 40 साल बी.एस.यू.पी.कालोनी भाठागांव पुरानी बस्ती रायपुर। 07. विष्णु साहू पिता शिव साहू निवासी छोटा राम नगर गुढ़ियारी रायपुर। 08. दीपक बया पिता रामकिशन बया उम्र 43 साल निवासी विजय नगर रायपुर। 09. जीतेन्द्र बैरागी पिता छोटे लाल बैरागी उम्र 27 साल निवासी पंडरी रायपुर। 10. मोनू बैरागी पिता गामा बैरागी उम्र 20 साल निवासी सड्डू रायपुर। 11. अमजद खान पिता महमूद खान उम्र 53 साल निवासी संजय नगर रायपुर। 12. रिंग राजकुमार पिता उदय चंद उम्र 32 साल निवासी नेहरू नगर रायपुर।