Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा से निष्कासित कुछ पूर्व नेताओं को फिर से पार्टी की सदस्यता दिलाने की चर्चा है। इनमें जो नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं, उनमें संपत अग्रवाल और विजय अग्रवाल व उनके समर्थक हैं। 2018 के चुनाव में बसना विधानसभा सीट से संपत अग्रवाल और रायगढ़ विधानसभा सीट से विजय अग्रवाल ने बागी होकर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसके बाद दोनों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि अब नए समीकरण के मुताबिक उन्हें फिर से पार्टी में प्रवेश कराने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचेंगे। उनकी मौजूदगी में ही इन नेताओं और उनके समर्थकों को पार्टी प्रवेश कराने की बात कही जा रही है। वैसे इस बात की भी चर्चा है कि धर्मजीत सिंह को भी पार्टी प्रवेश कराया जा सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) से निष्कासन के बाद धर्मजीत सिंह स्वतंत्र या असंबद्ध विधायक माने जाएंगे। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि वे हाल फिलहाल में भाजपा में शामिल होंगे या विधानसभा सत्र के बाद अधिकृत तौर पर भाजपा में जाएंगे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रों), रायपुर मंडल के द्वारा टाइनि टाट स्कूल -1, डबल्यूआरएस कॉलोनी, रायपुर में ऑन द स्पॉट अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता रेल्वे कर्मचारियों के बच्चो के लिये था। इस प्रतियोगिता में कुल 137 बच्चो ने भाग लिया जिसमें (1) ग्रुप -1 (06 वर्ष से 09 वर्ष) में 40 बच्चे (2) ग्रुप -2 (09 वर्ष से 12 वर्ष) में 52 बच्चे (3) ग्रुप-3 (12 वर्ष से 15 वर्ष) में 45 बच्चे शामिल हुए। उपरोक्त कार्यक्रम सेक्रों अध्यक्षा राधा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। साथ ही उपाध्यक्षा शिखा विश्नोई, सह सचिव शिवानी गुप्ता एवं सेक्रो के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर/भिलाई। देर रात दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने 12 बजे के बाद खुले मिले चार बार को बंद कराया। इसके साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव की चेकिंग में दर्जनों लोग 140-200 एमजी तक अल्कोहलिक मिले। इसमें रेंज रोवर गाड़ी से शराब के नशे में घूमते भिलाई के कांग्रेस नेता व NSUI का पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह को भी पकड़ा गया। कांग्रेस नेता ने एसपी से काफी बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक न चली। एसपी ने उसका अल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें वह शराब के नशे में मिला। एसपी ने उसे नशे की हालत में ड्राइव न करने की नसीहत दी। इसके बाद उसका चालान काटकर जाने दिया गया। यह पहली बार नहीं है, कुछ दिन पहले भी राहुल सिंह नशे की हालत में पुलिस को मिला था। पुलिस ने उसे चेतावनी भी दी थी, लेकिन वह नहीं माना। चेकिंग के दौरान 100 से अधिक संख्या में पुलिस बल सूर्यामाल चौक में देर रात तक तैनात रहा। इसके चलते देर रात तक चलने वाला लिस्टोमेनिया बार 12 बजे ही बंद हो गया। इससे वहां से दर्जनों लड़के लड़की नशे की हालत में निकले। सभी का अल्कोहल टेस्ट कराया गया और शराब के नशे में गाड़ी न चलाने के लिए सख्त चेतावनी दी गई।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम तिमाही की जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आगामी 22 सितम्बर को आहूत की गई है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में शाम साढ़े चार बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में ऑनलाइन वित्तीय साक्षरता दोहरी प्रमाणीकरण की प्रगति, मछलीपालन और पशुपालन के तहत किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न योजनाओं के प्रगति सहित अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मालीघोरी में भेंट मुलाकात के दौरान कुदारी के किसान परसादीराम भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब कका( मुख्यमंत्री भूपेश बघेल) ने नरवा योजना लाई तो पता नहीं था इससे मेरे खेत के कुआँ का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। 2 साल पहले जब योजना बन गई तो पहले साल में जलस्तर 2 फ़ीट बढ़ गया। फिर अगले साल 2 फ़ीट और बढ़ गया। कुआँ गर्मी के मौसम में सूख जाता था। अब जून माह में भी पानी रहता है। इससे सब्जी की फसल लेने लगा हूँ। इस साल 21 हजार रुपये की सब्जी बेची है। नरवा योजना से खुशहाली आई है बंजारीडीह के ललित देशमुख ने बताया कि मेरे खेतों के लिए नरवा योजना से खुशहाली आई है। मेरे गांव और आसपास के गांव भरीटोला, कुच्चेटोला में जलस्तर काफी बढ़ गया है। खेती किसानी के लिए 6 किमी में फैला गाड़ाघाट नाला वरदान बन गया है। सैकड़ों किसान अब गर्मी फसल लेने लगे हैं। हम मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देने आए हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। बालोद, दुर्ग जिले में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य डूलेश्वर ठाकुर व महेश ठाकुर को अर्जुन्दा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं दो आरोपी अब तक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को शराब दुकान के सामने बाइक की चोरी हुई थी। इस मामले में संदेही डूलेश्वर ठाकुर व महेश ठाकुर से कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। चोरी करने में रुद्र ठाकुर व अमन भी शामिल थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भिलाई, मरोदा क्षेत्र से दो बाइक की चोरी कर बेचने के लिए छिपाकर रखे थे। बाइक को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1+4) 379, 34 के तहत कार्रवाई की गई। दो आरोपी रुद्र ठाकुर व अमन की पतासाजी की जा रही है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर 28 साल से काबिज अतिक्रमणकारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली कराने का आदेश जारी हुआ है। यह छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के लिए बहुत बड़ी सफलता है। मुख्यकार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन ने बताया कि, वक्फ सम्पत्ति को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बोर्ड को प्राप्त हुई है। इस प्रकरण में न केवल उच्च न्यायालय बिलासपुर ने अपितु सर्वोच्च न्यायालय ने भी वक्फ सम्पत्ति के अतिक्रमणकारीयों को समय-सीमा में कब्जा खाली कर वक्फ संस्था को कब्जा सौंपे जाने के आदेश दिये गये है। मामला क्या है वक्फ संस्था जामा मस्जिद कमेटी, डोंगरगढ़ की वक्फ सम्पत्ति (04 दुकानों) पर जनरैल सिंह कक्कड विगत 28 वर्षों से काबिज थे। वक्फ सम्पत्ति पर अवैध कब्जा खाली करने का प्रकरण वक्फ बोर्ड में पंजीबद्ध हुआ। वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ सम्पत्ति से कब्जा खाली कर वक्फ संस्था को सौंपने के आदेश दिये गये। 
तद्सम्बंध में वक्फ अधिकरण ने भी इस आदेश की वैधानिकता की पुष्टि कर समकक्ष आदेश पारित किये गये। तत्पश्चात् प्रकरण उच्च न्यायालय बिलासपुर में विचाराधीन रहा। न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी ने इस प्रकरण में बोर्ड व अधिकरण के आदेश को सहीं माना तथा कब्जाधारी को 45 दिवस के भीतर दुकान खाली कर जामा मस्जिद कमेटी, डोंगरगढ़ को सौंपे जाने के आदेश दिये गये। सर्वोच्च न्यायालय का आदेश याचिकाकर्ता जनरैल सिंह कक्कड़ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। इस याचिका पर विचार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय की डबल बैंच में डॉ.जस्टिस डी.वाय. चन्द्राचूड़ व जस्टिस हीमा कोहली द्वारा एस.एल.पी. (सी).15683/2022 में याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज करते हुए वक्फ सम्पत्ति पर से अवैध कब्जा समय-सीमा के भीतर खाली कर वक्फ संस्था को सौंपे जाने के कड़े आदेश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त विगत अवधि के किराये की लम्बित राशि के भुगतान के भी आदेश दिये गये है। इस प्रकार वक्फ सम्पत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर देर रात ग्राम गुमगा के पास मिनी ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही एक महिला समेत 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। वे ग्राम तारा के रहने वाले हैं। चारों किसी काम से अंबिकापुर गए थे और देर रात कार से अपने घर तारा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम गुमगा के पास सड़क पर बेतरतीब खड़े ट्रक से कार जा टकराई। एक्सीडेंट में कार के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में भुवन लाल अवधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के सिवनी से आए प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर शरद अवधिया, फूलचंद अवधिया, इंद्र कुमार अवधिया एवं योगेश यादव उपस्थित रहे। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में श्री भुवन लाल अवधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के सिवनी से आए प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री शरद अवधिया, श्री फूलचंद अवधिया, श्री इंद्र कुमार अवधिया एवं श्री योगेश यादव उपस्थित रहे। 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर-धमतरी रोड एनएच 30 के दरबा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बस ड्रायवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार 17 सितम्बर की है। एक ही परिवार के तीन लोग बाइक में सवार होकर राजिम से अपने ग्राम पंचायत दरबा जा रहे थे। इस दौरान शाम साढ़े चार बजे धमतरी से रायपुर आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। यहां पर उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। मृतकों में बलराम पिता बलभद्र गोस्वामी, गजेंद्र पिता यशवंत गोश्वामी और पुरुषोत्तम पिता गोवर्धन गोस्वामी है। तीनों दरबा ग्राम के रहने वाले है। फिलहाल तीनों के शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच बिरेझर चौकी थाना कुरूद पुलिस के द्वारा की जा रही है।