Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ अंचल में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा जिले ही अस्तित्व में थे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दो साल पहले वर्ष 1998 को बिलासपुर तथा राजनांदगांव जिले के कुछ हिस्से को अलग कर कबीरधाम जिला बनाया गया। बिलासपुर जिले के कुछ हिस्से को तोड़कर कोरबा जिला भी बनाया गया। इसी तरह रायपुर जिले से अलग होकर महासमुंद और धमतरी को नए जिले का दर्जा मिला। बस्तर जिले से कांकेर और दंतेवाड़ा तथा सरगुजा जिले से कोरिया और जशपुर को तत्कालीन सरकार द्वारा नया जिला बनाया गया। 1 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। उस समय प्रदेश में मात्र 16 जिले बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सरगुजा, कोरिया और जशपुर ही था। वर्ष 2007 में जिला बस्तर से नारायणपुर जिला और दंतेवाड़ा से पृथक बीजापुर जिला बनाया गया। इस तरह 16 से बढ़कर 18 जिले वाला छत्तीसगढ़ राज्य कहलाया। वर्ष 2012 में 9 जिलों का और गठन किया गया। इसमें बस्तर के कुछ भाग को जोड़ते हुए कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले के कुछ भाग को अलग कर सुकमा जिला बनाया गया। इसी तरह रायपुर जिले में आने वाले बलौदाबाजार-भाटापारा एवं गरियाबंद को दो स्वतंत्र जिला बनाया गया। बिलासपुर जिले के अंतर्गत मुंगेली को जिला बनाया गया। दुर्ग जिले से बालोद व बेमेतरा को भी नए जिले का दर्जा मिला। सरगुजा जिले से बलरामपुर-रामानुजगंज एवं सूरजपुर को जिला बनाया गया। इस तरह प्रदेश में जिलों की संख्या 18 से बढ़कर 27 हो गई। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने प्रशासनिक विकेंद्रीकरण करते हुए आम लोगों को जो राहत दी है वह काबिल-ए-तारीफ है। मुख्यमंत्री बने महज 14 माह ही हुए थे कि अंचल की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए ‘गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ को फरवरी 2020 में जिला बनाकर एक इतिहास रच दिया। इस तरह जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) जिले बनने से करीब साढ़े तीन लाख लोगों को शासन-प्रशासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यों, जरूरतों को पूरा करने के लिए समय की बचत, शारीरिक, मानसिक व आर्थिक परेशानियों से छुटकारा भी मिला। सामान्य भाषा में विकेन्द्रीकरण का अर्थ है कि शासन-सत्ता को एक स्थान पर केन्द्रित करने की बजाय उसे स्थानीय स्तरों पर विभाजित किया जाए ताकि आम आदमी की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित हो सके और वह अपने हितों व आवश्यकताओं के अनुरूप शासन-संचालन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। यही सत्ता विकेन्द्रीकरण का मूल आधार है। अर्थात् आम जनता तक शासन-सत्ता की पहुंच को सुलभ बनाना ही विकेन्द्रीकरण है। इस तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण को और तवज्जो देते हुए गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही के अलावा मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा सक्ती को नए जिले बनाकर क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महज पौने चार वर्षों में 6 नए जिलों का निर्माण किया है। इन जिलों के गठन के पीछे उनकी सोच यह रही कि इस अंचल में निवासरत आदिवासी, अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्गों का सर्वांगीण विकास हो। साथ ही इस अंचल का सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक विकास हो। खनिज संसाधनों सहित सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों को भरपूर मिल सके। सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, राशन दुकान जैसी अधोसंरचनाओं के साथ बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी आसानी से मिल सके। निश्चय ही इन जिलों के निर्माण से विकास की रफ्तार तेजी पकड़ेगी और आम लोगों के विश्वास को बरकरार रखते हुए शासन-प्रशासन तेजी से जनहितकारी काम भी करेगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा भारत ई मार्ट सेमीनार का आयोजन 20 सितम्बर 2022 को सुबह 11ः30 बजे होटल में किया जायेगा।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री प्रवीण खण्डेलवाल जी होगें एवं विशेष अतिथि कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं संयोजक युवा विंग सुमीत अग्रवाल होगें। कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के लिए भारत ई मार्ट मे अपने व्यापार का निःशुल्क ऑनलाइन व्यापार शुरू करने हेतु सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें आगे कहा कि सेमीनार में कैट दिल्ली की टीम द्वारा व्यापारियों को विस्तृत जानकारी दी जायेगी। कैट सी. जी. चैप्टर प्रदेश के सभी व्यापारियों से अनुरोध करती है कि उपरोक्त सेमीनार मे उपस्थित होकर भारत ई मार्ट मे अपने व्यापार का निःशुल्क ऑनलाइन शुरू करने जानकारी का लाभ लेवें। भारत ई मार्ट मे अपने व्यापार का निःशुल्क ऑनलाइन शुरू करना व्यापारियों के लिए एक स्वर्णीम अवसर है। इसका लाभ अवश्य उठायें।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य शासन के अनुसूचित जाति के अलग विभाग गठन करने और पृथक सलाहकार परिषद गठन करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत रायपुर में एक विशाल प्रदर्शनी का पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने उद्घाटन किया। भारत मां के सच्चे सपूत श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी को देखने हजारों की संख्या में शहरवासी पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद गर्व का दिन है कि इस पार्टी ने सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विश्व का नेतृत्व करने वाला लीडर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जीवन सिर्फ हमारे लिए नहीं इस देश के करोड़ों ऐसे लोग जो गरीबी में जीवन जीते हैं, जो चाय बेचते हैं, जो भजिए बेचते हैं, जो ठेले लगाते हैं ऐसे लोगों के लिए भी प्रेरणा देने वाले हैं। उन्होंने इस चेतना को जगाने का काम कि या है कि मोदी जी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो इस देश का नेतृत्व कोई भी आम आदमी कर सकता है। जिसके अदंर जोश और जुनू हो वो भी मां भारती की सेवा में खुद को समर्पित कर सकता है। भारत में द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने के बाद देश में एक बार फिर नई चेतना ने जन्म लिया है। ये साबित हो चुका है कि आदिवासी गरीब परिवार में पैदा हुई महिला इस देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकती है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जीवन को अनुकरणीय बताया। उनहोंने कहा कि मोदी जी के बचपन लेकर अब तक का उनका पूरा जीवन त्याग, तपस्या और सपर्पण से भरा हुआ है। मोदी जी आज जो काम करने जा रहे हैं वह काम पूरे देश के लोगों में स्फूर्ति पैदा करेगा, जो सबसे तेज दौड़ने वाला चीता है, जो हमारे देश से समाप्त हो गया उसको विदेशों से भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास पिछले 30 सालों से चल रहा था, मगर उसको कोई कारगर साबित कर दिखाया तो वह मोदी जी ने कर दिखाया। हम ऐसे पशुओं के जीवन से भी उस स्फूर्ति के गुण को प्राप्त कर सकते हैं। जिस दिन देश के लोगों में ऐसी स्फूर्ति आ गई तो उस दिन हमारा देश इसी स्फूर्ति से विश्व गुरु बन जाएगा। उस दिन हमारा देश विश्व की अगुवाई करेगा देश की सभी समस्याओं का समाधान होगा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिवस के इस अवसर पर 15 दिन के सेवा पखवाड़े में हर कार्यकर्ता के अंदर सेवा की भावना पैदा होगी। फिर ये भावना गरीब, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति, किसान, मजदूर, माताएं-बहनें सबके जीवन को खुशहाल बना सकती है। अपने कार्यों के माध्यम से इनके जीवन खुशहाली कैसे लाएं यह मोदी जी ने संकल्प ले कर हमें सिखा दिया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा पखवाड़े के अवसर पर यही संकल्प लें कि इस सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हों।
 
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सेठीनगर बी वार्ड क्रमांक 22, आंगनबाड़ी केन्द्र मुर्गीफार्म बी वार्ड क्रमांक बी वार्ड क्रमांक 28, आंगनबाड़ी केन्द्र कैदीमुड़ा वार्ड क्रमांक 30, आंगनबाड़ी केन्द्र फटहामुड़ा बी वार्ड क्रमांक 32, आंगनबाड़ी केन्द्र डीपापारा बी वार्ड क्रमांक 34 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र मुर्गीफार्म बी वार्ड क्रमांक 28, आंगनबाड़ी केन्द्र तुर्कापारा बी वार्ड क्रमांक 11, आंगनबाड़ी केन्द्र बाबूपारा वार्ड क्रमांक 11, आंगनबाड़ी केन्द्र कयाघाट बी वार्ड क्रमांक 29 तथा आंगनबाड़ी केन्द्र हीरापुर वार्ड क्रमांक 40 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त होने से उक्त पद पूर्ति हेतु 19 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत निर्देश व नियम शर्तो का परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है। 
एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरेला 02, बिरगहनी 02, प्रतापपुर, नवागांव घु. 02, ढबहा 01, खेढ़ा 01, महाराणा वार्ड 02, एण्ड्रूज वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र दाउकापा 01, धनगांव गो. 01, दशरंगपुर, रोहराखुर्द 01, देवरी, खुर्सी, मदनपुर, जमहा व सरदार पटेल वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जाएगी। 
इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच, परीक्षण उपरांत अनंतिम योग्यता सूची कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगेली एवं कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची के संबंध में 25 सितंबर तक दावा आपत्ति आंमत्रित किए गए हैं। दावा आपत्ति कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकते है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। जामा मस्जिद रायपुर में मुतवल्ली चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद नामांकन फार्म का वितरण भी शुरू हो गया।16 सितम्बर को पहला दिन नामांकन फार्म वितरण का पहला दिन था जिसमें पांच लोगों ने मुतवल्ली पद पर चुनाव लडऩे नामांकन फार्म बीस हजार रूपये प्रत्येक ने जमा कर फार्म लिया। मो. गुलाम अशरफ कलीम मोदहापारा,अब्दुल फहीम रहमानिया चौक, गुलाम शकील रजा डीडी नगर, रिजवान हमजा राजा तालाब और हसीब कुरैशी सोनू स्टेशन रोड ने नामांकन फार्म खरीदा।जनता से रिश्ता ने अपने पिछले अंक में कुल चार से पांच दावेदार होने का अनुमान लगाया था जो लगभग सही साबित होते दिख रहा है। एडहॉक कमेटी के संयोजक सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शोएब अहमद खान ने बताया कि चुनाव की सभी प्रक्रिया पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। 
नामांकन फार्म 19 सितम्बर तक शाम 3 बजे तक ली जाएगी साथ ही नामांकन फार्म की स्क्रूटनी 20 सितम्बर को 11 बजे सुबह से 3 बजे शाम तक की जाएगी। 21 सितम्बर को नाम वापसी होगी जो सुबह 11 से शाम 3 बजे तक रहेगी । नाम वापसी के पश्चात् चुनाव चिन्ह का आबंटन होगा तथा मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी एवं इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी। कुल 8675 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। अधिसूचना के मुताबिक नामांकन फार्म का वितरण एवं नामांकन शुल्क 20 हजार रखी गई है जो वापसी योग्य नहीं है। चूँकि इस राशि का उपयोग एडहॉक कमेटी द्वारा निर्वाचन व्यय में किया जायेगा इस वजह से इस राशि को वापस नहीं करने का निर्णय लिया गया है। 
अनापत्ति प्रमाण पत्र जरुरी संयोजक सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नरशोएब अहमद खान ने आगे बताया कि जो लोग मुतवल्ली हेतु चुनाव लडऩे की मंशा रखते हैं वे बीस हजार रूपये नकद जमा कर नामांकन फार्म सम्पूर्ण प्रपत्रों और मुतवल्ली मार्गदर्शिका के साथ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऐसे उम्मीदवार जो पूर्व में भी मुतवल्ली रहे हों उनको वक्फ बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा शपथ पत्र भी नामांकन फार्म के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। उपरोक्त नामांकन फार्म वितरण से लेकर चुनाव चिन्ह आबंटन तक सभी कार्रवाई जामा मस्जिद हलवाई लाइन में ही होगी। जो हजरात चुनाव लडऩा चाहते हैं वे वक्फ बोर्ड कार्यालय में अनापत्ति प्रमाण पात्र के लिए संपर्क कर सकते हैं।
 मतदान स्थल का चयन एडहॉक कमेटी के संयोजक शोएब अहमद खान ने बताया कि मतदान स्थल का चयन जल्द ही करके लोगों को जानकारी दी जाएगी संभावित स्थल में नेताजी सुभाष स्टेडियम, गवर्नमेंट स्कूल, सप्रे शाला. मुस्लिम हाल और सालेम स्कूल में से किसी एक स्थल का चयन किया जा सकता है। कमेटी के सदस्य संभावित मतदान स्थल का मुआयना फाइनल करेंगे और पहले स्कूल प्रबंधन और संबंधित प्रबंधकों से अनुमति लेंगे। जामा मस्जिद में मुतवल्ली पद के दावेदारों को फार्म वितरण किया गया इस मौके पर एडहॉक कमेटी के सयोजक शोएब अहमद खान के साथ सदस्य उप पुलिस अधीक्षक फरहान कुरैशी, सैय्यद नसीम अख्तर के अलावा अनवारुल हसन,अब्दुल समद भी मौजूद रहे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इसे ले कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- सेवा करें अच्छी बात है, मगर देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल के दाम कम कर दें, देश के लोगों की अपने आप सेवा हो जाएगी। उन्होंने जनजातियों के केंद्रीय सूची के मामले में कहा- 15 साल मौका मिला भाजपा को, डॉ.रमन सिंह ने इसे राजनीतिक लाभ के तौर पर लिया। आदिवासी को वोट बैंक समझते रहे हैं। हमने प्रयास किया, हमें सफलता मिली। इसमें भाजपा के लोग श्रेय कैसे ले सकते हैं। हमने पीएम को धन्यवाद दिया। शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यात्रा के पहले चरण में भी शामिल हुआ था, आज एक बार फिर से यात्रा में शामिल हुआ। करीब 13 किलोमीटर की पैदल पदयात्रा की। यात्रा को आम जनता का समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के साथ लोग जुड़ रहे हैं। भारत में चीतों की वापसी पर कहा कि चीतों की वापसी अच्छी बात है, भारत के लोगों को अब देश में चीता देखने को मिलेगा। अंगूठी बांटने पर भी ली चुटकी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पूरे देश में भाजपा नेता अलग-अलग प्लान बनाकर उनके जन्मदिन को खास मनाने में लगे हुए हैं. एक ऐलान यह भी किया गया है कि 17 सितंबर को पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी गिफ्ट में दिया जाएगा. इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के पास तो इतना पैसा है कि विधायक, सांसद खरीद रहे हैं. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर तमिलनाडु क्या, पूरे देशभर के बच्चों को अंगूठी बांट सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु यूनिट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने का फैसला लिया है. मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा, हमने चेन्नई स्थित सरकारी क्रस्क्ररू हॉस्पिटल को चुना है, जहां पीएम के जन्मदिन पर पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी. मुरुगन ने कहा कि हर एक अंगूठी करीब 2 ग्राम सोने की होगी, जिसकी कीमत 5000 रुपए के आसपास हो सकती है. उन्होंने कहा कि यह मुफ्त में दी जाने वाली रेवड़ी नहीं है, बल्कि हम इसके जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पैदा होने वालों का स्वागत करना चाहते हैं. बीजेपी की लोकल यूनिट का अनुमान है कि इस अस्पताल में 17 सितंबर को 10-15 बच्चों का जन्म हो सकता है। कांग्रेस की भारत जोड़ो नहीं फंड बटोरो यात्रा: बृजमोहन भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के एटीएम से भरपूर पैसा पहुंचने के बावजूद कांग्रेस कंपनी की धन लिप्सा अधूरी रह गई है जो अब कांग्रेस केरल में कथित भारत जोड़ो यात्रा के लिए गरीब सब्जी वालों तक से अवैध वसूली कर रही है। अभी तो केरल से खुलासे की शुरुआत हुई है। कांग्रेस की लूटमार देश भर में चल रही है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा लूट मची है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में कोल, रेत, गिट्टी, सीमेंट, खाद, शराब में जनता को लूट रही है। कोरोना काल में गरीबों के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजे गए चावल से हिस्सा निकालकर लगातार अपने आकाओं का पेट भर रही है। ये कांग्रेस गरीबों का राशन ही नहीं, उनके आवास तक खा गई। केंद्र की हर योजना में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी कर अपने खास परिवार का खजाना भर रही है।भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, कांग्रेस का एटीएम और कांग्रेस तथा उसके मित्रों के बिकाऊ घोड़ों का चारागाह बना दिया गया है। हर तरह के माफिया पैदा कर राज्य को लूटा जा रहा है। भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को कंगाली की स्थिति में ला दिया है और लूट का माल अपने मालिकों को पहुंचा रहे हैं। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस के लिए फंडिंग करने छत्तीसगढ़ की जनता का खून चूसने का ठेका भूपेश बघेल ने ले रखा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कांग्रेस की भारत जोड़ो नहीं, फंड बटोरो यात्रा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वसूली यात्रा पर निकल पड़ी है। यह यात्रा जहां जहां जायेगी, वहां वहां छोटे छोटे कारोबारियों से वसूली की जायेगी। नेशनल हेराल्ड की हजारों करोड़ की संपत्ति हड़प लेने के बाद भी कांग्रेस के मालिक तृप्त नहीं हुए। पचास साल तक देश को लूटते रहने वाले अब भी गरीब जनता को लूट रहे हैं। पेट्रोल-डीजल सस्ता करने राज्य सरकार वैट कम करे: भाजपा महंगाई के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस दोनों आमने सामने हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पेट्रोल के दामों को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे। इस पर पलटवार करने बयान की तलवार लेकर सांसद सुनील सोनी सियासी मैदान में कूद पड़े हैं। सोनी ने तो यहां तक कह दिया कि प्रदेश में पेट्रोल डीजल यदि मरकाम सस्ता नहीं करवा सकते तो इस्तीफा देकर घर में बैठ जाएं।सांसद सोनी दावा करते हुए बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी करके देश की जनता को राहत दी। तमाम राज्यों ने भी अपनी जनता की चिंता की। मोदी सरकार द्वारा प्रति लीटर लगभग 15 से 17 रु से ज्यादा की राहत और राज्य सरकारों ने खुद के कर से 7 से 8 रु प्रति लीटर की राहत दी ,मगर छत्तीसगढ़ में महज 78 पैसे की छूट दी गई ये तो मजाक है। रायपुर के भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केंद्र सरकार को उपदेश देने की बजाय प्रदेश के जिम्मेदारों को ज्ञान दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से मोहन मरकाम की जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर टैक्स कम करवाएं। यदि यहां उनके निर्देश नहीं माने जाते हैं तो केंद्रीय नेतृत्व को बतायें अन्यथा अपने पद से इस्तीफा देकर घर बैठ जायें। सोनी ने कहा- भाजपा शासित राज्य उत्तराखंड में प्रति लीटर वैट मात्र लगभग 14 रु,उत्तरप्रदेश में 16.5 रु,गुजरात में 16.5 रु,हिमाचल प्रदेश में 16.5 रु असम में 17 रु लिया जा रहा है। मगर छत्तीसगढ़ में 23 से 24 रु वैट और सेस के रूप में प्रति लीटर वसूले जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर जनता के साथ धोखा घड़ी अन्याय करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट आई है। मोदी सरकार देश में दाम नही घटाकर मुनाफा वसूलने मे व्यस्त है। 2014 में क्रूड आयल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल था तब पेट्रोल 100 रु लीटर मिलता था आज घटकर 88 डॉलर प्रति बैरल हो गया है तब भी पेट्रोल 105 रु लीटर के करीब मिल रहा है। इस हिसाब से पेट्रोल डीजल की कीमत में 15 रू प्रति लीटर की कमी होनी चाहिये। लेकिन मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के भाव में कोई कमी नहीं कर रही है बल्कि पेट्रोल डीजल पर लगभग 19 रु एवं 15 रु 44 पैसा एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है रसोई गैस के दाम भी अंतराष्ट्रीय बाजार में 750 डॉलर से घटकर 650 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया है जो लगभग 13.33 प्रतिशत की कमी है वर्तमान परिस्थिति में लगभग 10 रू प्रति सिलेण्डर कम होना चाहिये।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। दिशा की बैठक में सांसद सोनी ने स्वीकृत विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि काम समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने स्वीकृत राशि के अनुसार कार्य पूर्णता का लक्ष्य रखने को भी कहा। वही सांसद सोनी दावा करते हुए बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी करके देश की जनता को राहत दी। तमाम राज्यों ने भी अपनी जनता की चिंता की। मोदी सरकार द्वारा प्रति लीटर लगभग 15 से 17 रु से ज्यादा की राहत और राज्य सरकारों ने खुद के कर से 7 से 8 रु प्रति लीटर की राहत दी ,मगर छत्तीसगढ़ में महज 78 पैसे की छूट दी गई ये तो मजाक है। रायपुर के भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केंद्र सरकार को उपदेश देने की बजाय प्रदेश के जिम्मेदारों को ज्ञान दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से मोहन मरकाम की जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर टैक्स कम करवाएं। यदि यहां उनके निर्देश नहीं माने जाते हैं तो केंद्रीय नेतृत्व को बतायें अन्यथा अपने पद से इस्तीफा देकर घर बैठ जायें।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार ने ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आबादी और अन्य जानकारी एकत्रित कर रहे क्वांटिफायबल डाटा आयोग का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया है। बिलासपुर के रिटायर्ड जज छबिलाल पटेल की अध्यक्षता में 11-9-19 को गठित कर छ महीने में रिपोर्ट देने कहा था। किंतु रिपोर्ट अब तक रिपोर्ट जमा नहीं की जा सकी है। आयोग का कार्यकाल इन तीन वर्षों में सात बार बढ़ाया जा चुका है। जीएडी ने कल फिर एक आदेश जारी कर 31-10-22 और बढ़ा दिया है।
 
    

 K.W.N.S.-रायपुर/केरल। कोल्लम पहुंचे सीएम भूपेश बघेल आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कोल्लम से पदयात्रा की शुरुआत की. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा – देश जोड़ने का पैगाम लेकर, हम आगे बढ़ चुके हैं. #भारत_जोड़ो_यात्रा कोल्लम | केरल वही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 13 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा समुद्र के किनारे नींदकरा में रुकेगी। दोपहर में काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन और RSP तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत होगी। कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा ने बताया कि एक जगह खाना हो जाने के बाद यात्रा के साथ चल रहीं फूड वैन अगले पॉइंट के लिए निकल जाती हैं। दोपहर का खाना रास्ते में और रात का कैंप में होता है। रात में सभी के लिए खाना नहीं बनता। सिर्फ राहुल गांधी, उनकी सिक्योरिटी में तैनात जवान और 200 से 250 लोगों के लिए ही इंतजाम रहता है। यात्रा में अलग-अलग राज्यों के लोग चल रहे हैं। इसलिए कोई मेन्यू नहीं है। बस ध्यान रखा जाता है कि प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट खाने में जरूर शामिल हो।