Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज यहां बालोद सर्किट हाउस में तुंहर योजना तुंहर दुआर बुकलेट व बालोद जिले की डायरेक्टरी का विमोचन किया। तुंहर योजना तुंहर दुआर बुकलेट में विभिन्न विभागों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का संकलन किया गया है। इस बुकलेट में योजना के संचालन का उद्देश्य, योजनाओं से प्राप्त होने वाले लाभ, योजनाओं की पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में संलग्न राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित अन्य लोगों व आमजन के लिए यह बुकलेट बहुत उपयोगी साबित होगी। वहीं बालोद जिले की डायरेक्टरी में जिले के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के संबंध में जानकारी संकलित की गई है।

K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के सर्किट हाउस में संजारी बालोद विधानसभा के लिए 135 करोड़ रुपये के 126 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 109 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 84 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 26 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 42 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने आज कुल 135 करोड़ 85 लाख रूपए लागत के 126 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

K.W.N.S-रायपुर। राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी महाराज ने कहा कि मानसिक खुशहाली से बढ़कर जीवन की कोई दौलत नहीं होती है। मन की शांति से ही स्वर्ग के रास्ते खुलते हैं। मन में शांति है तो थोड़े से साधन भी सुख दे देते हैं, नहीं तो ढेर सारे साधन भी इकठ्ठे कर लो पर उससे कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसका मन शांत है उसे एक या दो घंटे की नहीं पूरे 24 घंटे की सामायिक का लाभ मिल जाता है क्योंकि शांति में जहाँ एक तरफ बह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवों का वास होता है वहीं दूसरी तरफ महावीर का मौन और मीरा की मस्ती भी छिपी रहती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शांति पाने के लिए तीर्थ जाते हैं तो कुछ लोग गुटखा, शराब और तंबाकू जैसे नशे में डूब जाते हैं। इससे कुछ घंटे तो शांति मिल सकती है, पर सदाबहार शांति पाने के लिए व्यक्ति को हर हाल में खुश रहना सीखना होगा। संत प्रवर मंगलवार को धर्म शांति सेवा ट्रस्ट द्वारा आम्रपाली स्थित शांति विजय गुरु मंदिर में आयोजित प्रवचन सभा के समापन पर श्रद्धालु भाई बहनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति आज शरीर से कम दिमाग से ज्यादा बीमार है ।
चिंता और तनाव आज की सबसे बड़ी बीमारियाँ है। बाहर से मुस्कुराता हुआ दिखाई देेने वाला इंसान भीतर में हजारों तरह की चिंताएँ पाले बैठा है। मकड़ी के जाले से भी ज्यादा उलझने इंसान के दिमाग में है। अगर पूजा-प्रार्थना-इबादत और धर्म-आराधना करते हुए व्यक्ति के दिमाग का ई.सी.जी. किया जाए तो पता चलेगा कि वह अंदर ही अंदर कहाँ भटक रहा है। शांति के दो दुश्मनःगुस्सा और चिंता-गुस्से और चिंता को मानसिक शांति के दुश्मन बताते हुए संतश्री ने कहा कि गुस्से से दिमाग में स्क्रेच आ जाते हैं, सोचने, बोलने और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है, व्यक्ति सांड सरीखा बन जाता है। एक बार गुस्सा करने से व्यक्ति की दस हजार ज्ञान कोशिकाएं जलकर नष्ट हो जाती है, मेमोरी पॉवर कमजोर हो जाता है और बी.पी. व हार्ट अटैक की संभावना बीस गुना बढ़ जाती है। इसलिए व्यक्ति गुस्सा, चिंता और तनाव करना बंद करे ऐसा करने से उसकी सारी दवाईयाँ अपने आप बंद हो जाएगी। हम गुस्सा करने की बजाय अपनी बात प्रेम से कहें। अगर घर के दादा दादागिरी करना छोड़ दे तो वे कुलदेवता की तरह पूज्य बन जाएंगे।
चिंता है आत्मघातक रोग-चिंता को आत्मघातक रोग बताते हुए संतश्री ने कहा कि चिंता करना तो खुद पर कुल्हाड़ी चलाने जैसा है। व्यक्ति बचपन से लेकर पचपन तक या तो अतीत की चिंता करता है या फिर आने वाले कल की। उन्होंने कहा कि बीत गई सो बात गई तकदीर का शिकवा कौन करे जो तीर कमां से निकल गया उस तीर का पीछा कौन करे। व्यक्ति चिंता करने की बजाय कल का इंतजाम और आज का चिंतन करे। हर होनी का स्वागत करें- चिंतामुक्त जीवन जाीने का पहला मंत्र देते हुए संतश्री ने कहा कि जीवन में जो भी हो, जैसा भी हो हर होनी का स्वागत करें। चाहे राजा का अंगूठा कट जाए या मंत्री को जेल में जाने पड़े विश्वास रखें, इसमें भी प्रभु की ओर से कोई न कोई भलाई छिपी होती है।
जब वह चोंच के साथ चुग्गा देता है और बच्चे को जन्म देने से पहले माँ के आँचल को दूध से भर देता है फि र हम किस बात की चिंता करें। व्यक्ति चिंता की चिता जलाए और चेतना को जगाए। ज्यादा छातीकूटा न करें-दूसरा मंत्र देते हुए संतश्री ने कहा कि मिर्चीकुटा खाएंगे तो जीभ जलेगी, पर ज्यादा छातीकुटा करेंगे तो दिल-दिमाग दोनों जलेंगे। हम हर हाल में मस्त रहें। 8 घंघे धंधा करें, 60 साल तक खूब कमाएं, पर उसके बाद अपनी मस्ती में जिएं। धंधा हमारे जीवन का हिस्सा है हम केवल धंधा करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। उन्होंने तू तारी संभाल और छोड़ सभी जंजाल का मंत्र भी अपनाने की सीख दी। इस अवसर पर साध्वी स्नेहयशा श्री जी महाराज साहब ने श्रद्धालु भाई बहनों को धर्म लाभ देते हुए हर समय शांतिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस दौरान श्री शांति विजय सूरी जी महाराज के स्वर्गारोहण दिवस पर अष्ट प्रकारी पूजन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संतों के बुधवार को सुबह 9 बजे हनुमान नगर कालीबाड़ी चौक के पास हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रवचन का आयोजन होगा।

K.W.N.S-रायपुर। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे. बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. अब वे हमारे बीच नहीं रहे. राजू श्रीवास्तव की उम्र 58 साल थी. कॉमेडियन पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. उनके ठीक होने की सभी को उम्मीद थी. आखिर वे अलविदा कह गए. सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक, और कहा – कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे। राजू श्रीवास्तव के यूं अचानक अलविदा कहने से सभी शॉक्ड हैं. बॉलीवुड और टीवी गलियारों में मातम पसरा हुआ है. किसी को भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा. सोशल मीडिया पर नम आंखों से फैंस और सेलेब्स कॉमेडियन को याद कर रहे हैं. उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वो चेहरा जो हमेशा हंसता हुआ ही नजर आया था, चाहे टीवी स्क्रीन हो या सोशल मीडिया अकाउंट, अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर की बदौलत करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजू का यूं अलविदा कह जाना शॉकिंग है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में राजू की कमी कोई नहीं पूरी कर पाएगा।

K.W.N.S-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के नागरिकों को घर पहुंच शासकीय सेवाओं का लाभ मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री मितान योजना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होते जा रही है। इस योजना के माध्यम से अल्प अवधि में ही 14 हजार 545 से अधिक शासकीय दस्तावेज लोगों को मितानों द्वारा घर पहुंचाकर उपलब्ध कराये गए है। गौरतलब है कि यह योजना राज्य में एक मई 2022 को श्रम दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लांच की थी। अभी इस योजना को शुरू हुए पांच महीने भी नहीं बीते है। नगर निगम क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठाने लगे हैं। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवाएं राजस्व और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है, जिसमें मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि सेवाएं शामिल हैं।
इस योजना के माध्यम से निकट भविष्य में नागरिकों को लगभग 100 प्रकार की शासकीय सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यह योजना सभी नगरीय निकायों तक विस्तारित होगी। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 30,000 से अधिक नागरिकों को दस्तावेज संबंधी जानकारी कॉल के माध्यम से प्राप्त हुई है, वहीं लगभग 14 हजार 545 से अधिक नागरिकों ने घर बैठे अपने शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। राज्य भर में लगभग 20,800 अप्वाइंटमेंट आज तक बुक किए जा चुके हैं।
इस योजना के जरिए नागरिकों को एक कॉल पर सभी शासकीय दस्तावेज उपलब्ध करवाने हेतु अपॉइनमेंट बुक करने की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसका लाभ उठाने के लिए नागरिकों को टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होता है। मितान योजना का एकमात्र उद्देश्य है राज्य के नागरिकों को सहजता से घर बैठे शासकीय सुविधाएं प्रदान करना है। यह योजना शासन और नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से शासन के प्रति नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ हुआ है।
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य में पशुओं के लंपी स्किन रोग का अभी तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लंपी स्किन रोग की आशंका को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग का मैदानी अमला बीते एक महीने से अलर्ट मोड में है और वह गांवों का निरन्तर भ्रमण कर पशुओं को लम्पी रोग से बचाव के उपाय पशु पालकों बता रहा है। पशुओं में लम्पी स्कीन रोग का मामला देश के राजस्थान, गुजरात सहित अन्य राज्यों में प्रकाश में आते ही छत्तीसगढ़ में पशुओं को इस रोग से बचाने के लिए संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने अगस्त माह पहले सप्ताह में ही गाईड लाईन जारी कर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए थे। छत्तीसगढ़ राज्य के 18 जिलों की सीमाए अन्य राज्यों से जुड़ी हुई है,जहां से बीमार पशुओं के आवागमन की संभावना को देखते हुए सीमावर्ती ग्रामों में पर चेक पोस्ट लगाकर नियमित चेकिंग में निगरानी रखी जा रही है। इन गांवों में पशु मेला को प्रतिबंधित करने के साथ ही बिचौलियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
गौरतलब है कि लम्पी स्कीन डिसिज गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं में फैलने वाला विषाणुजनित संक्रामक रोग है। इस रोग का मुख्य वाहक मच्छर, मक्खी एवं किलनी है, जिसके माध्यम से स्वस्थ पशुओं में यह संक्रमण फैलता है।रोगग्रस्त पशुओं में 02 से 03 दिन तक मध्यम बुखार का लक्षण मिलता है. इसके बाद प्रभावित पशुओं की चमडी मे गोल-गोल गांठें उभर आती है। लगातार बुखार होने के कारण पशुओं के खुराक पर विपरित प्रभाव पड़ता है, जिसके वजह से दुधारू पशुओं में दुग्ध उत्पादन एवं भारसाधक पशुओं की कार्यक्षमता कम हो जाती है।
रोगग्रस्त पशु दो से तीन सप्ताह में स्वस्थ हो जाते है. परंतु शारिरिक दुर्बलता के कारण दुग्ध उत्पादन कई सप्ताह तक प्रभावित होता है। इस रोग से 10 से 20 प्रतिशत पशु प्रभावित होते हैं. जिसमे से 01 से 05 प्रतिशत तक के पशुओं की मृत्यु संभावित है। वर्तमान में प्रदेश मे इस रोग के लक्षण नहीं पाये गये है। एहतियात के तौर पर जिलों मे पशु हाट-बाजारों का आयोजन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के ग्रामों में अस्थायी रूप में चेकपोस्ट बनाया गया है, ताकि पड़ोसी राज्यों से प्रवेश करने वाले पशुओं को रोका जा सके।सीमावर्ती ग्रामों मे पशुओं को इस रोग के सक्रमण से बचाने हेतु गोट-पास्क वैक्सीन द्वारा प्रतिबंधात्मक टीकाकरण किया जा रहा है। इस रोग से पशुओं के रोगग्रस्त होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त मात्रा मे औषधियों की व्यवस्था क्षेत्रीय संस्थाओं मे की गई है। इसके अतिरिक्त विषम परिस्थिति से निपटने के लिये जिलों में पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है. ताकि टीकादव्य समय पर क्रय कर अन्य ग्रामों के पशुओं मे प्रतिबंधात्मक टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा सके। पशुओं के आवास में जीवाणु नाशक दवा का छिड़काव एवं पशुओं में जू- कॉलनीनाशक दवा का छिड़काव हेतु सलाह दी गई है ताकि इस रोग पर नियंत्रण रखा जा सके।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद विधानसभा में लोगों से भेंट मुलाकात करने गुरुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने देऊर मंदिर में दर्शन पश्चात गुरुर भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल तक पदयात्रा की। इस लगभग 1 किलोमीटर की पैदल यात्रा में मुख्यमंत्री के स्वागत को जैसे पूरा गुरुर उमड़ पड़ा। लोगों ने गजब के उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का जगह जगह पर अभिवादन किया। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत फूल मालाओं और गुलाब की पंखुड़ियों के साथ तथा गुलदस्ते भेंट कर किया । सड़क के दोनों ओर मुख्यमंत्री के इंतजार में खड़े लोगों के पास मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती उतार कर उन्हें तिलक लगाया। पदयात्रा के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली। इस दौरान पूरे समय कका जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे । गुरुर के निवासियों ने मुख्यमंत्री को गजमाला भी पहनाई और मुख्यमंत्री के सिर पर रंगीन साफा भी बांधा। भेंट मुलाकात स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के पीछे स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर गए और कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले उन्होंने भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिए तथा प्रदेशवासियों को सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

K.W.N.S.-रायपुर। चाकू से वारकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले फरार मुख्य हिस्ट्रीशीटर रवि साहू (रवि डॉन) को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल थाना माना के अपराध क्रमांक 234/22 धारा 302, 365, 147, 120बी, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में घटना का मुख्य आरोपी रवि साहू घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपी रवि साहू की लगातार पतासाज़ी की जा रही थीं. पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी रवि साहू की ओड़िशा के नुवापाड़ा में उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उड़ीसा रवाना होकर आरोपी रवि साहू की पतासाजी कर आरोपी को उड़ीसा के नुवापाड़ा स्थित रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. आरोपी रवि साहू थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध कई मामले पंजीबद्ध है. कालीबाड़ी के बाद माना इलाके को बना रहा था नशे का अड्डा बता दें कि रवि साहू एक आदतन बदमाश है. शहर में उनके कई गुर्गे सक्रिय है. रवि साहू कालीबाड़ी में नशे का कारोबार लम्बे समय से चला रहा था. जिसके बाद रवि साहू शहर के आउटर माना में एक होटल खोल रखा था. जहां नशे का कारोबार धड़ल्ले से चला रहा था. जिसका विरोध वहां के विजेंद्र उर्फ लल्ला कर रहा था. जानकारी के मुताबिक विजेंद्र उर्फ लल्ला जुआ सट्टा खिलता था. जिसके चलते विजेंद्र उर्फ लल्ला को नुकसान हो रहा था. इस बात को लेकर दोंनो के बीच विवाद हुआ. फिर रवि साहू ने मर्डर का प्लान बनाकर विजेंद्र उर्फ लल्ला की हत्या कर दी. गिरफ्तार आरोपी – रवि साहू पिता स्व. राजू साहू उम्र 32 साल निवासी गांधी नगर थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

K.W.N.S.-रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक एवं रेडी अन्ना बुक के सटोरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत कुछ स्थानो पर महादेवा ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक के माध्यम से वेबसाईट का तैयार कर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक उदयन बेहार एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर की संयुक्त 03 विशेष टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान 01. थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ वाॅटर पार्क के सामने 02. डी.डी.नगर सेक्टर 04 एवं 03. थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित कर्मा चैक पाास स्थित एक मकान में जाकर टीम द्वारा एक साथ दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान महादेव ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट का आईडी तैयार कर लैपटाॅप एवं मोबाईल फोन में सेटअप तैयार कर सट्टा संचालित करते 23 सटोरियों सहित 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में सटोरियों ने अपना नाम पियुष हिरानी, रोहन माण्डले, निखिल सिंह, अंकित कुमार सिंह, विकास कुमार, शेखर नायक, विजय चैहान, कन्हैया वर्मा, चंद्रशेखर अहिरवार, अभिषेक गजभिये, मनोज शुक्ला, कुशाल, प्रज्जवल हिरानी, हरि कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह, हरि उपाध्याय, अर्पित वर्मा, जय सिंह पटेल, सौरभ पटेल, रूद्र कुमार सोनी, राजेश कुमार पटेल तथा प्रसंग गौर होना बताने के साथ ही सटोरियों द्वारा सेटअप तैयार कर महादेव ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट का आईडी तैयार ऑनलाइन लाईव लूडो, फुटबाॅल, कसिनो गेम में सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा सटोरियों सहित 02 विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया। सटोरियों द्वारा महादेवा ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट में आई.डी. तैयार कर सट्टा संचालन करने में अंतर्राष्ट्रिय गिरोह की भी संलिप्तता होना बताया गया है। सटोरियों के कब्जे से 07 नग लैपटाॅप, 26 नग मोबाईल फोन,13 नग सट्टा से संबंधित हिसाब बुक, 11 नग चेकबुक, 03 नग पासबुक, 01 नग एटीएम लेदर केस, 01 नग कैलकुलेटर, नगदी रकम 73,510/- रूपये जुमला कीमती लगभग 10,80,510/- रूपय जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 465/22, 466/22 एवं 467/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट क्रमशः का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा ऑनलाइन एपलिकेशन के माध्यम से सट्टा संचालन में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसी सट्टा/ऑनलाइन सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 465/22) 01. पीयूष हिरानी पिता स्व. रवि हिरानी उम्र 26 साल निवासी सिंधी कालोनी बेमेतरा। 02. रोहन कुमार पिता स्व. प्रेमदास उम्र 24 साल निवासी गौतम नगर भिलाई। 03. निखिल सिंह पिता श्री रविंदर सिंह उम्र 25 साल निवासी जुनवानी स्मृति नगर। 04. अंकित सिंग पिता स्व. विजय सिंग उम्र 19 साल निवासी थाना नवी नगर जिला ओरंगाबाद। 05. विकास कुमार पिता शशिधर सिंग उम्र 23 साल निवासी बख्तियारपुर जिला पटना। 06. शेखर नायक पिता गरीब नायक उम्र 26 साल निवासी गौतम नगर सुपेला भिलाई। 07. विजय चैहन पिता निलकु चोहान उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर कुरूद थाना जामुल दुर्ग। 08. कन्हैया लाल वर्मा पिता कीर्तन लाल वर्मा उम्र 24 साल निवासी शंकर पारा सुपेला दुर्ग। 09. चंद्रशेखर अहिवार पिता किशोरी लाल अहिवार उम्र 30 साल निवासी शंकर पारा सुपेला। 10. अभिषेक गजभिये पिता अवध गजभिये उम्र 23 साल निवासी संकर पारा थाना सुपूला दुर्ग। 11. मनोज शुक्ला पिता लक्षमण शुक्ला उम्र 40 साल निवासी समृद्धि विहार थाना बेमेतरा। गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 466/22) 01. तुषार दर्डा पिता हरीश दर्डा उम्र 20 साल निवासी सिंधी काॅलोनी मुंगेली। 02. प्रज्जवल हिरानी उर्फ बाॅबी पिता सुनील हिरानी उम्र 25 साल निवासी सिंधी काॅलोनी बेमेतरा। गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 467/22) 01. हरिश कुमार पिता कैलाश कुमार निवासी शेहडकला हरियाणा। 02. सुरेन्द्र कुमार सिंह पिता छठ लाल सिंह निवासी पुष्पारी सिंधी मध्यप्रदेश। 03. विक्रम सिंह पिता दिलीप सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान। 04. हरि उपाध्याय पिता महेन्द्र उपाध्याय निवासी सुपेला दुर्ग। 05. अर्पित वर्मा पिता केदार प्रसाद वर्मा निवासी रीवा मध्यप्रदेश। 06. जय सिंह पटेल पिता अवध लाल पटेल निवासी पुष्पारी सिंधी मध्यप्रदेश। 07. सौरभ पटेल पिता विजय बहादुर पटेल निवासी मध्यप्रदेश। 08. रूद्र कुमार सोनी पिता फिरतुराम सोनी कोतवाली दुर्ग। 09. राजेश कुमार पटेल पिता बुध सेन पटेल निवासी मध्यप्रदेश। 10. प्रसंग गौर पिता पंकज शर्मा निवासी भिलाई दुर्ग। 11. विधि के साथ संघर्षरत 02 अपचारी बालक।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में युवक ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और दुपहिया लुटकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद लोहे के सामान से प्रेमिका के सिर और पेट में वारकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बता दे, कि आरोपी संजीत शाह भी शादीशुदा है और मूलतः असम का रहने वाला है। पटना में अपने बच्चों और पत्नी के साथ रहता है, वहीं प्रेमिका से मिलने के लिए तीन माह से उरला में रहकर फैक्ट्री में काम करता था। वहीं घायल महिला भी शादीशुदा है और 8 साल की बच्ची की मां है, लेकिन अपने पति से अलग रहती है। जब पीड़िता ब्रेकअप करने पहुंची तो आरोपी ने प्रेमिका को सुनसान इलाके में लेजाकर हमला कर दिया। जिसके बाद वहां से गुजरने वालो ने पुलिस को खबर की, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उरला थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।