Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 30 सितंबर को होगी। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा और चुनाव की रणनीति पर बात होगी। पीसीसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, सह प्रभारी चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का भी शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के संदेश और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार के साथ हर विधानसभा के बूथ स्तर तक कांग्रेस जल्द ही पदयात्रा की शुरुवात करेगी। इसे कांग्रेस के चुनावी आगाज के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा बनाई जाएगी। प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन) ने बताया कि बैठक भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए वरिष्ठ नेता, मंत्री विधायक सभी पदयात्रा करेंगे। इसके माध्यम से ही राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों की दी जाएगी। भाजपा जिस तरह झूठ की राजनीति कर रही है और लोगों में विद्वेष पैदा कर रही है, उसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनों दिन चाकूबाजी की घटनाओं के साथ-साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। यहां अपराधी बिना किसी डर के खुलेआम चाकूबाजी कर रहे हैं। इस बार चाकूबाजी की घटना बिरगांव नगर निगम ऑफिस के पास हुई है। इस घटना में एक युवक ने युवती और उसके बच्चे जो चाकू मार दिया। मिली जानकरी के अनुसार, यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। यहां एक जीजा ने अपनी साली और उसके बच्चे पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में युवती और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी उसे छोड़कर भाग गई है। इसी से नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टाइगर ब्वाय चेंदरू की मूर्ति का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनावरण किया। समृति चिन्ह के रूप में चेंदरू और टेंबू टाइगर का पर्यटन मंडल उपयोग करेगा। दरअसल सीएम भूपेश बघेल आज विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित टूरिज्म कांक्लेव 2022 में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर कान्क्लेव का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच एमओयू हुआ. छत्तीसगढ़ के पर्यटन को IRCTC के माध्यम से मिलेगा बढ़ावा। इस दौरान पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे ।

K.W.N.S.- रायपुर। जगदलपुर एनएच 30 पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस रायपुर से जगदलपुर आ रही थी कि अचानक जुनावनी के पास ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके बाद बस खम्भे से टकराते हुए खेत में जा पलटी, इस हादसे में जहां एम्स हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की मौत हुई है, वही दर्जन भर कर्मचारी घायल हो गए है, घटना की जानकारी लगते ही जगदलपुर से 108 की 4 वाहनों को घायलों को लेने के लिए भेजा गया है. भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर से डॉक्टरों की टीम जगदलपुर के लिए निकली हुई थी, कि अचानक मंगलवार की सुबह भानपुरी के जुनावनी के पास बस के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके बाद बस पुल से टकराते हुए खेत मे जा पलटी, इस हादसे में एक डॉक्टर की मौत होने की बात सामने आई है, वही बाकी घायल बस में दब गए थे, जिन्हें 108 की वाहन के ईएमटी व पायलट ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए भानपुरी अस्पताल ले जाया गया है, वही घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेकाज रेफर कर दिया गया है, वही अस्पताल से यह भी जानकारी मिली है कि ये सभी घायल एम्स रायपुर के डॉक्टर बताये जा रहे है, जो सभी एक टीम बनाकर जगदलपुर घूमने के लिए आ रहे थे, लेकिन जगदलपुर पहुँचने से पहले ही सड़क हादसे में घायल हो गए, इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए है।

K.W.N.S.-रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी रायपुर से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर 3 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु रूद्रकुमार रायपुर लौट आएंगे। 3 लाख रूपए तक ब्याज मुक्त ऋण उद्यानिकी कृषकों को 3 लाख रूपए तक की सीमा तक अल्पकालीन ऋण ब्याज मुक्त होगा।
मत्स्य पालकों, मत्स्य समूहों एवं मत्स्य समितियों को अल्पकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उद्यानिकी कृषकों एवं मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के परिपालन में सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी ऋण पर ब्याज अनुदान नियम 2021 में संशोधन के लिए जारी अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में किया गया है। उद्यानिकी फसलों के लिए किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण की भांति एक अप्रैल 2022 से ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा एवं उस ऋण पर ब्याज अनुदान देय होगा।
इसी तरह राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मछली पालन को कृषि के समान संस्थागत ऋण सहायता प्रदान की जाएगी। मछली पालन विभाग द्वारा 2 अगस्त 2021 को जारी आदेश के अनुसार मत्स्य पालकों, मत्स्य समूहों व संगठनों को अल्पकालीन कृषि ऋण पर ब्याज अनुदान देय होगा। इस आशय की अधिसूचना का प्रकाशन भी 14 सितम्बर राजपत्र में कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कृषकों को प्रभारित ब्याज दर में से प्रभावशील ब्याज दर घटानें के साथ शेष राशि की प्रतिपूर्ति भी अनुदान के रूप में राज्य शासन द्वारा सहकारी बैंकों एवं समितियों को की जाएगी। उद्यानिकी कृषकों 3 लाख रूपए तक का अल्पकालीन ऋण ब्याज मुक्त होगा।

K.W.N.S.-रायपुर । पूरे प्रदेश में बिना परमिट और बिना फिटनेस पास के सैकड़ों बसें दौड़ रही है । परिवहन अधिकारियों और पुलिस की मदद से बस माफिया सरकार को खुले आम चुनौती देकर बिना परमिट और बिना फिटनेस पास किए बसों को दौड़ाकर रोज लाखों रुपए की कमाई कर रहे। लंबी दूरी की बसें देर रात को संचालित होती है और रात के अंधेरे में बस माफियाओं का गिरोह चांदी काट रहा है और सरकार को चूना लगा रहै है? बस आपरेटरों की मनमानी का और दबंगई बदस्तूर जारी है। बस आपरेटर एक परमिट से दो-तीन बसों का संचालन कर सरकारी खजाने में जाने वाले राजस्व में डाका डाल रहे है। सरकारी परिवहन कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कंडम बसों को बिना टैक्स चुकाए दौड़ा कर हर रोज सरकारी राजस्व को हानि पहुंचा रहे है। यात्री सुविधा के नाम पर किराया दो दोगुना वसूल रहे और उसके बदले धक्का पलट बस में ठूंस-ठूंस कर भेंड़ बकरियों की तरह सवारियों को भर कर जानवरों की तरह ढो रहे है। अनफिट बसों में पर परिवहन विभाग फिदा अनपिट बसों की लगातार धरपकड़ के बाद भी परिवहन विभाग बस आपरेटरों पर इस कदर फिदा है कि वह बसों की कागजात तक नहीं चेक करता है,बस की हालात कंडम आंखों के सामने देखने के बाद भी कार्रवाई करने के बजाय उसे शाबाबी देकर छोड़ देते है। जिसके चलते बस आपरेटर अनफिट बसों को धड़ल्ले से दौड़ा रहे है। टिकट किराया का तो कोई माई बाप नहीं है, वह तो कडेंक्टर ही तय करता है कि कितना किराया यात्री को देना है। पार्सल ले जाने वाला गिरोह बस आपरेटरों को साथ बस के ड्राइवर और कंडेक्टरों ही तय करते है कि कौन सा पर्सवल लेजाना है और कौन सा नहीं ले जाना है। एक गिरोह बस स्टैंंड में काम करता है जो तय करता है कि पार्सल कौन से बस से जाएगा। बस ड्राइवर -कंडक्टर और कारोबारियों का एक गिरोह है जो उनके साथ जुड़े व्यापारियों के ही पार्सल लेकर जाते है।
दूसरे सामान्य लोगों का पार्सल ले जाने के लिए भाड़ा के नाम पार मुंह फाड़ते है। उस पार्सल को दूसरे बस से भी नहीं भेज सकते क्योंंकि एक सिंडिकेट बस स्टैंड में काम कर रहा है जो तस्कारी का माल भेजता है इससे उनके पोल खुलने के डर से दूसरों का पार्सल ही नहीं ले जाते है। रूट वहीं मगर किराया अलग-अलग अंतरराज्यीय बसे स्टैंड से संचालित होने वाली बसों में बसे बड़ी विडंबना यह है कि एक ही रूट की बसों में अलग-अलग किराया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कोई कंडक्टर दो सौ रुपए ज्यादा बता रहा है तो कोई 5 सौ रुपए ज्यादा बता रहा है। बसे स्टैंड में आदमी देखकर किराया लिया जा रहा है। अफसर क्लास,पढ़े लिखे शहरी, गांव-देहात से आकर यात्रा करने वाले यात्रियों से अधिक किराया लेने का प्रचलन निकल पड़ा है। वहीं अफसर क्लास और शहरी लोगों से उससे कुछ कम लिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो बस आपरेटरों और पुलिस की मिली भगत से बसों को व्दारा राजधानी के मादक पदार्थ आ रहे और जा रहे है। बड़े पैकेटों में कपड़ा-किराना सामान लिके पार्सल में अवैध सामान का परिवहन हो रहा है। जिसके लिए बस आपरेटर पार्सल ले जाने के लिए हजारों रुपए भाड़ा लेकर माल की सप्लाई कर रहे है। बदमाशों का अड्डा बना बस स्टैंड शहर के सारे बदमाश और जेबकट का अड्डा अंतरराज्यीय बस स्टैंड बना हुआ है। वहां पर रोज जेबकटी, छिनताई, उठाईगिरी होती है। वहां तो शहर के नामी गुंडों बदमाशों ने अड्डा बना लिया है । कुछ दिन पहले ही पुलिस ने चापामार कार्रवाई कर दो दर्जन गुंडों को बस स्टैंड से खदेड़ा था। उसके बाद कुछ दिनों तक ठीक चला फिर गुंडों ने डेरा जमा लिया है। आए दिन हो रहे छेड़छाड़ अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनाने के पीछे यात्रियों को सम्मानजनक यात्रा और सुविधा के लिए बनाया गया है मगर वहां पर उल्टा ही हो रहा है। हर दिन महिला यात्रियों के साथ धक्का मुक्की छेड़छाड़ हो रही है।
बदनामी के डर से लोग शिकायत करने से डरते है। इस कारण वहां पर गुंडों के हौसले बुलंद है। शहर के गुंड़ों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रैवल्स एजेंसी में नौकरी करने के नाम पर डेरा जमा लिया है। उनका पुलिस के साथ हंसी मजाक-चाय पानी का याराना है। बसों में यात्रियों को बैठाने के बाद बस रवाना होते ही पुलिस चौकी में गुंडों का चाय पानी का दौर शुरु हो जाता है। हर ट्रैवल्स में इस तरह के लोग जुड़े हुए है जो बसों के साथ भी चलते है और टाइमिंग और सवारी बैठाने को लेकर भी दूसरे बस आपरेटरों से उलझते रहते है। पुलिस वहां कार्रवाई के नाम सिर्फ तमाशा देखते रहती है। त्योहारी सीजन में बसों में भीड़, एजेंट यात्रियों से वसूल रहे दोगुना किराया ट्रेनों के रद होने के कारण बसों में भीड़ बढऩे का ये भरपूर लाभ उठा रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि ये कई गुना अधिक पैसे ले रहे हैं। रायपुर। पुलिस और परिवहन विभाग की ढिलाई के चलते बस स्टैंड में एजेंटों की खूब गुंडागर्दी चल रही है। अभी 85 टे्रनों के रद होने के कारण बसों में भीड़ बढऩे का ये भरपूर लाभ उठा रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि ये कई गुना अधिक पैसे ले रहे हैं। इस अतिरिक्त पैसों की टिकट भी देते हैं। विरोध करने पर गाली देने और फिर मारपीट करने से भी नहीं चूक रहे हैं। भाटागांव बस टर्मिनल से छत्तीसगढ़ के सभी शहरों के अतिरिक्त अन्य राज्यों के लिए 15 सौ से अधिक बसें चलती है। कड़ाई के बाद भी अधिकांश बसों में परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया सूची तक चस्पा नहीं है। पिछले दो महीने से रेलवे लाइन के लगातार ब्लाक होने के कारण दो सौ से अधिक ट्रेनें रद हो चुकी है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को यात्री बस में सफर करना पड़ रहा है। भाठागांव बस टर्मिनल पहुंचने पर बुकिंग एजेंट यात्रियों पर टूट पड़ते हैं। बस में रायपुर से अंबिकापुर का किराया सात सौ रुपये से नौ सौ रुपये तक वसूला जा रहा है, जबकि ट्रेन में स्लीपर का किराया दो सौ रुपये तक है।
झारखंड के गढ़वा, डाल्टेनगंज, रांची जाने के लिए यात्रियों से 12 सौ से 15 सौ रुपये तक वसूला जा रहा है। स्थिति ये है कि आसपास के किसी राज्य में जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन की सेकंड एसी से ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। यहीं नहीं, एक ही रूट पर चलने वाली अलग-अलग ट्रैवल एजेंसियों की बसों का किराया भी अलग-अलग लिया जा रहा है। एजेंटों की दादागिरी: बस टर्मिनल में अनाधिकृत तरीके से बसों की बुकिंग करने वाले एजेंटों की दादागिरी की शिकायते लगातार पुलिस और परिवहन विभाग तक पहुंच रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है। अधिक किराया वसूलने का विरोध करने पर एजेंट विवाद करते हुए मारपीट करने लग जाते हैं। रायपुर आरटीओ शैलाभ साहू के अनुसार बस में सफर करने वाले यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर लगातार संबंधित बसों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल रहे है। पिछले दिनों ही 75 यात्री बसों के खिलाफ अधिक किराया वसूलने, परमिट, किराया सूची नहीं लगाने, बस कर्मियों द्वारा वर्दी धारण नहीं करने पर कार्रवाई की गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवरात्र पर्व के प्रथम दिन आज मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता की विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी।

K.W.N.S.-रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो के दूर-दराज से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करे। आज जनदर्शन में रामसागर पारा की मीना साहू ने अवैध कब्जा हटवाने , अमलीडीह रायपुर की अमरीका सागर ने अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने, पंडरभट्ठा के गिरवर लाल दुबे ने गौठान पर बेजा कब्जा हटवाने, जय सतनाम व्यायामशाला समिति गुढ़ियारी के पदाधिकारियों ने पट्टा आवंटित कराने, तहसील आरंग ग्राम डिधारी के संजय कोसले ने अपनी पत्नी का इलाज कराने आर्थिक सहायता के लिए, लखौली के महेत्तर सतनामी ने ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने, अभनपुर विकासखंड के ग्राम आमनेर की तीरथ बाई ने खाता विभाजन कराने इसी तरह अन्यों ने भी अपनी शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर को दिए।

K.W.N.S.-रायपुर। पूरे विश्व में 10,000 मे से एक बच्चे की सुनने की क्षमता बाधित होता है। इनमे 90% बच्चे ऐसे माता-पिता से जन्म लेते हैं जो सुनने मे सक्षम होते है। ऐसे बहरे-गूंगे बच्चों के कान व मस्तिष्क मे, एक छोटा सा उपकरण लगाकर, उसके सुनने की क्षमता सामान्य बनाने की प्रक्रिया कॉकलियर इम्प्लांट कहलाती है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल मे, कॉकलियर इम्पलांट सर्जरी की शुरुआत 24 सितंबर को की गई । जिसमें 4 वर्षीय अध्या, वह पहली बच्ची है जिसकी बाईलेटरल इम्प्लांट सर्जरी की गई। डॉ. सुरभी ने बतलाया कि, इसमें दुनिया का सबसे पतला इम्प्लांट जिसका नाम केई 632 इस्तेमाल किया गया। इसमें सुनने की शुद्धता 98% होती है। यह एमआरआई कमपीटेबल होता है। डॉ. संदीप दवे (मेडिकल डायरेक्टर) के मार्गदर्शन में डॉ. हेतल मरफतिया (एच ओ डी, के ई एम हॉस्पिटल) डॉ. सुरीभ चतुरमोहता, (सीनियर कंसलेटेंट), डॉ. सुधा त्रिवेदी, डॉ. श्रुति सिंग, डाॅ. पवन जैन, डॉ. भुवनेश्वर देवांगन की टीम ने मिलकर इस सर्जरी को अंजाम दिया जो 6 घंटे तक चली बच्ची ऑपरेशन के बाद स्वस्थ है।

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गंगाजल पर सियासी तकरार लगातार जारी है। विपक्षी भाजपा भूपेश सरकार पर लगातार ये आरोप लगा रही है कि प्रदेश में शराब बंदी करने का गंगाजल से कसम खाने के बावजूद सरकार अपने वादे से मुकर गई है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने शराबबंदी के लिए कोई कसम नहीं खाई थी बल्कि कर्जमाफी के लिए खाई थी जो कि पूरा भी हो चुका है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों सियासी दलों का आपस में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच कृषि और पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे का भी इस मामले में अहम बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने कहा था गंगा मैया ने मुझे बुलाया है और कहा था कि महंगाई कम करूंगा, रोजगार दूंगा। पता नहीं यह असत्य प्रधानमंत्री क्यों बोले? अब PM और BJP को यह सब चीज बताना चाहिए और गंगाजल के मुद्दे पर राजनीति भाजपा को नहीं करना चाहिए।