Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मंत्री भाजपा के बड़े नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली से रायपुर आते समय छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में गांजा सट्टा जुआ और नशे के सभी प्रकार के सामानों की बिक्री बेतहाशा बढ़ गई है युवाओं को पूरी तरीके से नशे में और जुआ सट्टा और रेव पार्टियों की लत लगा दी गई है। पूरे प्रदेश में सट्टा-जुआ, गांजा माफिया सक्रिय है।
प्रदेश के छूटभैया नेता लोग इस कारोबार को खुलेआम चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की पकड़ ढीली हो गई है और छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा है। नशे का विरोध करते हुए विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्हें जब संवाददाता ने पूछ लिया तो उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।

K.W.N.S.-रायपुर। रायगढ़ में मुख्यमंत्री की अधिकारियों को चेतावनी को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृमोहन अग्रवाल ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि पौने चार साल तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोते रहे, अब जब जनता को हिसाब देने का समय आ रहा है तो अधिकारियों को चेतावनी दे रहे हैं। रायगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में सड़कों के हाल बेहाल है, मगर मुख्यमंत्री ने कभी उस तरफ ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री जी को दिल्ली, हिमाचल घूमने और दूसरे प्रदेश के विधायकों की मेहमान नवाजी से फुर्सत नहीं मिली। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हाल ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा हो गया है। जब तक समय था विकास का एक काम नहीं किया। कांग्रेस की इस सरकार ने इस प्रदेश की जनता को गुमराह करने के सिवा कोई काम नहीं किया है। बच्चों के भविष्य के साथ भी ये सरकार खिलवाड़ कर रही है। हाल ही में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जो आंकड़ें जारी हुए हैं उसमें छत्तीसगढ़ का स्थान नीचे से तीसरे स्थान पर है। ये बेहद शर्मनाक है। इस प्रदेश के शिक्षामंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। ये वही शिक्षा मंत्री हैं जो कुछ दिन पहले शराब में पानी की मात्रा मिलाने पर ज्ञान दे रहे थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धरमजयगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस वर्ष 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं विशेष रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, हाफ बिजली बिल योजना, हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के संबंध में बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन जिलों में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की हकीकत को जानना। साथ ही लोगों के बीच पहुंचकर उनकी स्थानीय समस्याओं को भी जानने का प्रयास हम कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों के लंबे अंतराल के बाद भेंट मुलाकात अभियान का सिलसिला एक सितंबर से रायगढ़ जिले से दोबारा शुरू हुआ था। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवापारा, लोईंग और रायगढ़ में लोगों से भेंट मुलाकात के बाद अब 12, 13 और 14 सितंबर को एक बार फिर रायगढ़ जिले के लैलूंगा, खरसिया और धरमजयगढ़, विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कल धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम छाल और घरघोड़ा विकासखंड के घरघोड़ा पहुंचा था, जहां मैंने लोगों से भेंट मुलाकात की और योजनाओं का फीडबैक लिया। अब तक प्रदेश के 15 जिलों के 31 विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम हो चुका है।

K.W.N.S.-रायपुर। नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविज़न कमेटी के सचिव गंगा ने नक्सली कमांडर रमन्ना की पत्नी सावित्री के सरेंडर की निंदा की। गंगा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सावित्री नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी की इंचार्ज के पद पर थी। सावित्री को नक्सलियों ने कायर और स्वार्थी बताया। बीते वर्ष सावित्री के बेटे रंजित ने भी तेलंगाना में सरेंडर किया था।सावित्री पर नक्सलियों ने कहा सावित्री तत्कालिक नुक़सान ही कर सकती है। नक्सलियों ने 9 सितम्बर को कोत्तागुड़म एसपी के समक्ष सावित्री के सरेंडर करने की बात कही।


K.W.N.S.-रायपुर। मुस्कान को भी क्या मालूम था कि एक दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके घर के आसपास आएंगे और उनका जो सपना है उसे पूरा कर देंगे ? बीएससी गणित की पढ़ाई पूरी करने के बाद रिसर्च करने का ख्वाब संजोए मुस्कान अपने इरादे घर में इसलिए भी जाहिर नहीं कर पाती थी कि पढ़ने और बाहर जाने के लिए लाखों रुपए कहा से आएंगे ? क्योंकि एक छोटा सा किराना दुकान से घर का खर्च चलता है,फिर छोटे भाई-बहन भी तो है। अपनी ख़्वाहिशों को दबाए हुए मुस्कान खुद भी घरवालों की मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाती थी। आज जब मुस्कान ने सुना कि घर के पास मुख्यमंत्री आने वाले हैं और वे लोगों से मिलते भी हैं तो यह सोचकर चली आई कि पता नहीं मिल पाऊंगी या नहीं, उम्मीदें पूरी होंगी या नहीं! यहाँ जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुस्कान की व्यथा और इच्छा जानी,सुनी तो मिनटों में उनकी मिन्नतों को पूरा कर दिया। धरमजयगढ़ की धरा पर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए आए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल को छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने जब अपनी व्यथा बताई कि वह गरीब परिवार से है और बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी है, अब आगे रिसर्च के फील्ड में जाना चाहती है। बैंगलोर में जाकर पढ़ाई करने चाहती है। इसके लिए कोचिंग करना जरूरी है, लेकिन वह सक्षम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छात्रा की बातों को ध्यान से सुना और कहा बताओ कितना चाहिए? छात्रा मुस्कान ने स्टीमेट नहीं बनाने की बात बताई तो मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि आप एक मुख्यमंत्री से बिना स्टीमेट के बातें कर रहे हो तो मैं कैसे आपको राशि दे पाऊंगा। पल भर के लिए शांत होकर चुप्पी साधने वाली मुस्कान की मुस्कुराहटों को देखकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आवेदन देने की बात कहते हुए तुरंत ही स्वेच्छानुदान से दो लाख रुपए देने को घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर वहाँ उपस्थित महिलाओं सहित लोगों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। धरमजयगढ़ की मुस्कान अग्रवाल ने बताया कि वह घर में पैसे की कमी को देखते हुए किसी को अपनी इच्छा बता नहीं पाती थी। कई बार उसने बाहर पढ़ने जाने का प्लान भी बदल दिया था। आज पल भर में मुख्यमंत्री से मुलाकात और मांग पूरी होने पर छात्रा मुस्कान ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

K.W.N.S.-रायपुर। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक के सभाकक्ष में पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर क्षेत्र, रायपुर बी.एन. वीणा द्वारा दिनांक 27.09.2022 से 01.10.2022 तक रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले ”रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरिज 2022” क्रिकेट टूर्नामेंट के सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवं उप पुलिस अधीक्षक लाईन उपस्थित रहें। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों, विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ खिलाड़ियों के ठहरने वाले स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था एवं क्रिकेट मैच के दौरान मार्ग व्यवस्था, स्टेडियम में पार्किंग व्यवस्था सहित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी हेतु प्राप्त बलों के ठहरने, भोजन एवं परिवहन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खरसिया में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने केक काटकर डॉ टेकाम का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुंदर दास भी उपस्थित थे। साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हिन्दी सहज ग्रहणीय भाषा है। हिन्दी के सहज-सरल होने के कारण इसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी के गुण उसे भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित करते हैं। हिन्दी_दिवस
K.W.N.S.-रायपुर। सरकारी राशन दुकान से 11 दिन के अंतराल में कोई अज्ञात लोगों ने 90 हजार का राशन गायब कर दिया। आरंग के समोदा में संचालित रानीसागर सहकारी दुकान में यह चोरी हुई। संचालक गौकरण साहू की रिपोर्ट के अनुसार बीते 25 अगस्त से 06 सितंबर के मध्य शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला तोडकर 170 बोरी चावल, 03 बोरी शक्कर एवं 02 बोरी नमक जुमला कीमती 90,000 रूपये को चोरी कर ले गया । आरंग पुलिस ने धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

K.W.N.S.-रायपुर। ओव्हर रेट पर शराब बेचने की सूचना पर स्टिंग करने गए युवक और कैमरामैन के साथ जमकर मारपीट की गई। मामला पंडरी शराब दुकान का है। पंडरी अंग्रेजी शराब दुकान मे ज्यादा रेट पर शराब बिक्री होने की सूचना पर दुलारे अंसारी अपने साथ कैमरा मेन को लेकर रिकॉर्ड करने वाला था। उसने दुकान में मौजूद कमलेश साहू से ज्यादा रेट के संबंध मे बेचने का कारण पूछा। इस पर कमलेश, दुलारे को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर कैमरा मेन को लाठी से मारपीट की। इसके बाद दुलारे अंसारी को जबरन शराब दुकान अंदर ले जाकर कमरे में हाथ मुक्का से मारपीट की। कल शाम हुई इस घटना की दुलारे की रिपोर्ट पर देवेंद्र नगर पुलिस ने धारा 294,234,506,323,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पकड़ से बाहर है।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में एक 14 साल के नाबालिग ने 13 की बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है। छोटी उम्र में बड़ा कांड करने वालो नाबालिग के खिलाफ पूरे मुहल्ले में बवाल हो गया। देर रात लोगों ने खमतराई थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और बलात्कार की कोशिश करने वाले नाबालिग को पकड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना खमतराई इलाके में बनी बस्ती की है। नाबालिग बच्ची के घर वाले काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोस में ही रहने वाला लड़का घर में घुस गया। उसने लड़की को पकड़ा और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। लड़की की चींख सुनकर पड़ोस के लोग जैसे ही उसके घर आए तो वह लड़का भाग गया। लोगों ने लड़की के परिजनों को खबर दी। आरोपी लड़का भी उसी इलाके का रहने वाला था। इसलिए लड़के के घर वालों के साथ भी विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने FIR करने में देर की तो लड़की के पक्ष से लोग थाने में हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया, और आरोपी लड़के को पुलिस पकड़कर थाने ले आई, अब इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के नाबालिग होने की वजह से पुलिस इसे बाल अदालत में पेश करेगी। खबर है कि इससे पहले भी लड़का, लड़की से छेड़छाड़ कर चुका था।