Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के देवलोकगमन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्वरूपानंद जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं उनमें देश और देश के जनमानस को लेकर गहरी समझ थी। पूज्य जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के देवलोकगमन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ऐसे महान संत पृथ्वी को आलोकित करते हैं। उनके श्रीचरणों में बैठकर आध्यात्म का ज्ञान और आशीर्वाद के क्षण सदैव याद आएँगे। ॐ शांति:

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज वनबंधु परिषद् तथा एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित समन्वय वर्ग के समापन कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में वनबंधु परिषद् के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा समन्वय वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि वनबंधु परिषद के माध्यम से एकल विद्यालय द्वारा वनवासियों के उत्थान और वनबंधुओं की शिक्षा के लिए जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। एकल विद्यालयों के संचालन के लिए परिषद् स्थानीय युवाओं को ही तैयार करता है, जो इन क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार के लिए कार्य करते हैं। आगे चलकर यही युवा राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि मैंने राज्यसभा सांसद रहते हुए पांच एकल विद्यालयों को गोद लिया था और विद्यालयों को अधिक बेहतर बनाने की कोशिश का थी। निश्चित ही वन क्षेत्रों में अन्य स्थानों की तुलना में शिक्षा अधिक चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में एकल विद्यालय का कार्य और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, जो शिक्षा, संस्कारवान और स्वावलंबी बनाने के एक ध्येय के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। परिषद् के कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के सीमित संसाधनों के बावजूद वनांचल के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का पुनीत कार्य कर रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान की सबसे विशिष्ट बात है कि यह आमजनों के अनुदान से संचालित होता है। छत्तीसगढ़ के वनांचल के प्रत्येक जिले में वनबंधु परिषद् कार्य कर रहा है। संस्थान मानव कल्याण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गौ सेवा, सुपोषण, योग और आयुर्वेद जैसी पारंपरिक पद्धतियां, वनवासियों के रीति-रिवाजों का संरक्षण जैसे कार्यों को पूरे निष्ठा और समर्पण से पूरा कर रहा है।
इस दौरान राज्यपाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए उपस्थित समन्वय वर्ग के सदस्यों से कहा कि आप वनवासियों का आत्मविश्वास भी बढ़ायें, समाज प्रमुखों और चालकी मांझी जैसे लागों को भी इससे जोड़ें। वनवासी समाज के मार्गदर्शन में इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। इस दौरान राज्यपाल ने परिषद् के पदाधिकारियों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। राज्यपाल को भी परिषद् के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी में विजयदशमी पर्व पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में विगत 52 वर्षों से ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हैं। इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में अंचलवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं। डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इसके अंतर्गत रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण के भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले श्री अरुण गोविल एवं दीपिका चिखलिया भी इस आयोजन में शामिल रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। माता कौशल्या की जन्म स्थली एवं भगवान श्री राम के ननिहाल व राम वन गमन पथ के रूप में प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व के लिए विशेष उत्साह रहता है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य नागभूषण राव, पार्षद अमितेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार आयोजन समिति के पदाधिकारी श्रीनिवास राव, लूंका, अजय जोशी, चेतन चंदेल, गौतम यादव, सूरज पटनायक, मनोज थापा भी उपस्थित रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी अर्जुन ताण्डी को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल गणेशोत्सव पर्व के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अड्डेबाजों की चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत खालबाड़ा स्थित मेराज पेट्रोल पंप पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले आमजन को आतंकित कर रहा है। जिस पर थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा हाथ में रखें धारदार चाकू के साथ आरोपी अर्जुन ताण्डी पिता गणेश ताण्डी उम्र 19 साल निवासी खालबाड़ा को गिरफ्तार किया गया. वही आरोपी के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 372/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने हत्यारे छोटे भाई को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर शव को 2 दिनों तक खेत के पैरा में छुपा रखा था. बदबू आने पर आरोपी ने सड़क किनारे मृतक का शव फेंक दिया। बताया जा रहा हैं कि बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की पत्नी से मारपीट करने को लेकर विवाद चल रहा था. मृतक महावीर बंजारे पिता गयादास बंजारे उम्र 30 साल बाना का निवासी था. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी दास बंजारे उम्र 24 साल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। गोवंश को उत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना की शुरुआत की जाएगी। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा – जिस प्रकार मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से सभी को अच्छा इलाज मिल रहा है, उसी प्रकार हमने अब ‘मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। नागरिकों के साथ साथ अब गोवंश को भी उत्तम चिकित्सा प्रदान की जाएगी। पहले चरण में प्रत्येक जिले में एक अथवा दो चिकित्सा वाहनों से यह योजना शुरू की जाएगी। चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत योजना का विस्तार किया जाएगा। राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए विकासखंडों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से शहरी श्रमिक बस्तियों से लेकर दूरस्थ तथा दुर्गम स्थलों में रहने वाले नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। इसी तर्ज पर अब पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को आगे बढ़ाते हुए गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी मोबाइल चिकित्सा वाहनों का इस्तेमाल किया। जाएगा। वर्तमान में शासकीय पशु-चिकित्सालयों के साथ-साथ राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गोठानों में भी पशुधन के स्वास्थ्य की देखभाल की व्यवस्था है। बेहतर पशु स्वास्थ्य के लिए गौठानों में चारागाहों का भी विकास किया गया, ताकि पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था होती रहे। अब नयी योजना के माध्यम से गोवंश की स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन को इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ में पहली बार RSS की समन्वय बैठक हो रही है. संघ प्रमुख मोहन भागवत बैठक ले रहे हैं. जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सहित संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हैं. तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में 36 अनुसांगिक संगठनों के 250 पदाधिकारी भी शामिल होंगे. रायपुर में जेपी नड्डा ने बीजेपी सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक की. इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई परिवारवादी पार्टियों से है। इनका एक ही मकसद है- अपने परिवार को फायदा पहुँचाना। इन्हें न तो प्रदेश की चिंता है, न देश की। राजनीति, कुर्सी पर बैठने का विषय नहीं है। राजनीति, गद्दी पर अड्डा जमाने का विषय नहीं है। राजनीति, सेवा के भाव से है और भाजपा के लिए सेवा ही लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में आदिवासी भाई मारे गए, मगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। छत्तीसगढ़ की जनता को छोड़कर एक परिवार की सेवा में लग गए हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए हमला बोला है। संस्कृति मंत्री ने कहा कि, बीजेपी के हाथ से अब राम, गाय, हिंदू निकल चुके हैं। CM भूपेश ने नए ऑडियोलॉजी के साथ काम किया है। जिसके बाद CM की आईडियोलॉजी से जनता भावनात्मक रूप से जुड़ गई है। वहीं संस्कृति मंत्री ने कहा कि BJP अब पूरी तरह आउटडेटेड हो गई है। जिसके बाद BJP फिर RSS की पिच पर खेलने की कोशिश कर रही है।
छत्तीसगढ़ BJP में पूरी तरह से सन्नाटा छा गया है। संस्कृति मंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने कहा कि BJP राम, हिंदू और गाय के नाम से राजनीति नहीं करती है। ये हमारा कभी भी चुनावी एजेंडा नहीं रहा है। कांग्रेस चुनाव के ठीक पहले इसको लेकर राजनीति कर रही है। इन्हें लगने लगा है कि हिंदू वोट इनसे फिसल गया है। इसलिए वो इन मद्दों को जोड़ रही है।

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नया जिला मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन करने मनेंद्रगढ़ पहुँचे। हैलीपैड में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। बता दें कि आज मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिले के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है. मनेंद्रगढ़ निवासी रमा शंकर गुप्ता का कहना है कि उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक जिला नहीं बनाया जाएगा वे अपनी दाढ़ी नहीं बनाएंगे और जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला बनाने की घोषणा की तभी उन्होंने दाढ़ी कटाई । जिला बनाने के लिए हम सभी मनेन्द्रगढ़वासी मुख्यमंत्री जी आभारी हैं।
शिक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि हमारे जिले की मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मनेंद्रगढ़ में दिवाली जैसा उत्साह और उल्लास है। जिला बनने पर मनेन्द्रगढ़ निवासी अमित पुरी का कहना है हम लोगों के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधाता हैं । आज उनके स्वागत के लिए हम लोगों ने शहर को दुल्हन की तरह सजाया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मनीष अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर जिला बनने का संघर्ष अब जाकर पूरा हुआ है। हम उनके सदा ऋणी रहेंगे।

K.W.N.S.- रायपुर। मनेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रोड शो शुरू हो गया है. जगह जगह जिले की जनता उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर रही है। सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। जिला बनने पर मुख्यमंत्री का जिलेवासी कर रहे ऐतिहासिक स्वागत। शंखों की समवेत ध्वनि और पुष्प वर्षा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। कलेक्टोरेट के बोर्ड का अनावरण और फीता काटकर शुभारंभ किया। 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और शंखों की ध्वनि के बीच कलेक्टोरेट का उद्घाटन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित हैं।