Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.- रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओ ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। जेपी नड्डा के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए जशपुर का नांदेडा बाजा बुलवाया गया है। एयरपोर्ट से स्वागत के बाद जेपी नड्डा युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जेपी नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

K.W.N.S.- रायपुर। शंखों की समवेत ध्वनि और पुष्प वर्षा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। कलेक्टोरेट के बोर्ड का अनावरण और फीता काटकर शुभारंभ किया। 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और शंखों की ध्वनि के बीच मनेन्द्रगढ़- चिरिमिरी-भरतपुर कलेक्टोरेट का उद्घाटन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मनेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत। शहर की सड़कों में जनसैलाब उमड़ा। शहर के सभी नागरिक सड़कों पर स्वागत करने को आतुर। मनेन्द्रगढ़ में स्वागत देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए अभिभूत। नागरिकों का हाथ जोड़कर किया अभिनंदन। लाखों लोग सड़कों पर मुख्यमंत्री से मिलने को उत्सुक, जिला बनने पर हर कोई देना चाह रहा आभार।

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाकिस्तान क्रिकेट का उदाहरण देते हुए BJP पर करारी टिप्पणी की है. बघेल ने ED, IT और CBI छापा को लेकर भाजपा कर तीखा तंज कसा है. उन्होंने पाकिस्तान से तुलना करते हुए कहा कि पाकिस्तान में दो एंपायर भी खेला करते थे, उसके बाद नेशनल एम्पायर नियुक्त किया जाता था, उसी तरह भाजपा अकेले नहीं लड़ती है. ईडी, आईटी, डीआरआई, सीबीआई जैसे सेंट्रल एजेंसियां लड़ती हैं. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RSS और BJP पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और आरएसएस के लोग मॉडल सीखने आते हैं. केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार की कई योजनाओं को अपनाया है. भारतीय जनता पार्टी ढलान पर है. ये बात सीएम बघेल ने बिलासपुर सर्किट हाउस में कही है. बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अखिल भारतीय समन् वय बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं. इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिरकत करेंगे. इन सबके बीच सीएम भूपेश का ये बयान सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है. मोहन भागवत और जेपी नड्डा समन्वय बैठक में पर्यावरण, पारिवारिक जागरूकता और सामाजिक समरसता से संबंधित विषयों पर समन्वित प्रयासों पर चर्चा करने के अलावा संगठनों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां लेंगे और साझा करेंगे. इसके अलावा शिक्षा और वैचारिक क्षेत्रों, अर्थव्यवस्था, सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

K.W.N.S.- रायपुर। नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का शुभारंभ करने हेतु मनेंद्रगढ़ पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने नए कलेक्टोरेट परिसर का किया भ्रमण। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीपेड से रोड शो किया. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए. वहीं जनता ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक सीएम का स्वागत किया. इस बीच सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया. उन पर गुलाब के फूलों की वर्षा भी की गई. जिला बनने पर यहां के निवासियों ने अपने सीएम का ऐतिहासिक स्वागत किया. इस दौरान सीएम ने बटन दबाकर नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टोरेट के बोर्ड का अनावरण किया।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सभी प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रथम पूज्य गणेश भगवान से प्रार्थना है कि सबके जीवन में सदा सुख एवं समृद्धि का संचार रहे, शांति रहे। आपकी कृपा बनी रहे। अनंत चतुर्दशी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को पूरे भारतवर्ष में एक शुभ पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिंदू व जैन समाज के लिए संपूर्ण कामना पूर्ति हेतु अति शुभ दिन माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु जोकि जगत के पालन हारा हैं उनके रक्षा स्वरूप की पूजा करते हैं। इस शुभ दिन पर, पांडवों ने कौरवों के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए पूरे दिन का उपवास रखा और उन्होंने युद्ध जीत लिया। लोग अनंत चतुर्दशी के दौरान भगवान विष्णु के शाश्वत रूप सत्यनारायण की पूजा करते हैं। उत्सव के एक भाग के रूप में, लोग एक दिन का उपवास रखते हैं और पूजा करते समय पवित्र धागा बांधते हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्र सरकार के सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से देश की road connectivity बढ़ाने और दूरस्थ क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने के लिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए दो दिवसीय “मंथन ” कार्यक्रम का आयोजन बेंगलुरु में किया गया है. इसमें पूरे देश के सभी राज्यों से PWD, परिवहन एवं उद्योग मंत्री समेत विभागीय अधिकारी शामिल हो रहे हैं. जिसमें छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी इस मंथन कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहा है. इस दौरान अपने उद्घाटन संबोधन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकारों से आह्वान किया कि अपने राज्यों में औद्योगिक उत्पादों की उत्पादन लागत कम करने के लिए और उत्पादों के निर्बाध परिवहन के लिए अधोसंरचना तैयार करने के लिए सड़क, जल और रेल परिवहन का उन्नयन आवश्यक है. उन्होंने औद्योगिक उत्पादन का निर्यात बढ़ाने के लिए उद्योगों को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के विकास के लिए आगे आने को कहा.

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को शुरू हुई IT की ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की आंच गुरुवार को जगदलपुर, अंबिकापुर तक पहुंच गई। आयकर की टीम ने बुधवार को शराब और स्टील कारोबारियों के 30 ठिकानों पर दबिश दी थी। वहीं आज गुरुवार को IT की टीम ने जगदलपुर और अंबिकापुर में माइनिंग अधिकारियों के घर पर छापेमारी की है। फिलहाल आईटी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। दबिश से हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, IT की टीम छापेमारी करने जगदलपुर शहर के धर्मपुरा स्थित रामा रेसीडेंसी में पहुंची है।
घर के बाहर सीआरपीएफ की टीम तैनात है। माइनिंग अधिकारी के घर में छापेमारी जारी है। यह अधिकारी 3 दिन पहले ही जगदलपुर में शिफ्ट हुये थे। आईटी की टीम पहुंचने से माइनिंग अधिकारियों समेत इससे संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं अंबिकापुर में सहायक खनिज अधिकारी बजरंग सिंह पैकरा के घर आईटी की टीम पहुंची है। डीगमा स्थित ऑफिसर कॉलोनी में पहुंची है आईटी की टीम। फर्स्ट फ्लोर पर स्थित है सहायक खनिज अधिकारी बजरंग सिंह का मकान। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में लंबे समय से पदस्थ हैं सहायक खनिज अधिकारी बजरंग सिंह पैकरा। इसके पहले आईटी की टीम ने रायपुर में 18, बिलासपुर में 3, रायगढ़ में 8 और खरसिया के एक ठिकाने पर कार्रवाई की है। आयकर विभाग के आला अधिकारियों की मानें तो कारोबारियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में आर्थिक अनियमितता के दस्तावेज भी मिले हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन द्वारा नवगठित जिलों मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर और सक्ती के लिए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई। जारी सूची में आईपीएस टी आर कोशिमा को मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर और आईपीएस एम आर अहीरे को सक्ती की जिम्मेदारी दी गई है।

K.W.N.S.-रायपुर/कन्याकुमारी. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है. यात्रा गुरुवार को सुबह 7 बजे कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से शुरू हो गई. यह यात्रा नगरकोइल तक होगी. इस दौरान राहुल कई जगहों पर महिला एक्टिविस्ट और दलित एक्टिविस्ट से भी संवाद करेंगे. इससे पहले बुधवार को यात्रा की शुरुआत के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा महान विरासत वाली हमारी महान पार्टी कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक अवसर है. मुझे विश्वास है कि इससे हमारे संगठन का कायाकल्प होगा. भारतीय राजनीति के लिए यह पल परिवर्तनकारी साबित होगा. राहुल गांधी और CM भूपेश बघेल ने पिया नारियल पानी इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को 3,570 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की. यह यात्रा 150 दिन चलेगी और देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज पर भाजपा और आरएसएस द्वारा हमला किया जा रहा है. ये लोग इसे अपनी निजी संपत्ति समझते हैं. राहुल गांधी ने बीजेपी और संघ पर धर्म और भाषा के आधार पर भारत को विभाजित करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि देश की हर एक संस्था पर हमले हो रहे हैं और भाजपा और आरएसएस प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और आयकर विभाग का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल ने कहा, समस्या ये है कि ये लोग भारत के लोगों को नहीं समझते. भारत के लोग डरते नहीं है. इससे फर्क नहीं पड़ता आप कितने घंटे भी पूछताछ कर लीजिए. विपक्ष का एक भी नेता बीजेपी से डरने वाला नहीं है।

K.W.N.S.-रायपुर। बसना नेता संपत अग्रवाल गुरूवार को भाजपा में शामिल होंगे। संपत ने विधानसभा चुनाव में बसना से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, और 50 हजार से वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे । संपत अग्रवाल बसना के सामाजिक संगठन नीलांचल समिति के मुखिया हैं । उनका संगठन बसना और सराईपाली इलाके में काफी सक्रिय हैं। बताया गया कि संपत अग्रवाल आज प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में दोपहर पार्टी दफ्तर में भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि संपत अग्रवाल के भाजपा में आने इलाके में पार्टी मजबूत होगी।