Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेंड़िया की अगुआई में ‘सही पोषण देश रोशन’ और ‘गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ’ के संदेश के साथ आज सुबह राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से विशाल साइकिल रैली निकाली गई। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली का आयोजन महिला बाल विकास द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया था। पोषण जागरुकता के लिए आयोजित इस रैली में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, विधायक धरसीवां श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, यूनिसेफ राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में यूनिसेफ, एन.एस.एस., रायडर्स ग्रुप के सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए। साइकिल रैली लगभग 5-6 किलोमीटर की परिधि में यात्रा कर पुनः मरीन ड्राईव में समाप्त हुई। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और समाज को कुपोषण मुक्त बनाने शपथ दिलाई। भेंड़िया ने कहा कि पोषण माह के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में पोषण संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक सुपोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुपोषण मुक्ति के लिए संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के सकारात्मक परिणाम मिले है। कुपोषण मुक्ति के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है, जिससे हमारा प्रदेश जल्द से जल्द सुपोषित हो। डॉ. नायक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के सुपोषण का ध्यान रखें तभी हमारा प्रदेश स्वस्थ होगा।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा है कि भाजपा समाज को समाज से लड़ाने का काम कर रही है। ऐसे में राहुल गांधी देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले दिल्ली में महंगाई को लेकर हल्ला बोल आंदोलन किया गया था। जहां इतनी ज्यादा भीड़ थी कि मैने अपने जीवन में ऐसी भीड़ नहीं देखी।
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को तोड़ने नहीं देंगे, राहुल गांधी महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। मंत्री लखमा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा निजी फायदे की राजनीति करती है, लेकिन कांग्रेस जनता के लिए काम करती है। देश बचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है, क्यों कि बीजेपी देश का माहौल खराब कर रही है।
बता दें कि कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक उसकी ‘भारत जोड़ी यात्रा’ किसी भी तरह से ‘मन की बात’ नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों की चिंताएं और मांगें दिल्ली तक पहुंचे। विपक्षी दल ने यात्रा का गान जारी किया, जो 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू होगा, जिसमें राहुल गांधी 100 से अधिक ‘भारत यात्रियों’ के साथ 3,570 किलोमीटर की यात्रा पर निकलेंगे। पार्टी ने यात्रा को स्वतंत्र भारत में अब तक किए गए अभूतपूर्व जन संपर्क कार्यक्रम के रूप में पेश किया है।
K.W.N.S.-रायपुर। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता की . उन्होंने बताया की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़़ा वर्ग के कल्याण और विकास के लिए पृथक-पृथक विभागों के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इससे इन वर्गो के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का अधिक सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वयन हो सकेगा। राज्य शासन द्वारा अधिसूचित अनुसूचित क्षेत्रों बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों तथा बिलासपुर संभाग के कोरबा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय पदों पर नियुक्त व्यक्तियों का स्थानान्तरण , प्रतिनियुक्ति, संविलियन, संलग्नीकरण जिले और संभाग के बाहर नही किया जाएगा। किसानों के सहकारी ऋणों पर ब्याज अनुदान नियम 2021 में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके अनुसार उद्यानिकी कार्याे, मत्स्य पालन एवं गौपालन के लिए लघु और सीमांत किसानों को 3 लाख रूपए तक का अल्प कालीन ऋण बिना ब्याज के मिलेगा। राज्य में किसानों के हित में कृषि और उससे संबंधित उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन आदि संबद्ध विभागों की गतिविधियों को एक ही जगह से क्रियान्वित करने के लिए अन्य विभागों की भांति नवा रायपुर में कृषि भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया। कृषि भवन निर्माण के लिए नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर 19 में 3.14 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसके लिए एक रूपए टोकन में भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया। राज्य में पम्प स्टोरेज आधारित जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना हेतु निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना (पंप स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2022 का अनुमोदन किया गया। लघु जल विद्युत परियोजना की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए विभागीय नीति-2012 में वृद्धि के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। वर्तमान में 25 मेगावाट क्षमता के लघु जल विद्युत परियोजना की स्थापना हेतु जारी अधिसूचना जिसकी अवधि फरवरी 2022 में समाप्त हो चुकी है, में 10 वर्ष की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। लोक निर्माण विभाग में सहायक मानचित्रकार के 43 पदों पर नियुक्ति हेतु जारी चयन सूची के एक वर्ष तक प्रभावशील रहने की वैद्यता अवधि को शिथिल करने का निर्णय लिया गया। जल संसाधन विभाग की सिंचाई नहरों के सर्विस बैंक में पक्की सड़कों का निर्माण जल संसाधन विभाग के मद से कराए जाने के बजाए अन्य निर्माण विभागों के मद से कराए जाने का निर्णय लिया गया ताकि सिंचाई विभाग की राशि का उपयोग राज्य में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने में किया जा सके। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर केन्द्रित लघु फिल्म और स्वतंत्रता के 75 वर्ष और आगामी 25 वर्ष में नए भारत के निर्माण संबंधी डाक्यूमेंटरी निर्माण की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत राज्यांश राशि की पूर्ति हेतु ऋण प्राप्त करने के लिए विभाग को स्वीकृत प्रत्याभूति की अवधि मार्च 2022 को दिसम्बर 2024 (मिशन अवधि) तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। मिशन अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी द्वारा अनुमोदित वित्तीय संरचना की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। मिशन अमृत 2.0 योजना में प्रदेश के 169 नगरीय निकायों को सम्मिलित किया गया है। जिसके तहत नगरीय निकायों में जल प्रदाय और आवर्धन योजना के कार्य को प्राथमिकता से कराया जाना है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान (पीएम कुसुम ) योजना के कम्पोनेन्ट-सी अंतर्गत कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जीकृत किए जाने हेतु 810 मेगावॉट (डी.सी.)/675 मेगावॉट (ए.सी.) क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट लगाने के विभागीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। कृषि पम्पों का सोलराईजेशन किए जाने से कृषकों को कृषि पम्पों के संचालन हेतु वर्तमान में प्राप्त हो रही बिजली के अतिरिक्त सौर ऊर्जा भी प्राप्त होगी। अतः सौर ऊर्जा उपलब्धता के समय कृषि पम्पों का संचालन सोलर ऊर्जा से होगा तथा सोलर ऊर्जा उपलब्ध नहीं होने पर वर्तमान में मिल रही बिजली मिलती रहेगी। बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए 12,489 शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती। इसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 पद व्याख्याता के हैं। शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक तथा अधिकतम 10 बोनस अंक देने का निर्णय लिया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में नयी पहल की गई है। यहां इस साल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कबड्डी, खो-खो लेकर टेनिस बाल क्रिकेट जैसे खेल प्रतियोगिताएं होंगी तो वहीं इस ओलंपिक में बच्चों से लेकर सौ साल के बुजुर्ग भी बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। खास बात यह कि, यहां छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि श्री भूपेश बघेल ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद छत्तीसगढ़िया संस्कृति और ग्रामीण परम्परा को आगे बढ़ाने की विशेष पहल की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल खुद भी अनेक मौकों पर पारंपरिक खेलों में हाथ आजमाते नजर आते हैं। मुख्यमंत्री का पारंपरिक खेलों से लगाव इस तरह से भी देखने को मिला है कि, भेंट-मुलाकात समेत उनके कार्यक्रम के दौरान वे बच्चों के बीच पहुंचकर भौंरा, कंचे (बांटी), गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल खेलने लगते हैं। चार स्तरों पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल-2022 में कबड्डी, खो-खो, गेड़ी, पिट्ठुल, व्हॉलीबाल, हॉकी और टेनिस बाल क्रिकेट को शामिल किया गया।
इन खेलों के मुकाबले पुरूष और महिला दोनों श्रेणियों में होंगे। वहीं यह यहां ओलंपिक खेल चार स्तरों ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर होगा। राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन राजधानी रायपुर में होगा। इन खेलों के आयोजन में तकनीकी सहायता हेतु छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षक, राज्य और जिला खेल संघ के प्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षण : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल-2022 के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक (कोच) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करेंगे। एथलीटों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बतौर खिलाड़ी करियर को बढ़ाने का यह सुनहरा मौका है। खेल आयोजन के लिए होंगी कमेटियां : प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों एवं 146 ब्लॉक स्तर पर होने वाले खेल आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की जाएंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर गठित कमेटियों के संयोजक सरपंच होंगे और ब्लॉक स्तर पर गठित कमेटियों के संयोजक विकासखंड अधिकारी होंगे। खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के भोजन, आवागमन एवं अन्य सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायतों और विकासखण्डों के लिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है, जिसके बाद आज सीएम खुद ही कैबिनेट में हुए फैसलों को लेकर ब्रीफिंग की। उनके साथ मंत्री मंत्री रविंद्र चौबे और मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद रहे। साथ ही मंत्री प्रेमसाय टेकाम, मंत्री कवासी लखमा भी सीएम के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए 12,489 शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती। इसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 पद व्याख्याता के हैं। शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक तथा अधिकतम 10 बोनस अंक देने का निर्णय लिया गया। वही किसानों को 3 लाख तक जीरो फीसदी की दर पर ब्याज दिया जाएगा। यह निर्णय सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में कहा गया है कि अब एससी, ओबीसी और एससी विभाग अलग-अलग होंगे, एससी और ओबीसी वर्ग के लिए एडवाइजरी कमेटी बनेगी। साथ में यह भी कहा गया है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन होगा जिसमें उम्र की कोई बाध्यता नहीं होगी।
K.W.N.S.-रायपुर। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता की . उन्होंने बताया की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़़ा वर्ग के कल्याण और विकास के लिए पृथक-पृथक विभागों के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इससे इन वर्गो के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का अधिक सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वयन हो सकेगा। राज्य शासन द्वारा अधिसूचित अनुसूचित क्षेत्रों बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों तथा बिलासपुर संभाग के कोरबा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय पदों पर नियुक्त व्यक्तियों का स्थानान्तरण , प्रतिनियुक्ति, संविलियन, संलग्नीकरण जिले और संभाग के बाहर नही किया जाएगा। किसानों के सहकारी ऋणों पर ब्याज अनुदान नियम 2021 में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके अनुसार उद्यानिकी कार्याे, मत्स्य पालन एवं गौपालन के लिए लघु और सीमांत किसानों को 3 लाख रूपए तक का अल्प कालीन ऋण बिना ब्याज के मिलेगा। राज्य में किसानों के हित में कृषि और उससे संबंधित उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन आदि संबद्ध विभागों की गतिविधियों को एक ही जगह से क्रियान्वित करने के लिए अन्य विभागों की भांति नवा रायपुर में कृषि भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया। कृषि भवन निर्माण के लिए नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर 19 में 3.14 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसके लिए एक रूपए टोकन में भूमि आबंटित करने का निर्णय लिया गया। राज्य में पम्प स्टोरेज आधारित जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना हेतु निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य जल विद्युत परियोजना (पंप स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2022 का अनुमोदन किया गया। लघु जल विद्युत परियोजना की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए विभागीय नीति-2012 में वृद्धि के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। वर्तमान में 25 मेगावाट क्षमता के लघु जल विद्युत परियोजना की स्थापना हेतु जारी अधिसूचना जिसकी अवधि फरवरी 2022 में समाप्त हो चुकी है, में 10 वर्ष की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। लोक निर्माण विभाग में सहायक मानचित्रकार के 43 पदों पर नियुक्ति हेतु जारी चयन सूची के एक वर्ष तक प्रभावशील रहने की वैद्यता अवधि को शिथिल करने का निर्णय लिया गया। जल संसाधन विभाग की सिंचाई नहरों के सर्विस बैंक में पक्की सड़कों का निर्माण जल संसाधन विभाग के मद से कराए जाने के बजाए अन्य निर्माण विभागों के मद से कराए जाने का निर्णय लिया गया ताकि सिंचाई विभाग की राशि का उपयोग राज्य में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने में किया जा सके। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर केन्द्रित लघु फिल्म और स्वतंत्रता के 75 वर्ष और आगामी 25 वर्ष में नए भारत के निर्माण संबंधी डाक्यूमेंटरी निर्माण की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत राज्यांश राशि की पूर्ति हेतु ऋण प्राप्त करने के लिए विभाग को स्वीकृत प्रत्याभूति की अवधि मार्च 2022 को दिसम्बर 2024 (मिशन अवधि) तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। मिशन अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी द्वारा अनुमोदित वित्तीय संरचना की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। मिशन अमृत 2.0 योजना में प्रदेश के 169 नगरीय निकायों को सम्मिलित किया गया है। जिसके तहत नगरीय निकायों में जल प्रदाय और आवर्धन योजना के कार्य को प्राथमिकता से कराया जाना है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान (पीएम कुसुम ) योजना के कम्पोनेन्ट-सी अंतर्गत कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जीकृत किए जाने हेतु 810 मेगावॉट (डी.सी.)/675 मेगावॉट (ए.सी.) क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट लगाने के विभागीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। कृषि पम्पों का सोलराईजेशन किए जाने से कृषकों को कृषि पम्पों के संचालन हेतु वर्तमान में प्राप्त हो रही बिजली के अतिरिक्त सौर ऊर्जा भी प्राप्त होगी। अतः सौर ऊर्जा उपलब्धता के समय कृषि पम्पों का संचालन सोलर ऊर्जा से होगा तथा सोलर ऊर्जा उपलब्ध नहीं होने पर वर्तमान में मिल रही बिजली मिलती रहेगी। बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए 12,489 शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती। इसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 पद व्याख्याता के हैं। शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक तथा अधिकतम 10 बोनस अंक देने का निर्णय लिया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। जशपुर पुलिस ने आज गांजा की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लग्जरी कार होंडा अमेज से गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर निर्धारित चेक पोस्ट पर तपकारा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित लवकेरा चेक पोस्ट और नामानी चेक पोस्ट पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए दिन-रात वाहनों की जांच की जा रही है। सुबह तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली। एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार क्रमांक यूपी 32 एमएम 8032 में कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा रखकर कार आ रही है। ओडिशा की ओर से उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। बनडेगा- उपरकछार-सिंगिबहार रोड से ले जाने वाले हैं। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई और नामनी पुलिस चेक पोस्ट पर रोका गया, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो वाहन की डिक्की में और बीच सीट में बड़े-बड़े चार बैग में कुल 56 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 90 किलो 160 ग्राम पाया गया। जब्त गांजे की कीमत 9 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है। वहीं चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। सिलतरा में 80 हजार का गांजा जब्त, युवक गिरफ्तार: गांजा तस्करी करते तस्कर महेश पाटले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मोटर सायकल एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम महेश पाटले निवासी खरोरा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी महेश पाटले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 800 ग्राम गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 455/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 15 हजार का गांजा कबीर नगर से जब्त, तस्कर भी पकड़ाया : पुलिस को सूचना मिली कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत गेट नं। 01 सर्विस रोड पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलखुश साव निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी दिलखुश साव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 15,000/- रूपये जप्त किया । मोटर सायकल पर गांजा ला रहा युवक गिरफ्तार रायगढ़ एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, गांजा, कबाड़ के परिवहन की रोकथाम एवं कार्रवाई के लिये चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ तैनात किया गया । इसी क्रम में कल को चौकी प्रभारी जूटमिल को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति हिरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में सीट के सामने बैग में गांजा रखकर उडिसा तरफ से नैशनल हाईवे रोड पर गांजा को बिक्री करने रायगढ तरफ जा रहा है। सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी किया गया । नाकेबंदी में लगी पुलिस टीम एक टीम द्वारा बडमाल चेक पोस्ट बेरियर के पास संदिग्ध मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स सीजी 13 -3213 के सामने सीट के ऊपर बैग रखकर लाते युवक को रोका गया जिसे रोके जाने का कारण बताकर उसके बैग की विधिवत तलाशी लिया गया। बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था जिसकी पहचान कर वजन कराया गया जो 02 किलो मादक पदार्थ गांजा पाया गया। युवक अपना नाम डुलेश्वर बैरागी पिता पवन बैरागी उम्र 24 साल निवासी डुमरपाली बाजार चौक थाना भुपदेवपुर जिला रायगढ बताया और ओडि़शा से गांजा अवैध बिक्री के लिये लेकर आना बताया। आरोपी डुलेश्वर बैरागी से 2 किलो गांजा किमती करीब 10,000 रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सीजी 13 यु.एच 3213 जप्त कर आरोपी पर चौकी जूटमिल, थाना कोतवाली में धारा 20 की कार्रवाई कर आरोपी पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर कोरिया पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रणविजय सिंह पिता जगन्नाथ सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी रूपनगर चरचा वार्ड नंबर 07 का होना बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट कार्रवाई करते आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को अपराधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के आव्हान पर प्रदेश के प्रत्येक जिला के मंडल मे पूर्ण शराबबंदी, नशामुक्त छत्तीसगढ़, को लेकर प्रदर्शन किया गया। उसी सम्बन्ध मे रायपुर शहर जिला के सभी मंडल मे जिलाध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व मे तेलीबंधा तालाब मोर रायपुर से तेलीबंधा शराब दुकान तक पैदल मार्च करके हल्ला बोल करते हुये – बिरगांव के उरला शराब दुकान, पंडरी शराब दुकान, फाफाडीह शराब दुकान, कटोरा तालाब शराब दुकान, तेलीबाँधा शराब दुकान मे जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष -शालिनी राजपूत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष – मीनल चौबे, जिलाध्यक्ष – सीमा संतोष साहू, प्रभा दुबे ममता साहू, शैलेन्द्री परगनिहा, वंदना मुखर्जी, स्वप्निल मिश्रा, कामिनी देवांगन, मनोरमा हनोतिया, निर्मला सोनी मिली बेनर्जी, गीता रेड्डी, माया शर्मा, सुषमा निर्मलकर, नीतू सोनी, सीमा कन्दोई, हर्षिता, रजनी शेंडेगे, गायत्री नवरंगे, मीणा सेन, उर्मिला देवांगन, वेणुका शुक्ला, पायल अम्बानी, दीपा साहू, अनिता पंडित, सरोज साहू, गौरी यदु, सुमन मुथा, शकुन ठाकुर, ललिता यादव, निशा स्वर्णकार, सुमन सिंग,विद्या साहू सहित सैकड़ो महिला बहनो एवं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही विधानसभा-बिल्हा भाजपा महिला मोर्चा बिल्हा एवं बोदरी मण्ड़ल ने कांग्रेस सरकार के पूर्ण शराबबंदी की घोषणा किये जाने के बाद आज तक शराबबंदी नही किये जाने पर धरना प्रदर्शन किया, एवं छग सरकार को 2023 विधानसभा चुनाव में बर्ख़ास्त करने आव्हान किया।

K.W.N.S.-रायपुर। धरसीवा के मुर्रा एनीकट में डूबे शिक्षक सहित तीन लोगों में से एसडीआरएफ की टीम ने शेखर बंजारे का शव खोजने में सफलता हासिल की है. SDRF की टीम कल दोपहर से ही खोजबीन में लगी थी, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली. वहीं आज सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया. सुबह 9 बजे एनीकट से काफी आगे शेखर का शव मिला. ज्ञात रहे कि शेखर बंजारे के भांजे के डूबने की खबर के बाद शेखर ओर उनके शिक्षक चाचा लखन सहित 4 लोग भांजे को बचाने के चक्कर में एनीकट से नदी में बहे थे. इनमें से दो तो किसी तरह जान बचाकर किनारे आ गए थे, लेकिन शिक्षक लखन उनके भतीजे और नाती तेज बहाव में बह गए थे. एसडीआरएफ की टीम का अभियान जारी है. पुलिस अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक अनिता शर्मा जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव भी घटना के बाद से ही घटना स्थल की हर स्थिति पर नजर बनाए हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। जामा मस्जिद रायपुर में आगामी कुछ ही दिनों में मुतवल्ली चुनाव होगा। जिसके लिए मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन का काम सोमवार 5 सितम्बर को शाम 6 बजे बंद किया गया जिसमें 8675 मतदाताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा गठित एडहॉक कमेटी के संयोजक सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शोएब अहमद खान ने बताया कि मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के उपरांत एक दो दिन में मतदान स्थल का चयन कमेटी के सदस्यों द्वारा कर लिया जायेगा जिसकी जानकारी समाज के लोगों को दे दी जाएगी। पिछले तीन दिन रजिस्ट्रेशन करने के लिए मतदाताओं की काफी भीड़ थी । इस वजह से मतदाताओं का आधार कार्ड लेकर रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें काफी तादात में मतदाता पर्ची अभी कमेटी के पास है जिन लोगों ने अपना पर्ची नहीं लिए है उनको दो दिन का वक्त दिया गया है। कमेटी के वकील अहमद रिजवी,शेख तनवीर नवाब बाबा भाई,अब्दुल समद, अनवारुल हसन जामा मस्जिद में उपलब्ध रहेंगे और जो लोग अपनी पर्ची नहीं ले गए हैं वे अपना आधार कार्ड दिखाकर पर्ची हासिल कर सकते है। दो दिन बाद बची हुई पर्ची नहीं दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा शांति पूर्वक चुनाव करवाने की जिम्मेदारी सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शोएब अहमद खान को सौंपी है जिनके साथ आठ से दस लोग भी एडहाक कमेटी में शामिल हैं जिनके देखरेख में जामा मस्जिद का चुनाव सपन्न किया जाना है। सोमवार अंतिम दिन होने के वजह से रजिस्ट्रेशन के लिए काफी भीड़ रही। कमेटी के सदस्यों के अलावा समाज के लोगों ने भी कमेटी के काम में सहयोग किया जिसमें प्रमुख रूप से शहर सीरत कमेटी के पूर्व सदर नोमान अकरम हामिद,मो. नदीम लाईफ, रफीक सिद्दीकी, रिजवान हमजा, मो. फहीम दद्दा,सैयद राजू, रफीक नियाजी सहित काफी लोग मौजूद रहे। पर्ची लेने दो दिन का वक्त कमेटी के संयोजक शोएब अहमद खान ने बताया की जिन लोगों की पर्ची बन चुकी है वे दो दिन के भीतर जामा मस्जिद आकर अपना मतदाता पर्ची ले जा सकते हैं। दो दिन बाद कोई विचार नहीं किया जायेगा। मतदान स्थल का चयन आज 8675 मतदाताओं के द्वारा मुतवल्ली का चुनाव किया जायेगा जिसके लिए पार्किग, सुरक्षा और बड़ी जगह की जरुरत होगी। कमेटी के संयोजक और सदस्य एक दो दिन में उपयुक्त स्थान का चयन करेंगे। संभावित स्थल में नेता जी सुभाष स्टेडियम, गवर्नमेंट स्कूल, सप्रेशाला. मुस्लिम हाल और सालेम स्कूल में से किीस अक एक स्थल का चयन किया जा सकता है। इसके लिए पहले स्कूल प्रबंधन और संबंधित प्रबंधकों से अनुमति ली जाएगी। 4 लोग कर सकते हैं दावेदारी मुतवल्ली के पद के किये कुल चार दावेदार होने की भी चर्चा है। जिसमे राजातालाब से दो प्रत्याशी, मौदहापारा से एक, रहमानिया चौक से एक प्रत्याशी सहित कुल चार से पांच प्रत्याशी चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं। हालांकि अभी दावेदारों ने आवेदन नहीं दिया है और न ही कमेटी की ओर से किसी भी को फार्म वितरित किया गया है। मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद होती है। जो काफी प्रतिष्ठित मानी जाती है। शासन-प्रशासन में भी मुस्लिम समाज की ओर से जामा मस्जिद के मुतवल्ली को समाज के प्रतिनिधि की तरह माने जाते हैं। और समय-समय पर बैठकों में शामिल भी होते हैं। मुतवल्ली बनने के लिए दावेदारों ने अभी से लोगों से संपर्क बनाना शुरू कर दिए हैं। संभावित दावेदारों ने व्यक्तिगत रूप से वाट्सअप के जरिये मतदाताओं से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। संयोजक शोएब अहमद खान ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। उसके बाद मुतवल्ली हेतु नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार जमानत राशि 20 हजार रुपए रखा गया है जो वापसी योग्य नहीं है,साथ ही उम्मीदवारों से शपथ पत्र भी लिया जाएगा । नाम वापसी के बाद बचे उम्मीदवारों का बैलेट पेपर तैयार किया जाएगा। चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। चुनाव सर्वसम्मति से हो ऐसा प्रयास किया जाएगा। जिस हिसाब से जामा मस्जिद में वोटरों के रूप में मुस्लिम समाज के लोगों को जोड़ा गया है जिससे यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण हो गया है। सत्ता पक्ष की भी रूचि लगभग 25 से 30 साल बाद हो रहे जामा मस्जिद का चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है। समाज के कुछ बुजुर्ग यह भी बता रहे थे कि इस चुनाव में सत्ता पक्ष भी रूचि ले रहा है जिसके लिए बाकायदा एक दावेदार के पक्ष में लोगों की पर्ची भी इकठ्ठा किये जाने की खबर आ रही है,अगर दावेदार मो. फहीम सत्ता पक्ष की पसंद होंगे तो चुनाव निर्विरोध होने की पूरी संभावना है। हालांकि समाजसेवी मो. नदीम से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि कोशिश रहेगी कि यह चुनाव निर्विरोध हो इसके लिए दावेदारों से चर्चा की जाएगी। गौरतलब है पूर्व मुतवल्ली हाजी अब्दुल अज़ीम भोंदू के इन्तेकाल के बाद जामा मस्जिद का चुनाव कराया जा रहा है। प्रत्याशी और वोटरों के रुझान से ऐसा लग रहा है कि चुनाव काफी दिलचस्प होगा।