Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2022) की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. हाईकोर्ट के आदेशानुसार तारीख को बढ़ाया गया है. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के प्रस्ताव के आधार पर डेट में संशोधन किया गया है. टेट 2022 (TET 2022) की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ाकर अब 10-09-22 कर दिया गया है. वहीं परीक्षा का आयोजन 18-09-22 को ही किया जाएगा. पहले 06-09-22 आवेदन करने की अंतिम तारीख निर्धारित थी. जिसके बाद इसमें संशोधन करते हुए इसे 10-09-22 कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।


K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्र-संत ललितप्रभ सागर महाराज ने कहा कि दुनिया में अच्छाइयाँ भी हैं और बुराइयाँ भी। आपको वही नज़र आयेगा जैसा आपका नज़रिया है। अच्छी दुनिया को देखने के लिए नज़ारों को नहीं, नज़रिये को बदलिए। हम केवल अच्छे लोगों की तलाश मत करते रहें, वरन खुद अच्छे बन जाएं। ताकि हमसे मिलकर शायद किसी की तलाश पूरी हो जाए। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं जब कोई अपना दूर चला जाता है तो तकलीफ होती है। परंतु असली तकलीफ तब होती है जब कोई अपना पास होकर भी दूरियाँ बना लेता है। याद रखें, किसी को सजा देने से पहले दो मिनट रुकि ये। याद रखिये, अगर आप किसी की एक गलती माफ करेंगे, तो भगवान आपकी सौ गलतियाँ माफ करेगा। गलती जिंदगी का एक पेज है, पर रिश्ते जिंदगी की किताब। जरूरत पडऩे पर गलती का पेज फाड़िए, एक पेज के लिए पूरी किताब फाडऩे की भूल मत कीजिए। उन्होंने कहा कि बड़ी सोच के साथ दो भाई 40 साल तक साथ रह सकते हैं वहीं छोटी सोच उन्हीं भाइयों को 40 मिनट में अलग कर सकती है। भाई के प्रति हमेशा बड़ी सोच रखिए, क्योंकि दुख-दर्द में वही आपका सबसे सच्चा मित्र साबित होगा। याद रखें, पैर में मोच और दिमाग में छोटी सोच आदमी को कभी आगे नहीं बढऩे देती। कदम हमेशा सम्हलकर रखिए और सोच हमेशा ऊँची।
संतप्रवर बुधवार को टैगोर नगर में भंसाली परिवार द्वारा आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालु भाई बहनों
को सकारात्मक सोचने की कला सिखाते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक मिनट में ज़िंदगी नहीं बदलती, पर एक मिनट में सोचकर लिया गया फैसला पूरी ज़िंदगी बदल देता है। केवल किस्मत के भरोसे मत बैठे रहिये। जीवन में योग्यताओं को हासिल कीजिए। किस्मत से कागज तो उड़ सकता है, पर पतंग तो काबिलियत से ही उड़ेगी। भाग्य हाथ की रेखाओं में नहीं अपितु व्यक्ति के पुरुषार्थ में छिपा है। इस दुनिया में नसीब तो उनका भी होता है जिनके हाथ नहीं होते। हार और जीत हमारी सोच पर निर्भर है। मान लिया तो हार और ठान लिया तो जीत। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए आत्मविश्वास जगाइये। खाली बोरी कभी खड़ी नहीं रह सकती और तकिये से कभी कील ठोकी नहीं जा सकती। जो लोग अपने हाथों का उपयोग हाथ पर हाथ रखने के लिए करते हैं, वे हमेशा खाली हाथ ही बैठे रहते हैं। भाग्य की रेखाएँ चमकाने के लिए लक्ष्य के साथ मेहनत कीजिए, आप पाएँगे आपकी किस्मत केवल चार कदम दूर थी। उन्होंने कहा कि भाग्य को हरा-भरा रखने के लिए सदा सत्कर्म का पानी डालते रहिये। आखिर हरी घास तभी तक हरी रहेगी, जब तक उसे पानी मिलता रहेगा। जीवन में केवल लाभ ही मत कीजिए कभी उसे पलट कर लोगों का भला भी कीजिए।
इस दौरान डॉ मुनि शांतिप्रिय सागरजी ने मानसिकता को सुंदर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर भंसाली परिवार के महिला मंडल ने गुरुजनों का स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रवचन कार्यक्रम में जिन कुशल सूरी जैन दादावाड़ी श्री संघ बेंगलुरु और पारसनाथ जैन श्री संघ बालाघाट के पदाधिकारियों ने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया और श्री ऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गुरुजनों ने भंसाली परिवार में 14 भाइयों का परिवार एक साथ रहने के लिए उनके पारस्परिक प्रेम और सद्भाव को रायपुर नगर के लिए आदर्श बताया। मंच संचालन कमल भंसाली द्वारा किया गया और आभार अभय भंसाली ने दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आज आयकर विभाग ने दबिश दी है. रायपुर, बीरगांव, रायगढ़ और खरसिया में IT की रेड चल रही है. कई कारोबारियों के ठिकानों पर टीम जांच कर रही है. इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ये शुरुआत हैं. मैंने पहले ही कहा था छापा पड़ेगा. अभी IT आया है, अब पीछे-पीछे ED भी आएगा. बता दें कि आयकर विभाग ने प्रदेश के कई कारोबारियों और उनके CA के ठिकानों पर रेड मारी है. जिसमें शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के ठिकानों पर रेड चल रही है. वहीं लाविस्टा रामदास अग्रवाल, पुत्र सुनील और अनिल की स्टील एंड पावर फैक्ट्री और घर में आईटी ने दबिश दी है. साथ ही आरके गुप्ता के ऐश्वर्या किंगडम स्थित ठिकाने पर रेड जारी है. इसके अलावा नटवर रतेरिया रायगढ़ और मुकेश अग्रवाल खरसिया के यहां भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी है।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में विजेंद्र मारकंडे उर्फ लल्ला के हत्याकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की शाम न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर पत्रकारवार्ता में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि छह आरोपियों के अलावा अन्य की तलाश की जा रही है। तीन से चार आरोपी फरार चल रहे हैं। अहम जानकारी मिली है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर जानकारी सामने आई है कि आरोपी तीन कार में माना बस्ती स्थित विजेंद्र के घर के बाहर आए थे। जहां उसे घर से बाहर बुलाया गया और कार में बैठाकर कुछ दूर लेकर गए और कार में ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद कार से बाहर निकालकर भी मारा गया। विजेंद्र लहुलुहान पड़ा रहा। उसकी मौत हो गई।
हत्या में शामिल बताए जा रहे एक संदेही को पुलिस ने देररात एक को पकड़ा है। संदेही से घटना के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। संदेही को पुलिसकर्मियों ने लाभांडी से पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेही भी वारदात के दौरान आरोपितों के साथ था, लेकिन अभी गुमराह कर रहा है। बताया जा रहा है कि संदेही घटना से पहले आरएस साहू ढाबा के संचालक के साथ घूम रहा था। घटनाक्रम होने के बाद संचालक भी फरार है। इनको भेजा गया जेल हत्या के मामले में नेतई मंडल, अगस्त विभार, अभिषेक सोनी, संजय तांडी, रोहित सागर और नानक तनेजा को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों के पास से एक गाड़ी भी पुलिसकर्मियों ने जब्त की है। वहीं दो अन्य गाडिय़ों के बारे में तलाश की जा रही है। शहर के सट्टा किंग और शराब माफिया डॉन रवि के गुर्गों ने सोमवार की सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। विजेंद्र मारकंडे हत्याकांड मामलें में एक नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मृतक विजेंद्र मारकंडे और डॉन रवि की पहले भी सट्टा-गांजा के वर्चस्व को बचाने के लिए भारी तनाव चल रहा था।
परिजनों ने बताया कि रविवार की रात डॉन रवि की आरएस होटल व ढाबा में संजय बंजारे, दिनेश टंडन, पप्पू बंजारे, गोविन्द कोसले द्वारा अवैध गांजा और सट्टा का कारोबार चलाने के नाम पर वाद-विवाद हुआ। जिसके बाद संजय बंजारे ने विजेंद्र मारकंडे को फोन करके आरएस होटल बुलाया। वहा रविवार की रात डॉन रवि की होटल व रेस्टोरेंट आरएस के कर्मचारियों से संजय बंजारे और उसके साथियों की मारपीट हुई। उसके अगले सुबह डॉन रवि ने 4 कार भरकर अपने गुर्गों को संजय बंजारे की हत्या करने के लिए माना बस्ती भेजा। चुकी संजय बंजारे का घर शटर वाला था जिसकी वजह से रवि के गुर्गों ने राजेश शर्मा की मदद से विजेंद्र मारकंडे को उसके घर से निकाल कर वारदात की जगह ले जाकर चाकू से वार करके उसके बेरहमी से हत्या कर दी गई। डॉन रवि द्वारा कि घटना से नाराज मृतक के स्वजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रशासन ने फूड लाइसेंस नही होने पर रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। विश्वनीय सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में अब भी आरोपी फरार है जिसमें मुख्य आरोपी के रूप में रवि साहू, प्रदीप, अशोक है जिनके इशारे से एक दर्जन लोगों ने मिलकर विजेंद्र मार्कण्डेय की हत्या की है। पुलिस का ये कहना है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपने दोस्त संजय के साथ विजेंद्र रविवार की रात रायपुर-धमतरी मार्ग पर संचालित आरएस रेस्टोरेंट एंड फेमली ढाबा में गया था। वहां पर किसी बात को लेकर ढाबा संचालक के कर्मचारी से विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने विवाद को किसी प्रकार शांत कराया। घटना के बाद विजेंद्र घर चला आया। सुबह करीब नौ बजे ढाबा के आठ से 10 लोग अलग-अलग वाहनों से विजेंद्र के घर पहुंचे। विजेंद्र को घर से बाहर बुलाकर चाकू से हमला कर फरार हो गए। स्वजन ने गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में नेतई मंडल निवासी माना कैंप, गांधीनगर के रहने वाले अगस्त विभार, अभिषेक सोनी, संजय तांडी, रोहित सागर और नानक तनेजा निवासी लाभांडी को पकड़ा है।

K.W.N.S.-रायपुर। चंद्रखुरी स्थित राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में स्वाईन फ्लू फैल गया है। यहां प्रशिक्षण ले रहे 12 डीएसपी को स्वाईन फ्लू हो गया है तो वही 4 अन्य बुखार व सर्दी खांसी से पीड़ित है। राजधानी के चंद्रखुरी में प्रशिक्षण अकादमी हैं। जहां आरक्षक से लेकर डीएसपी रैंक तक के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है। फिलहाल यहां 24 डीएसपी ट्रेनिंग ले रहे हैं। सर्दी खांसी व बुखार के लक्षणों को देखते हुए जब सभी का टेस्ट करवाया गया तो उनमें से 12 प्रशिक्षु डीएसपी में स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई है। तो वही 4 अन्य बुखार से पीड़ित हैं। स्थित को देखते हुए प्रशिक्षण क्लासेस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दी गई है। सभी को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। एकेडमिक के एक जिम्मेदार अफसर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण और न फैले इसके लिए उपाय किए जा रहे है।

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत मंगलवार शाम को मुंबई-हावड़ा मेल से नागपुर से रायपुर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन पर संघ प्रमुख भागवत का प्रांत संघचालक डा. पुर्णेंदू सक्सेना, प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार ने स्वागत किया। इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के सामने मानस भवन के लिए रवाना हो गए। संघ प्रमुख छह दिन रायपुर में प्रवास करेंगे। इस दौरान आज से नौ सितंबर तक भागवत केंद्रीय टोली के पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन करेंगे।
बैठक में संघ की पिछले वर्ष की गतिविधियों का वृत्त लिया जाएगा। साथ ही आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के साथ करीब 30 अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी यहां पहुंच गए हैं। संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख कनीराम ने बताया कि संघ प्रमुख छह दिन अलग-अलग विषयों पर आयोजित बैठक में शामिल होंगे। प्रथम तीन दिन संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद 10-12 सितंबर तक आखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी। इसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में शामिल होंगे। अखिल भारतीय स्तर की व्यापक समन्वय बैठक प्रतिवर्ष एक बार आयोजित होती है। बैठक में डा. भागवत, दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पांचों सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में गैर-शैक्षणिक तथा शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग के माध्यम से शाला आबंटन किया गया तथा शालावार नियुक्ति तीन सितंबर को जारी किया जा चुका है। जिसकी सूचना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर में प्रदर्शित की गई है तथा संबंधित संस्था के प्राचार्य को भी उपलब्ध करा दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 9 सितंबर तक आबंटित शाला में उपस्थिती देने के निर्देश भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कर दिए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि चयनित उम्मीदवार जिला शिक्षा कार्यालय रायपुर अथवा संबंधित संस्था के प्राचार्य से सम्पर्क कर नियुक्ति आदेश प्राप्त कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी सुसंगत दस्तावेज जमा कर संबंधित शाला में नियत तिथि 9 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। नियत तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति आदेश स्वमेव निरस्त मानी जाएगी तथा उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से पद की पूर्ति की जायेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा- ‘हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं. नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं, तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं. BJP कहती है कि सारे मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लो, तो भेजने का क्या मतलब है?’

K.W.N.S.-रायपुर। आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरूआत होने वाली है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु से इस यात्रा का आगाज करेंगे। उद्घाटन समारोह के लिए गांधी मंडपम में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश आज तमिलनाडु के लिए रवाना हुए। अपने इस दौरे को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि इस यात्रा के जरिए देशभर के अनेकों राज्य से आमजनता जुड़ेगी। करीब साढ़े 3 हजार किलोमीटर की यात्रा होगी। जिसके माध्यम से नफरत फैलाने की कोशिश को दूर करने का प्रयास होगा। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा होगी, जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। केंद्र की नाकामियों से आमजनता की परेशानी बढ़ी है। इन्ही मुद्दो को लेकर पदयात्रा की जा रही हैं। बहुत दिनों बाद किसी राजनेता द्वारा पद यात्रा की जा रही है। समाज पर इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा। आईटी की रेड को लेकर सीएम ने कहा मैंने पहले ही कहा था आईटी आई है पीछे ईडी भी आएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज शाम रायपुर आएंगे। समन्वय समिति की बैठक रायपुर में 10, 11 और 12 सितंबर को होगी। इसके पहले 7 , 8 और 9 सितम्बर को RSS की टोली प्रमुख की बैठक होगी।
इसमें मोहन भागवत और RSS के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में समन्वय समिति की बैठक के एजेंडों के साथ मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय किया जाएगा। आज मोहन भागवत के रायपुर पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता भी उनसे मेल मुलाकात के लिए आ सकते हैं।
इस दौरान छत्तीसगढ़ की राजनीति और भाजपा की मिशन 2023 की तैयारी पर चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मोहन भागवत के आने के बाद उनसे मुलाकात के लिए समय लिया जाएगा समय मिलने पर मुलाकात की जाएगी।