Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 04 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार और 56 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्यपाल उइके ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सम्मानित शिक्षकों सहित प्रदेश के शिक्षकों व विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के खुलने से शहरों से लेकर दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के अंग्रेजी में पढ़ने का सपना पूरा हो रहा है। नक्सली क्षेत्रों में बंद स्कूलों को प्रारंभ करवाने तथा बालवाड़ी का प्रारंभ शिक्षा की दिशा और दशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्यपाल ने कहा कि कोविड काल के दौरान मृत शिक्षकों के परिजनों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति देकर मानवीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल की है। साथ ही विद्यालयों के रंगरोगन और जीर्णोद्धार के लिए 500 करोड़ की राशि आबंटित करने की भी सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे हमारे देश के कर्णधार हैं, उनकी मौलिकता, कल्पनाशीलता देश की अनमोल संपदा है और उनके जीवन को गढ़ने का महत्वपूर्ण दायित्व शिक्षकों का है। शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वे विद्यार्थियों में उच्च आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों को रोपित करने के साथ ही उनमेें देशभक्ति एवं एकता की भावना बढ़ाएं। हमें उन्हें योग्य, प्रशिक्षित एवं कुशल नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से अनुरोध है कि वे अपने विद्यार्थियों के मन में भारतीय सांस्कृतिक विरासतों के समृद्ध तत्वों का संचार करें तथा भारतीय संविधान, लोकतंत्र, सर्वधर्म समभाव, राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता के प्रति दृढ़ आस्था एवं विश्वास बढ़ायें। वे ऐसे प्रयास करें जिससे बच्चों में न केवल अनुशासन बढ़े, बल्कि उन्हें खुद को जानने और समझने में मदद मिले और वे भावी चुनौतियों का सामना करने में खुद को सक्षम और समर्थ बना सके। राज्यपाल उइके ने कहा कि मानव संसाधन का विकास हमारी सबसे पहली जरूरत है और यह विकास, शिक्षा से ही संभव है। मानव संसाधन के विकास से अन्य संसाधनों का विकास आसानी से किया जा सकता है। इसके अभाव में बहुमूल्य संसाधन अनुपयोगी होकर नष्ट हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं जिसके कारण अनेकों विद्यार्थियों को स्कूल तक छोड़ना पड़ा और भी कई विपरीत परिस्थितियां निर्मित हुई। बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक क्षति भी हुई, जिसे दूर करने के लिए हमें और प्रभावी कदम उठाने होंगे। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में गुरूओं को पूजने की यशस्वी परंपरा रही है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह परम्परा और अधिक सशक्त होती जाएगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 04 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार और 56 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए कोविड के चुनौती भरे समय में भी विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया। अनेकों नवाचारों के माध्यम से शिक्षा अनवरत जारी रही और प्रधानमंत्री जी ने भी जशपुर के शिक्षक का मन की बात कार्यक्रम में उल्लेख किया और उनकी प्रशंसा भी की। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के शिक्षा में नवाचार को नीति आयोग ने भी सराहा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता तथा उसके विस्तार के लिए शासन ने हर वो पहल की है, जिसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। सुकमा से लेकर बलरामपुर तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के और स्कूलों को खोलने की मांग की जा रही है। हमने 279 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले हैं तथा और स्कूल खोले जाएंगे। शिक्षा उन्नयन के प्रयासों में स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए 500 करोड़ की राशि स्वीकृत की है तथा बच्चों के लिए बालवाड़ी भी खोले जा रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ी सहित प्रदेश की विभिन्न स्थानीय बोलियों में एक दिन कार्य का संचालन भी किया जायेगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के पूर्व CM रमन सिंह आज सोमवार को बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल पहुंचे। यहां दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के आंदोलन में शामिल हुए। धरने को समर्थन दिया। इस दौरान रमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि छग की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को धोखा दिया है। उनके साथ विश्वासघात किया है। भाजपा सरकार ने 52 विभाग के 40 हजार को नियमित किया था। प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनी, तो आपकी चिंता सबसे पहले करेंगे। दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर 2 सितंबर से धरना दे रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रैली निकालकर बूढ़ातालाब धरना स्थल से CM हाउस पहुंचेंगे। वहीं सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कर्मचारी नियमितीकरण समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित बैठक में समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन के साथ ही 31 मार्च 2022 तक महाविद्यालय द्वारा किए गए व्यय का अनुमोदन किया गया। स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक में महाविद्यालय के सेमीनार कक्ष एवं डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ए.सी. खरीदने के लिए मंजूरी प्रदान की गई। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., संचालक आयुष पी. दयानंद और बिलासपुर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रक्षपाल गुप्ता सहित स्वशासी कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद थे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा विजुअल पुलिसिंग एवं सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नागरिकों से संवाद लगातार जारी है। इस कड़ी में एसपी ने थाना जामगांव(आर) में जन चौपाल लगाया। जिसके तहत ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड ट्रैफिक जागरूकता एवं महिलाओं के संबंध में होने वाले अपराध की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही डोंगिया तालाब में तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई शिक्षा नीति के अनुसार खेल खेल में बच्चों के सीखने और समझने की क्षमता को विकसित करने के लिए अपने निवास कार्यालय में आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश में बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बालवाड़ी योजना पांच से छः वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए शुरू की गई है। ‘जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी’ की थीम के साथ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की मौजूदगी में इस योजना की शुरूआत की है।

बालवाड़ी योजना के माध्यम से बच्चे सीखने के लिए प्रोत्साहित होंगे और उन्हें स्कूल के माहौल के लिए तैयार किया जा सकेगा। बच्चों के लिए हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अतिरिक्त संबद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की भी तैनाती की जाएगी और इसके लिए सहायक शिक्षक को हर माह 500 रुपए का अतिरिक्त मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में एवं रोचक तरीके से अध्यापन कार्य कराने के लिए आंगनबाड़ी सहायिका एवं शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, खेल सामग्री एवं प्रिंटरीच रंग-रोगन के लिए 01 लाख रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इस वर्ष 5173 बालवाड़ियां प्रारंभ की गई हैं और आने वाले वर्षों में राज्य के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से बालवाड़ियां खोली जाएंगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में पहुंची। जिसके बाद राज्यपाल ने सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वही इस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा हमारे देश और समाज में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में सरकार बेहतर काम कर रही है। इसके साथ ही राज्यपाल अनुसुईया उईके ने आगे कहा की स्कूलों में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली में काम करने की घोषणा की तारीफ की, इसके साथ ही नक्सली इलाकों में बंद स्कूलों को शुरू करने के लिए अधिकारियों की भी तारीफ की।
 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में अब संस्कृत विषय की भी पढ़ाई होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये घोषणा की है. तीन बड़े फैसले भी लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं के हित में बड़े  लिए लिए हैं। राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा दी जाएगी। 
इसके लिए शैक्षणिक सामग्री भी तैयार की जा रही है। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में वहां की स्थानीय आदिवासी बोलियों के अनुसार एवं शेष क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पाठ्य सामग्री तैयार की जा रही है। सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई से स्थानीय भाषा को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि भारत की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संस्कृत विषय की भी पढ़ाई होगी। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को भी मुख्यमंत्री ने अनिवार्य करने की बात कही है। मुख्यमंत्री बघेल ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बालक का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास करे और इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवाचार को अपना रही है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर जिले में आज से 186 बालवाड़ियां शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रायपुर से शुभारंभ किया। नई शिक्षा नीति के अनुरूप 5 से 6 वर्ष तक के 1674 बच्चों को मिल रहा फायदा। खेल-खेल में स्कूली माहौल के अनुरूप नन्हें बच्चे तैयार होंगे। बता दें कि हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अतिरिक्त संबद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की भी तैनाती होगी। सहायक शिक्षक को हर माह 500 रुपए का मानदेय मिलेगा। बालवाड़ी में खेल-खेल में एवं रोचक तरीके से अध्यापन के लिए आंगनबाड़ी सहायिका एवं शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. प्रत्येक बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, बच्चों के अनुकूल खेल सामग्री एवं प्रिंटरीच रंग-रोगन के लिए 01 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है. इस वर्ष 5173 बालवाड़ियां प्रारभ की गई हैं,आने वाले वर्षों में राज्य के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से बालवाड़ियां खोली जाएंगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस की 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है. इसकी शुरुआत कन्याकुमारी से होगी और 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए 3500 किमी की यात्रा करेगी. इस बात की जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने दी. कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने पत्रकारों से कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नीचे जन विरोधी कार्य हो रहे हैं. महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. सार्वजनिक संपत्तियों को निजी क्षेत्र में बेचा जा रहा है. सामाजिक ताने-बाने में सांप्रदायिक जहर घोला जा रहा है. ऐसी स्थिति में देश के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने, करोड़ों भारतीयों की आवाज को उठाने और देश की मौजूदा समस्या को लेकर लोगों से चर्चा करने के ध्येय से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है. कुमारी शैलजा ने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने हल्ला बोल रैली आयोजित की थी. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश को फिर से जोड़ने का प्रयास कर रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा होगी. दो चरणों में होने वाली इस यात्रा का पहला चरण का सुबह 7.30 बजे से और दूसरा चरण का दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा. जिस राज्य से गुजरेगी, वहां के 100 – 100 लोग यात्रा में शामिल होंगे।