Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। झारखंड के विधायकों की आज हो रही घर वापसी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि गाड़ी में जितना स्टॉक रखा था, वह खत्म हो गया है, अब और कितनी मेहमाननवाजी करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके साथ महंगाई के मुद्दे पर दिल्ली में किए जा रहे कांग्रेस के हल्ला बोल आंदोलन पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि महंगाई-बेरोजगारी पर संसद में, विधानसभा में बहस करना चाहिए. इसके लिए दोषी कौन है, इस पर बात होनी चाहिए. कांग्रेस शासनकाल में क्या हालात थे, इस पर बात होनी चाहिए. विपक्ष में है तो क्या करेंगे, राजनीति में इतना करना वाजिब है. रमन सिंह ने संघ के कार्य को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर कहा कि संघ का कार्य अलग होता है, व्यापक होता है. कांग्रेसियों को समझ ही नहीं आता. ये पूरे देश के लिए जीवनदान देने वाले लोग हैं, जिन्होंने अलग-अलग संगठनों के माध्यम से जनता की सेवा की है. महिला, किसान, मजदूर, शिक्षा के क्षेत्र में काम है. ये सारे प्रकल्प को देखने वाले प्रमुख सरसंघ चालक की उपस्थिति में बैठक होगी. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कहा कि उनका पहला आगमन हो रहा है. बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बुलाने की कार्ययोजना है. लगभग 50 हजार कार्यकर्ता आएंगे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. शक्ति प्रदर्शन क्या है, हमारे बूथ की टीम और टोली आएगी. अपने आप में समझ आ जाए की भाजपा की पहुंच कहां तक है. वहीं ईडी-आईटी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इतना डरते क्यों है. उनको सपने में भी ईडी-आईटी दिखता है।

K.W.N.S.-रायपुर/दुर्ग। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिदूस्तान कॉपर लिमिटेड के दो पूर्व CMD और 1 कार्यकारी निदेशक सहित कंपनी के 5 अधिकारियों समेत कई अज्ञात लोगों पर सीबीआई ने मामला दर्जकर अधिकारियों के ठिकानो पर रेड कार्रवाई की है….शुक्रवार सुबह से भिलाई पहुंची सीबीआई टीम ने तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान, पूर्व कार्यकारी निदेशक (सामग्री और अनुबंध) दिलीप कुमार महाजन, के अलावा महाप्रबंधक (परियोजना) विनय कुमार सिंह, और तत्कालीन निदेशक (संचालन) और पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा समेत तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक ( इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) विवेक गुप्ता के ठिकानों पर दबिश दी। रेड कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीबीआई ने एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें बताया गया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में दर्ज अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। विज्ञप्ति के मुताबिक साल 2013 से तत्कालीन सीएमडी संतोष शर्मा के कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं और कदाचार को जांच में लिया है…सीबीआई के मुताबिक साल 2019 में मध्यप्रदेश के मलाजखंड और राजस्थान के खेतड़ी में पीएसयू द्वारा जारी किए गए विभिन्न अनुबंधों में अनियमितता पाई गई थी। आंतरिक प्रारभिंक जांच में खुलासा हुआ कि तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान ने तत्कालीन निदेशक (ऑपरेशन) संतोष शर्मा, तत्कालीन एजीएम विवेक गुप्ता के साथ साजिश से और एसटीपीएल को खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स में पायलट प्लांट के टेंडर के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके आपराधिक कदाचार किया। पीई ने खुलासा किया कि 2016 से 2020 की अवधि के दौरान, दीवान ने संतोष शर्मा, दिलीप कुमार महाजन विनय कुमार सिंह, विवेक गुप्ता और अज्ञात लोक सेवकों के साथ मिलीभगत कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरण को बडी आर्थिक हानि पहुंचाई…फिलहाल सभी अधिकारियों के ठिकानों पर रेड कार्रवाई जारी है।

K.W.N.S.-रायपुर। संपूर्ण विश्व में शांति और मानवता का संदेश देने वाली एक महान हस्ती मदर टेरेसा को विश्वभर में फैले उनके मिशनरी के कार्यों के कारण और गरीबों,असहायों की सहायता करने के लिए 17 अक्टूबर 1979 को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। मदर टेरेसा का वास्तविक नाम ‘अगनेस गोंझा बोयाजिजू’ था। अलबेनियन भाषा में गोंझा का अर्थ फूल की कली होता है। नाम के पर्याय की तरह मदर टेरेसा जीवनपर्यंत लोगों की सहायता और गरीबों की सेवा करती रहीं। सिस्टर टेरेसा जो आयरलैंड से 6 जनवरी,1929 को कोलकाता में लोरेटो कॉन्वेंट पंहुचीं और अध्यापन का कार्य प्रारंभ किया। वर्ष 1946 में उन्होंने गरीबों, असहायों, बीमारों और लाचारों की सेवा का संकल्प ले लिया। मदर टरेसा की मृत्यु के समय तक मिशनरीज़ ऑफ चेरिटी 123 देशों में 610 मिशन नियंत्रित कर रही थी। अपने जीवन के दौरान, मदर टेरेसा को उनके दान कार्य के लिए सात सौ से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुए। बीसवीं सदी में सबसे अधिक सम्मानित व्यक्ति मदर टेरेसा हैं। मदर टेरेसा ने मरने वाले और अवांछित लोगों के लिए कलकत्ता से न्यूयॉर्क से लेकर अल्बानिया तक कई घर बनाए । वह एड्स पीड़ितों के लिए घर बनाने वाली पहली महिला थीं। 50 से अधिक वर्षों तक, इस साहसी व्यक्ति ने दुनिया भर के गरीबों, मरने वालों और अवांछितों को सांत्वना दी। ऐसा भी नहीं है की आलोचनाओं के घेरे में मदर टेरेसा निष्पक्ष रही है। तत्कालीन आलोचनात्मक विवरणों के आईने कहते हैं कि, उनकी और उनके द्वारा स्थापित संस्था मिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटी की प्रथाएँ विवादों में रहीं। इनमें उनके द्वारा प्रदान की गई चिकित्सा देखभाल की गुणवत्ता पर जताई गईं आपत्तियां, मरणासन्न लोगों को बपतिस्मा कराकर जबरन पंथ परिवर्तन कराना, उपनिवेशवाद और नस्लवाद के आरोप शामिल हैं। बहरहाल, इनके पुण्यतिथि यानी 5 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में वैश्विक रूप में किये गए मदर टेरेसा के कार्यों के लिए विनम्र श्रद्धांजलि हैं। वहीं इस दिवस की उद्देशिका में दान, स्वैच्छिकता और परोपकार की धारणाओं की तरह, वास्तविक सामाजिक बंधन प्रदान करता है। समावेशी और अधिक लचीला समाजों के निर्माण में योगदान देता है। परोपकार मानवीय संकटों के सबसे बुरे प्रभावों को कम कर सकता है, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, आवास और बाल संरक्षण में सार्वजनिक सेवाओं को पूरक कर सकता है। यह संस्कृति, विज्ञान, खेल की उन्नति और सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में सहायता करता है। यह हाशिए पर पड़े और वंचितों के अधिकारों को भी बढ़ावा देता है और संघर्ष की स्थितियों में मानवता का संदेश फैलाता है। सतत विकास के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है। दुनिया भर में समाज सेवा के लिए कार्यरत समस्त व्यक्तियों, संस्था, एनजीओ को सहयोगी भूमिका में चैरिटी के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओपी चौधरी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि फर्जी आंकड़ों की बाजीगरी बंद कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह बताएं कि प्रदेश में केंद्रीय प्रोजेक्ट्स 10 हजार करोड़ महंगे होने के पीछे उनकी क्या मंशा है। केंद्रीय परियोजनाओं का काम लटकाकर वे क्या दिखाना चाहते हैं। भूपेश बघेल की राज्य सरकार तो विकास की एक ईंट तक नहीं रख पाई। भाजपा की केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है तो उसमें भी हीलाहवाली, अड़ंगेबाजी करके प्रोजेक्ट्स की मियाद और लागत बढ़वाने का कुचक्र रचा जा रहा है। चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार केंद्रीय मद के कार्यों में भ्रष्टाचार के लिए पहचानी जाती है। मनरेगा के पैसे कहां किस गोठान में खर्च हो रहे हैं, यह सबको पता है। केंद्रीय योजनाओं को अधोगति का शिकार बनाया जा रहा है। केंद्र के छत्तीसगढ़ के 16 लाख गरीब परिवारों के आवास के लिए 10 हजार करोड़ की राशि मंजूर की, लेकिन भूपेश बघेल ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास नहीं बनने दिए। केंद्र की हर विकास योजना में भूपेश सरकार बाधक बन रही है और देश के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं की नोडल एजेंसी राज्य होता है और राज्य सरकार की यह प्राथमिकता होनी चाहिए कि प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों। परियोजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसका त्वरित समाधान निकाला जाए। ताकि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके उलट स्थिति है। यहां बाधा दूर करने की जगह बाधा खड़ी की जाती है और दोष केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ा जाता है। भाजपा प्रवक्ता चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के मामले में तो भूपेश बघेल के तत्कालीन पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव खुद भेद खोल चुके हैं। भूपेश बघेल सरकार को यह समझना चाहिए कि इस तरह वह अपनी चाल में सफल नहीं हो सकती। जनता देख रही है कि भूपेश बघेल सरकार न तो खुद विकास कर रही है और न ही केंद्र सरकार को करने दे रही है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इन कर्मचारियों में गुस्सा भरा हुआ है । वजह यह है प्रशासन ने नियमित अधिकारी कर्मचारियों की बात सुनी महंगाई भत्ता भी बढ़ाया, मगर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कोई नहीं सुन रहा। पिछले 16 दिनों से दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ रायपुर में धरना दे रहा है। 6000 से अधिक कर्मचारियों वाले इस संगठन के धरने में शामिल होने प्रदेशभर से कर्मचारी रायपुर पहुंचे हैं। बूढ़ा तालाब के किनारे धरना स्थल पर इन कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। मगर अब तक प्रशासनिक अधिकारियों ने इनसे कोई चर्चा नहीं की। आलम यह है कि इन कर्मचारियों ने भीख मांग कर अपना विरोध जताया है । सड़क पर कर्मचारी प्लास्टिक के डिब्बे लेकर बैठ गए और राह चलते लोगों से भीख मांगी । कर्मचारियों ने कहा कि इन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है । जिसकी वजह से यह बेहद परेशान है। परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। बहुत से कर्मचारियों को 10 से 15 साल अपनी सेवा देते समय गुजर गया मगर इन्हें नियमित नहीं किया गया। इस वजह से भीख मांग कर गुजारा करने की मजबूरी है।

K.W.N.S.- रायपुर। गाड़ी के विंडो से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ की जनता का हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया। यह बाइक रैली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिला के सामने चल रही है। नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के अंतर्गत आने वाले विभिन्न 115 ग्राम पंचायतों के लगभग राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा बाइक रैली राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मुखौटा लगाए हुए हैं। नए जिले बनाये जाने पर युवा साथियों में जबरदस्त जोश उत्साह है। राजीव युवा मितान क्लब के नौजवान सदस्य खैरागढ़ छुईखदान गंडई को नए जिले बनाये जाने पर प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी को का कोटि कोटि आभार व्यक्त किये। युवाओं में नए रोजगार के अवसर और क्षेत्र के विकास को लेकर भरपूर उत्साह है। खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के निवास स्थान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का 36 प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से हुआ तुलादान। ठेठरी, खुरमी ,चीला ,सोहारी ,फरा बड़ा, गुजिया , गुलगुल भजिया , पपची ,अइरिसा , कसार लाडू , करी लड्डू , बूंदी लड्डू आदि 36 प्रकार के छत्तीसगढ़ी पकवान है।

K.W.N.S.-रायपुर। डायल 112 के जवान ने नवजात शिशु की जान बचाई है. जानकारी के मुताबिक उरला क्षेत्र के अछोली ग्राम के बंधवा तालाब के पास किसी नवजात शिशु के नाली में पड़े रहने की सूचना पर थाना उरला के डॉयल 112 में कार्यरत् जवान आर क्र 265 ताराचंद गेंडल को मौके पर भेजा गया। जवान ने देखा कि बोरे के अंदर झोले में एक नवजात शिशु को भरकर नाली में फेंक दिया गया है। जवान ने तत्काल कुछ महिलाओं को तथा आस-पास के लोगों को इकट्ठा किया। बच्चे को नाली से बाहर निकाला गया। देखा गया कि कीचड़ में सनी हुई बच्ची निस्तेद हालात में है। जवान ने उसे अपने मुंह से श्वास देने की कोशिश की और पम्प करने पर बच्ची रोई व सामान्य हो गई।
जवान के द्वारा बच्ची को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहॉं प्राथमिक उपचार के बाद नवजात शिशु की हालात सामान्य है। किसी अज्ञात महिला या पुरूष के द्वारा नवजात शिशु को उसके पैदा होते ही मारने की नीयत से नाली में फेंक दिया गया था उक्त मामलें में थाना उरला में अज्ञात के खिलाफ अप.क्र.423/22 धारा 315 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर जॉंच पर लिया गया है। इस मामले का एक अच्छा पहलू यह है कि पुलिस के प्रयास से उस नवजात बच्ची को गोद लेने के लिये एक व्यक्ति सामने आया है। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने पर उस बच्चे को जल्द पालक मिल सकेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे। मुखिया पहुँचे तो लोग जयकारे और नारे लगा रहे है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत फूलों के हार और पुष्प गुच्छ से किया गया. साथ ही मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1022.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज तीन सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1972.6 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 467.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 730.3 मिमी, बलरामपुर में 736.8 मिमी, जशपुर में 758.5 मिमी, कोरिया में 691.4 मिमी, रायपुर में 765.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1004.9 मिमी, गरियाबंद में 1065.0 मिमी, महासमुंद में 1028.1 मिमी, धमतरी में 1092.9 मिमी, बिलासपुर में 1185.8 मिमी, मुंगेली में 1114.1 मिमी, रायगढ़ में 967.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1159.9 मिमी, कोरबा में 913.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 866.9 मिमी, दुर्ग में 867.6 मिमी, कबीरधाम में 944.5 मिमी, राजनांदगांव में 993.4 मिमी, बालोद में 1103.1 मिमी, बेमेतरा में 613.6 मिमी, बस्तर में 1436.1 मिमी, कोण्डागांव में 1121.0 मिमी, कांकेर में 1333.4 मिमी, नारायणपुर में 1181.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1445.3 मिमी और सुकमा में 1056.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
K.W.N.S.-रायपुर। महंगाई पर कांग्रेस के होने वाले आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह कांग्रेस का नहीं, बल्कि जनता का मुद्दा है. दिल्ली में महारैली होने जा रही है. 2024 के चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा अहम होगा. आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले आज 2 जिलों की सौगात देने दौरे पर निकल रहा हूं. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जा रहा हूं, और उसके बाद खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का लोकार्पण करूंगा. मुख्यमंत्री ने झारखंड के विधायकों को रोकने के कारण पर कहा कि मैंने पहले ही कह दिया है कि अब छत्तीसगढ़ में आईटी और ईडी के छापे पड़ने वाले हैं। वहीं संघ की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि छत्तीसगढ़ की धरती पर संघ अपनी बैठक करने जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर में स्कूलों को खोले जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में 3000 स्कूल बंद कर दिए. बस्तर में 600 गांव नष्ट हो गए. इनके कार्यकाल में बस्तर में बहुत सारे स्कूल भवनों को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया था। हमारी सरकार उन सभी स्कूलों को शुरू कर रही है. दरअसल, भाजपा चाहती ही नहीं कि आदिवासी के बच्चे पढ़े-लिखे, कुछ बने. 15 वर्ष तक बस्तर में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बंद थी।
वहीं डीए को लेकर आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों की हड़ताल खत्म होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की चुटकी ली. उन्होंने कहा कि शायद उनका असर कर्मचारियों पर काम नहीं आया, और कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी।