Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलसी प्रदान कर प्रदेश व्यापी ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री चौबे ने इस मौके पर 35 किसानों को पॉलिसी दस्तावेज का वितरण किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री चौबे ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसानों को बीमा के नियम व शर्तों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी बीमित किसानों को सितम्बर माह में पॉलिसी का वितरण किया जाएगा ।

गौरतलब है कि खरीफ सीजन 2022 में राज्य के लगभग 13 लाख 95 हजार 369 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कराया है। इसमें कृषक अंश के 161.89 करोड़ रूपए और राज्यांश 535.17 करोड़ रूपए एवं केन्द्रांश के रूप में 535.17 करोड़ रूपए इस तरह से कुल 1232.23 करोड़ रूपए प्रीमियम की राशि है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 में खरीफ व रबी की फसलों के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 16 लाख 9 हजार 646 किसानों ने योजना के अंतर्गत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 89 हजार 324 किसानों को बीमित राशि के रूप में 1340.48 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया था। इसी तरह वर्ष 2020-21 में खरीफ व रबी फसलों के लिए 17 लाख 3 हजार 992 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराया था। जिसमें से 6 लाख 18 हजार 640 किसानों के दावों पर उन्हें 853.81 करोड़ रूपए का दावा भुगतान किया गया था। वहीं 2019-20 में खरीफ व रबी फसल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 लाख 52 हजार 853 किसानों ने योजना के तहत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 57 हजार 907 किसानों को 1264.34 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलसी प्रदान कर प्रदेश व्यापी ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री चौबे ने इस मौके पर 35 किसानों को पॉलिसी दस्तावेज का वितरण किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री चौबे ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसानों को बीमा के नियम व शर्तों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी बीमित किसानों को सितम्बर माह में पॉलिसी का वितरण किया जाएगा । गौरतलब है कि खरीफ सीजन 2022 में राज्य के लगभग 13 लाख 95 हजार 369 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कराया है। इसमें कृषक अंश के 161.89 करोड़ रूपए और राज्यांश 535.17 करोड़ रूपए एवं केन्द्रांश के रूप में 535.17 करोड़ रूपए इस तरह से कुल 1232.23 करोड़ रूपए प्रीमियम की राशि है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 में खरीफ व रबी की फसलों के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 16 लाख 9 हजार 646 किसानों ने योजना के अंतर्गत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 89 हजार 324 किसानों को बीमित राशि के रूप में 1340.48 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया था। इसी तरह वर्ष 2020-21 में खरीफ व रबी फसलों के लिए 17 लाख 3 हजार 992 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराया था। जिसमें से 6 लाख 18 हजार 640 किसानों के दावों पर उन्हें 853.81 करोड़ रूपए का दावा भुगतान किया गया था। वहीं 2019-20 में खरीफ व रबी फसल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 लाख 52 हजार 853 किसानों ने योजना के तहत बीमा कराया था, जिसमें से 6 लाख 57 हजार 907 किसानों को 1264.34 करोड़ रूपए का बीमा दावा भुगतान किया गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुँचे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवापारा में ग्रामीणों के आस्था के केंद्र मुनिचुआं आश्रम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री बघेल ने मुनिचुआं आश्रम परिसर में बरगद का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 2.20 बजे रायगढ़ विकासखंड के ग्राम लोइंग पहुंचेंगे और वहां भोजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम लोइंग से कार द्वारा शाम 4.55 बजे रायगढ़ पहुंचकर रोड-शो में शामिल होंगे और वहां शाम 6.30 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रायगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुँचे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवापारा में ग्रामीणों के आस्था के केंद्र मुनिचुआं आश्रम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री बघेल ने मुनिचुआं आश्रम परिसर में बरगद का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री इसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 2.20 बजे रायगढ़ विकासखंड के ग्राम लोइंग पहुंचेंगे और वहां भोजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम लोइंग से कार द्वारा शाम 4.55 बजे रायगढ़ पहुंचकर रोड-शो में शामिल होंगे और वहां शाम 6.30 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रायगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस लाईन हेलीपैड से रायगढ़ विधानसभा के दौरे पर रवाना हुए. जहां वे आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक एवं आवश्यक सुझाव भी ले रहे हैं। 
जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की है ताकि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी जा सके और त्वरित आवश्यक समाधान की पहल की जा सके। 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल 15 जिलों की 27 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, जिसमें उनके द्वारा बस्तर संभाग के 12 और सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा क्षेत्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की मरवाही विधानसभा का दौरा कर चुके हैं। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न केवल आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं पर फीडबैक ले रहे हैं बल्कि स्थानीयजनों की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए मौके पर ही अनेक घोषणाएं भी कर रहे हैं साथ ही शिकायत आने पर भी उसका तत्काल निराकरण किया जा रहा है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी से सटे दो इलाकों में हुई सड़क हादसों में 2 लोगो की मौके पर मौत हो गई और 1 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि गिरौद गांव के संगवारी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने 2 अज्ञात बाइक सवारों को रौंदा। इसमें एक की मौके पर मौत 1 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धरसीवां की सिलतरा चौकी इलाके में घटी। दूसरा हादसा रिंगरोड नंबर 1 सरोना स्थित जीप शोरूम के सामने पैदल जा रहे युवक को एक अज्ञात ऑरेंज कलर की बस की टक्कर से अज्ञात पैदल राहगीर की मौके पर मौत हो गई।डीडी नगर थाना इलाके का मामला है। ड्राइवर बस समेत फरार हो गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कुपोषण व एनीमिया की दर को कम करने और बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं से स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से हर वर्ष एक सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। वही छग के सीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर एक ट्वीट कर लिखा – समाज में #सुपोषण जागरूकता के उद्देश्य से हम प्रति वर्ष 1-7 सितंबर तक ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ के रूप में मनाते हैं। हमने पूज्य बापू की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर 2019 को ‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान’ शुरू कर #कुपोषण के विरुद्ध #युद्ध शुरू किया था। सकारात्मक परिणाम संतोषप्रद हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में बुधवार को राष्ट्रसंत श्रीललितप्रभ सागरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में डॉ. मुनिश्री शांतिप्रिय सागरजी महाराज साहब के श्रीमुख से मूल प्राकृत भाषा में कल्पसूत्र के बारसा सूत्र का श्रवण लाभ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया। सैकड़ों महिला-पुरुष व बालवृंदों ने आद्योपांत एकाग्रचित्तता से कल्पसूत्र की 1225 गाथाओं का श्रवण किया तो अनेक जिनेश्वर भक्तों ने पूरे समय खड़े होकर आगम श्रवण के अपूर्व पुण्य का लाभ लिया। इस पावन प्रसंग पर पूज्य गुरुदेव ने कहा कि भद्रबाहु स्वामी रचित सूत्र शिरोमणि ‘कल्पसूत्र’ का एक-एक अक्षर मंत्राक्षर है, इसके एकाग्रचित्त होकर श्रवण से ही आत्म विशुद्धि होती है। सूत्र वांचन से पूर्व भाग्यशाली लाभार्थी रायपुर-बाड़मेर निवासी सुरेश, नरेश कुमार बोहरा परिवार ने पूज्य साध्वीश्री को विधिवत कल्पसूत्र वोहराकर वासक्षेप ग्रहण किया। साथ ही लाभार्थी परिवारों द्वारा पांच ज्ञान की पूजा की गई। ज्ञान पूजा के परिवार लाभार्थी रहे- मति ज्ञान- देवीचंद, विमला देवी पारख परिवार, श्रुत ज्ञान- चूकीबाई, चन्दनमल, प्रकाशचंद सुराना परिवार, अवधि ज्ञान- पानी बाई, आसकरण भंसाली परिवार, मन:पर्यव ज्ञान- चन्द्रीबाई भंवरलाल कांकरिया परिवार एवं कैवल्य ज्ञान- मोहनलाल, मदनचन्द पारख परिवार। मूल कल्पसूत्र-बारसा के वांचन के दौरान बोहरा परिवार को सबसे पहले चित्र दर्शन का लाभ मिला।
 इसके बाद 8 उपवास या उससे अधिक की तपस्या वाले तपस्वियों और उसके बाद 3 उपवास के तपस्वियों को भगवान के जीवन प्रसंगों के चित्रों को दिखाने का लाभ मिला। सूत्र श्रवण के उपरांत बड़ी संख्या में एकत्र श्रद्धालुओं ने जगत के जीवों की रक्षा-दया के लिए और दान के 7 क्षेत्रों के लिए मुक्तहस्त से राशि प्रदान की। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में 1 सितम्बर को सुबह 7:30 से सकल जैन समाज के लिए पारणे की व्यवस्था रहेगी। राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागरजी ने कहा कि इस प्रसंग पर 3 दिन एवं उससे ज्यादा का उपवास करने वाले सभी तपस्वियों को भोजन वोहराने का लाभ मिलेगा। दिव्य चातुर्मास समिति के अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि राष्टÑसंत गुरुदेव के रायपुर में हुए प्रवचन का टीवी में प्रसारण गुरुवार से पारस चैनल में सुबह 8:40 से शुरू होगा।
 साथ ही यूट्यूब में ललितप्रभ चैनल पर भी प्रवचन की श्रृंखला अपलोड की जा चुकी है। इसके अलावा ‘सांग्स आॅफ सम्बोधि’ नाम के चैनल में भजन अपलोड किए गए है। चातुर्मास समिति के महासचिव पारस पारख ने बताया कि अनोपचन्द तिलोकचंद बरड़िया परिवार ने राष्टÑसंत ललितप्रभ-चन्द्रप्रभ सागरजी के 365 दिन वाला नया कलेंडर सम्बोधि धाम में दिवाली 2022 से अगली दीवाली 2023 तक आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भेंट स्वरूप प्रदान करने का लाभ लिया है। साथ ही नरेंद्र पारख ने ललितप्रभ-चन्द्रप्रभ जी की सम्बोधि धाम से आगामी 11 किताबों के प्रकाशन का लाभ लिया है। दादाबाड़ी में जारी 21 दिवसीय दादा गुरूदेव इक्तीसा जाप अनुष्ठान की पूणार्हुति के उपरांत अनुष्ठान के लिए विराजित दादा गुरूदेव की प्रतिमा को घर ले जाने सहित अखंड कलश और बूढ़ापारा स्टेडियम के पंडाल पर चल रूप में विराजित प्रभु परमात्मा की पालकी अपने निवास पर लेकर जाने का दुर्लभ लाभ अशोक, प्रशांत कुमार झाबक परिवार ने प्राप्त किया। 
श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली, ट्रस्टीगण तिलोकचंद बरड़िया, राजेंद्र गोलछा व उज्जवल झाबक ने संयुक्त जानकारी देते बताया कि संवत्सरी महापर्व के प्रसंग पर प्रात:काल सभी श्रावक-श्राविकाओं द्वारा पौषध व्रत किया गया। वहीं बारसा सूत्र के श्रवण उपरांत श्रद्धालुजन चैत्य परिपाटी रूप में जैन दादाबाड़ी से श्री ऋषभदेव मंदिर, सदरबाजार पहुंचे, जहां दर्शन-वंदन के उपरांत अपरान्ह 3.30 बजे से हजारों श्रावक-श्राविकाओं द्वारा सांवत्सरिक प्रतिक्रमण कर जगत के 84 लाख योनियों के जीवों से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप में हुई असातना के लिए क्षमायाचना कर उन्हें अभयदान दिया। 21 दिवसीय दादा गुरुदेव इक्तीसा जाप श्रीजिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में प्रतिदिन रात्रि साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे तक जारी है, जिसमें श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन कर रहे हैं। 
दिव्य चातुर्मास समिति के महासचिव प्रशांत तालेड़ा व कोषाध्यक्ष अमित मुणोत ने बताया कि बुधवार को संवत्सरी महापर्व के प्रसंग पर राष्ट्रीय संतों की निश्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुबह व शाम सामूहिक सामायिक की। वहीं दोपहर 3 से शाम 6 बजे के पूर्व सकल जैन समाज द्वारा सामूहिक प्रतिक्रमण कर जगत के जीवों के प्रति असातना-विराधना के लिए क्षमायाचना की। बड़ी संख्या में प्रात:काल 5.30 बजे से पौषध व्रत किया। बारसा सूत्र वांचन-श्रवण के उपरांत सदर जैन मंदिर के लिए चैत्य परिपाटी निकाली गई।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने हड़तालरत कर्मचारियों से अपील की है कि लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुकने से जनता को असुविधा हो रही है, अतः आप सभी कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा है कि हमारी सरकार कर्मचारी हित हेतु सदैव तत्पर हैं पुरानी पेंशन योजना उसका एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के वित्तीय संसाधनों को देखते हुए हम कर्मचारी हित में निर्णय लेते रहे हैं और आगे भी लेते रहेंगे। हड़ताल जारी सरकारी कर्मियों की हड़ताल तोड़वाने की कवायद सरकार ने तेज कर दी है। एक दिन पहले सरकार ने हड़तालियों का वेतन काटने की चेतावनी दी थी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें काम पर लौटने वालों को सुरक्षा के साथ पूरा वेतन देने का आश्वासन दिया गया है। उधर, कर्मचारी मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने की बात कह रहे हैं। बता दें कि महंगाई भत्ता (डीए) और गृह भाड़ा (एचआरए) की मांग को लेकर प्रदेश के करीब चार लाख कर्मचारी- अधिकारी नौ दिन (22 अगस्त) से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इस बीच जीएडी ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल कई अधिकारी-कर्मचारी काम पर लौटना चाहते हैं। जीएडी ने राज्य के सभी कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को ऐसे कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही एक या दो सितंबर को काम पर लौट आने वालों को पूरा वेतन देने का भी आश्वासन दिया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर/शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने 10 गारंटियों के साथ चुनावी ताल ठोक दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने शिमला से आज इन गारंटियों को लांच किया। इसी के साथ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस की 10 गारंटी कांग्रेस ने सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन बहाल करने, प्रत्येक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह, 5 लाख युवाओं को रोजगार, फलों के दाम तय करने का अधिकार बागवानों को देने का वादा किया है। इसी तरह युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड, हर गांव में मुफ्त इलाज के लिए मोबाइल क्लीनिक, विधानसभा क्षेत्र में 4 -4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल, गाय व भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदे जाने और गोबर के 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद का वादा किया है। बघेल ने ने कहा कि सभी नेताओं ने विचार विमर्श किया कि गाय व भेंसपालक से 10 लीटर दूध सरकार खरीदेगी। इससे पशुपालक को दूध का उचित मूल्य मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि पशुपालकों से दो रुपए की दर से गोबर भी सरकार खरीदेगी। कांग्रेस की इन गारंटियों को पार्टी का मिनी घोषणा पत्र माना जा रहा है। कांग्रेस ने बेरोगार, किसान, पशुपालक, कर्मचारी, बागवान और महिलाओं सभी को मिनी घोषणा पत्र में टच करने की कोशिश की है।