Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। शहर में गणेशोत्सव त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं रायपुर पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था करने एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने डीजे धुमाल संचालकों का बैठक लेकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डीजे धुमाल संचालन के संबंध में जारी निर्देश दिशानिर्देशों के विषय में अवगत कराते हुए नियमानुसार डीजे धुमाल संचालन करने समझाईश दिया गया था. उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का उल्लंघन किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला प्रशांत अग्रवाल द्वारा अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया. इसी कड़ी में देर रात्रि लगभग 1:30 बजे स्पार्कलिंग डीजे का संचालक पंकज वैष्णव पिता उमाशंकर उम्र 25 वर्ष साकिन साहू पारा तेलीबांधा अबाबा मोबाइल दुकान के पास थाना तेलीबांधा के द्वारा थाना खम्हारडीह क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर डीजे संचालन करने के पाए जाने से विधिवत कोलाहल अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज वैष्णव से वाहन क्रमांक-CG-04 MV 9205 पिकअप(207) वाहन में लगे डीजे स्पीकर एंपलीफायर अन्य सामानों की जब्ती कर न्यायालय पेश किया गया।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – देश के पूर्व राष्ट्रपति, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, भारत रत्न स्व. प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर हम सब सादर नमन करते हैं। राष्ट्रपति के रूप में देश के लिए उनका योगदान और कांग्रेस नेता के रूप में दल के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत रत्न’ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आज पुष्यतिथि है. प्रणब दा का निधन 31 अगस्त 2020 को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में हुआ. प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी. कांग्रेस और देश के दिग्गज नेता रहे प्रणब दा 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे. इससे पहले वे छह दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे और उन्हें कांग्रेस का संकटमोचक माना जाता था. 2019 में उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया. वे इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र लोगों में से एक रहे. प्रणब मुखर्जी ने कई किताबें लिखी. प्रणव मुखर्जी का जन्म बीरभूम जिले के मिरती गांव में 11 दिसंबर, 1935 को हुआ. उनके पिता कामदा किंकर मुखर्जी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहे और 1952 से 1964 के बीच बंगाल विधायी परिषद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि रहे.
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य के हिसाब किताब को लेकर पूर्व सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बनरसी के खेलूराम साहू सोमवार को पूर्व सरपंच के पति से पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी और हिसाब किताब मांगा। इस पर ईश्वर साहू, पूनाराम साहू अपने अन्य साथियों के साथ खेलूराम के साथ मारपीट, गाली गलौज करने लगे। दोबारा हिसाब मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।इस रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने ईश्वर साहू और साथियों पर धारा 147,149,294,506 बी ,323,323,357 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
 

 K.W.N.S.-रायपुर/महासमुंद। रायपुर के दो युवकों को शराब तस्करी करते बुलेट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे वाहन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था. जिस पर एसडीओपी, विकास पाटले के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना सिंघोडा के आदेशानुसार नेशनल हाईवे हृ॥53 रोड रेहटीखोल पहुंचकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था. चेंकिग के दौरान उडीसा की ओर से एक काला कलर का बुलेट मोटर सायकल आते दिखाई दिया जिसे जिसमें दो व्यक्ति सवार थे. दोनो को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी कीमत 100000 रूपये है. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते आरोपी के विरूद्व कार्यवाही की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आबिद खान पिता सरदार खान जाति मुसलमान उम्र 23 साल साकिन बैजनाथ पारा रायपुर सरफराज खान पिता स्व अयास खान जाति मुसलमान उम्र 24 साल साकिन राजातालाब रायपुर । नशीली दवा बेच रहा नाबालिग गिरफ्तार बिलासपुर में नशीली दवा बेचने वाला गिरोह दैनिक मजदूरी पर नाबालिगों से काम करा रहा है। सोमवार को पुलिस ने रोजी में नशीली दवा बेचते हुए युवक और नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन एंपुल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, दोनों को नशे का सामान उपलब्ध कराने वाली महिला की तलाश की जा रही है। सिविल लाइन पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि दो लोग मिनीबस्ती स्थित सुलभ काम्प्लेक्स के पास नशीली दवा बेच रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर राज सारथी (21) निवासी शिक्षक कालोनी मंगला व एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब दे रहे थे। तलाशी लेने पर दोनों के पास 50 नशीले इंजेक्शन का एंपुल मिला। जवान नशीली दवा को जब्त कर नाबालिग और युवक को थाने लेकर आ गए। थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वे रोजी में काम करते हैं। मिनी बस्ती में रहने वाली मोंगरा गेंदले उन्हें नशे का सामान उपलब्ध कराती है। 50 एंपुल बेचने पर महिला दोनों को छह सौ स्र्पये देती थी। इसे वे आपस में बांट लेते हैं। युवक और नाबालिग का बयान दर्ज कर पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से बचने नाबालिगों का कर रहे इस्तेमाल आइजी रतनलाल डांगी ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कड़ाई के बीच नशे के सौदागरों ने महिलाओं और नाबालिग को रोजी में नशे के सामान बेचने के लिए तैयार कर लिया है। नाबालिग के पकड़े जाने पर न्यायालय से जमानत मिल जाती है। इसका फायदा नशे के कारोबारी उठा रहे हैं। प्लास्टिक जरकीन से महुआ शराब जब्त बागबाहरा पुलिस ने प्लास्टिक जरकीन से महुआ शराब जब्त किया है, साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी कपिल चंद्रा के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लमकेनी बांध के पास ग्राम लमकेनी में आरोपी जगन्नाथ बरिहा महुआ शराब बेच रहा है। जिस पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की और आरोपी को 8 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही आगे की कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी का नाम जगन्नाथ बरिहा पिता मुखनु बरिहा उम्र 55 वर्ष साकिन लमकेनी थाना बागबाहरा जिला महासमुंद ।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल अब से कुछ देर पहले हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की, और कहा – झारखंड के विधायक आए हैं और जिस तरह से भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है, ऐसी स्थिति में विधायकों को सुरक्षित रखने का फैसला किया है। वे छत्तीसगढ़ आए हैं, उनका स्वागत है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है. सीएम बघेल शिमला में पार्टी नेताओं के साथ आज बैठक करेंगे. 10.30 बजे वे पंजाब के चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा शिमला के लिए रवाना होंगे. शिमला में तय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे शाम 7 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे.
 

 K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर सांसद अरुण साव की नियुक्ति हुई है। साव के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद अब पूरे संगठन को नए सिरे से गढऩे की कवायद शुरू हो गई है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने प्रदेशभर का दौरा शुरू कर दिया है। इस बार संगठन विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जाएगा। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो टिकट के दावेदार नेताओं को प्रदेश संगठन और जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान में कई जिलाध्यक्ष टिकट की दौड़ में हैं, जिनसे संगठन के कामकाज को वापस लेने पर मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नौ सितंबर को प्रदेश का दौरा है। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, सांसद-विधायकों की बैठक लेंगे। इसके बाद संगठन का विस्तार किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश भर से 30 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें जिले, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी की कोशिश है कि विधानसभा स्तर पर 200-300 पदाधिकारी इसमें शामिल हों। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजधानी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। झारखंड के सियासी संकट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। हिमाचल प्रदेश दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, झारखंड के विधायक रायपुर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से हार्स ट्रेडिंग कर रही है। पश्चिम बंगाल में तीन विधायक पकड़े गए थे। और अभी जिस प्रकार से चर्चा चल रही है कि चुनाव आयोग ने कोई पत्र दिया है, और एक सप्ताह हो गया है राजभवन ने अभी तक चुनाव आयोग की चिट्ठी नहीं खोली है यानी कुछ योजना बनाई जा रही है। इसका मतलब है कि भीतर खाने में कुछ पक रहा है| ऐसी स्थिति में विधायकों की सुरक्षा के लिए वो छत्तीसगढ़ में आए हैं। यहां रिसार्ट में हैं। खबरों के अनुसार आज झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमत सोरेन आज रायपुर आएंगे। इससे पहले राजनीतिक संकट के बीच सत्ता बचाने के लिए झारखंड की सरकार छत्तीसगढ़ की शरण में है। तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए वहां से सत्तारुढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के 32 विधायकों को मंगलवार की शाम को रायपुर लाया गया है। विशेष विमान से यहां लाए गए सभी विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच तीन बसों में बैठाकर विमानतल से सीधे नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिजार्ट ले जाया गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कल शिमला दौरे पर रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस 10 गारंटी देगी। हिमाचल में मतदाताओं को रिझाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए भूपेश बघेल कल शिमला से इन गारंटियों का ऐलान करेंगे। बताया जा रहा है कि कल कांग्रेस मिनी घोषणा पत्र का ऐलान करेगी। घोषणा पत्र में दर्जनों वायदे जनता से किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले 10 गारंटियों के जरिए कांग्रेस प्रदेश के ज्यादातर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेगी। कांग्रेस सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने, 5 लाख युवाओं को रोजगार देने और बागवानी आयोग के गठन का पहले ही ऐलान कर चुकी है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ निर्वाचन आयोग का फैसला आने के बाद से प्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश राज्यपाल रमेश बैस उनके खिलाफ आज फैसला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर लगातार सत्ताधारी पार्टी के विधायकों की बैठक जारी है। इसी बीच सूत्रो के हवाले खबर आ रही है कि झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि झारखंड से आने वाले विधायकों को नया रायपुर के एक होटल में ठहराया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द होने की आशंका है तो दूसरी तरफ कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार बुरी तरह घिरी हुई है। एक तरफ दुमका में अंकिता हत्याकांड को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ पलामू में महादलितों पर हुए अत्याचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ विधायक बिकने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन ऐसे भी विधायक होते हैं जो इसके लिए तैयार नहीं होते। उन्होंने कहा कि उन्हें कुर्सी का लालच नहीं है और इसलिए तनाव में नहीं है। मुख्यमंत्री झारखंड में कैश के साथ पकड़े गए कांग्रेस के तीन विधायकों से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। इससे पहले रविवार को सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज जो स्थिति है, उससे हॉर्स ट्रेडिंग की बदबू आ रही है। भाजपा पीठ में छुरी क्यों मार रही है, इससे अच्छा है कि डायरेक्ट 356 लगाकर हमारी सरकार को बर्खास्त कर दे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1007.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1949.0 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 452.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 721.2 मिमी, बलरामपुर में 680.3 मिमी, जशपुर में 738.1 मिमी, कोरिया में 678.6 मिमी, रायपुर में 758.8 मिमी, बलौदाबाजार में 1002.6 मिमी, गरियाबंद में 1059.9 मिमी, महासमुंद में 1020.1 मिमी, धमतरी में 1080.4 मिमी, बिलासपुर में 1183.9 मिमी, मुंगेली में 1110.6 मिमी, रायगढ़ में 962.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1156.2 मिमी, कोरबा में 907.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 852.2 मिमी, दुर्ग में 856.5 मिमी, कबीरधाम में 943.2 मिमी, राजनांदगांव में 990.1 मिमी, बालोद में 1092.6 मिमी, बेमेतरा में 613.2 मिमी, बस्तर में 1390.7 मिमी, कोण्डागांव में 1114.9 मिमी, कांकेर में 1304.4 मिमी, नारायणपुर में 1150.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 1416.9 मिमी और सुकमा में 1018.3 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।