Browsing: रायपुर

 K.W.N,S.-रायपुर। राजधानी में राजस्थान पासिंग के कार से हथियारों की तस्करी पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। कार नंबर RJ 19 UC 8863 से पकड़े गए आरोपित तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों से 2 देशी कट्टा, 15 जिन्दा कारतूस, 2 तलवार सहित 3 खाली कारतूस जप्त किए गए हैं। राजस्व आसूचना निदेशालय भारत सरकार की सूचना पर रायपुर रिजनल युनिट की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीडी नगर थाना इलाके के सरोना चौक स्थित राजस्थानी-मारवाड़ी होटल की घटना बताई जा रही है। गांजा तस्करी की खबर मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी जहां उन्हें हथियारों का जखीरा मिला हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से छत्तीसगढ़ प्रदेश में हथियारों की तस्करी करते थे आरोपित। पुलिस जल्द करेगी पूरे मामले का राजफाश।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि, हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ। ध्यानचंद जी ने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को पहचान दिलाई। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया। हॉलैंड में एक मैच के दौरान हॉकी में चुंबक होने की आशंका में उनकी स्टिक तोड़कर देखी गई। जापान में एक मैच के दौरान उनकी स्टिक में गोंद लगे होने की बात भी कही गई। ध्यानचंद ने हॉकी में जो कीर्तिमान बनाए, उन तक आज भी कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है। उन्हें 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
बता दें कि, इस दिन खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रपति इस दिन राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे अवार्ड प्रदान करते हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानव शरीर पर इसके लाभों को समझने के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, खिलाड़ी देश का अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाये।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के भिलाई में सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का लोकार्पण किया। वॉटर क्लीनिक के माध्यम से भिलाई की 10 हजार की आबादी को आर ओ युक्त वाटर की सुविधा मिल सकेगी। इस क्लीनिक की क्षमता 25000 लीटर प्रतिदिन की है और प्रत्येक घंटे 5000 लीटर वाटर फिल्टर किया जा सकता है। इसके लिए रिवर्स ऑस्मोसिस टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। टीडीएस को मेंटेन करने के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी का भी उपयोग होगा। जो व्यर्थ का पानी होगा वह गार्डन में यूज हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल लोगों की बुनियादी आवश्यकता है। इस संबंध में नगरीय क्षेत्रों में सतत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े किए जा रहे हैं और इस दिशा में सेफ ड्रिंकिंग वॉटर क्लीनिक जैसी पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उल्लेखनीय है कि इसका संचालन भारत सेवाश्रम संघ के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान विधायक श्री देवेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस अवसर पर महापौर श्री नीरज पाल सहित अन्य अतिथिगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
 

रायपुर। तिहाड़ जेल में बंद रहे पीएसीएल चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को रायपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर यहां कोर्ट में पेश किया। डायरेक्टर गुरमीत सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य की औपचारिक गिरफ्तार की गई। आरोपितों के खिलाफ थाना मौदहापारा और थाना गोबरा नवापारा में अपराध पंजीबद्ध है।
पुलिस ने पीएसीएल चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व निक्षेपक हितों के संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कंपनी के डायरेक्टर गुरमीत व सुब्रतो भट्टाचार्य दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे। पुलिस ने इन डायरेक्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर तलब किया और उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया।
मौदहापारा थाना क्षेत्र में आरोपितों ने पीएसीएल चिटफंड कंपनी का आफिस खोल रखा था, जहां से बैठकर सैड़कों लोगों से करोड़ों रुपये ठगी की गई। पुलिस के पास प्राप्त आवेदन के आधार पर 90 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस अब आरोपितों के प्रापर्टी की जांच कर रही है। प्रापर्टी के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और नितिन नवीन ने शनिवार को ठाकरे परिसर में प्रदेश कोर ग्रुप, संभागीय प्रभारी जिला सह प्रभारी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी की बैठक ली। इसके लिए दोनों आज सुबह ही आए थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कई विधानसभा प्रभारियों को बदलने का फैसला किया गया है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगामी दौरे पर भी चर्चा कर जिम्मेदारी दी गई। नड्डा 9 सितंबर को आएंगे। इस मौके पर उनकी एक आमसभा कराने की भी तैयारी है। यह सभा 10 तारीख को हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर में आज अमित शाह जब दिल्ली वापस जाएँगे तो वह अपने साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट की गयी टुकनी में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक देखते और लज़ीज़ छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद चखते जाएँगे। एनआईए के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज केंद्रीय गृह मंत्री बड़े ही शुभ अवसर पर रायपुर पधारे हैं। आज छत्तीसगढ़ में पोला का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का बहुत ही विशेष लोकपर्व है। खासकर किसानों की आशाओं और आकांक्षाओं से यह पर्व जुड़ा हुआ है। ज्ञात हो कि पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह को फोन कर मुख्यमंत्री निवास में 27 अगस्त को पोला और तीज के अवसर पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने शाह से कहा था कि छत्तीसगढ़ अपने तीज- त्योहारों और संस्कृति से जुड़ा हुआ राज्य है । छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोकसंस्कृति का रंग सभी त्योहार में देखने को मिलता है। यहां की संस्कृति बहुत ही समृद्ध है।आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं । छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी अपनी छत्तीसगढ़ महतारी से जुड़े हुए त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। यद्यपि अमित शाह इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए पर मुख्यमंत्री ने उनकी रवानगी के पूर्व उन्हें इस विशिष्ट अवसर पर छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक रंगों से भरी टुकनी भेंट की।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। आज अमित शाह जब दिल्ली वापस जाएँगे तो वह अपने साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट की गयी टुकनी में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक देखते और लज़ीज़ छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद चखते जाएँगे। एनआईए के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज केंद्रीय गृह मंत्री बड़े ही शुभ अवसर पर रायपुर पधारे हैं। आज छत्तीसगढ़ में पोला का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का बहुत ही विशेष लोकपर्व है। खासकर किसानों की आशाओं और आकांक्षाओं से यह पर्व जुड़ा हुआ है। ज्ञात हो कि पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह को फोन कर मुख्यमंत्री निवास में 27 अगस्त को पोला और तीज के अवसर पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने शाह से कहा था कि छत्तीसगढ़ अपने तीज- त्योहारों और संस्कृति से जुड़ा हुआ राज्य है । छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोकसंस्कृति का रंग सभी त्योहार में देखने को मिलता है। यहां की संस्कृति बहुत ही समृद्ध है।आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं । छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी अपनी छत्तीसगढ़ महतारी से जुड़े हुए त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। यद्यपि श्री अमित शाह इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए पर मुख्यमंत्री ने उनकी रवानगी के पूर्व उन्हें इस विशिष्ट अवसर पर छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक रंगों से भरी टुकनी भेंट की। टुकनी में पोला के उपलक्ष्य पर नंदी, जाता, पोला, चुकिया, सुहाग की सामग्री के साथ साथ लज़ीज़ छत्तीसगढ़ी व्यंजन- चाकोली, ठेठरी, ख़ुर्मी, अईरसा और सलोनी शामिल थे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर रायपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. स्वागत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल , ललित जैसिंघ सहित कई बीजेपी नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे. रायपुर पहुंचते ही अमित शाह ने ट्वीट कर कहा – आज पोला लोकपर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ आने का सौभाग्य मिला। पहले रायपुर में NIA कार्यालय का उद्घाटन होगा, इसके पश्चात@narendramodiजी द्वारा 20 साल के सार्वजनिक जीवन में भारत को महान बनाने हेतु किये गये अथक पुरुषार्थ को दर्शाती Modi@20 पुस्तक पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करूँगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। तीजा पोरा के भव्य उत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मस्ती के मूड में नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने मंच से ही छत्तीसगढ़ी गीत ‘ए चना के दार राजा’ और ‘ए रायपुर वाले भाटो’ के मुखड़े गुनगुनाए। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में आयोजित पोरा-तीजा तिहार में परिवार के साथ भगवान शिव और नंदीश्वर की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख और सृमद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रतीक पोला तिहार की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ धन-धान्य से भरपूर रहे और हमारे पशुधन हमारी तरक्की में सहायक बने रहें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होने कहा कि तीजा-पोरा खेती- किसानी, बहु बेटियों का त्यौहार है। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। तीजा-पोरा के उत्सव में सीएम हाउस पहुंची छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्घ लोकगायिका और खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकरजी ने ‘तोर मन कइसे लागे राजा’ गीत से तीजा के उत्सव को और खास बनाया। सीएम भूपेश बघेल और तीज मनाने पहुंची छत्तीसगढ़ की बहनों ने उनके गीतों का आनंद लिया और तीजहारिन महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके.
हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों ‘पोरा-तीजा’ को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित निवास में विशेष इंतजाम किए गए थे। छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया और सवाल जवाब भी किए गए, इसके बाद स्थानीय कलाकारों और नर्तक दलों की प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखेर दी।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित पोरा-तीजा तिहार में परिवार के साथ भगवान शिव और नंदीश्वर की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख और सृमद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रतीक पोला तिहार की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ धन-धान्य से भरपूर रहे और हमारे पशुधन हमारी तरक्की में सहायक बने रहें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होने कहा कि तीजा-पोरा खेती- किसानी, बहु बेटियों का त्यौहार है। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। तीजा-पोरा के उत्सव में सीएम हाउस पहुंची छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्घ लोकगायिका और खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चंद्राकरजी ने ‘तोर मन कइसे लागे राजा’ गीत से तीजा के उत्सव को और खास बनाया। सीएम भूपेश बघेल और तीज मनाने पहुंची छत्तीसगढ़ की बहनों ने उनके गीतों का आनंद लिया और तीजहारिन महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके. हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों ‘पोरा-तीजा’ को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित निवास में विशेष इंतजाम किए गए थे। छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा स्थानीय खेलों का आयोजन किया गया और सवाल जवाब भी किए गए, इसके बाद स्थानीय कलाकारों और नर्तक दलों की प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखेर दी। पोरा-तीजा तिहार में रंग-बिरंगे परिधानों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची थीं। मुख्यमंत्री निवास में तीज मनाने आयी महिलाओं के लिए श्रृंगार की व्यवस्था भी की गई थी। महिलाओं के लिए मेंहदी, आलता लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियों की व्यवस्था भी थी। महिलाओं ने इस अवसर पर आयोजित जलेबी दौड़, मटकी डांस, कबड्डी सहित अनेक खेलों में बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया। पोरा-तीजा तिहार के अवसर पर भगवान शिव और नंदी-बैल की पूजा की गई। तीजा महोत्सव के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बहनों को यहां आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर बहनों द्वारा करूभात खाने की रस्म पूरी की गई।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंच रहे हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक वो दिल्ली के एयरपोर्ट से बीएसएफ के विशेष विमान से रवाना होंगे। दोपहर 2:05 पर रायपुर पहुंच सकते हैं। इसके बाद अमित शाह 2:30 बजे नवा रायपुर में एनआईए की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद 3:30 से 4:00 बजे के आसपास अमित शाह पहुंचेंगे साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम। यहां भाजपा की तरफ से मोदी@20 किताब पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। अमित शाह इसमें बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब पर समाज के अलग-अलग लोगों से चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में रायपुर के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों से बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे। गृह मंत्री कार्यालय से तय किए गए शेड्यूल में अचानक बदलाव हुआ है। पहले अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय भी जा रहे थे, लेकिन अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम खत्म होने के बाद अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह से मिलने छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर पहुंच चुके हैं। शाह का मुख्यमंत्री निवास जाने का कार्यक्रम तय नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास पर शनिवार को ही पोला तिहार मनाया जा रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ में इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। सीएम हाउस में कार्यक्रम है आप जरूर आएं। खबर है कि, अमित शाह ने सकारात्मक ढंग से जवाब दिया, मगर अब इस बात को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि क्या अमित शाह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी आवास में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे, सूत्रों के मुताबिक शाह का मुख्यमंत्री निवास जाने का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है।