रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने मुलाकात की. विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा – जन-जन के नेता व मेरे प्रेरणास्रोत, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आ. भूपेश बघेल जी से मुलाक़ात कर नवागढ़ विधानसभा की विभिन्न समस्याओं व मांगों से उन्हें अवगत कराया। समस्त मुद्दों पर सार्थक चर्चा पश्चात उन्होंने समस्त कार्यों की। शीघ्र स्वीकृति व क्रियान्वयन का विश्वास दिलाया।
गाँव, गरीब, किसान व मजदूर हित के लिए बेहद संवेदनशील विचार के माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलना व चर्चा करना, हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु प्रेरित करता है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। नगर निगम मुख्यालय से भाजयुमो कार्यकर्ता सीएम हाउस घेरने कूच कर चुके हैं। इसी बीच भाजयुमो कार्यकर्ता दो बैरिकेडिंग तोड़कर कालीबाड़ी मंदिर तक पहुंचने में सफल हो गए हैं। इसी बीच भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस की झड़प हुई।
जगह-जगह लगाए गए बैरिकेडिंग की वजह से कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ पाने की वजह से कार्यकर्ता उग्र हो गए। महिला थाना के पास लगाए बैरिकेडिंग को कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया और ओसीएम चौक की ओर बढ़ गए हैं। वही पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और ओपी चौधरी हिरासत में लिए गए है। साथ ही 300 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल परिसर भेजा गया है।
रायपुर। बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन जारी है। पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले सभा के दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव और अकलतरा विधायक सौरभ सिंग ने पंचशील नगर की दिशा से मुख्यमंत्री निवास में झंडा फहरा दिया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है। सरकार के एक मंत्री कह रहे हैं कि बेरोज़गारी भत्ता देने का वादा नहीं किया। सरकार इस आंदोलन से इतना डर गई है कि सड़कों पर कंटेनर रख दिया है। झूठे वादे करके सरकार आई है। सरकार कहती है कि पांच लाख नौकरी दी गई, लेकिन जब विधानसभा में जवाब आता है तो 18 हजार नौकरियां देने की बात होती है। भृत्य के पदों के लिए दो-दो लाख आवेदन आ रहे हैं।
रायपुर। भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में दिये गये बयान कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सर हजार टुकड़ों में बंट जायेगा पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रभारी के बयान से भाजपा की छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही हार की बौखलाहट साफ दिखने लगी है उनके बयानों से असंवेदनशीलता और अमानवीयता की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है। ऐसे अनिष्ट की कामना छत्तीसगढ़ में अपने दुश्मन के बारे में भी नहीं की जाती यह आचरण और बयान छत्तीसगढ़ की संस्कृति के खिलाफ है। जीरम का नरसंहार करवा कर भाजपा को संतोष नहीं हुआ है जो हमारे एक और नेता के लिये अपशकुनी बात कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के दिन जब सारा प्रदेश अपने मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिये प्रार्थना कर रहा, शुभकामनायें दे रहा था उसी समय ऐसी अनष्टि की कामना कर पुरंदेश्वरी ने बता दिया कि भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो उनके नेता अब मुख्यमंत्री के बारे में अनिष्ट की कामना करने लगे है। भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने मुख्यमंत्री के बारे में दुर्भावना प्रदर्शित कर छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान किया। भूपेश बघेल सिर्फ कांग्रेस के ही नेता नहीं है छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ जनसंख्या की आशाओं, आकांक्षाओं के प्रतीक है। वे छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के भी प्रतीक है। भाजपा प्रभारी मुख्यमंत्री के प्रति इस प्रकार का बयान देने के लिये छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनैतिक विरोध, राजनैतिक बयानबाजी अपनी जगह है, मर्यादाओं में रहकर विरोध किया जाये उसका स्वागत है लेकिन पुरंदेश्वरी अपने बयानों से संवेदना और सभ्यता की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल को थूक में बहा देने की बात कही थी। अब वे मुख्यमंत्री के सर के हजार टुकड़े होने की कामना कर रही है। राजनैतिक रूप से विरोधी शत्रु नहीं होता सभ्य समाज में शत्रु के भी अनिष्ट की कामना को स्वीकार नहीं किया जाता। भाजपा प्रभारी को अपने इस अभद्र और बर्बर बयान के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिये।
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विगत एक महीने से प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं। भाजयुमो लगातार प्रदेश सरकार पर विकराल होती बेरोजगारी और युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ हल्ला बोल रहा हैं। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो लगातार पोस्टरवार, वॉल राइटिंग, विधानसभा, जिला स्तर पर एसडीएम और कलेक्ट्रेट घेराव कर छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बुलंद कर चुका हैं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में मंडल स्तर पर बेरोज़गारी टेंट लगाकर युवाओं से फॉर्म भी भरवाया है। इसी क्रम में भाजयुमो कार्यकर्ता भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में 24 अगस्त को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर हल्ला बोलेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बुलंद करेंगे। भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में युवा रायपुर में जुटेंगे जिसका नेतृत्व करने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या राजधानी रायपुर आ रहे हैं।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या 24 अगस्त को प्रातः 9:10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल पर भाजयुमो कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। स्वागत के उपरांत वे विमानतल से प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे जहां भाजयुमो कार्यकर्ता कई स्थानों पर भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का स्वागत करेंगे । भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या प्रातः 09:50 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या दोपहर 12 बजे भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में शामिल होंगे और सभा स्थल व्हाइट हॉउस नगर निगम परिसर रायपुर में युवाओं के विशाल जनसमूह को सम्बोधित करेंगे।
भाजयुमो के हल्ला बोल कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, निवृतमान अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, सांसद सुनील सोनी,पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव,भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, ओपी चौधरी, संजुनारायन ठाकुर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी विधायक, सांसद व प्रदेशभर से भाजयुमो नेता कार्यकर्ता एवं लाखों की संख्या में प्रदेशभर के युवा मौजूद रहेंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने प्रदेशभर के युवाओं से भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में शामिल होने रायपुर चलो का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 3 साल 9 महीने तक युवाओं को ठगा और अब जब प्रदेशभर के युवा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं तब यह सरकार घबरा रही हैं भयभीत हैं। उन्होंने 24 अगस्त को भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन को युवओं के साथ अन्याय करने वाली सरकार के लिए अंतिम कील बताया हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रभारी आलोक ढंगस, दीपज्योति मुंड सोमवार को ही छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ चुके हैं।