रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां वे भोपाल में होने वालाी मध्य परिषद की बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मध्य परिदष की इस बैठक में नक्सलवाद, साइबर अपराध और जल बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
बता दें कि इससे पहले क्षेत्रीय परिषद की बैठक 2020 में राजधानी रायपुर में हुई थी। जिसमें मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए थे। दरअसल, क्षेत्रीय मध्य परिषद का गठन केंद्र सरकार और परिषद में शामिल राज्यों के समन्वय से इन राज्यों में संतुलित सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ, अंतर्राज्यीय समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय सलाहकार मंच के रूप में किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला ने आज प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में भूपेश सरकार के झूठ के विरोध में भाजयुमो द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव को समर्थन करने व झूठ के अंधकार से बाहर निकाल कर भूपेश बघेल को सच की रोशनी दिखाने एकात्म परिसर से जयस्तम्भ तक मशाल रैली निकाली।
रैली के पहले एकात्म परिसर में महिला मोर्चा की सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि किसी कार्य की सफलता के पीछे महिला होती है, यहां पूरा महिला मोर्चा है तो अब यह तय है कि भूपेश बघेल के कुशासन का अंत होगा और जनता विकास की खुली हवा में सांस ले सकेगी। उन्होंने कहा कि लगता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्राप मिला है कि अगर वह सच बोलेंगे तो उनके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे, तभी वे घोषणा पत्र में किए वादों को लेकर लगातार जनता से झूठ बोलते हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि अटल जी ने अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए, उन तक शासन का लाभ पहुंचाने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। भूपेश सरकार प्रदेश के युवा, महिला, कर्मचारी व आम जनता से ही नहीं, अंतिम छोर पर खड़े वंचित व्यक्ति से भी धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को आज तक 2000 से 2003 के कांग्रेस के प्रथम शासन काल का आतंक याद है। उस समय कांग्रेस सरकार के आतंक से जनता को मुक्ति दिलाने युवा मोर्चा का एक विशाल आंदोलन हुआ था और जनता ने उस आततायी सरकार को सबक सिखाया था, जिसमें भूपेश बघेल मंत्री थे। उन्होंने कहा कि भूपेश ल 2003 ल सुरता कर लेना चाही, कल युवा मोर्चा के आंदोलन ह इतिहास ल दोहराही।
बैठक के प्रारंभ में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। मंच संचालन महामंत्री स्वप्निल मिश्रा ने किया।
मशाल रैली, बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, छगन मूंदड़ा, महिला मोर्चा नेता मीनल चौबे, सीमा साहू, वंदना मुखर्जी, मिनी पांडे, सावित्री जगत, शैलेंद्र परगनिहा, सुभद्रा तंबोली, पदमा चंद्राकर, गीता रेड्डी ,सुषमा निर्मलकर, सुमन प्रजापति, कामिनी देवांगन सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रूपी मातृशक्ति सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थीं।
रायपुर। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रायपुर। चाची की हत्या मामले में भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि सूचक राजू राठौर पिता माधव निवासी शिव विहार शिवानंद नगर सेक्टर 3 खमतराई द्वारा कल उसकी पत्नी सरस्वती राठौर उम्र 31 वर्ष अपने कमरे अंदर मृत हालत में मिलने की सूचना दिए जाने पर थाना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
जांच दौरान मृतिका का शव देखने पर चेहरे में खरोच तथा गले में निशान व उसके हाथ की चूड़ी नहीं होने से हत्या के संदेह होने पर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट लिया गया। जिसमें मृत्यु का कारण गला व मुंह दबाने से होना बताया गया। जिस पर हत्या का अपराध क़ 670/22 धारा 302 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
संदेह पर घर में रहने वाले मृत्तिका के भतीजे रंजीत राठौर से पूछताछ किया गया जो मृतिका द्वारा खाना देने में चिड़चिड़ाने व हमेशा ताना मारते रहने से परेशान रहना व रात में चाची सरस्वती से झगड़ा होने पर रात में सरस्वती का गला व मुह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी रंजित राठोर को हिरासत में लेकर विवेचना की जा रही है।
रायपुर। अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया है. पोस्ट में सीएम ने परिवार के सदस्यों की फोटो साझा किया। और लिखा – जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफ़र होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है..
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टेलीफ़ोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 29वीं बटालियन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा प्रदान किए गए नियमित प्रशिक्षण, कड़ी मेहनत और समर्थन का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सफल साबित हुआ है, जब उनमें से 19 को छत्तीसगढ़ पुलिस के नवगठित ‘बस्तर फाइटर्स’ घटक में शामिल होने के लिए चुना गया है।
15 अगस्त, 2022 को घोषित परिणाम में 136 आईटीबीपी प्रशिक्षित युवाओं में से 19 के नाम सफल दर्शाए गए जिन्होंने अंततः मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया और बस्तर फाइटर्स 2021-22 के लिए चुने गए हैं। सूची में 13 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवार शामिल हैं जबकि 1 महिला उम्मीदवार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
29वीं बटालियन ITBP ने इन स्थानीय युवाओं को कोंडागांव जिले के फरासगांव, मुंजमेटा, झाडा और धौडाई में अपने कंपनी ऑपरेटिंग बेस पर प्रशिक्षित किया, जिन्हें छत्तीसगढ़ में अत्यधिक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘बस्तर फाइटर्स’ का गठन किया गया है। इसमें 2021-22 में भर्ती प्रक्रिया के दौरान बस्तर के सात जिलों में से प्रत्येक से 300 जवानों के रूप में 2,100 कांस्टेबलों की भर्ती कर रहा है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भोपाल दौरा रद्द हो गया है। खराब मौसम की वजह से सीएम का दौरा रद्द कर दिया गया है। अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि भोपाल रवाना होने के लिए सीएम रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। जहां उन्होने कहा कि भोपाल में बैठक है, पिछली बार छत्तीसगढ़ में बैठक हुई थी, मौसम की वजह से फिलहाल इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब उनका दौरा रद्द हो चुका है।
बैठक में रखी जाने वाली मांगों और मुद्दों पर सीएम बघेल ने कहा कि जो काम हमने किए हैं, उसकी चर्चा करेंगे। फंड की समस्या रहती है, केंद्रीय कर का 11-12 हज़ार करोड़ नहीं मिल पा रहा है, कोंडागांव नक्सल मुक्त हुआ तो फंड रोक दिया गया, जबकि हमें तो इनाम मिलना चाहिए थ। उन्होंने कहा कि आज तक अबूझमाड़ में पट्टा नहीं दिया गया था। हमारी सरकार आने के बाद पट्टा भी दिया जा रहा है, सड़कें भी बन रही हैं।
विपक्ष के रेवड़ी बांटने वाले आरोपों पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि रेवड़ी किसे कहते हैं ? किसानों को दी जाने वाली राशि से लेकर गरीबों आदिवासियों को दी जाने वाली राशि क्या रेवड़ी है? विपक्ष पहले इसे स्पष्ट करे। अगर इसे रेवड़ी मानते हैं तो इससे साबित हो जाएगा कि विपक्ष किसान विरोधी है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्व. वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि लाखे ने प्रदेश में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। प्रदेश के लिए उनके अमूल्य योगदान सदैव याद किए जाएंगे।
लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से लाखे ने किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। खादी के प्रचार-प्रसार के साथ शिक्षा के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहे। वे आजीवन सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए लगे रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज सहकारिता के माध्यम से लाखों लोगों के रोजगार और आगे बढ़ने का सपना सच हो रहा है।
धमतरी। ओडिशा से धमतरी के रास्ते 56 किलो गांजा की तस्करी करते 2 युवक को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा व घुटकेल का निवासी है। दोनों आरोपियों से गांजा व कार जब्त कर जेल भेजा है।
पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर पुलिस के मुताबिक सूचना मिली की कार सीजी 04 एच 7604 से गांजा की तस्करी हो रही है। पुलिस ने नेशनल हाईवे 30 पर टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच की। तभी चारामा की ओर से कार आई और पुलिस को देखकर गाड़ी तेजी से चलाते हुए भागने की कोशिश की गई। पुलिस ने कार का पीछा कर पुरूर से 100 मीटर पहले गाड़ी रोका।
कार की तलाशी ली गई, तो गांजा मिला। एसआई अरूण साहू ने बताया कि पुलिस ने कार के पीछे हिस्से से 15 पैकेट गांजा जब्त किया। आरोपी शिबाजी (20) पिता मंगलू गोड निवासी हिरीनयापारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (ओडिशा) एवं विकेश्वर (21) यादव निवासी घुटकेल पर केस दर्ज किया।
रायपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तेलीबांधा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने तेलीबांधा शराब दुकान को हटाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को शराब दुकान हटाने के लिए निर्देश दिए हैं।
बता दें कि, मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तेलीबांधा में कृष्ण कुंज की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कृष्ण कुंज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की बात कही है। उन्होंने कलेक्टर को शराब दुकान हटाने के लिए निर्देश दिए है।