Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी

November 15, 2026

स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था

November 15, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

November 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 16
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर » Page 1376

Browsing: रायपुर

हम सब के लिए प्रेरणादायक है वीरांगना रानी अवंती का सम्पूर्ण जीवन : राज्यपाल अनुसुईया उइके

रायपुर August 16, 2022

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत भूमि की रक्षा हेतु अपने प्राण की आहुति देकर अदम्य साहस एवं पराक्रम का परिचय दिया, उनका सम्पूर्ण जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक है।
रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई।
1817 से 1851 तक रामगढ़ राज्य के शासक लक्ष्मण सिंह थे। उनके निधन के बाद विक्रमाजीत सिंह ने राजगद्दी संभाली। उनका विवाह बाल्यावस्था में ही मनकेहणी के जमींदार राव जुझार सिंह की कन्या अवंतीबाई से हुआ। विक्रमाजीत सिंह बचपन से ही वीतरागी प्रवृत्ति के थे अत: राज्य संचालन का काम उनकी पत्नी रानी अवंतीबाई ही करती रहीं। उनके दो पुत्र हुए-अमान सिंह और शेर सिंह। अंग्रेजों ने तब तक भारत के अनेक भागों में अपने पैर जमा लिए थे जिनको उखाड़ने के लिए रानी अवंतीबाई ने क्रांति की शुरुआत की और भारत में पहली महिला क्रांतिकारी रामगढ़ की रानी अवंतीबाई ने अंग्रेजों के विरुद्ध ऐतिहासिक निर्णायक युद्ध किया जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है जिससे रामगढ़ की रानी अवंतीबाई उनका नाम पूरे भारत मैं अमरशहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम से हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने बांधा रक्षासूत्र

रायपुर August 16, 2022

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री बघेल की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ एवँ सुखमय जीवन की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सिंहदेव को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

 
 

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली‌

रायपुर August 15, 2022

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली‌। साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के तीन उत्कृष्ट स्वावलंबी गौठानों को किया सम्मानित

रायपुर August 15, 2022

रायपुर। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार अधिकारियों का भी सम्मानमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में आर्थिक गतिविधियों के कुशल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के तीन स्वावलंबी गौठानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन तीनों गौठानों को 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा गौठान, रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद गौठान और कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के डोन्डे, हरनगढ़ गौठान को सम्मानित किया गया। इन तीनों गौठानों के गौठान समिति के अध्यक्ष क्रमशः सर्वकनक सोनी, तिलक वर्मा और विष्णु साहू ने अपने-अपने गौठान की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।   
क्रमशः सर्वकनक सोनी, तिलक वर्मा और विष्णु साहू ने अपने-अपने गौठान की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।सुराजी गांव के अंतर्गत राज्य स्तरीय गोधन न्याय सेल में योजना के संचालन, क्रियान्वयन और समन्वय में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कृषि विभाग के संयुक्त संचालक रामलखन खरे, ओएसडी डॉ. मौसम मेहरा, सहायक संचालक  चंदन राय और चिप्स (CHIPS) के वरिष्ठ सलाहकार नीलेश सोनी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
चार अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कृषि विभाग के संयुक्त संचालक रामलखन खरे, ओएसडी डॉ. मौसमकेसरा गौठान में स्वसहायता समूह के जरिए पशुपालकों से 4900 क्विंटल गोबर खरीदकर उससे 1700 क्विंटल कम्पोस्ट तैयार कर विक्रय किया गया है। केसरा गौठान में आर्थिक गतिविधियों के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा मुर्गीपालन, बकरीपालन, मछलीपालन, बाड़ी विकास एवं तेल पेराई मशीन जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनसे अब तक 12 लाख रूपए से भी अधिक की आय हुई है। केसरा गौठान समिति ने एक वर्ष में 100 से भी अधिक लावारिस पशुओं को आश्रय दिया है। वहां इनकी देखरेख भी की जा रही है।
वहां इनकी देखरेख भी की जा रही है।चटौद गौठान समिति में पशुपालकों से अब तक 5500 क्विंटल गोबर खरीदकर 2200 क्विंटल कम्पोस्ट तैयार कर विक्रय किया गया है। गौठान में सीता महिला संगठन मुर्गीपालन, मछलीपालन, बकरीपालन, बाड़ी विकास के साथ मशरूम उत्पादन, पापड़, आचार, बड़ी, वाशिंग पावडर आदि का उत्पादन कर रही है। सीता महिला समूह गौमूत्र खरीदी कर कीटनाशक नीमास्त्र और ब्रम्हास्त्र बना रही है, जो जैविक खेती के लिए रसायनमुक्त कीटनाशक है। गौठान समिति ने विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से अब तक करीब 12 लाख रूपए की आय अर्जित की है। साथ ही केंचुआ विक्रय कर तीन लाख 60 हजार रूपए की अतिरिक्त आय भी अर्जित की है।
डोन्डे, हरनगढ़ गौठान में समूह के माध्यम से पशुपालकों से 6200 क्विंटल गोबर की खरीदी कर 2900 क्विंटल कम्पोस्ट तैयारडोन्डे, हरनगढ़ गौठान में समूह के माध्यम से पशुपालकों से 6200 क्विंटल गोबर की खरीदी कर 2900 क्विंटल कम्पोस्ट तैयार किया गया है। गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मछलीपालन, बाड़ी विकास, मशरूम उत्पादन, दीया निर्माण जैसी आयमूलक गतिविधियां संचालित कर छह लाख 48 हजार रूप से अधिक की कमाई की है। गौठान द्वारा वर्मी कम्पोस्ट विक्रय और गोबर क्रय का कार्य लगातार किया जा रहा है।

आजादी की गौरव पदयात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया

रायपुर August 14, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश दौरे पर पहुंचे हैं। आज पुनिया आजादी की गौरव पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरिभूमि और आईएनएच मीडिया ग्रुप से खास बातचीत की। चर्चा के दौरान पीएल पुनिया ने कहा कि हम पदयात्रा के जरिए आजादी की गौरव गाथा और आजादी के बाद देश ने किस तरह से तरक्की की ये बताने में सफल हुए हैं। बता दें कि पूरे देश में आजादी की गौरव पदयात्रा निकाली जा रही है। 

वहीं भाजपा के तिरंगा अभियान पर पीएल पुनिया ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देखा-देखी भाजपा तिरंगा अभियान चला रही है। भाजपा ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया है। आरएसएस मुख्यालय में 52 सालों से तिरंगा नहीं फहराया गया था, लेकिन इस साल फहराया गया है। अब आरएसएस और भाजपा को दिल से तिरंगा स्वीकार करना चाहिए।

22वें वसुंधरा सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर August 14, 2022

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास में आयोजित 22 वें वसुंधरा सम्मान समारोह में शामिल हुए। दरअसल वसुंधरा सम्मान स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदान किया जाता है। उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 22वां आयोजन है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की. वसुंधरा सम्मान का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन लोक जागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा एवं चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

स्‍वतंत्रता दिवस पर छत्‍तीसगढ़ पुलिस के 27 पुलिसकर्मी होंगे सम्‍मानित

रायपुर August 14, 2022

रायपुर। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्‍तीसगढ़ के पुलिस 27 अधिकारियों और जवानों को विशिष्‍ट सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्‍मानित किया जाएगा। केंद्रीय गह मंत्रालय की ओर से यह घोषणा की गई है। यह सूची जारी कर दी गई है। इसमें 15 पुलिस कर्मियों को पुलिस वीरता पदक से सम्‍मानित किया जाएगा।
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के साथ निरीक्षक बिश्नु प्रसाद देशमुख को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुलिस वीरता पदक:
1. मालिक राम, निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
2. अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर हाल निरीक्षक जिला सरगुजा।
3. महेन्द्र पोटाई, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
4. सुक्कु राम नाग, प्रधान आरक्षक हाल उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर।
5. शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर।
6. शहीद कनेर उसेंडी, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर।
7. शहीद श्याम किशोर शर्मा, उप निरीक्षक (मरणोपरांत), जिला राजनांदगांव।
8. डॉ.अभिषेक पल्लव (भापुसे), पुलिस अधीक्षक, दुर्ग।
9. राम अवतार पटेल, सउनि हाल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा।
10. डिलेश्वर कुमार सोनवानी, प्लाटून कमाण्डर हॉल कंपनी कमाण्डर, एसटीएफ, बघेरा- दुर्ग।
11.  हजारी लाल मौर्य, सउनि हाल उप निरीक्षक जिला दंतेवाड़ा।
12. सुक्कू राम नुरेटी, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक जिला नारायणपुर।
13. बलराम उसेण्डी, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक जिला नारायणपुर।
14. राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक, जिला कोण्डागांव।
15. हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, विआशा राजनांदगांव।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदकः
1. संजीव शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
 2. बिश्नु प्रसाद देशमुख, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक:
1. सुंदरराज पट्टीलिंगम्, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज।
2. ओम प्रकाश पाल, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, हाल विआशा, पु.मु. नवा रायपुर।
3. राजेश कुकरेजा, ओएसडी, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
4. जय कुमार पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग।
5. रति राम नेताम, कंपनी कमांण्डर, 19वीं पोखरण वाहिनी, छसबल, जगदलपुर।
6. रामनरेश यादव, उप निरीक्षक, थाना-मानपुर, जिला राजनांदगांव।
7. जितेन्द्र सिंह, सहा. उप निरीक्षक, अअवि. पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
8. खेमराज जैन, सहा. उप निरीक्षक, थाना परतापुर, जिला कांकेर।
9. एन.रमैय्या राव, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
10. जयंत कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग।

15 अगस्त से स्वयं सेवक चलाएंगे ‘एक सप्ताह राष्ट्र के नाम अभियान

रायपुर August 13, 2022

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक 15 से 22 अगस्त तक ‘एक सप्ताह राष्ट्र के नाम अभियान चलाएंगे। 15 अगस्त को प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक सवा लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए स्वयंसेवकों ने अपने-अपने बगीचे में पौधों की नर्सरी तैयार की है।
इन पौधों को आसपास के लोगों को वितरित करके इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अभियान में छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डा. अनिल कुमार ने बताया कि हर घर झंडा के साथ-साथ हर घर एक पेड़ का अभियान चलेगा। स्वाधीनता दिवस के मौके पर स्वयंसेवक अपने घर पर एक तिरंगा फहराएंगे व साथ ही अपने घर के आसपास एक पौधा भी लगाएंगे।
स्वयंसेवकों ने घर की बगिया में तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट, नीम, गिलोय जैसे औषधीय पौधे लगाए हैं। इसके अलावा पीपल, बरगद, आंवला के पौधे भी लगाए गए हैं। बरगद का पेड़ सबसे ज्यादा आक्सीजन देता है इसलिए इसके पौधों को सार्वजनिक जगहों पर लगाया जाएगा।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने हमर तिरंगा अभियान के तहत आज अपने निवास में फहराया तिरंगा

रायपुर August 13, 2022

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने हमर_तिरंगा अभियान के तहत आज अपने निवास में तिरंगा फहराया। 11 से 17 अगस्त तक आयोजित स्वतंत्रता सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की है।
 हमर तिरंगा अभियान आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हमर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 3 दिनों में खादी वस्त्रों से 27 हजार तिरंगा झंडा तैयार कर अपनी सहभागिता निभाई गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद आज रायपुर पहुंचेंगे अरुण साव

रायपुर August 13, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में बदलाव के बाद गुटों में बंटी राजनीति अब खुलकर सामने आ रही है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बिना किसी गुट वाले अरुण साव का चयन किया। इसके बाद से डा रमन सिंह और उनके विरोधी खेमे के नेताओं की सक्रियता अचानक कम हो गई है।
साव की नियुक्ति के बाद से पार्टी का एक धड़ा सन्नाटे में आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अरुण साव ने गुस्र्वार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा से मार्गदर्शन लेने के बाद साव शनिवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। साव के स्वागत के बहाने अलग-अलग गुट के नेता शक्तिप्रदर्शन की तैयारी में है। साव का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर तक स्वागत होगा।
साव सीधे प्रदेश कार्यालय न जाकर संभाग कार्यालय एकात्म परिसर पहुंच रहे हैं। इससे भाजपा की आंतरिक राजनीति गरम हो गई है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी। ऐसे में रायपुर शहर जिलाध्यक्ष के लिए खींचतान शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष पद के दावेदार नेता जोरदार तैयारी के साथ एयरपोर्ट पहुंचने की तैयारी में हैं।
वहीं, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव होगा। युवा मोर्चा के लिए राजधानी रायपुर के ओबीसी वर्ग के एक युवा नेता की दावेदारी सामने आ रही है। वहीं, जशपुर के एक युवा आदिवासी नेता भी संघ के भरोसे ताल ठोंक रहे हैं।

दोनों नेता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में है। वहीं, रायपुर जिलाध्यक्ष के लिए सामान्य वर्ग के एक पार्षद चुनाव हारे नेता की दावेदारी सामने आ रही है। हालांकि यह संकेत मिल रहे हैं कि रमन सरकार के समय सत्ता या संगठन में भागीदार रहे नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। इस फार्मूले पर पार्टी चलती है, तो रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पद पर भी किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है।

Previous 1 … 1,374 1,375 1,376 1,377 1,378 … 2,030 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी
  • स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय
  • राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.