Browsing: रायपुर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक छत्तीसगढ़िया होने के नाते प्रकृति के प्रति सम्मान और श्रद्धा हमारे खून में है। राज्य के 42 प्रतिशत हिस्से में वन क्षेत्र है। और हम साल दर साल 3 से 5 प्रतिशत तक वनावरण बढ़ा रहे हैं। हमने अपने राज्य में वन क्षेत्र के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किया है। उदाहरण के लिए, मेरी प्रमुख योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम पर विचार करें तो इसके मूल में पारिस्थितिक संरक्षण है।
हमने अपने प्राकृतिक जलस्त्रोतों को रिचार्ज करने, भूमि को संरक्षित और अर्जित करने के लिए जैविक माध्यमों का उपयोग करने के साथ ही स्थानीय जनसमुदाय के बाहरी स्थानों पर प्रवास को कम करने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। हमारे द्वारा किए जा रहे प्रकृति आधारित कार्य का आर्थिक मूल्य हमे किस प्रकार मिले, इस सोच के साथ इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की सशक्त महिलाएं स्वसहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय वन उत्पादों पर आधारित सामग्रियों के उत्पादन और बिक्री के लिए लगातार काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधे प्रचुर मात्रा में हैं और इनमें अपार संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वनक्षेत्र की रक्षा का कार्य जारी रहे, इसलिए हम वन क्षेत्र के भीतर रहने वाले वनवासियों को इसका पर्याप्त आर्थिक मूल्य मिले, इस दिशा में प्रयासरत हैं। और इसलिए, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आज की बातचीत के द्वारा हम एक सर्वोत्तम मॉडल का पता लगाने में सफल होंगे जहां हम वनों के रखरखाव को प्रोत्साहित करना प्रभावी ढंग से जारी रख सकते हैं। छत्तीसगढ़ में वर्ष-दर-वर्ष वनावरण की निरंतर वृद्धि देखी गई है। वन और प्रकृति का संरक्षण हमारे कार्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
मुख्यमंत्री ने कहा जंगलों को बचाना जरूरी है इसके लिए फलदार वृक्षों का प्राथमिकता से साथ वृक्षारोपण करना चाहिए। जंगलों को बचाने के लिए पानी महत्वपूर्ण है। हमने नरवा परियोजना के तहत जल संरक्षण के क्षेत्र में भी काम चालू कर दिया है. जंगल की सुरक्षा से वन्य प्राणियों का भी संरक्षण होगा।

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेढ़ी नाका चौक के पास चलती कार में एकाएक आग लग गई। धुंआ उठता देखकर चालक कार रोककर भागा। थोड़ी ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। बीच सड़क कार के जलने से अन्य गाड़ियां भी रुक गई। दुर्घटना की आशंका से कुछ लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर आने-जाने वाली गाड़ियों को रोकने का काम करने लगे। कार के लगभग पूरी जलने के बाद अग्निशमन की गाड़ियां वहां पहुंची और आग बुझाया। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को सड़क से हटाया। दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि न हुई।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। भेंड़िया ने कहा है कि 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पूरा भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस गौरवशाली अवसर को यादगार बनाने के लिए और जन मानस में बसी देशभक्ति की भावना को और मजबूत बनाने के लिए 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में ‘हमर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। हम सब अपने घरों में, अपने संस्थानों में, अपने कार्यालयों में, अपनी पंचायतों में, अपने गौठानों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं। तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है, इसकी आन-बान-शान के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी हैं, इसलिए तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं। ‘हमर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता सप्ताह के लिए बनाए गए विशेष तिरंगा मय डी पी फ्रेम को अपने प्रोफाईल फोटो में लगाकर सभी प्रदेशवासी एकता का संदेश दें। तिरंगा मय डी पी फ्रेम लगाने के लिए लिंक www.twibbonize.com/hamar-tiranga पर क्लिक करें।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी में आईटीबीपी ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रायपुर के ऊर्जा पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा नई राजधानी से होकर वापस ऊर्जा पार्क में खत्म हुई। इस भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल फॉरेस्ट ऑफिसर शालिनी छाबड़ा और आईटीबीपी के आईजी संजीव रैना ने जवानों का हौसला वर्धन किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के आईजी संजीव रैना ने इस यात्रा को देश में एकता का प्रतीक बताया। आईटीबीपी ने जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया हर घर तिरंगा उत्सव जवाहर नवोदय विद्यालय गरांजी नारायणपुर में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सौजन्य से भारत सरकार द्वारा, स्वंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी छात्र छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों को तिरंगा भेंट किया गया। सभी की उपस्थिति में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान द्वारा तिरंगे का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आई.टी.बी.पी. के असिस्टेंट कमांडेंट, निशांत जादे ने अपने उद्बोधन से सभी में देशभक्ति की भावना जागृत करते हुए तिरंगे का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने देश की रक्षा करने वाले, आई.टी.बी.पी. के जवानों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनसे रक्षा का वचन लिया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चे और शिक्षक काफी उत्साहित नजर आए।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, उन्होंने ट्वीट कर लिखा – महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति, आजीवन प्रदेश की सेवा में समर्पित छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी #मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। दी, बता दें कि समाज की विभिन्न समस्याओं को मिनीमाता ने अपने जीवन काल में स्वयं ही गहराई से अनुभव किया था इसलिए जब देश के सर्वोच्च पंचायत में कार्य करने का अवसर मिला तो सक्रियता से उस दिशा में आगे बढ़ कर कार्य करने लगी। उनकी सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना की तत्कालीन प्रधानमंत्री भी कायल रहीं। संसद में छुआछूत समाप्ति, मजदूर हितैषी, किसान हितैषी प्रावधानों के निर्माण में मिनीमाता का विशेष योगदान रहा। पीड़ित समाज को मिनीमाता के रूप में समाज का एक अभिभावक मिल गया था। जनसामान्य उन्हें प्यार और सम्मान से ममतामयी मिनीमाता कहती थी। एक तरफ जहां राजनेता के रूप में संसद में उनकी भूमिका सर्वोत्कृष्ट रही तो दूसरी ओर गुरु माता के रुप में सम्पूर्ण समाज का मागदर्शन किया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में कैद भाइयों को राखी बांधने बहने सुबह से पहुंचीं हुईं हैं। कोरोना गाइड लाइन जारी रहने से इस बार भी राखी बांधने की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए सभी बहनों को अपने भाइयों के नाम राखी, मिठाई और पकवानों के पैकेट जेल गेट पर जमा कर लौटना पड़ा। परिजनों , बहनों को उप जेल के अंदर प्रवेश पूर्णता वर्जित वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की जेलों में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। सहायक जेल अधीक्षक नारायणपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर उप जेल में भी कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जावेगा। रक्षाबंधन पर्व पर परिजनों, बहनों को उप जेल के अंदर प्रवेश पूर्णता वर्जित रहेगा। बंदी परिजन, बहनों को जेल के अंदर प्रवेश देकर अपने बंदी भाईयों को सीधे तौर पर राखी बांधने की मनाही है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दिन बंदी परिजन मुलाकात हेतु प्रिजन कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग की सुविधा जेल प्रशासन ने द्वारा बंदी परिजनों को उपलब्ध करायी जावेगी। साथ ही परिजन, बहनें बंदी भाईयों हेतु राखियाँ उप जेल गेट में जमा कर सकती हैं। उक्त राखियाँ सेनेटाइज कर बंदियों को प्रदाय कर दी जायेगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दोपहर 02:00 बजे रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा सावन पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल होंगी। मिनीमाता की पुण्यतिथि पर नमन किया राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि मिनीमाता ने समाज के निचले तबके के कल्याण के लिए और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नारी शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किये। उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज बिलासपुर जिले के दौरे पर है, जहां वे तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। दरअसल देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. 15 अगस्त को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके को खास बनाने के लिए सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कई खास आयोजन किए जा रहे हैं. बीजेपी द्वारा अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई. बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के सक्रीय नेता मानें जाते है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते सड़कें तालाब बन गई, वही कई जगह सड़कों पर पानी भरा हुआ है. आवागमन कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि अभी एक अवदाब की स्थिति बनी हुई है। इसके प्रभाव से आज भी ट्विनसिटी में भारी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार मध्य रात्रि के बाद मौसम के खुलने के आसार हैं। 11 को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 9 अगस्त को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से 3-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।