Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर सेन्ट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी ने गमछे से फंदा बनाकर अपनी जान दी है। मृतक बंदी का नाम महेंद्र जायसवाल था और बलौदाबाजार का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, 2018 में बलोदाबाजार से 307 के आरोप में महेंद्र जायसवाल को सेन्ट्रल जेल लाया गया था। बताया जा रहा हैं कि कैदी मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार जेल के अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह कैदी ने अस्पताल के सेल में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मजिस्ट्रेट के आने के बाद षव को फंदे से निकालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, साथ ही मुख्यमंत्री ने आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं का विमोचन किया। प्रकाशन आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। गुजरात में चल रेड के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग चार स्थानों में कपड़े के बड़े कारोबारियों के यहां आयकर अफसरों ने छापा मारा है। आयकर विभाग की भाषा में इसे कांसिक्वेशनल इंवेस्टीगेशन कहा जाता है। अफसर धमतरी रोड स्थित एक टेक्सटाइल फर्म और उनसे संबंधित भाठा गांव स्थित वालफोर्ड सिटी एक मकान में जांच कर रहे हैं। मुख्य रूप से जांच गुजरात की टीम कर रही है यहां के अफसर केवल बाहरी मदद कर रहे हैं। टीमों ने सुबह 6 बजे दी दबिश दी है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। अरुण साव छत्तीसगढ़ के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए है. बीजेपी नेता अरुण साव बिलासपुर से वर्तमान में लोकसभा सांसद है. बता दें कि मूलत: मुंगेली के रहने वाले अरुण साव एक जनपद सदस्य चुनाव लड़े भी थे, लेकिन सफलता नहीं मिली. बीजेपी सरकार के दौरान वे पूर्व उप महाधिवक्ता रह चुके हैं. अरुण साव के परिवार के लोग शुरू से ही पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य में जुड़े थे. उन्होंने छात्रहित में अनेक आंदोलन किए और जनसमस्याओं को उठाते रहे। 
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. मुख्यमंत्री ने आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं का विमोचन किया। जिसका प्रकाशन आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एकलव्य आवासीय विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही सीतानदी टाइगर रिजर्व धमतरी के ग्राम लिखमा, बिनयाडीह,मैनपुर को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया. उदंती टाइगर रिजर्व जिला गरियाबंद के ग्राम कुल्हाड़ीघाट, कठवा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया.
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ तो पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर रोजना अपराधों के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। नित नए अपराधों के दौर को देखते हुए लगता है कि छत्तीसगढ़ को अपराधियों ने असान टारगेट मान लिया है। रायुपर में चकूबाजी के मामले थमे ही नहीं हैं और अब नशे का कारोबार भी लगातार बढ़ता दिख रहा है। गांजे की तस्करी और बिक्री पर अभी लगाम कसी भी नहीं जा सकी है और ड्रग्स के तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। राजधानी पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाशों को पकड़ा है। दिलबाग सिंह मल्ही उर्फ़ बागा और प्रतीक सिंह नामक बदमाशों को हेरोइन तस्करी करते आमानाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करों से 7 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किया है। जिसकी कीमत 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन में छह घंटे मंथन किया। मुख्यमंत्री बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार को करीब तीन घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकर चुनावी रणनीति बनाई। वहीं, सोमवार सुबह कांग्रेस विधायकों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि बूथ मजबूत करें, तभी सरकार बन सकती है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पहली बार चुनाव मैदान में जा रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। देश में कांग्रेस की सबसे मजबूत सरकार छत्तीसगढ़ में है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री बघेल को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल के साथ राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और राजस्थान के मंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे।

K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर में भी मंकी पाक्स की दस्तक की आंशका बनी हुई है। आशंका है कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली में तैनात सीआईएसएफ के दो जवान इसके शिकार हो गए हैं जवानों को मंकी पाॅक्स के लक्षण उभरने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों जवान रविवार को हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद डाक्टरों ने इनकी जांच की तो डाॅक्टर चौंक गए। इनके शरीर पर मंकी पाॅक्स के लक्षण जैसे चट्‌टेदार दाने उभर गए थे। चूंकि अभी मंकी पाॅक्स को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है ऐसे में डाॅक्टरों ने तत्काल दोनों जवानों की ट्रेवल हिस्ट्री पूछी। इसके बाद एक जवान ने बताया कि वह हाल ही में दिल्ली से लौटा है जबकि दूसरा जवान बचेली में ही था और कहीं बाहर नहीं गया था जैसे ही डाॅक्टरों को जवान की ट्रेवल हिस्ट्री पता चली तो फिर इनके मंकी पाॅक्स की जांच करवाने का फैसला लिया गया और दोनों जवानों के नमूनों को पुणे स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज के डाॅक्टर नवीन दुल्हानी ने बताया कि दो जवान हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। इनके शरीर में दाने निकल गए हैं । दानों में लिमफोल्ड नहीं है, लेकिन लक्षण मंकी पाॅक्स जैसे हैं।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। मनीलांड्रिंग केस का डर दिखाकर साढ़े छह लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ठग ने चार माह के दौरान यह राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराया। एम आर कालोनी शैलेन्द्र नगर निवासी फरजाना बेग ने अपने साथ हुई इस ब्लैकमेल ठगी ‌ की रिपोर्ट शनिवार को कोतवाली में दर्ज कराई है। इस ठगी के लिए आरोपी ने दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि 8130461250 नंबर का फोनधारक इस्लामुद्दीन ने शादी डाट कॉम में शादी करने का प्रस्ताव किया। और उसके बाद फरजाना से फोन पर सम्पर्क होने पर यूएसए से उपहार मे 1 डालर भेजा। उसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट एथॉरिटी एवं बैंक ऑफ अमेरिका दिल्ली शाखा का अधिकारी हूं कहकर 25 हजार डॉलर पार्सल आया है। मनी लॉड्रिंग का केश का भय दिखाकर गुगल पे एवं अपने बैंक खाता मे 6,50,450 रूपये ट्रांसफर कराकर धोखाधडी की । कोतवाली पुलिस ने धारा 420का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच गए। वहां कांग्रेस नेताओं के साथ उनकी ताबड़तोड़ बैठकें हो रही हैं। कल भूपेश बघेल ने एक बैठक में सामान्य चर्चा की है। उसके बाद एक और दौर की चर्चा चली। आज उनकी प्रदेश पदाधिकारियों और चुनाव घोषणापत्र समिति के साथ अलग-अलग बैठकें होनी हैं। मुख्यमंत्री आज देर शाम रायपुर वापस लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शिमला में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में दो अलग-अलग बैठकों में शामिल होने वाले हैं। इसमें से पहला प्रदेश पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं की हाेगी। दूसरी बैठक घोषणापत्र समिति की होगी। इसमें घोषणापत्र के चिन्हित मुद्दों और मसौदे पर चर्चा होनी है। यह बैठकें दोपहर बाद 3.30 बजे तक चलनी है। वहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्ठर से चंडीगढ़ हवाई अड्‌डे जाएंगे। वहां से उन्हें रायपुर के लिए उड़ान पकड़नी है।