Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर



रायपुर। बड़े हवाला लेन देन के इनपुट पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने छत्तीसगढ़ में बड़ी छापेमारी शुरू की है। नागपुर और रायपुर के अफसरों की बड़ी टीम शामिल है। टीम ने रायपुर में सुमित ज्वेलर्स, पगारिया ज्वेलर्स, कपड़ा कारोबारी समेत कुछ अन्य जगहों को घेरा है। दुर्ग में सहेली ज्वेलर्स, नवाकर ज्वेलर्स, सीए कोठारी ब्रदर्स समेत राजनादगांव में नाकोड़ा टेक्सटाइल्स उनके ससुराल समेत अन्य जगह शामिल हैं। कुछ और शहरो के लिए टीम रवाना की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि कुछ और ठिकाने बढ़ सकते हैं। इनका रोजाना बड़ा ट्रांजेक्शन है। पिछले साल इस समूह पर आयकर ने छापेमारी की थी। इनके शंकर नगर, सिविल लाइंस के घर और शोरूम में सशस्त्र जवानों की सुरक्षा के साथ कार्रवाई चल रही है। इनमें एक मोती बाग चौक स्थित बरड़िया निवास भी है।
रायपुर। जबरन गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक भवानी नगर निवासी राजा यादव सुदर्शन यादव के साथ बैठा था उसी समय मोहल्ले का लोकेश सिन्हा आया और गाली-गालौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर लोकेश सिन्हा ने जान से मारने की धमकी देते हुए किसी नुकीली वस्तु से पीठ और सीने पर हमला कर दिया। इस दौरान जोगेश बीच बचाव करने पहुंचे और राजा यादव को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया। प्रार्थी की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है l
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री व लोकप्रिय नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि श्री महेन्द्र कर्मा आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में दमदारी से बात रखते थे। कर्मा जी के विचार व जीवन मूल्य सदैव प्रेरित करते रहेंगे। सीएम बघेल ने कहा कि कर्मा जी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। श्री महेन्द्र कर्मा की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए राज्य सरकार ने बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया और उनके नाम पर प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ की गई है। श्री बघेल ने कहा कि कर्मा जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।


