Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। जीआरपी ने रविवार को बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कमलेश सोनकर, पत्नी कंचन सोनकर और एक अन्य आरोपी के पास से जीआरपी की टीम ने 65 किलो गांजा 3-4 ट्रॉली बैग में पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी रायपुर रेलवे स्टेशन में फल ट्रॉली वेंडर था। पूर्व में आरोपी कमलेश के आरपीएफ कनेक्शन का भी पता चला था। जिसकीआरपीएफ कमांडेंट ने जांच के आदेश भी दे दिए है। इधर अब जीआरपी गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से मिले गांजे को लेकर पूछताछ कर रही है कि ये गांजा वो कहा से लाया और कहा इसे खपाने जा रहा था। सूत्र बताते है कि रायपुर रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज में इस गांजे के आरोपी कमलेश तक पहुंचने के कई सबूत मौजूद है। ये गांजा स्टेशन में कही छिपाकर रखना बताया जा रहा है।आरोपी के गिरफ्तारी के बाद अब आरपीएफ भी पूरे मामले में इनपुट लेने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ अब कमलेश की कुंडली निकाल रही है। जिसमें आरपीएफ से किन-किन अधिकारी-कर्मचारियों से संबंध है, किनके संपर्क में वो था। वहीं कमलेश के मोबाइल से भी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिसमें कई खुलासे हो सकते है। बता दें कि चंद महीनों पहले नागपुर रेल मंडल में हुए गांजा तस्करी के खुलासे में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर समेत कुछ स्टॉफ के नाम आथे थे। जिसके बाद कार्रवाई की गई। वहीं पिछले दिनों महासमुंद के भी आरपीएफ स्टॉफ का नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे सस्पेंड किया गया है और अब वो भी फरार बताया जा रहा है। वहीं अब इस मामले में यदि सही तरीके से जांच होती है तो कई चौंकाने वाले खुलासे संभव है। डीडी नगर में गांजे के साथ पकड़ाए दो तस्कर : राजधानी में पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ-साथ अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के रायपुरा स्थित महादेव घाट शमशान घाट पास दो व्यक्ति अपने पास काले रंग के बैग में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में घूम रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी. नगर को सूचना तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रवि ठाकुर तथा विकास ठाकुर निवासी डी.डी. नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकेे पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर उनके कब्जे से लगभग 04 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 45,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – रवि ठाकुर पिता हरनाथ ठाकुर निवासी सत्यम विहार कालोनी डी.डी. नगर रायपुर। विकास ठाकुर पिता रवि ठाकुर उम्र निवासी सत्यम विहार कालोनी डी.डी.नगर रायपुर।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को परखने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेता प्रदेश के दौरे पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 22-23 अगस्त को दौरा प्रस्तावित है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 या 27 अगस्त को प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। अब तक दोनों नेताओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेताओं के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के केंद्रीय संगठन ने चुनाव को देखते हुए हर मोर्चे को अलग-अलग लक्ष्य दिया है। युवा मोर्चा को बेरोजगारी टेंट लगाने का निर्देश दिया गया है। युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिलों में इस कार्यक्रम को कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का भी छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में 15 अगस्त के बाद केंद्रीय नेताओं की दस्तक शुरू हो जाएगी। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अब तक दस केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश का दौरा किया है। आकांक्षी जिलों के कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई है।

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर संभाग में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं भारी बारिश के चलते करीब 200 से अधिक गांव जिला मुख्यालय के संपर्क से टूट गया है। बीजापुर के गई नदी नाले उफान पर है। जिसके चलते यहां बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारी बारिश के चलते जापुर से तेलंगाना और निजामाबाद मार्ग बंद हो गया है। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण बंद आवागमन हुआ है। बता दें कि बीजापुर से भोपाल पटनम, बासागुड़ा, तोयनार, मिरतुर, गंगालूर समेत कई गांव के छोटे बड़े नाले उफान पर है। बता दें कि मौसम विभाग ने बस्तर संभाग में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलां में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। वीरवार आषाढ़ शुक्ल तिथि अष्टमी तथा तदोपरांत तिथि नवमी को आम आदमी पार्टी द्वारा महादेव घाट में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सावन मास में आयोजित विशाल भंडारे में भोलेबाबा के भक्तों सहित कावडियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।वैसे भी भगवान महादेव की आराधना में सावन मास में जब में शहर का हर बच्चा, युवा, बुजुर्ग लीन रहता है शहर में कईं जगह श्रद्धालुओं के लिए इस दिन फलाहारी भंडारे चलते रहते हैं। आम आदमी पार्टी और खासकर यूथ विंग के द्वारा महादेव घाट में सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें रायपुर के चारो विधानसभा सदस्यों का सहयोग रहा। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गा झा, मुन्ना बिसेन,सूरज उपाध्याय और उत्तम जायसवाल ने कहा कि हमारी भगवान भोलेनाथ पर बड़ी आस्था है। और सावन मास में आयोजित आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित पहले भंडारे पर बड़ी ख़ुशी हो रही है जिसमें पार्टी के यूथ विंग का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भोलेबाबा की कृपा सभी जनमानस और आम आदमी पार्टी के हर सच्चे सिपाही पर बरसेगी। उन्होंने सामूहिक रूप से श्रद्धा, भक्ति पूर्ण वातावरण में आयोजित इस भव्य भंडारे आयोजन के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी । इस विशाल भंडारे में आम आदमी पार्टी की ओर से भोलेबाबा के भक्त दुर्गा झा,मुन्ना बिसेन सूरज उपाध्याय,उत्तम जायसवाल विशेष रूप से शामिल रहे। और इस भंडारे में विशेष सहयोग और सहभागिता विरेन्द्र पवार,राज शर्मा, सागर क्षीरसागर,राज किशोर साहू , संकल्प दुबे, राजाराम सिन्हा, नंदन सिंह,शंकर सिंह, पलविंदर सिंघ पन्नू, सुनील नायडू,मुकेश देवांगन, पूनाराम निषाद, महेश उपाध्याय, आर एस ठाकुर,विनोद चंद्राकर, शिव शर्मा,अनुषा जोसफ की रही तथा कलावती मार्को, लक्ष्मी , विजय झा,बलविंदर सिंघ, नवनिहाल सिंघ,मिहिर कुर्मी, नरेंद्र ठाकुर, मोहम्मद काशिफ, चित्रसेन अग्रवाल, विकास दास मानिकपुरी, उमेश जंघेल,मनीष सारथी, कमल गुजराती,होरी हिंदुस्तानी,हेमन्त टंडन, काजवे,एडवोकेट ठाकुर आदि शामिल रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुइया उइके से रविवार को राजभवन में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल उइके ने राजभवन सचिवालय से राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्तावों पर जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने जैन से महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मध्य संपत्ति तथा कर्मचारियों के अंतरण संबंधी विषयों में कार्यवाही की प्रगति की जानकारी ली। संवैधानिक प्रावधानों से असंगत अनुसूचित क्षेत्रों में गठित कुछ नगर पंचायतों को पुनः ग्राम पंचायतों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया लंबित है। इस संबंध में जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्यपाल उइके ने अनुसूचित क्षेत्रों में नगरीय निकायों के गठन की प्रक्रिया संविधान सम्मत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अग्निवीर योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती के लिए राज्य में रैली के आयोजन के संबंध में जानकारी ली और कहा कि यहां के युवाओं को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।

K.W.N.S.-रायपुर। बीते दिन महंगाई और ईडी एक्शन को लेकर राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी कड़ी में रायपुर में भी कांग्रेस संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, इस प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सीएम भूपेश बधेल समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए और बढ़ती चीजों की कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इसी प्रदर्शन के बीच कुछ कांग्रेस नेताओं के पर्स, मोबाइल और कईयों के नगदी तक गायब हो गई। अब इसे लेकर विपक्ष ने कांग्रेस पार्टी को ही निशाने पर ले लिया है। बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता में चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे तीस से ज्यादा कांग्रेस भाईयो का जेब कटा है…हम तो पुलिस प्रशासन से आग्रह करेंगे की हमारे कांग्रेस भाईयो का पैसा वापिस दिलाया जाए…कांग्रेस के जुलूस प्रदर्शन में ऐसे कौन से कांग्रेसी जेब कतरे थे…जिन्होंने अपने ही साथियों का जेब काटा है.

खबर वर्ल्ड न्यूज- रायपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने नवापारा राजिम में सुभाष चौक से तिरंगा झंडा वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री बजाज ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश के आन, बान एवं स्वाभिमान का प्रतीक है इसे पूरे सम्मान के साथ फहराएं। भाजपा कार्यकताओं ने सदर रोड में प्रत्येक घर व दूकान में जा जाकर झंडा प्रदान किया जिससे नगर में स्वतंत्रता दिवस का अभी से माहौल बन गया है। झंडा वितरण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयालु राम गाढ़ा, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, महामंत्री नवल साहू, मुकुंद मेश्राम, रेशम हुंदल, तरुण बाफ़ना, हितेश मंडई, टिंकू सोनी, ईश्वर देवांगन, देवेंद्र सेन, ईश्वरी देवांगन, धनमति साहू, रजत राजपूत, इमरान सोलंकी, कैलाश तिवारी, मुस्ताक सुलड़ा, रितेश साहू, वीरेंद्र साहू, भूषण सोना, भागी राम साहू, कमल यादव, होरी लाल सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। घर के बाहर खड़ी बलेनो कार को ऑटो चालक ने ठोकर मार दी. पुलिस के मुताबिक विनोद पटेल प्रायवेट नौकरी करता है । उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आफिस से आकर अपनी वाहन कार मारूति बलेनो क्र CG-06-GW-5219 को घर के बाहर खड़ी किया था. कुछ देर बाद जब विनोद पटेल घर से बाहर निकला तो आटो क्रमांक CG-04-T-9162 के चालक ने लापवरवाही पूर्वक कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, और मौके से भगा निकला। ऑटो की ठोकर से कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं जांच शुरू कर दी है.

K.W.N.S.-रायपुर। ”इस दुनिया के 70 परसेंट लोग ऐसे हैं जो गरीब के घर पैदा हुए और ऊंचाइयों के मुकाम तक पहुंचे। जब आदमी के भीतर जब जज्बा जाग जाता है- मुझे कुछ बनना है तो वह कहां से कहां तक पहुंच जाता है। दुनिया में प्रतिभा कभी भी बाहर से डाली नहीं जाती है, प्रतिभा उजागर की जाती है। बाहुबली की विशाल प्रतिमा एक बड़ी पहाड़ी को तराशकर निकाली जा सकती है। ऐसे ही हमारे भीतर भी प्रतिभाएं छिपी हैं, केवल उन्हें बाहर निकालने की जरूरत है। यही नहीं सब कुछ खोकर भी आदमी अपाहिज नहीं होता, अगर उसके हौसले बुलंद हों, उसे केवल अपनी प्रतिभा जगानी होती है। हर आदमी इस दुनिया में प्रतिभा लेकर आया है, बस उसे तराशने की जरूरत है। भगवान श्रीमहावीर ने 26सौ साल पहले भारत के भविष्य को देखते हुए यह कहा था कि मनुष्य न तो जन्म से महान होता है, न तो जाति वंश और वर्ण से महान होता है, मनुष्य जब भी महान होता है अपने कर्म से महान होता है। हम सबके भीतर में ईश्वर ने कोई न कोई प्रतिभा जरूर भरी है।” ये प्रेरक उद्गार राष्ट्रसंत महोपाध्याय श्रीललितप्रभ सागरजी महाराज ने आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में जारी दिव्य सत्संग जीने की कला के अंतर्गत परिवार सप्ताह के पंचम दिवस शुक्रवार को व्यक्त किए। उन्होंने आज के विषय- ‘बच्चों को टेलेन्ट निखारने की जरूरी बातें’ पर कहा कि जिस प्रकार मूल्य वस्तु का नहीं, वस्तु में छिपी संभावनाओं का मूल्य होता है उसी प्रकार मनुष्य से अधिक उसके भीतर छिपी संभावनाओं और प्रतिभाओं का मूल्य हुआ करता है। चांदी तो अंत तक चांदी ही बनी रहती है पर लोहे को यदि पारस पत्थर का स्पर्श मिल जाए तो वह लोहा भी एक दिन सोना बनने में सफल हो जाता है। अगर लोहे ने अपनी प्रतिभा को जगा लिया और उसे आप जैसा कोई गुरू पारस रूप में मिल जाए तो वह लोहा भी सोना बन जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखेनगर में चाकूबाजी की घटना हुई है। तेज हार्न बजाने को लेकर बदमाशों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार रक्सेल गैंग के बदमाश लोकेश रक्सेल ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित राजिक और विनय शर्मा को चाकू मारकर आरोपी फरार हो गए। कार में आये रक्सेल गैंग के लोगो द्वारा हार्न बजाने से मना करने पर विवाद के चलते यह घटना हुई। बदमाशों ने पीड़ित राजिक के पेट, जांघ और विनय शर्मा के जांघ में चाकू से हमला किया है। घायल विनय शर्मा की हालत नाजुक बताया जा रहा है। घायलों का ईलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है। उल्लेखनीय है कि शहर में चाकूबाजी की वारदात अचानक से बढ़ गई है। हाल ही में आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर के साइड ना देने पर नाबालिग ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी थी। वहीं तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गाड़ी साइड हटाने को लेकर के एक ही परिवार के तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।