Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। ”अच्छे संस्कार आदमी को कभी भी अंधेरे की ओर नहीं जाने देते, अच्छे संस्कार हमेशा आदमी को उजाले की तरफ लेकर जाते हैं। जिंदगी में जितनी जरूरत शिक्षा की होती है, उतनी ही जरूरत संस्कारों की हुआ करती है। हम सबने यह पढ़ा और जाना है कि राम-कृष्ण-महावीर बचपन में गुरुकुल जाया करते थे, वहां उन्हें शिक्षा और दीक्षा दोनों दी जाती थी। जीवन में शिक्षा के साथ दीक्षा अर्थात् संस्कारों की महती आवश्यकता होती है। संस्कार ही वो पूंजी होती है जो आदमी के बुढ़ापे तक काम आती है, संस्कार वो पूंजी होती है जो उसके दादा-दादी के, माता-पिता के काम आती है। संस्कार वो पूंजी होती है जो आदमी के पग-पग पर काम आती है।” ये प्रेरक उद्गार राष्ट्रसंत महोपाध्याय श्रीललितप्रभ सागरजी महाराज ने आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में जारी दिव्य सत्संग जीने की कला के अंतर्गत परिवार सप्ताह के चतुर्थ दिवस गुरुवार को ‘क्यों जरूरी है कार से पहले संस्कार’ विषय पर व्यक्त किए। राष्टÑसंत चंद्रप्रभजी द्वारा परिवार की खुशिहाली के राज पर रचित भजन ‘चलो हम ऐसा वृक्ष लगाएं, जिसकी शीतल छाया में हम खुशियों को महकाएं…’ का गायन करते हुए संतप्रवर ने श्रद्धालुओं को घर में बच्चों-बड़ों को सुसंस्कारों के सृजन की प्रेरणा दी। संतप्रवर ने आगे कहा कि हमें अपने घर में सुख का ऐसा वृक्ष लगाना चाहिए कि उसकी छाया पड़ोसी के घर तक भी जाए। आज के विषय- क्यों जरूरी है कार से पहले संस्कार पर श्रद्धालुओं का ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने ‘हमारी कार-संस्कार’ इसे तीन बार बोलकर दुहराने का अनुरोध किया। जिंदगी सांप-सीढ़ी के खेल की तरह संतश्री ने कहा कि जिंदगी तो सांप-सीढ़ी के खेल की तरह है। जीवन में हमेशा यह बोध हमेशा बनाए रखें कि संस्कार उस सांप-सीढ़ी के खेल के सीढ़ी की तरह है जो हमेशा ऊपर ले जाया करती है और गलत आदतें उस सांप की तरह है जो आदमी को हमेशा नीचे गर्त में ले जाया करता है। अंतिम चरण में जाकर भी यदि जीवन में गलत आदतों का सांप यदि पलता रहा तो आदमी ऊपर जाकर सीधा वापस धड़ाम से नीचे गिर जाता है। लिबास बदलोगे तो चेहरा सुंदर लगेगा और पसीना बहाओगे तो जिंदगी सुंदर हो जाएगी। संस्कारों की जरूरत है जन्म से लेकर मृत्यु तक संतप्रवर ने कहा कि संस्कारों की हमारे जिंदगी में पग-पग पर जरूरत है। हमारे यहां तो गर्भ को भी संस्कार माना गया। जन्म, विवाह और यहां तक कि मृत्यु को भी संस्कार माना गया। जन्म से लेकर मृत्यु तक आदमी को संस्कारों की जरूरत होती है। वे माता-पिता अधम होते हैं जो अपने बच्चों को जन्म देकर भाग्य के भरोसे छोड़ देते हैं, वे माता-पिता मध्यम होते हैं जो अपने बच्चों को जन्म से लेकर बहुत सारी सुविधाएं देते हैं। जितना आप बच्चों की शिक्षा और उनकी सुविधाओं के सजग हैं, उतने ही सजग उनमें संस्कारों के बीजारोपण के लिए सजग हो जाएं। ताकि बच्चे अपने अच्छे और नेक भविष्य का निर्माण कर सकें। बच्चों को संस्कारित करने के लिए बड़ों को घर का माहौल हमेशा अच्छा रखना चाहिए। बच्चे रौंधी हुई कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। यह आपके हाथ में हैं, आप चाहे तो उस मिट्टी से मंगल कलश या ठंडा पानी देने वाली सुराही बना लें और चाहे तो जी का जंजाल पैदा करने वाली चिलम बना लें। ससुराल भेजने से पहले बेटी को बनाएं परफेक्ट संतश्री ने कहा कि हर महिला अपने जीवन में एक बात हमेशा याद रखे कि वह अपनी बहु के साथ हमेशा मां की भूमिका निभाए और अपनी बेटी के साथ हमेशा सास की भूमिका निभाए। यह बहुत गहराई की बात है, अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी सुसराल जाकर यश और गौरव लेकर आए तो उसके सुसराल जाने से पांच साल पहले उसके साथ एक सास की भूमिका अदा कर दो, ताकि उसे आप ससुराल के लिए परफेक्ट तैयार कर सकें। अपनी बेटी के लिए इससे बड़ा दहेज और क्या हो सकता है कि आपने अपनी बेटी को उसके पांव पर खड़ा करके, परफेक्ट तैयार करके उसे ससुराल के लिए रवाना किया है। अमरीका के पूर्व राष्टपति अब्राहम लिंकन ने अपने बेटे के स्कूल शिक्षक को पत्र लिखकर यह कहा कि मैं चाहूता हूं कि आप मेरे बेटे को राष्टपति का बेटा न समझें, उसे एक सामान्य व्यक्ति का बच्चा मानें ताकि वह भी पूरे अनुशासन से गुजरे। उसे उस हर दुविधा से गुजारें जिससे कि हर गरीब का बच्चा गुजरता है ताकि वह अपने जीवन के लिए परफेक्ट तैयार हो सके। बच्चों के मोह में धृतराष्ट न बन जाएं संतश्री ने कहा कि अगर आप बच्चों के मोह में धृतराष्ट बन गए तो मानकर चलना एक दिन आपके बच्चों में से दुर्योधन और दु:शासन बाहर निकलकर आएंगे। याद रखें- दुनिया में जब भी किसी ने खोया है तो सोकर खोया है, और जब भी किसी ने पाया है तो जाग कर पाया है। नौ-नौ, दस-दस बजे तक घर पर बच्चे सोए हुए हैं, यह घर के लिए ज्यादा अच्छी बात नहीं है। ऐसा कर आप अपने बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपने बच्चों को बहुत लाड़ दीजिए पर जब बात अनुशासन की आए तो ये हाथ लाड़ करने के लिए भी है और वक्त पड़ने पर मारने के लिए भी है। इतने कमजोर पिता मत बनिए कि बोलने के पहले सोचना पड़े कि इसको बुरा तो नहीं लग जाएगा। आज उसको बुरा लग रहा है पर कल उसका भविष्य सुधर जाएगा। अगर आपने यह सोचकर कि इसको बुरा लगेगा और कुछ नहीं कह रहे हैं तो कल उसका भविष्य बुरा हो जाएगा। अगर आप पिता हैं तो निभाएं कुम्हार की भूमिका संतप्रवर ने कहा कि आपको अपने बच्चों को सुघढ़ बनाने, उन्हें संस्कारवान बनाने कुम्हार की भूमिका अदा करनी होगी, जैसे कुम्हार दो हाथों से घड़ा बनाता है, ऊपर से वह घड़े को ठोंकता भी है और भीतर उसे सहलाता भी है। हर अभिभावक को अपने घर में बच्चों के लिए कुम्हार की भूमिका अदा करनी ही चाहिए। ऐसा कभी न करना- केवल ठोकोगे तो घड़ा बिगड़ जाएगा और केवल सहलाओगे तो भी घड़ा बिगड़ जाएगा। अगर बच्चे में कोई गलत चीज आ गई है तो इसका जवाबदार केवल बच्चा नहीं है, उसके दादा-दादी, मम्मी-पापा, उसके बड़े भाई-बहन भी जवाबदार हैं क्योंकि समय रहते अगर उन्होंने उस बच्चे को ठीक कर दिया होता तो आज ये नौबत नहीं आती। समय रहते आप अपने बच्चों में सही संस्कारों का बीजारोपण कर दें। अपने बच्चों को घर का गमला मत बनाओ कि रोज पानी दो तब ही वह अपने पांव पर खड़ा रहे, उसे रोज पानी देना पड़े, अगर बना सको तो अपने बच्चों को जंगल का पौधा बनाओ जिसे कोई पानी न दे तो भी वह अपने बलबूते खड़ा रहे। ये क्या पौधे आपने खड़े कर दिए कि गमले में एक दिन पानी न दिया तो पौधे मुरझा जाए। इसीलिए आज हम एक मानसिकता बनाते हैं कि हम अपने बच्चों को कार देने की योजना बाद में बनाएंगे, संस्कार देने की योजना पहले बनाएंगे। याद रखें अगर संस्कार दिए बगैर कार दे दी तो कार गलत रास्ते पर जाएगी, पर पहले दिए हैं संस्कार उसके बाद दी है कार तो वह कार सही दिशा में जाएगी। बच्चों को केवल चाँद-सितारे छूने की प्रेरणा मत दो, अगर दे सको तो उन्हें माँ-बाप और बड़ों चरण छूने के संस्कार दो। ताकि बुढ़ापे में आपके साथ, आपके पास रहकर सुख-दुख में आपके भागीदार बन सकें। 70 फीसदी माँ-बाप आज घर में अकेले पड़े हैं और बच्चे अपनी बीवीयों को साथ लेकर बाहर निकल गए हैं। अमरीका में रहने वाले बेटे को अपनी माँ की तब याद आती है जब उसकी पत्नी की डिलिवरी का समय आता है। यही आज अनेक परिवारों की कड़वी सच्चाई है। मैं ये नहीं कहता कि बच्चों का भविष्य ना संवारों। पह इतना जरूर कहुंगा कि उनका भविष्य संवारने की चक्कर में अपना भविष्य ना बिगाड़ लेना। उनको इस तरह लायक भी ना बना दें कि वे एक दिन आपको कुछ भी ना समझें। दुनिया में सबसे पहले प्यार आदमी को अपनी माँ से मिलता है, एकमात्र माँ है जिसका प्यार जन्म से पहले नौ महीने पहले ही मिलना शुरू हो जाता है। गर्भ धारण करने के समय से ही अपनी आने वाली संतान में शुभ संस्कारों के बीजारोपण के लिए अच्छे कार्य, सद्साहित्य का अध्ययन करें। बच्चों के सामने घर पर ना बोलें झूठ जितना आप अपने बच्चों को लाड़-प्यार, सुविधाएं देने के लिए सजग हैं, उतने ही सजग उनके संस्कार निर्माण के लिए हो जाएं। बच्चा बड़ा हो रहा है तो सावधान रहें, घर पर आपस में कभी भी उसके सामने झूठ ना बोलें। चाहे जैसी घर में बात बिगड़ जाए पर बच्चों के सामने पति, पत्नी से और पत्नी पति से झूठ ना बोलें। संतान वो नहीं होती जो माँ-बाप के मरने के बाद उनका अग्नि संस्कार करने के लिए आती है और संपत्ति पर कब्जा करने के लिए आती है, संतान वो होती है जो माँ-बाप के जीतेजी और उनके बुढ़ापे में उनकी सेवा में लगी होती है। जिसने माँ-बाप की सेवा नहीं की, उसे माँ-बाप की संपत्ति लेने का भी हक नहीं। बच्चों को संस्कारवान बनाने स्वयं में लाएं सुधार बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए आप अपने जीवन में यह नियम बना लें कि मैं घर का माहौल हमेशा अच्छा बनाए रखुंगा। घर के सदस्यों से हमेशा सम्मान भरी भाषा ही बोलुंगा। क्योंकि बच्चे वो नहीं सीखते जो आप कहते हैं, बच्चे वो सीखते हैं जो आप करते हैं। दूसरा यह कि घर में केवल उपदेशक मत बनिए। बातों के बादशाह बनने की बजाय आचरण के महावीर बनना ज्यादा अच्छा है। अगर सिखा सको तो बच्चों को सद्गुण सिखाएं। अपने बच्चों के साथ रोज टाइम का इनवेस्टमैंट करिए। जीवन प्रबंधन का उन्हें गुर सिखाइए। यदि बच्चा संस्कारों से हटकर जी रहा है तो उसे नजरअंदाज मत करिए। संस्कारों के प्रति हमेशा सजग-सावधान रहिए। बच्चों को दें ये सुसंस्कार बच्चों को विनम्रता का और पहनावे का संस्कार दीजिए। उन्हें सम्मान, सहनशीलता, सेवा-सहयोग के सद्गुण, भाषा का संस्कार अर्थात् सम्मान की भाषा बोलना सिखाएं। तपस्वी का श्रीसंघ ने किया बहुमान श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट सहित रायपुर श्रीसंघ व दिव्य चातुर्मास समिति द्वारा आज धर्मसभा में 6 उपवास की तपस्वी वृद्धि बैद आत्मज विनय बैद का बहुमान किया गया। मन, वचन और काया से बनें विनयवान: डॉ. मुनि शांतिप्रियजी दिव्य सत्संग के पूर्वार्ध में डॉ. मुनिश्री शांतिप्रिय सागरजी ने कहा कि विनम्रता यह सद्गुणों का राजा है। भगवान श्रीमहावीर ने यही संदेश दिया कि विनय गुण मोक्ष का द्वार है। जो विनयवान होता है वही देव-गुरु-धर्म की आराधना कर सकता है। देशणा देने से पूर्व भगवान भी पहले धर्म संघ को प्रणाम करते हैं उसके बाद पाट पर विराजित होते हैं। नमस्कार महामंत्र का पहला शब्द णमो है। जो नमता है, वही औरों के दिलों में राज करता है। झुकाने वाला कभी महान नहीं होता, जो झुका हुआ होता है वही सबसे महान हुआ करता है। हम न केवल स्वयं विनम्र बनें अपितु बच्चों को भी विनम्र बनने की प्रेरणा दें। विनय और मुस्कान ये डेबिट कार्ड की तरह होते हैं, पहले चुकाते रहो और फिर लाभ लेते चलो। अहंकार क्रेडिट कार्ड की तरह होता है जो पहले निकाल लो तो बाद में उसे ब्याज समेत चुकता करते रहो। बड़ों को भरपूर सम्मान देना और छोटों को भरपूर प्यार देना, इसी का नाम विनम्रता है। क्योंकि बड़ों में सद्गुण हमसे ज्यादा होते हैं और छोटों के गुनाह हम सबसे कम हुआ करते हैं। हमें मन, वचन और काया से विनयवान होना चाहिए। यदि विनय गुण को धारण करना है तो सबसे पहले अपने जीवन में प्लीज, थैंक्यू और सॉरी बोलना सीख जाएं। बड़ों की आज्ञा का पालन और उनका आदर-सम्मान करें। जब बड़े बैठे हों तो कभी-भी उनके सामने स्वयं ऊपर न बैठें। जब भी कोई आपसे मिले तो सबसे पहले उन्हें हाथ जोड़कर अभिवादन करें। इन अतिथियों ने प्रज्जवलित किया ज्ञानदीप श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली, ट्रस्टीगण तिलोकचंद बरड़िया, राजेंद्र गोलछा व उज्जवल झाबक ने संयुक्त जानकारी देते बताया कि गुरुवार की दिव्य सत्संग सभा का शुभारंभ अतिथि गण श्यामसुंदर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, श्रीमती उमा अग्रवाल-मूर्तिजापुर, श्रीमती सरला दफ्तरी-जयपुर, अशोक सेठिया, महेंद्र धाड़ीवाल, चंचलमल सिंघवी, किशोर झाबक, समकित झाबक द्वारा ज्ञान का दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथि सत्कार श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया, दिव्य चातुर्मास समिति के अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया, समिति के वरिष्ठ सदस्य विमल गोलछा द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को श्रद्धेय संतश्री के हस्ते ज्ञानपुष्प स्वरूप धार्मिक साहित्य भेंट किये गये। सूचना सत्र का संचालन चातुर्मास समिति के महासचिव पारस पारख ने किया। आज सभी श्रद्धालुओं को राष्टÑसंतश्री चंद्रप्रभजी रचित ज्ञानवर्धक किताब ‘कैसे करें जीवन की एम.बी.ए.’ भेंट की गई। जिसके सौजन्यकर्ता स्व. कन्हैयालाल स्व. श्रीमती कमलाबाई डाकलिया स्मृति में राजेंद्रकुमार, जयकुमार, विजयकुमार, पदमकुमार, जितेंद्रकुमार डाकलिया परिवार खैरागढ़-रायपुर का प्रवचनोपरांत समिति की ओर से बहुमान किया गया। आज प्रवचन ‘बच्चों का टेलेन्ट निखारने की जरूरी बातें’ विषय पर दिव्य चातुर्मास समिति के अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया, महासचिव पारस पारख, प्रशांत तालेड़ा, कोषाध्यक्ष अमित मुणोत व स्वागताध्यक्ष कमल भंसाली ने बताया कि शुक्रवार, 5 अगस्त को परिवार सप्ताह के पंचम दिवस ‘बच्चों का टेलेन्ट निखारने की जरूरी बातें’ विषय पर प्रवचन होगा। श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट एवं दिव्य चातुर्मास समिति ने श्रद्धालुओं को चातुर्मास के सभी कार्यक्रमों व प्रवचन माला में भाग लेने का अनुरोध किया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। टंगिया मारकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि प्रार्थी अपने घर में था कि करीबन 11.15 बजे उसका चचेरा भाई देवेन्द्र कुमार ने इसे अपने मोबाईल से काल करके बताया कि उसके पापा अशोक कुमार वर्मा को कोई अज्ञात व्यक्ति मार दिया हैं तब यह तत्काल उसके घर जाकर देखा तो अशोक कुमार वर्मा के चेहरे में काफी गंभीर चोट लगी थी लहुलुहान था अशोक कुमार वर्मा की सांसे चल रही थी तब यह अस्पताल पहुचाने के लिए अपनी इको वेन में अपने चाचा ईष्वर वर्मा को बैठाकर लाया और अंदर जाकर देखे तो इसके चाचा अशोक वर्मा की मृत्यु हो गयी थी। इसके चाचा अषोक कुमार वर्मा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घातक हथियार से सिर, चेहरे में गंभीर चोट पहुचाकर हत्या कर देने की रिपोर्ट पर देहाती नालसी क्रमांक 0/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मृतक के पुत्र देवेन्द्र वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति पिछले 4-5 वर्षों से ठीक नहीं थी जिसके कारण रोज बहस की स्थिति बनती थी। कल भी दोनो के बीच बहस हुई जिससे आवेश में आकर मृतक के पुत्र देवेंद्र ने अपने पिता अशोक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। आरोपी से पूछताछ और विवेचना जारी है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिनों से बरसात की झड़ी बंद हुई थी। यह मानसून ब्रेक की स्थिति थी। जो अब खत्म हो चुकी है। बुधवार शाम से कई क्षेत्रों में बरसात हुई है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगस्त महीने में भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश होगी। इस सप्ताह 6, 7 और 8 तारीख को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से भारी स्तर की बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, फुरसतगंज, वाराणसी, डाल्टनगंज, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण- पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। बीच में मानसून ब्रेक की जो स्थिति बनी थी वह खत्म हो गई है। कई स्थानीय मौसमी तंत्र भी सक्रिय हो रहे हैं। इसकी वजह से अगले तीन-चार दिनों में बरसात की गतिविधियां बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई हैं। इस सप्ताह 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का संयोग बनता दिख रहा है। उन्होंने बताया, उसके बाद भी बरसात की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी ने बताया, 4 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी सम्भावना है।
 

 
खबर वर्ल्ड न्यूज-  रायपुर। पश्चिम विधायक कल 5 अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र गुढ़ियारी से विशाल एवं भव्य काँवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं। जिसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मिलित होंगे। विधायक ने कहा, कोरोना काल के चलते विगत् दो वर्षों से हजारों भक्तगण काँवड़ यात्रा में सम्मिलित होने से वंचित थे, इसलिए इस बार इस यात्रा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 10 हजार से भी ज्यादा भक्तगण सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि काँवड़ यात्रा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, क्योंकि इसे शिव भक्ति का प्रतीक माना जाता है और ठीक इसके अनुरूप भक्तगणों में उत्साह देखी जा रही है। विधायक बनने के पश्चात् पश्चिम विधानसभा से काँवड़ यात्रा की शुरूआत की थी, तब हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में सम्मिलित होकर पूरे क्षेत्र को शिवभक्ति में लीन कर दिया था। इसके पश्चात् दो वर्षों तक कोरोना काल के चलते यह यात्रा स्थगित रही। जिसकी शुरूआत इस वर्ष फिर से एक बार भव्य रूप में करने विधायक विकास उपाध्याय खुद इसकी तैयारी को लेकर मोर्चा संभाले हुए हैं। कल 05 अगस्त को इसकी शुरूआत गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम भवन से सुबह 9ः00 बजे पूरे विधि-विधान के साथ आरंभ होगी, जो गुढ़ियारी पहाड़ी चौंक, शुक्रवारी बाजार, कलिंग नगर, सीएसईबी ग्राउंड होते हुए कर्मा चौंक, रामनगर, तेलघानी नाका ब्रिज, अग्रसेन चौंक, आमापारा, लाखेनगर चौंक होते हुए महादेव घाट पहुँचेगी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मिलित होंगे। इस आयोजन को लेकर विशेष इंतजाम किये गए हैं। विधायक द्वारा आयोजित काँवड़ यात्रा को भव्य बनाने सप्ताह भर पूर्व से ही प्रचार-प्रसार कर क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की जा रही है। काँवड़ यात्रा में सम्मिलित होने वाले भक्तजनों में महिला एवं पुरूषों को यात्रा के अनुरूप पोषाक धारण करने की सलाह दी जा रही है। काँवड़ यात्रा में सम्मिलित होने वाले पुरूष वर्ग के भक्तगण टी-शर्ट एवं शॉर्ट्स जैसी भगवा रंग की पोषाक में नजर आएंगे तो महिला वर्ग भगवा रंग की साड़ी में। इसके साथ ही जगह-जगह यात्रा में सम्मिलित भक्तगणों के लिए पानी, मिठाई, फल, चाय जैसी व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। काँवड़ यात्रा में काँवड़ का विशेष महत्व होता है जो बाँस से बना होता है, जिसके विपरित छोर पर दो घड़े बंधे होते हैं, इन घड़ों में मान्यता अनुसार गंगाजल भरा होता है जो पैदल चलकर इस यात्रा की शुरूआत करते हैं। कई भक्त तो नंगे पाँव से ही इस यात्रा में सम्मिलित होते हैं, जिसके उदाहरण कल देखने को मिलेंगे।
 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए का भुगतान किया। पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की गई। अब तक गोधन न्याय योजना में 301.42 करोड़ का भुगतान हो चुका है।

आज हुए भुगतान में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.17 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.07 करोड़ और महिला समूहों को 1.37 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है। इसके साथ ही गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को 77.34 करोड़ की आय हो चुकी है। 

K.W.N.S.-रायपुर। रेसुब पोस्ट को रेलवे स्टेशन रायपुर मे एक युवती मिली जो पश्चिम बंगाल से अपने परिजन को बिना बताये रायपुर आ गई थी, जिसे रेसुब पोस्ट रायपुर लेकर आये और संरक्षण हेतु सखी सेंटर रायपुर को सुपूर्द किया गया. वही ऑपरेशन अमानत पहल के तहत रेल यात्रियों द्वारा ट्रेन मे भुलवश छोड़े गए सामानो को रे.सु.बल पोस्ट भाटापारा रायपुर मंडल के द्वारा तस्दीक उपरांत सुपुर्द किया गया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी दफ्तर में पार्टी की मैराथन बैठक होगी। जानकारी के मुताबिक कोरग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी , संभागीय प्रभारी , जिला संगठन, मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, आईटी सेल और सोशल मीडिया समिति की बैठक शामिल है. यह बैठक सुबह से देर शाम तक चलेगी बैठक. सभी बैठकें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल लेंगे. बता दें कि इससे पहले भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर ग्रुप और विधायक दल की बैठक ली। करीब तीन घंटे चली बैठक में जामवाल ने प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक समीकरण को समझा। भाजपा विधायकों की स्थिति, पिछले चुनाव परिणाम सहित संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो जामवाल का पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर है। भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरने के लिए किस तरह के मुद्दे उठाए। संगठन को मिले कार्यक्रम का कितना पालन हुआ। तिरंगा यात्रा को लेकर संगठन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। आयकर विभाग की टीमों ने छत्तीसगढ़ में दबिश दी है। उनके निशाने पर स्टील और बिजली उद्योग से जुड़े कारोबारी समूह हैं। आयकर विभाग की टीमें रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में 10 से अधिक घरों-प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर जांच कर रही हैं। यह छापा है अथवा महज सर्वे की कार्रवाई है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। एजेंसी ने अभी तक कार्रवाई का विवरण नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह 6 बजे रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, मारुति फेरो सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात सहित कई प्रतिष्ठानों, घरों और कार्यालयों में पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से फोन ले लिए। वहीं किसी को बाहर जाने अथवा बाहर से भीतर जाने से मना कर दिया गया। टीम में शामिल अफसर वहां दस्तावेजों आदि की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है इन कारोबारी समूहों के रायगढ़ और कोरबा स्थित ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। विभाग के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की केंद्रीय टीम कर रही है। इसमें संभवत: कोलकाता रीजन के अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई का विस्तृत विवरण देर शाम तक मिलने की संभावना जताई जा रही है।
 

रायपुर, 03 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के तैयार विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने की अपील भी की है। प्रोफाईल फोटो बनाने के लिए http://twb.nz/hamar-tiranga  पर क्लिक किया जा सकता है। 
 
आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने के लिए हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर घर झंडा कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की महिला स्वसहायता समूह की दीदीयां मन में देश भक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही है साथ ही स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। दंतेवाड़ा जिले की पार्वती स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगा झंडा बनाया जा रहा है। ये दीदीया झंडे बनाने के काम को महज काम नहीं बल्कि देश सेवा के रूप में देख रही हैं। 
 
महासमुन्द जिले के कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती यामिनी साहू ने बताया कि उन्हें अभी हाल में ही डेढ़ हजार झण्डे बनाने का ऑर्डर मिला है, इसके उपरांत और ऑर्डर मिलने वाला हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए झण्डे जिले के घरों और सरकारी कार्यालयों में फहरेंगे। ये उनके लिए गौरव की बात है। झंडे बनाने का यह कार्य जहां एक तरफ राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं को रोजगार भी दे रहा है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है। 
 
रायपुर जिले में सेरीखेड़ी के उजाला ग्राम संगठन से जुड़े महिला समूहों की दीदियां झण्डों की सिलाई का काम कर रही है। जल्द ही यह झण्डे अपने घरों में फहराने के लिए लोगों को उपलब्ध होंगे। जिला प्रशासन की मदद से तिरंगा झंडा बनाने का काम उजाला ग्राम संगठन की तीस महिलाओं ने शुरू किया है। 8 अगस्त तक महिलाओं ने लगभग 60 हज़ार झंडे बनाने का लक्ष्य रखा है। इन झंडो को बनाने के लिए माप आदि की तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन जिला पंचायत के आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने दिया है। स्व सहायता समूह की महिलाएँ खादी और पॉलिस्टर कपड़े के दो प्रकार के तिरंगा झण्डा बना रही है। आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा झंडा बनाने के लिये खादी के कपड़े स्थानीय स्तर पर खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड से खरीदे गए है और पॉलिस्टर का कपड़ा दूसरे कपड़ा मिलों से मंगाया गया है। झण्डे 20 इंच ऊँचाई और 30 इंच चौड़ाई की निर्धारित माप में बनाये जाएंगे।
 
महिला समूहों की सदस्यों द्वारा बनाये गए इन झंडों को किफायती दरों पर सी मार्ट के साथ गाँव-गाँव की उचित मूल्य की राशन दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नगरीय निकायों और शासकीय कार्यालयों में भी स्टॉल लगाकर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम जनों को झण्डे उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहराकर आजादी का जश्न मनाएंगे। अपने घरों में बच्चों और नई पीढ़ी के लोगों को कई बलिदानों के बाद मिली आजादी का महत्व बताया जाएगा और राष्ट्रध्वज के गौरव, मान-सम्मान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की राष्ट्र भक्ति की भावना जगाई जाएगी।

रायपुर। आयकर विभाग की टीमों ने छत्तीसगढ़ में दबिश दी है। उनके निशाने पर स्टील और बिजली उद्योग से जुड़े कारोबारी समूह हैं। आयकर विभाग की टीमें रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में 10 से अधिक घरों-प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर जांच कर रही हैं। यह छापा है अथवा महज सर्वे की कार्रवाई है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। एजेंसी ने अभी तक कार्रवाई का विवरण नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह 6 बजे रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, मारुति फेरो सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात सहित कई प्रतिष्ठानों, घरों और कार्यालयों में पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से फोन ले लिए। वहीं किसी को बाहर जाने अथवा बाहर से भीतर जाने से मना कर दिया गया। टीम में शामिल अफसर वहां दस्तावेजों आदि की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है इन कारोबारी समूहों के रायगढ़ और कोरबा स्थित ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। विभाग के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की केंद्रीय टीम कर रही है। इसमें संभवत: कोलकाता रीजन के अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई का विस्तृत विवरण देर शाम तक मिलने की संभावना जताई जा रही है।