Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर। ”जीवन में जो भी संस्कार आते हैं, उनके आने का पहला कारण होता है आदमी की संगत। क्योंकि जैसी संगत होती है, वैसी ही जीवन में रंगत आती है। सीधी-सादी सी बात है आसमान से टपकने वाली पानी बूंद अगर भूल से सांप के मुंह में चली जाए तो उसका भविष्य जहर बन जाता है और अगर वही बूंद सीप के मुंह में चली जाए तो उसका भविष्य मोती बन जाता है। अगर आपने अपने बच्चों को सांप जैसे लोगों की सोहबत दी है तो उनकी जिंदगी में जहर भरना तय है और आपने उन्हें सीप जैसे लोगों का साथ दिया है तो वे मोती जैसे सुंदर गुणों वाले बन जाएंगे। जिंदगी हमारी जिंदगी है, अगर चंदन जैसे लोगों के साथ रहेगी तो महक जाएगी और अगर कोयले जैसे लोगों के साथ रहेगी तो कालिमा से भर जाएगी। क्योंकि जैसा आदमी का मित्र होता है, वैसा ही उसका चरित्र होता है या जैसा आदमी का चरित्र होता है, वह अपनी जिंदगी में वैसा ही मित्र बनाता है।” ये प्रेरक उद्गार राष्ट्रसंत महोपाध्याय श्रीललितप्रभ सागरजी महाराज ने आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में जारी दिव्य सत्संग ‘जीने की कला’ के अंतर्गत स्वास्थ्य सप्ताह के सातवें दिन रविवार को ‘स्वयं को कैसे बनाएं संस्कारी-व्यसनमुक्त ‘ विषय पर व्यक्त किए। राजस्थानी भजन ‘सुण सुण री म्हारी काया री लाड़ली, आत्मा रे दाग लगाइजे मति, भाया कुसंग में जाइजे मति…’ के गायन से दिव्य सत्संग का शुभारंभ करते हुए संतप्रवर ने कहा कि हर इंसान अगर चाहे तो वह अपनी जिंदगी को सुधार सकता है। हर इंसान असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर, मृत्यु से अमरत्व की ओर अपने जीवन को बढ़ा सकता है। आज की तारीख में अगर इंसान को सबसे बड़ी कोई जरूरत है तो वह है संस्कारों की दौलत। आपके घर के बाहर कार है ये आपकी समृद्धि की प्रतीक है और आपकी जिंदगी में अच्छे संस्कार हैं, ये आपकी महान संस्कृति का प्रतीक है। भगवान से ये प्रार्थना न करो कि मेरे पांव के नीचे और मेरे बच्चों के पांव के नीचे हमेशा कार रहे, भगवान से ये प्रार्थना करो कि हमारे बच्चों की जिंदगी में हमेशा अच्छे संस्कार रहें। संस्कारों से बढ़कर दुनिया की और कोई दौलत नहीं होती। अगर अच्छे संस्कारभरा परिवार है तो दुनिया में उससे अमीर आदमी और कोई हो नहीं सकता और जिसके घर में केवल दौलत है, केवल जमीन-जायजाद है और संस्कार अगर उस घर से निकल गए तो वह घर भी अपने-आपमें श्मशान के बराबर हो जाता है।
रायपुर। रायपुर के इंद्रा गांधी कृष विश्व विद्यालय में धीवर समाज के एक सामाजिक कार्यक्रम में पधारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शिवसेना के अभनपुर विधानसभा के शिवसेना नेता रविकांत तारक(सोनु दिवाना) के नेतृत्व में शिवसेना ने तामासिवनी में महाविद्यालय के मांग लेकर ज्ञापन सौपा ज्ञापन ज्ञापन के माध्यम से शिवसेना नेता रविकांत तारक(सोनु दिवाना) ने बताया कि ग्राम पंचायत तामासिवनी रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के अंतर्गत आता तथा वहां पर बरसो से हाईस्कूल संचालित है तथा उसके आसपास लगभग 15 से 20 किलोमीटर तक कोई भी महाविद्यालय नही होने के कारण छात्र/छात्राये 12वी के बाद अपनी उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते है खासकर छात्राये अपनी उच्च शिक्षा से पूर्णतः वंचित हो रहे है छात्राये अपनी भविष्य के प्रति काफी चिंतित है. यह कि ग्राम पंचायत तामासिवनी आबादी के क्षेत्र में वृहद बड़ा है और मोखेतरा, नरियरा, बरभाठा, चरौदा,भिलाई,खपरी,गिधवा,छतेरा, कुम्हारी, टीला, चंपारण, भलेरा,भुरका,पहन्दा, गौरभाट, बनचौरदा,तोरला,पोड,डोमा,बिरबिरा,गनौद, उगेटरा,गौरभट्टी, नवागांव,भोथिडीह, कोसमखुटा, एव 25से 30गावो की ग्राम पंचायत तामासिवनी मुख्य केंद्र के स्त्रोत है एवं आसपास के ग्रामीण व छात्र/छात्राये ग्राम पंचायत तामासिवनी में महाविद्यालय की सन 2001 से मांग करते आ रहे है और ग्राम पंचायत तामासिवनी में महाविद्यालय हेतु भूमि भी रक्षित की गई है उस भूमि का निरक्षण अधिकारी 3से 4 बार निरक्षण भी कर चुके है पर आसपास के लोगो को निरक्षण के शिवा और कुछ नही मिल पाया है शिवसेना ने ज्ञापन में निवेदन किया है की मुख्यमंत्री जी से की छात्र हित को ध्यान में रख कर अभनपुर विधानसभा ग्राम पंचायत तामासिवनी में महाविद्यालय खोले जाने की कृपा करेंगे जिससे कि छात्र/छात्राये अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपनी भविष्य सवार सके और शिवसेना ने कहा कि आने वाले अपने जन्मदिन पर ग्राम पंचायत तामासिवनी में महाविद्यालय की सौगात देने चाहिए ज्ञापन सौपने वाले में मुख्य रुप से शिवसेना नेता प्रफुल्ल साहू शिवसेना नेता अभनपुर विधानसभा रविकांत तारक(सोनु दिवाना), शिवसेना नेता त्रिलोकी साहू, शिवसेना युवा नेता दिवाकर साहू, रजनीकांत, आशीष (आदित्या) साहू, हीरालाल साहू एव बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे शिवसेना नेता प्रफुल्ल साहू ने भी बताया कि अभनपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत तामासिवनी से रविकांत तारक जब से शिवसेना से जुड़े तब से लगातार तामासिवनी में महाविद्यालय की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे है l





रायपुर, 31 जुलाई 2022 मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता , हौंसलों से उड़ान होती है। ये कविता हम हमेशा ही सुनते आए हैं, लेकिन इसे चरितार्थ करके दिखाया है दिल्ली की रहने वाली एक दृष्टिहीन छात्रा यवनिका ने। यवनिका रायपुर के हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी (आनर्स) 2021 बैच की टापर हैं और इन्होंने प्रोफेशनल एथिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यवनिका को ये गोल्ड मेडल यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस आफ इंडिया की मौजूदगी में प्रदान किया गया।
यवनिका दृष्टिहीन छात्रा हैं, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी अपनी कमजोरी नहीं समझा, बल्कि उनके हौंसले उन्हें उड़ान भरने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे। दिल्ली की रहने वाली यवनिका के पिता भारतीय रेल सेवा में अधिकारी हैं तथा मां स्पेशल एजुकेटर के तौर पर काम कर रही थीं। यवनिका ने फैसला लिया कि वो लॉ की पढ़ाई करेंगी। यवनिका ने रायपुर के हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यवनिका को कोई परेशानी ना हो इसके लिए उनकी मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी और यवनिका के साथ ही रायपुर में पांच वर्ष तक रहीं।
अपने मंजिल को पाने मे यवनिका ने अपनी पूरी जान लगा दी और आखिरकार वो इसमें कामयाब भी हुईं। इतना ही नहीं यवनिका ने खुद के लिए नई मंजिल तय की है और इसे पाने के लिए वो नेशनल ला कालेज बंगलौर में एलएलएम कोर्स में एडमिशन लेकर पढ़ाई भी कर रही हैं। यवनिका का कहना है कि रायपुर की पांच साल की जर्नी में कालेज, फैकल्टी और साथी स्टूडेंट्स ने उसका बहुत सपोर्ट किया जिसके लिए वो हमेशा उनका आभारी रहेगी।
यवनिका का कहना है कि माता पिता धरती पर भगवान का रूप हैं और उनका आशीर्वाद है तो जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाना नामुमकिन नहीं है। यवनिका ने हमेशा ही अपनी मेहनत और काबीलियत पर भरोसा रखा और अपने लक्ष्य को हासिल किया। यवनिका के जुझारू पन के सम्मान में उसे गोल्ड मेडल देते वक्त जीफ जस्टिस श्री एन वी रमणा तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समेत सभी अतिथि अपनी जगह पर खड़े होकर उनका उत्साह बढ़ाया l

