Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। नगर निगम के सफाई कर्मचारी पर हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने टिकरापारा थाने में की है. पुलिस के मुताबिक मठपुरैना निवासी रमेश सेंदरे काम करके वापस अपने घर आ रहा था, उसी समय उसके पिता संतोष सेंदरे ने लक्की ठेकेदार के यहां क्यों काम करने जाते हो कहकर गाली-गालौज करने लगा. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए नुकीली चीज से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर से खून निकल आया है। घटना की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, एवं जांच शुरू कर दी है.
 

K.W.N.S.-रायपुर। खमतराई इलाके में रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस के मुताबिक अभय विश्वास पैराडाईस होटल से घर जा रहा था, तभी रास्ते पर सचिन, प्रेम , प्रियांश ठाकुर शिव मंदिर ATM के पास रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गालौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीर से युवक को गंभीर चोंट आई है। वही पीड़ित के परिजन भी इस घटना से डरे हुए है. शिकायत खमतराई थाने में की है, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस भवन में शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश सहित आला नेता गुरुवार को रायपुर पहुंचे। शिविर को लेकर आला नेताओं की बैठक हुई, जिसमें कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुरंदेश्वरी, शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित जिलों से आए नेता शामिल हुए। राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के साये में शुरू हो रहे प्रशिक्षण में आगामी विधानसभा चुनाव पर फोकस किया जाएगा। प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए संगठन के नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा के द्वारा अवैध रूप से रेलवे ई टिकट की दलाली करने वाले 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वही आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है। यात्रीगण ध्यान दें! वैध रूप से टिकट बुक न कराने की चेतावनी रेलवे की ओर से अक्सर दी जाती रही है. टिकट बुकिंग के नाम पर एजेंट अवैध तरीके से लोगों से टिकट का मनमाना दाम वसूलते हैं. पश्चिम रेलवे ने हाल ही में अवैध तरीके से टिकट बुक करने वाले एजेंटों पर शिकंजा कसने का काम किया है. टिकट बुक करने वाले दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम रेलवे के सुरक्षा बल द्वारा छह मंडलों में नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. रेलवे के मुताबिक आईआरसीटीसी के जरिए किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा जब टिकट बुक की जाती है, तब अलर्ट रहने की जरूरत है.
 

K.W.N.S.-गरियाबंद। जिला मुख्यालय का गरियाबंद नगर वर्षों से अव्यवस्थित है। नगर के बस स्टैंड और सप्ताहिक बाजार में यातायात की समस्या व्याप्त है। जिला बनने के बाद से ही लगातार बस स्टैंड और सप्ताहिक बाजार स्वच्छ सुव्यवस्थित करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर प्रभात मालिक ने गंभीरता दिखाई है। कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद अब गरियाबंद नगर की तस्वीर और तकदीर बदलने की प्रशासनिक कवायत शुरू हो गई। नगर में व्याप्त समस्या को लेकर बुधवार को एक बार फिर कलेक्टर प्रभात मलिक ने गरियाबंद नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गरियाबंद को स्वच्छ सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर में संभावनाएं तलाशी। कलेक्टर ने नगर में स्थित मुक्तिधाम, द्व्य गार्डन, सिविल लाइन मैदान, बस स्टैंड और छिंद तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन अनुभाग अधिकारी विश्वजीत यादव भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अपने आवश्यक सुझाव देने के साथ ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि नगर में वर्षों से बस स्टैंड सप्ताहिक बाजार में यातायात की समस्या व्याप्त। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इसके सुधार के लिए गम्भीरता दिखाई। यातायात व्यवस्था सुधारने उन्होंने बस स्टैंड में मार्किंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बसों के आने जाने और रुकने के लिए जगह चिन्हांकित करे। कहीं भी अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े ना हो। इसके साथ कलेक्टर ने बस स्टैंड के बाहर रखने वाले ठेला टपरी दुकानों को पालिका के कॉम्प्लेक्स के भीतर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन दुकानों से और यात्री बसी से प्रतिदिन किराया लिया जाए। इस राशि का उपयोग यहां की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था के लिए किया जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर ने नगर में लगने वाले सप्ताहिक बाजार को भी कृषि मंडी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह बाहर से आने वाले व्यवसायियों को अलग से बाजार के लिए जगह दी जाए। नगर के भीतर वाले बाजार में केवल स्थाई व्यवसायी ही दुकान लगान दी जाए। इसके पहले कलेक्टर ने नगर के मुक्तिधाम और समीप के गार्डन का भी निरीक्षण किया। यहां स्वीकृति कार्य की जानकारी लेते हुए मुक्तिधाम में पाथवे बनाने, शेड लगाने, गार्डनिंग करने सहित सुधार के कई निर्देश दिए। गार्डन के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने आवश्यक सुझाव दिए। इसके बाद कलेक्टर ने अस्थाई मटन मार्केट और सिविल लाइन का निरीक्षण किया। नपा अध्यक्ष से चर्चा कर उन्होनें मटन मार्केट शिफ्ट होने के बाद यहां थोक मार्केट के लिए जगह आरक्षित करने का निर्णय लिया। कहा की इसे पालिका व्यापारियों को विक्रय कर सकेगी। सिविल लाइन के मैदान को स्पोर्ट्स के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि महिला जिम के निर्माणाधीन भवन के अलावा यहां के अन्य भवन को बास्केट बॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व अन्य खेल के अनुरूप तैयार करें। मैदान को गार्डनिंग करके स्वच्छ और सुंदर बनाएं। इस स्थान को नगर के भीतर खेल क्रियाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जाए जिससे कि आने वाले समय में यहां के बच्चों और युवाओं को इसका लाभ मिल सके। इसके बाद कलेक्टर छिंद तालाब के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने यहां स्थित दोनों तालाब का निरीक्षण कर इसकी वस्तुस्थिति से अवगत हुए। तलाब की साफ सफाई के लिए वीड कटर मशीन से सफाई करने के सुझाव दिए। कलेक्टर ने कहा की तालाब के आसपास के मकानों (बिना पट्टे वाले) को खाली कराया जाए, उन्हें व्यवस्थापन के तहत दूसरी जगह जमीन, शासकीय पट्टा और योजना के तहत ढाई लाख रुपए की सरकारी राशि उपलब्ध कराने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इसमें सहमति प्रदान करते हैं उनके प्रकरण जल्द ही तैयार किया जाए। इसके अलावा कलेक्टर ने साईं मंदिर गार्डन कभी निरीक्षण किया कलेक्टर ने यहां गार्डन के किनारे चौपाटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गार्डन में मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे साथ ही चौपाटी रखने से यहां की रौनक बढ़ जाएगी। इसके साथ दो हाई मास्क लाइट लगाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कलेक्टर प्रभात मालिक ने कहा कि नगर की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। नगर को स्वच्छ सुंदर और सुव्यवस्थित करने हर संभव प्रयास किया जाएगा।
 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की अध्यक्षता में 30 जुलाई को कोंडागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। संभाग आयुक्त एवं प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्याम धावड़े ने बताया कि बैठक में बस्तर संभाग के विकास कार्यों और प्राधिकरण के अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी। पूर्व में यह बैठक 7 जुलाई को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए 30 जुलाई किया गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर शहर की आधी आबादी को 1 अगस्त की शाम परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शहर के 26 पानी टंकियों से 1 अगस्त की शाम से पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी, जो 3 अगस्त की सुबह तक जारी रहेगी. शहर के जिन इलाकों में 48 घंटों तक नल से पानी नहीं मिलेगा, उनमें भाटागांव, कुशालपुर, सरोना, अमलीडीह, देवपुरी, सरोना, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, चांगोराभाटा, कोटा, कबीर नगर, गोगांव, अवंती विहार, मंडी, मठपुरैना शामिल हैं. दरअसल, नगर निगम द्वारा दो फिल्टर प्लांट को जोड़ने का काम किया जा रहा है. 150 एमएलडी वाले फिल्टर प्लांट में 80 एमएलडी क्षमता के नए फिल्टर प्लांट को जोड़ा जाएगा और रायपुरा व कुकरबेड़ा में नई टंकियों को राइजिंग पाइप लाइन से इंटरकनेक्शन भी किया जाएगा, जिसके कारण इन इलाकों में 48 घंटे पानी प्रभावित रहेगा.
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। शुभकामना संदेश में बघेल ने कहा है कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। बघेल ने कहा कि गांव-गांव में हरेली के पर्व को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। नागर, गैंती, कुदाली, फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई और पूजा की जाती है। पारंपरिक तरीके से लोग गेड़ी चढ़कर हरेली की खुशियां मनाते हैं। प्राचीन मान्यता के अनुसार सुरक्षा के लिए घरों के बाहर नीम की पत्तियां लगाई जाती हैं। छत्तीसगढ़ की इस गौरवशाली संस्कृति और परम्परा को सहेजने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने हरेली त्यौहार के दिन सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति और परंपरा हमारा गौरव है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी संस्कृति और परम्परा को सहेजने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। हरेली के दिन ही दो साल पहले प्रदेश की महत्वाकांक्षी और अनूठी ‘गोधन न्याय योजना’ का शुभारंभ हुआ है। यह खुशी की बात है कि ‘गोधन न्याय योजना’ योजना ने गांवों की अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत और नया आधार तैयार किया हैै। योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों से पिछले दो सालों में 150 करोड़ रूपये से अधिक की गोबर खरीदी की गई है। इससे स्व-सहायता समूहों द्वारा अब तक 20 लाख क्विंटल से अधिक जैविक खाद तैयार किया जा चुका है,जिसके चलते प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। इससे पशुधन के संरक्षण, संवर्धन और तरक्की की राह भी खुली है।वर्मी खाद के निर्माण और विक्रय से महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों को 143 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पवन लोक पर्व “हरेली तिहार” पर छत्तीसगढ़ भवन दिल्ली में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों द्वारा सुन्दर रंगोली बनाई गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के साथ पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। इस दिन किसान कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और औजारों की सफाई कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। कृषक परिवारों में तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाते हैं। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से हरेली पर्व को लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह और बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि राज्य सरकार ने हरेली पर्व से लोगों के जुड़ाव को देखते हुए इस दिन अवकाश की घोषणा कर दी है, ताकि लोग पूरे आनंद के साथ इस पर्व को मना सके और सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसा हो भी रहा है। अब हरेली पर्व पर गांव की गलियों और चौपाल से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी लोग परंपरा के अनुरूप नारियल फेंक प्रतियोगिता गेड़ी चढ़ते देखे जा सकते हैं, वहीं महिलाएं सुआ, कर्मा, ददरिया, फुगड़ी करते दिखती हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों और स्व सहायता समूह की बहनों के बीच पहुंचे है, वही हरेली पर्व के अवसर पर गौमाता, परंपरागत कृषि उपकरणों और बैलगाड़ी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के साथ पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। इस दिन किसान कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और औजारों की सफाई कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। कृषक परिवारों में तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाते हैं। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से हरेली पर्व को लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह और बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि राज्य सरकार ने हरेली पर्व से लोगों के जुड़ाव को देखते हुए इस दिन अवकाश की घोषणा कर दी है, ताकि लोग पूरे आनंद के साथ इस पर्व को मना सके और सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसा हो भी रहा है। अब हरेली पर्व पर गांव की गलियों और चौपाल से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी लोग परंपरा के अनुरूप नारियल फेंक प्रतियोगिता गेड़ी चढ़ते देखे जा सकते हैं, वहीं महिलाएं सुआ, कर्मा, ददरिया, फुगड़ी करते दिखती हैं।