Browsing: रायपुर

  K.W.N.S-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 528.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 26 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1357.4 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 188.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 207.5 मिमी, सूरजपुर में 278.1 मिमी, जशपुर में 260.3 मिमी, कोरिया में 305.7 मिमी, रायपुर में 360.7 मिमी, बलौदाबाजार में 497.5 मिमी, गरियाबंद में 598.8 मिमी, महासमुंद में 527.8 मिमी, धमतरी में 637.8 मिमी, बिलासपुर में 548.4 मिमी, मुंगेली में 568.4 मिमी, रायगढ़ में 491.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 628.0 मिमी, कोरबा में 410.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 522.7 मिमी, दुर्ग में 503.8 मिमी, कबीरधाम में 501.0 मिमी, राजनांदगांव में 568.6 मिमी, बालोद में 665.8 मिमी, बेमेतरा में 366.4 मिमी, बस्तर में 679.1 मिमी, कोण्डागांव में 612.1 मिमी, कांकेर में 713.3 मिमी, नारायणपुर में 547.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 708.3 मिमी और सुकमा में 530.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
 

 
 K.W.N.S-रायपुर। खरोरा समीप गांव बरडीह मे गांववासियो द्वारा नशे के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे ने कहा बरडीह जो पहले आदर्श गांव हुआ करता था उसको नशे का अड्डा बनाने मे सबसे बड़ा हाथ क्षेत्रीय विधायक का है। गांव मे जितने लोग भी अवैध शराब का काम करते है वह सभी कांग्रेसी हैं, जिनकों विधायक का संरक्षण मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा की कांग्रेस सरकार शराबबंदी के झूठे वादे कर सत्ता में है। सरपंच राजू वर्मा ने गांव मे मुनादी कराई कि जो भी अवैध शराब बेचते पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू, केशला सरपंच विनोद देवांगन, सुबोध सेन, सूर्यकान्त चेलक,मशीष गेंन्द्रे,मुकेश यादव, नितेश चेलक आदि थे।
 

K.W.N.S-रायपुर। शिक्षक भर्ती को लेकर मंगलवार को विधानसभा में जमकर शोर-शराबा हुआ। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षक पदों पर बेरोजगारों की भर्ती कर दी गई, लेकिन तीन साल में दस्तावेजों का सत्यापन तक नहीं हो पाया है। यह मजाक है। इस दौरान पूर्व मंत्री की स्कूल शिक्षा मंत्री से तीखी नोंक-झोंक हुई, और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पूरक सवाल पूछने से मना कर दिया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने हस्तक्षेप कर निर्देशित किया कि समय सीमा में बेरोजगारों की भर्ती सुनिश्चित करें, और इस पर कार्रवाई करने कहा। प्रश्नकाल में पूर्व मंत्री चंद्राकर के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने बताया कि व्याख्याता के 2642, शिक्षक के 3473, और सहायक शिक्षक के 4326 पदों पर भर्ती कर नियुक्ति प्रदान किया गया है। यह भी कहा कि दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, इसके लिए समय सीमा बता पाना संभव नहीं है। चंद्राकर ने जानना चाहा कि दस्तावेजों के सत्यापन की क्या प्रक्रिया है? स्कूल शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि व्याख्याता का डीपीआई में, शिक्षक संवर्ग का संभाग और सहायक शिक्षक का जिला स्तर पर सत्यापन होता है। पूर्व मंत्री ने पूछा कि सत्यापन के लिए क्या-क्या पेपर लगते हैं, और इसमें कितनी अवधि लगती है? स्कूल शिक्षा मंत्री का स्पष्ट जवाब नहीं आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों के साथ मजाक है, और सरकार तीन साल में एक भी नियुक्ति नहीं कर सकी है। उन्होंने आगे सवाल पूछने से मना कर दिया। पूर्व मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों पर आरोप लगाए जिसका संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने प्रतिवाद किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने चंद्राकर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आप 15 साल में एक भी शिक्षकों की नियमित भर्ती नहीं कर पाए। इस पूरे मामले पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने निर्देश दिया कि समय सीमा के भीतर भर्ती सुनिश्चित करने की कार्रवाई करें।
 

 
K.W.N.S-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मंगलवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहां ऐ प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस और कई विपक्षी दलों के भाजपा पर ED और IT के गलत इस्तेमालों के आरोपों का उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में जवाब दिया। संबित पात्रा ने कहा- जो लोग कहते हैं कि गली-गली में ED वाले घूम रहा हैं, इसका मतलब है कि वो डरते हैं। जिन्होंने कोई गुनाह नहीं किया उन्हें चिंता क्यों होनी चाहिए। श्री पात्रा ने कहा कि मगर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता दूरबीन लगाकर देखते हैं कि ED कहां जा रही है, उनको आत्मग्लानि है, पता है कि एक न एक दिन पकड़ा जाना है, इसलिए देखते हैं। अगर कर्म और मन से साफ हैं तो आराम से सो सकते हैं। मगर ये नया भारत है घपला किया है… तो डरना तो पड़ेगा। पात्रा ने कहा कि, ये तो आदिकाल से होता आया है। चोर जब चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो कहां कहता है कि हां मैने चोरी की। वो तो कहता है न कि मैं तो शरीफ हूं, मुझे फंसाया जा रहा है। मैं तो दूध का धुला हूं। मगर जांच तो होगी, चोरी पकड़ी गई है तो कार्रवाई तो होगी। भाजपा प्रवक्ता ने नेशनल हैराल्ड केस का जिक्र करते हुए कहा- हम तो चाहते हैं कि सोनिया गांधी खुद ED के दफ्तर जाएं और बताएं कि कैसे 5,000 करोड़ का गबन किया। कैसे इस साजिश को अंजाम दिया गया। कौन लोग इसके पीछे थे। कांग्रेस ED का मतलब एंटाइटलमेंट ऑफ़ डकैती समझती है, कांग्रेस इसे लेकर सत्याग्रह कर रही है ये तो दोगलेपन की पराकाष्ठा है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मंगलवार को रायपुर पहुंचे। संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत में नेशनल हेराल्‍ड केस में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आज पूछताछ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यदि कहीं भ्रष्टाचार होगा तो उसकी जांच जरूर होगी लेकिन विपक्ष भ्रष्टाचार की जांच नहीं चाहता। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के सत्याग्रह को उन्होंने दिखावा करार दिया है। यह पांच हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला है। कांग्रेस के बड़े-बड़े वकील इस केस को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक गए थे लेकिन कोर्ट ने केस खारिज करने से मना कर दिया। संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी को इस मामले में राजनीति छोड़ कर ईडी के सामने सच्चाई बतानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई घपला घोटाला नहीं किया है तो फिर डरने की क्या जरूरत है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की आज ईडी के सामने पेशी है। जिस प्रकार का माहौल कांग्रेस पार्टी इस पूरे विषय को लेकर माहौल बना रही है वह भी पूरा देश देख रहा है। सत्याग्रह का जो ड्रामा कांग्रेस कर रही है यह भी पूरा देश देख रहा है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। आज विधानसभा सत्र का पांचवा दिन हैं। आज स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सदन में सवालों का जवाब देंगे। राजस्व में लंबित प्रकरणों व शिक्षको के रिक्त पदों व भर्ती के सम्बंध में आज सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाएंगे। आज सत्र के पांचवे दिन कुल 66 सवाल लगाए गए हैं। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से फौती,नामांतरण, डायवर्सन,सीमांकन व बटांकन के लंबित प्रकरणों के सम्बंध में सवाल पूछे गए हैं। इसके अतिरिक्त समाजिक संस्थाओं को भूमि आवंटन, शासकीय भूमि के आवंटन,डैम में प्रभावितों को मुआवजा, आदिवासी भूमि को बिक्री की अनुमति,जमीन फर्जीवाड़ा, शासकीय जमीन पर अतिक्रमण व एसईसीएल को लीज में दी गई जमीन आदि के सम्बंध में सवाल पूछे गए हैं। शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम से स्कूलों में शिक्षक भर्ती,रिक्त पदों की जानकारी, अटैचमेंट, आत्मानंद स्कूलों की संख्या व स्टाफ की जानकारी, छात्रावास अधीक्षकों के अटैचमेंट, ट्रायबल स्कूलों के स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन, शक्कर कारखाना, जर्जर स्कूलों के उन्नयन,पोर्टा केबिन स्कूल,कृषि साख सहकारी समितियों को प्रदत खाद,एकल शिक्षकीय व शिक्षक विहीन स्कूलों की जानकारी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जानकारी, अनुदान प्राप्त स्कूलों में भर्ती की जानकारी आदि प्रश्न पूछे गए हैं.
 

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में कर्मचारियों के प्रांत व्यापी हड़ताल को लेकर शून्यकाल में मामला उठाते हुए कहा कि प्रदेश के शासकीय कार्यालय पूरी तरह बंद है। सचिवालय, संचनालय, संभाग आयुक्त, कलेक्ट्रेड, कालेज, स्कूल, सभी शासकीय कार्यालय बंद है। अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी पिछले दो दिनों से आने वाले पांच दिनों तक आंदोलन पर हैं… पूरे छत्तीसगढ़ का सरकारी कार्यालय 9 दिन बंद रहने वाले हैं। आज सुबह स्कूल में बच्चे गये तो स्कूलों में ताला दिखाई दिया। लोग कलेक्ट्रेट में गये तो वहां ताला दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ के पूरे अधिकारी, कर्मचारी इस सरकार की वादाखिलाफी के कारण उनको D.A. नहीं दिया गया, उनको H.R.A नहीं दिया गया, जो इनके जन घोषणा पत्र में वायदे किये गये थे, एक भी वादे पूरे नहीं किये गये। यह शायद पूरे छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है, छत्तीसगढ़ में पूरा ताला लगा हुआ है। यह आपको बताना जरूरी है। जनता खाली हाथ लौट-लौटकर आ रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि, सभी प्रकार के शासकीय कार्यालय में ताला लगा हुआ है। गांव से लोग शहर में आ रहे हैं, कलेक्टर कार्यालय में आ रहे हैं। ये काम करवाने के लिए घूम रहे हैं। परंतु उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। इस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हम आपसे चाहते हैं कि हमने इसके ऊपर स्थगन दिया हुआ है, आप इसके ऊपर में चर्चा करवाएं। आज यह स्थिति है। अग्रवाल ने कहा कि हमने तो वादा नहीं किया था कि हम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रेगुलर करेंगे। हमने नहीं कहा था कि जितने शासकीय कर्मचारी हैं, उनकी वेतन विसंगति को दूर करेंगे। उनका जो D.A है वह बढ़ाया जाएगा, उनका मकान भत्ता बढ़ाया जाएगा ये वादा आपने किया था। आज यह सरकार एक भी वादे पूरे नहीं कर रही है और उसको लेकर पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर है। हम चाहते हैं कि आप इसके ऊपर सदन में चर्चा करवाएं।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की सियासत भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन से बीजेपी समर्थित एक जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से ना सिर्फ प्रदेश की जनता बल्कि हमारे विपक्षी दल बीजेपी के कई नेता भी प्रभावित हैं। इसी से जुड़े एक सवाल पर सीएम ने यह भी कहा कि बीजेपी के कई नेता हमारे संपर्क में है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। सदन में सोमवार को विपक्ष ने सत्तापक्ष को कानून-व्यवस्था को लेकर घेरा। बढ़ते अपराधों का हवाला देते हुए विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा भी किया। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने शून्यकाल में कानून व्यवस्था, नाबालिग लड़की के मूक-बधिर की गला रेत कर हत्या और अकलतरा में महिला से रेप का मामला उठाया। इसके साथ ही प्रदेशभर में हत्या, लूट और बलात्कार के मसले को लेकर बीजेपी विधायकों ने स्थगन के जरिये चर्चा की मांग की। बीजेपी विधायकों ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यूपी से आकर अपराधी यहां शरण ले रहे हैं। लेकिन बीजेपी विधायकों की स्थगन के जरिये चर्चा की मांग आसंदी ने अग्राह्य कर दिया। तब बीजेपी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन का मामला जमकर गूंजा. बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज से प्रदेश के सरकारी कर्मचारी 5 दिनों की हड़ताल पर हैं. आज सुबह से स्कूल बंद है. सरकारी कार्यालय बंद हैं. सभी विभागों के शासकीय कार्यालयों में ताला लगा हुआ है. बृजमोहन ने कहा कि डीए और अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों से सरकार ने वादाखिलाफी की. घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे एक भी वादे पूरे नहीं किए गए. हमने इस मामले में स्थगन लाया है, आप चर्चा कराएं. अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हालत इतनी बदतर है कि हम चार-चार स्थगन पर चर्चा करना चाहते हैं. इस पर आसंदी ने कहा कि चार में चर्चा कैसे संभव है. इस पर बृजमोहन ने कहा कि संभव है।