Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्रान्तर्गत वीआईपी रोड स्थित होटलों में शनिवार और रविवार की रात नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नाईट पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है, जहां रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक डीजे की धुन पर जमकर नशे का कारोबार किया जा रहा है, यह सब पुलिस की सख्ती और चौकसी के बीच हो रहा है। इन इलाकों के होटलों में शनिवार की रात होती है लेकिन नशे और नाइट पार्टियों को बढ़ावा देने के लिए सुबह नहीं होती, यहां हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार शासन- प्रशासन द्वारा बनाएं गए नियम-कायदे कानून को ताक में रखकर जिम्मेदार अधिकारियों के नाक के नीचे जमकर डीजे की धुन पर शराबखोरी हो रही है। वहीं, जिम्मेदार आबकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना देने पर भी एक-दूसरे पर कार्रवाई की बात कही जाती है। आपको बता दें कि राजनीतिक संरक्षण में होटल संचालक आयोजकों से मिलकर बगैर किसी परेशानी के पार्टी आयोजित कर रहे हैं। नाइट पार्टियां प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक चल रही हैं, जिसमें ग्राहकों को शराब और हुक्का के अलावा दिगर नशा भी परोसा जा रहा है। इन आयोजनों के दौरान पुलिस अंदर दाखिल भी नहीं हो पाती, पुलिस वाला अगर कोई पहुंचता भी है तो आयोजनकर्ता खुद ही बाहर आकर उनका आवभगत कर सब कुछ सामान्य होने का झूठा भरोसा दिलाकर रवाना कर देते हैं। इसके बाद बाउंसरों की तैनाती के बीच नाइट पार्टी पूरी शबाब में पहुंचती है। ऐसी पार्टियों के कई वीडियो भी सामने आए हैं जिससे पार्टी के कलेवर को पहचाना जा सकता है।
विकेंड पार्टी में जाम छलकाते युवा
ये वीकेंड पार्टी यूं ही चलेगी, धूम मचा ले, गेट ऑन द डांस फ्लोर, तमंचे पे डिस्को। जी हां, वीकेंड की पार्टी के जश्न के मौके पर हर तरफ इसी तरह के गीत गूंजते रहे। होटल या रेस्तरां की पार्टी हो या फिर घर की पार्टी, हर जगह युवा थिरकते हुए नजर आते है। जश्न के रंग को बेरंग होने से बचाने के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कोई होटलों और रेस्टोरेंटों में आयोजित पार्टियों में अवैध शराब पहुंचाया जाता है। शाम होते-होते अपने कामों को निपटा लोग सड़कों पर, फार्म हाउस, रेस्तरां, पब में जुटने लग जाते है। वीआईपी रोड की होटलों में जश्न का दौर तेज होता जा रहा है।
विकेंड की पार्टी में वीआईपी रोड रंगीन
वीआईपी रोड के होटलों और क्लबों में विकेंड और संडे पार्टी हमेशा सुर्खियों में रहा है। जहां पुलिस वाले भी सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर आयोजकों के साथ पार्टी में शामिल होकर होटलों में रात की पार्टियों को रंगीन कर रहे है। ड्रग पैडलरों और ड्रग सप्लायरों ने राजधानी को नशे की गर्त में ढकेल दिया है। तेलीबांधा क्षेत्र के आसपास और वीआईपी रोड के होटलों और ढाबों, कैफों और क्लबों में विकेंड और संडे की सुबह तक रंगीन मिजाज लोगों को पार्टी आबाद होती रही। ढाबों के बाहर खुलेआम दारू पिलाई जाती है। और कैफे में युवाओं को हुक्का परोसा जाता है। वीआईपी रोड के आसपास पुलिस की गश्त भी बाकायदा होती रही। रात भर चली नशे की पार्टी में शामिल होने वालों ने और आयोजकों ने महामारी अधिनियम की धज्जियां उड़ा कर रख दिया।
नशा बना प्रेस्टीज पॉइंट
नशा ना करना आज के दौर में मॉडर्न युवा पीढ़ी की नजरों में बैकवर्ड समझा जाता है। जो पार्टी या क्लब या ब्याह-शादी, बर्थडे वगैरह में ड्रिंक नहीं लेता वह गंवार होता है। कभी ऐसा भी होता है कि इस तरह के आयोजनों में यदि कोई लड़की या महिला शामिल होकर आउट हो जाए यानी ज्यादा ड्रिंक कर ले तो काफी बदतमीजी व्यहार भी हो जाती है। ऐसे मौके पर नशाखोरी को प्रेस्टिज का प्वॉइंट बना लिए हैं। युवा पीढ़ी पर नशीले पदार्थों की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। युवतियों में भी ड्रग्स स्टेटस सिंबल बन जाने से इस बुराई की समाप्ति और भी मुश्किल होती जा रही है। स्कूल-कॉलेज भी नशे से अछूते नहीं रहे। स्कूल-कॉलेजों में छोटे से बड़ा नशा करने वाले 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां दोनों नशे के आदि हो गए है।
राजधानी के पांच सितारा होटल हयात में हाई प्रोफाइल विश्यवृति ( सेक्स रैकेट) का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस को सूचना मिलते ही होटल में दबिश देकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. जानकारी के मुताबिक होटल में ग्राहक, दलाल समेत बड़ी संख्या में दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात कलकत्ता, बैंगलुरू की 11 युवतियों को गिरफ्तार किया गया. यह पूरा मामला राजधानी के तेलीबांधा थाने इलाके का है.रायपुर में रविवार को नामी होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था. इस सिलसिले में ग्राहक, दलाल सही अलग-अलग राज्य की 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है. देह व्यापर के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही कार्रवाई की और सीधे होटल में दबिश देकर सभी इस कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जल्दी ही हरकत में आ गई। रायपुर में देह व्यापर के पहले भी काफी सारे मामले सामने आ चुके है. मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला तेलीबांधा थाने का है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की होटल में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा है. सूचना पक्की होते ही पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और वहां ग्राहक, दलाल समेत बड़ी संख्या में अलग-अलग मेट्रो सिटी जैसे दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात, कलकत्ता, बैंगलुरू की 11 युवतियां गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान वहां अफरा तफरी मच गई. पुलिस एक्शन मोड में थी और तुरंत सभी आरोपियों और लड़कियों को हिरासत में ले लिया. देह व्यापर में शामिल सभी लड़के लड़कियों से पुलिस ने पूछताछ करना शुरू कर दिया है. आशंका है की ये देह व्यापर का संचालन अन्य शहरों में भी होता होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने बूस्टर डोज लगवाई है. जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर पर दी और लिखा – मोदीजी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना के खिलाफ निःशुल्क टीकाकरण में बड़े-बड़े विकसित राष्ट्रों से भी बड़ी सफलता अर्जित की है। 2 करोड़ डोज के माइल स्टोन को हम पार कर चुके हैं। कोरोना फिर से सर उठाने की कुछ कोशिश कर रहा है। बुस्टर डोज जरुरी है। मैंने भी कल बुस्टर डोज लगवाई… धन्यवाद कोरोना वारीयर्स… धन्यवाद मोदीजी…

K.W.N.S.-रायपुर। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में अधेड़ पति पत्नी की हत्या की गुत्थी सरायपाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस ने अधेड़ पति पत्नी के हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने की 5 हजार इनाम की घोषणा। सरायपाली पुलिस मामले में हत्या के आरोप भादवि की धारा 302,201 अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। बता दें कि सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम संतपाली के एक कच्चे मकान में कलप राम भोई और पत्नी सादबाई की लाश उनके घर के भीतर बिस्तर में अलग अलग पड़ी थी और कमान का दरवाजा अंदर से बंद था। गांव के कोटवार ने सरायपाली पुलिस को सूचना दी। मामले में सरायपाली पुलिस ने मौके पर पहुंची, पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम और पहुंची। फोरेंसिक टीम की जांच में यह सामने आया कि अधेड़ पति पत्नी की गलाघोट कर हत्या की गई है। सरायपाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी तो चौकाने वाला तथ्य सामने आया। जगमोहन श्रीवास नामक युवक का मृतक और मृतिका के नातनीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी मृतक कलप राम भोई और उसकी पत्नी सातबाई को हो गई थी। जिसकी वजह से जगमोहन श्रीवास और उसके घर वालों से लड़ाई हुई थी। जगमोहन श्रीवास को अपने नातनीन से मिलने जुलने से मना किया था। जिस बात से आरोपी नाराज था और 20 जुलाई आरोपी जगमोहन श्रीवास ने अपने दोस्त लव कुमार रत्नाकर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसी रात्रि में मृतक मृतिका के घर पहुंच कर गलाघोट कर हत्या कर दी। जिसे सरायपाली पुलिस ने इस 24घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक की। मुख्यमंत्री बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सीनियर अब्जर्वर नियुक्त किया है। बैठक में राजीव शुक्ला, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि सीएम बघेल मानसून सत्र के बाद ग्राउंड स्तर पर तैयारी देखने शिमला जा सकते है. दरअसल इसी साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी तैयारी में जुट गई है. कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सीएम भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपी है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी और असम विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था.

K.W.N.S.-रायपुर। मामूली सी बात पर एक नाबालिग लड़की ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद भाग रही आरोपी लड़की को मंदिर हसौद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नाबालिग आरोपी बालिका के पिता को हिरासत में लेकर उससे इस संबंध में पूछताछ कर रही है। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के कंकालीपारा इलाके की है। जानकारी मिली है कि कंकालीपारा के पास 15 वर्षीय नाबालिग अपने स्कूटी में कहीं जा रही थी। इस दौरान नाबालिग बालिका के स्कूटी के सामने मृतक युवक आ गया। नाबालिग ने साइड मांगते हुये स्कूटी का हार्न बजाया, लेकिन मृतक ने आवाज नहीं सुनी। इस बात से गुस्से में नाबालिग बालिका ने अपने पास रखे चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक जमीन पर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत होने की जानकारी मिल रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पूर्व सीएम हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। पूर्व सीएम ने तबीयत खराब होने पर कोविड टेस्ट कराया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण को देखते हुए कुछ दिन आईसोलेशन में रहेंगे। विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। अब पूर्व सीएम इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। बता दें कि कल प्रदेश में 511 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है, वहीं 458 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वर्तमान में छग में 3830 कोरोना मरीज एक्टिव है. लगातार नए संक्रमित भी मिल रहे है. सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में है.

K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में चक्रवाती बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है. चक्रीय चक्रवात का घेरा अंदरुनी ओडिशा के ऊपर और ज्यादा प्रबल हुआ, इसके कारण प्रदेश में सरगुजा संभाग को छोडकर शेष संभागो के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी जलभराव और बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नजदीक के भवनों में अस्थाई राहत शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल सहित प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, नगरीय निकायों आदि के अधिकारियों को भी सचेत एवं सतर्क रहने को कहा है।

K.W.N.S-रायपुर। राजधानी के दाऊ कल्याणसिंह सुपरस्पेशलिटी (डीकेएस) अस्पताल में कुछ दिनों पहले पैर की गंभीर किस्म की समस्या का इलाज किया गया। 24 घंटे के बच्चे का पैर 90 डिग्री घूमा हुआ था, घुटना उल्टा था, पेट को पैर छू रहा था, जिसे बिना चीरफाड़ के सीधा किया गया। डाक्टरों का कहना है कि इसे कंजेक्शनल डिसलोकेशन आफ नी (जन्माजात घुटने का डिसलोकेशन) कहा जाता है। डिसलोकेशन तब होता है, जब घुटने की हड्डियां अपने स्थान से थोड़ी, पूरी या कुछ हद तक खिसक गई हों। यह समस्या एक लाख बच्चों में किसी एक को होती है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले की रहने वाली अंजलि दास का प्रसव एक अस्पताल में हुआ। वहां के डाक्टर ने बच्चे के पैर को घूमा हुआ, घुटने को उल्टा देखकर जन्म के तुरंत बाद डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक सर्जन डा. रमन श्रीवास्तव ने बच्चे का इलाज किया। डाक्टरों ने बच्चे के पैर को मेनीपूलेशन और प्लास्टर के द्वारा दो सप्ताह में ठीक कर दिया। डा. श्रीवास्तव का कहना है कि समय पर बच्चा अस्पताल पहुंच गया, इसलिए आपरेशन की जरूरत नहीं पड़ी। यदि विलंब किया गया होता तो बिना बड़े आपरेशन के पैर को सीधा करना संभव नहीं होता। निजी अस्पतालों में ऐसी सर्जरी के लिए 50 से 60 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उनका कहना है कि किसी भी बीमारी का यदि समय पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया जाए तो उसके ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के आदर्श हैं. छत्तीसगढ़ से विवेकानंद जी का गहरा लगाव रहा है. कलकत्ता के बाद स्वामी विवेकानंद जी ने रायपुर में सबसे ज्यादा समय बिताया। आगे सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विपक्ष में रहते हुए रायपुर एयरपोर्ट का नाम विवेकानंद जी के नाम पर रखने के लिए विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प लाया था. विवेकानंद जी युवाओं से कहा करते थे कि अच्छे स्वास्थ्य, अच्छे चरित्र का निर्माण हो, साथ ही एक लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने की बात वह करते थे. स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने कहा – आप किसी भी पद्धति से प्रार्थना करिए या पूजा करें आप एक ही ईश्वर तक पहुंचेंगे। आप किसी भी रास्ते से चलिए आप पहुंचेंगे एक ही जगह परउन्होंने समानता की बात कही जोड़ने की बात कही, यही हिंदुस्तान की ताकत है.

K.W.N.S-रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज बरौदा गाँव पहुँचकर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने छोटी बच्ची दीपाली को जंगलो मे मिलने वाले जानवरों की फ़ोटो दिखाकर पहचानने को कहा। दिपाली ने सभी जानवरों को झट से पहचान लिया । डॉ भुरे ने ख़ुशी ज़ाहिर की और सभी बच्चों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने सरपंच और महिला बाल विकास अधिकारी को आँगनवाडी के सामने पेवर ब्लाक लगाने के निर्देश दिए साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले रेडी टू ईट पोषक आहार की भी जाँच की।