Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। इष्ट फल की प्राप्ति और मुक्ति का आधार है महामंत्र नवकार। जिस मंत्र के पहले, बीच में और अंत में कोई बीजाक्षर लगाने की जरूरत नहीं होती, जिसे ऊपर से बोल लो तो वही परिणाम और नीचे से शुरू कर बोल लो तो भी वही परिणाम, बीच में से बोल लो तो तब वही परिणाम। एक पद या शुरूआत के पदों को बोल लो तब भी वही परिणाम, जहां से भी इसका जाप कर लो यह इंसान को समान परिणाम दिया करता है। ये वो महामंत्र है जिसका लाख बार जाप करके इंसान दुनिया में किसीका अहित नहीं कर सकता वह केवल दुनिया का हित ही हित कर सकता है। यह महामंत्र नवकार हमेशा मानवता के हित का काम करता है, इसमें किसी भगवान का नाम नहीं पर दुनिया में ऐसी कोई ईश्वरीय शक्ति भी शेष नहीं जो इसमें न आयी हो, क्योंकि यह व्यक्तिवाचक नहीं यह महामंत्र गुणवाचक है। यह गुणों की पूजा करता है, कोई भी व्यक्ति इसका जाप करे, यह हर धर्म का-हर व्यक्ति का मंत्र है। इस धरती पर आज तक किसी में भी यह हिम्मत नहीं कि वह महामंत्र में भेद कर सके, क्योंकि यह अभेद्य है। ” ये प्रेरक उद्गार राष्ट्रसंत महोपाध्याय श्रीललितप्रभ सागरजी महाराज ने आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में जारी दिव्य सत्संग जीने की कला के अंतर्गत धर्म सप्ताह के द्वितीय दिवस मंगलवार को व्यक्त किए। वे आज ‘कैसे जपें मंत्र नवकार: हो जाएं दुखों से पार’ विषय पर प्रवचन दे रहे थे। नवकार मंत्र है महामंत्र, इस मंत्र की महिमा भारी है…के गायन से धर्मसभा का शुभारंभ करते हुए संतप्रवर ने कहा कि इस महामंत्र का सुमिरन करो तो आत्मा धन्य हो जाती है, जाप करो तो मन धन्य हो जाता है, उच्चारण करो तो जिह्वा धन्य हो जाती है और इस मंत्र को जीवन में उतार लो तो आत्मा धन्य हो जाती है। इस लोक में भी जो हमें दु:खों से पार लगाता है और परलोक में हमें मोक्ष का पद प्रदान करता है। ये वो महामंत्र है जिसे भोगी भी सुमर सकता है, योगी भी स्मरण कर सकता है, राजा और रंक भी इसका जाप कर सकता है। युगों-युगों से मानवता ने अपने जीवन कल्याण के लिए जिस महामंत्र से परम मार्गदर्शन प्राप्त किया है वह यह नवकार महामंत्र है। जैसे नदियों में गंगा है, जैसे पर्वतों में हिमालय है, कि जैसे देवों में गणेश है, जैसे तारों में चंद्रमा है वैसे ही सारे मंत्रों में यह महामंत्र मानवता के कल्याण के लिए दिव्य शक्तियों द्वारा अवतरित हुआ है। जिसके हृदय में नवकार मंत्र का जाप-मनन चलता है, जिसकी जिह्वा में नवकार मंत्र का संगायन होता है, जिसके कानों में नवकार मंत्र का श्रवण होता है और जिसके दिलोदिमाग में नवकार मंत्र का मनन हुआ करता है, वह जीव धन्य हो जाता है उसका आत्म कल्याण हो जाता है। उसके जीवन में आत्मोद्धार के रास्ते खुलने शुरू हो जाते हैं। संतप्रवर ने कहा कि यह महामंत्र नवकार हमारे जीवन का उद्धारक है, आत्मा का कल्याण करने वाला है। मनवांछित फल प्रदान करने वाला और अंतत: व्यक्ति को मुक्ति का मार्ग प्रदान करने वाला है। नवकार मंत्र की शरण ले लो, हर चिंता हो जाएगी दूर संतश्री ने कहा कि दुनिया में तीन शब्द चलते हैं- मंत्र, यंत्र और तंत्र। जिसका संबंध हमारे मन से जुड़ा होता है वह मंत्र है, मशीनों से जिसका संबंध जुड़ा होता है वह यंत्र होता है, और तन से जिसका संबंध जुड़ा होता है वह तंत्र होता है। मन की मुक्ति के लिए, आत्मा के कल्याण के लिए यह नवकार मंत्र है। इसके 68 अक्षर इसकी महिमा को धारण किए हुए हैं। नवकार मंत्र की शरण ले लो, हर चिंताएं दूर हो जाती हैं। मन में अगर अखंड श्रद्धा रखो तो तय मानकर चलना। नवकार मंत्र उसे परिणाम नहीं देता जो केवल शब्दों में मनन करता है, यह मंत्र उसे परिणाम देता है जो हृदय में इसके प्रति अनंत श्रद्धा रखता है। अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाने वाला यह महामंत्र नवकार है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। तेलीबांधा शराब दुकान के पास किराना व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार दाण्डे का स्वयं का किराना दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुल्लू अकोली निवासी नारायण साहू एलआईजी 175 हाउसिंग बोर्ड कालोनी धनसुली में किराये के मकान में रहता था, वे घरेलू खर्चा चलाने के लिये 20 हजार उधारी में लिया था, जो पैसा वापस नही कर रहा था. पैसा मांगने पर नारायण साहू ने मनोज कुमार दाण्डे को तेलीबांधा शराब भट्ठी के पास बुलाया और पैसा नही दूंगा मेरा क्या कर लेगा कहकर जबरन गाली-गलौज किया। वही जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट किया। मारपीट से मनोज कुमार दाण्डे को चोट आई है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तेलीबांधा पुलिस से की है। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। सेना के रिटायर्ड अधिकारी ने सरस्वतीनगर थाने में प्लेजर चोरी की शिकायत की है. पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड सेना चिकित्सक पन्ना लाल साहू की पत्नी नूतन साहू हीरो प्लेजर क्रमांक CG 04 T 0153 से सुयश अस्पताल इलाज कराने गई थी, इस दौरान प्लेजर को सुयश अस्पताल के गेट के बाहर गली में खड़ी कर अस्पताल के अंदर चली गई। जब इलाज कराने के बाद अस्पताल से बाहर आई तो प्लेजर गायब मिला, आसपास पता तलाश करने पर भी पता नही चला. प्लेजर का नंबर CG 04 DS 0153 , चे.नं- MBLJF16EDAGG08123 इं.नं-JF16EBAGG09538 मॉडल 2010, रंग ब्लेक-रेड है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। दुबई से सट्टा आपरेट करने वाले बड़े सटोरियों ने छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में जाल फैलाना शुरू कर दिया है। विश्वकप से पहले विश्व के हर कोने में एजेंट बनाने का सिलसिला पिछले एक साल जारी है। पुलिस को भी क्लू मिला है कि राजधानी में ऑनलाइन सट्टे का दुबई में नेटवर्क खड़ा हो गया है। खासकर सट्टा किंग ने उन लड़कों को टारगेट किया है जो मोबाइल चलाने में मास्टर हो तथा उसके कल पुर्जे की जानकारी रखता हो। पता चला है कि रवि भवन के मोबाइल शाप में रिपेयरिंग और सेल का काम करने वाले में दर्जनों युवाओं को बड़े पैकेज देकर सटोरिए ने हायर कर लिया है और वो सभी दुबई में शिफ्ट हो गए है। दुर्ग के दो खाइवाल सौरभ और रवि दुबई में सेटल होकर वहां के बड़े बुकी बन गए हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा देश के बाकी राज्यों से कटिंग लेने के लिए वे यहीं से एजेंट ले जा रहे हैं। चार-पांच महीनों में बेहद गोपनीय तरीके से उन्होंने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के 200 से ज्यादा लड़कों को दुबई बुलवा लिया है। उन्हें वहां एक-एक लाख का पैकेज दिया जा रहा है। पुलिस को खुफिया इनपुट मिलने के बाद खामोशी से पूरे रैकेट की तहकीकात की जा रही है। सभी लड़के मोबाइल दुकानों में काम करने के साथ ऑनलाइन सट्टा लगाया करते थे। सट्टा लगाते-लगाते वे दुर्ग के खाइवालों के एजेंट बनें और यहां रायपुर में कटिंग लेने लगे। सभी लड़के मोबाइल दुकानों में काम करने के साथ ऑनलाइन सट्टा लगाया करते थे। सट्टा लगाते-लगाते वे दुर्ग के खाइवालों के एजेंट बनें और यहां रायपुर में कटिंग लेने लगे। पता चला है कि जयस्तंभ चौक और जीई रोड पर स्थित दो मार्केट में काम करने वाले एक दर्जन से ज्यादा लड़के अचानक काम छोड़कर गायब हैं। सभी लड़के मोबाइल दुकानों में काम करने के साथ ऑनलाइन सट्टा लगाया करते थे। सट्टा लगाते-लगाते वे दुर्ग के खाइवालों के एजेंट बनें और यहां रायपुर में कटिंग लेने लगे। रायपुर पुलिस ने खाइवालों पर शिकंजा कसा तो दोनों फरार हो गए। 100 करोड़ का खेल दुबई से गैंग ऑपरेट करने वाले खाइवालों ने इस आईपीएल सीजन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। सूत्रों के अनुसार राज्य के अलग-अलग शहरों में अपना जाल फैलाने के लिए खाइवालों ने 1200 युवकों को ऑनलाइन गेम लेने की ट्रेनिंग दिलवायी है। इसमें से 200 लोगों को अलग-अलग समय में दुबई बुलवाया गया था। रैकेट का भांडा फूटा रैकेट का भांडा 7 जुलाई 2021 को पंडरी तरुण नगर के मकान में छापे के साथ फूटा था। महादेव बुकी के लिए काम करने वाले 18 एजेंटों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 14 युवक बिहार के थे, जो 20-25 हजार वेतन पर कटिंग लेने का काम करते थे। पकड़े गए बाकी रायपुर-दुर्ग के युवक थे। इनसे 34 मोबाइल, कंप्यूटर और 20 से ज्यादा बैंक खाते मिले थे। महादेव एप से ऑनलाइन नेटवर्किंग महादेव बुक ऑनलाइन नेटवर्किंग पर चल रहा है। क्रिकेट मैच से खाइवालों ने गेम लेना शुरू किया। उसके बाद फुटबॉल, हॉकी और बैडमिंटन तक सभी खेलों में दांव लेने लगे। अब उन्होंने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम शुरू कर दिया है। इसके लिए हैदराबाद और पुणे में ट्रेनिंग लेकर एप तैयार किया। इस तरह खुद का डिजिटल प्लेटफार्म खड़ा कर लिया है। उसी से एक जगह बैठकर पूरा रैकेट ऑपरेट कर रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी लाइव मैच एप के माध्यम से आईडी बेचते हैं। उसमें महादेव बुकी का विज्ञापन आता है, जिसमें उनका नंबर दिया जाता है। उन नंबर पर मैसेज करने पर पूरा डिटेल आता है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में अबतक के सबसे बड़े एक्सिस बैंक में 16.40 करोड़ से ज्यादा के हुए घोटाले का मास्टरमाइंड अबतक फरार है। उसे गिरफ्तार करने महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई अन्य राज्यो में छापामार कार्रवाई कर रायपुर पुलिस की टीमें खाली हाथ वापस लौट आईं हैं। इस घोटाले में शामिल फरार महिला NGO संचालिका दीपा वर्मा गिरफ्तार किया गया है। 2 नोटिस जारी होने बाद भी थाने नही पहुंच रही थी । मास्टरमाइंड ने इसके के खाते में ढाई करोड़ रुपए जमा किए थे।एक्सिस बैंक मैनेजर समेत 8 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों से भी पूछताछ कर ली है । मुजगहन थाना पुलिस मामला की जांच कर रही है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के प्रारंभ में आंगादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदिवासी हितों के लिए प्रतिबद्ध छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य आदिवासी समाज को मान-सम्मान देने, आदिवासी संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ उनके लिए न्याय और रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने टी.आर.आई. द्वारा प्रकाशित आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं, ग्राम सभा जागरूकता अभियान कैलेंडर, अभियान गीत का विमोचन किया। जिला स्तर पर जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल तथा जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत जुड़े। इस अवसर पर बैगा समाज प्रमुख, विभिन्न हितग्राही एवं छात्र-छात्राएं, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विधायक कमरो ने इस अवसर पर आदिवासी हितों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्णयों ने आदिवासी समाज के उन्नति की राह तैयार की है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम जी के वन गमन के समय राक्षसों के विनाश, राम सेतु निर्माण से लेकर रावण वध तक वनवासियों-आदिवासियों ने पग-पग में भगवान का साथ दिया था। वनवासी भगवान श्री राम के प्रिय थे, पर आज कुछ विघ्न संतोषी तत्व आदिवासी समाज को दिग्भ्रमित कर अपनी रोटी सेकने में लगे हैं। आदिवासी समाज हमेशा धरती मां से जुड़े रहते हैं, उनमें अपनी धरती के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा रहता है। हमारे आदिवासी अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि हैं वे बेहद ईमानदार व अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते हैं, वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा वह इमानदारी से निभाते हैं। आग्रह है कि आदिवासी वर्ग के वे जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी जो विकास के दौर में आगे निकल गए हैं, अपने समाज में इस दौर में बच्चों के लिए एक वृहद अभियान और कोचिंग सेंटरों के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास करें। सभी को विश्व आदिवासी दिवस व अगस्त क्रांति दिवस पर सभी को हर गंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा शुरू हो गयी है। कांग्रेस के विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि 13 अगस्त तक 90 विधानसभाओं में यह पदयात्रा होगी। कोंडागांव में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पदयात्रा निकाली है। सीतापुर विधानसभा में मंत्री अमरजीत भगत ने पदयात्रा निकाली है। वहीं रायपुर ग्रामीण में विधायक ने तिरंगा पदयात्रा निकाली है। बता दें कि देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने मोदी सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस अमृत महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कांग्रेस पार्टी भी अपनी प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की प्रस्तावित पदयात्रा 75 किमी लंबी होगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पदयात्रा के लिए विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधायकों को प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। छत्तीसगढ़ में यह पदयात्रा सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां दीनदयाल ऑडिटोरियम में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 675.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज नौ अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1731.5 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 273.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 371.6 मिमी, बलरामपुर में 311.9 मिमी, जशपुर में 356.0 मिमी, कोरिया में 386.8 मिमी, रायपुर में 459.2 मिमी, बलौदाबाजार में 598.1 मिमी, गरियाबंद में 756.6 मिमी, महासमुंद में 619.3 मिमी, धमतरी में 775.6 मिमी, बिलासपुर में 672.3 मिमी, मुंगेली में 682.3 मिमी, रायगढ़ में 586.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 743.0 मिमी, कोरबा में 492.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 596.8 मिमी, दुर्ग में 603.2 मिमी, कबीरधाम में 629.5 मिमी, राजनांदगांव में 690.2 मिमी, बालोद में 795.1 मिमी, बेमेतरा में 417.0 मिमी, बस्तर में 1052.7 मिमी, कोण्डागांव में 783.9 मिमी, कांकेर में 888.2 मिमी, नारायणपुर में 788.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1082.1 मिमी और सुकमा में 761.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।