Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह भिलाई शहर के तीन बड़े प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भिलाई पहुंचेंगे और लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान उनके साथ नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर भी रहेंगे।
 भिलाई नगर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को पावर हाउस स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सी मार्ट, मदर्स मार्केट और 3 करोड़ की लागत से बने डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का भी लोकार्पण करेंगे. गौरव पथ के किनारे 2 एकड़ क्षेत्रफल में 3 करोड़ की लागत से बने मांगलिक भवन के बनने से कैंप के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. वो यहां अपनी बहन बेटियों की शादियां धूम-धाम से कर पाएंगे. मांगलिक भवन को काफी हाइटेक तरीके से बनाया गया है. यहां मैरिज हाल, ग्रीन रूम के साथ ही एक बड़ा किचन भी बनाया गया है. भवन में मेहमानों के ठहने के लिए 25 कमरे होंगे. इनमें से 20 कमरों में लेटबॉथ अटैच है. कमरों में एसी लगाया गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एवं सह प्रभारी नितिन नबीन का माना विमानतल पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंच रहे हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक वो दिल्ली के एयरपोर्ट से बीएसएफ के विशेष विमान से रवाना होंगे। दोपहर 2:05 पर रायपुर पहुंच सकते हैं। इसके बाद अमित शाह 2:30 बजे नवा रायपुर में एनआईए की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद 3:30 से 4:00 बजे के आसपास अमित शाह पहुंचेंगे साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम। यहां भाजपा की तरफ से मोदी@20 किताब पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। अमित शाह इसमें बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब पर समाज के अलग-अलग लोगों से चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में रायपुर के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों से बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समकक्ष पदों पर विगत 10 वर्षों में 2 गुना से अधिक वेतन भत्तों की बढ़ोतरी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है । मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के बैंकों की तुलना में 2 गुना से अधिक वेतन बढ़ोतरी पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं ।उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि भविष्य में होने वाली रिक्तयों की पूर्ति शासन के समान वेतनमान पर की जाये ।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में  अपेक्स बैंक एवं प्रदेश के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के प्रचलित सेवा नियम एवं उनके वेतनमान के संबंध में बैठक आयोजित की गयी थी ।
बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देश दिए गए कि नवीन सेवा नियम लागू होने के बाद अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में लगभग 2900 पदों की रिक्तियां उद्भूत होंगी, उनमें शीघ्र भर्ती की कार्यवाही राज्य एजेंसी व्यापम के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही शीघ्र की जाये, जिससे प्रदेश के बेजरोजगार युवकों को लाभ प्राप्त हो सके।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार की शाम इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया।
आदेश के मुताबिक संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर रैंक के 19 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। यह अधिकारी संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर जैसे रैंक पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर और महासमुंद जैसे जिलों में इनकी पोस्टिंग थी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। शां‍ति दूत और पीड़ित मानवता की मददगार मदर टेरेसा की आज 112वीं जयंती है। उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बेनियाई परिवार में हुआ था। उन्हें मानवता की प्रतिमूर्ति भी माना जाता है। उन्होंने भारत के दीन-दुखियों की सेवा की थी, कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा करने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। उनके इसी योगदान को देखते हुए उन्हें नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया था।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनकी याद में एक ट्वीट किया है – जिनका कोई नहीं था, उनकी मदर टेरेसा थीं। असंख्य बेसहारा लोगों का सहारा बनकर असंख्य जनों को प्रेरित करने वाली ‘भारत रत्न’ एवं नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित मदर टेरेसा जी की जयंती पर हम उनका पावन स्मरण करते हैं।
cm.jpg
 
 

भूमि आबंटन के लिए प्राप्त आवेदनों पर लिया निर्णय
K.W.N.S.-रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को अंतर्विभागीय समिति की बैठक ली। उन्होंने भूमि आबंटन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अग्रवाल ने भूमि आबंटन के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण को इंद्रप्रस्थ फेस-2 रायपुर आवासीय योजना अंतर्गत विभिन्न प्रकार के भवनों के निर्माण के लिए भूमि आबंटन का निर्णय लिया गया। साथ ही दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे राजनांदगांव के अलावा 4 अन्य प्रकरणों पर भी चर्चा कर संबंधित प्रकरणों का निर्धारित प्रब्याजी तथा भू-भाटक तथा निर्धारित नियमों के तहत भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 
बैठक में राजस्व विभाग के सचिव एन. एन. एक्का, राजस्व विभाग के अवर सचिव उमेश कुमार पटेल, आवास एवं पर्यावरण के अवर सचिव सी तिर्की, वित्त विभाग के अवर सचिव निखिल अग्रवाल और अंतर्विभागीय समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनैतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी के कार्यकर्ता गालियाँ दे देकर पुलिस को लाठीचार्ज के लिए उकसाते रहे और हमारे जवान मुस्कुरा कर विनती करते रहे। यह हैं हमारे छत्तीसगढ़िया संस्कार।
ये कांग्रेस पार्टी है साहब, हम गांधीवादी लोग हैं। गांधीगिरी का इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है?
एक छत्तीसगढ़िया नागरिक होने की हैसियत से मुझे कल बहुत शर्मिंदगी हुई जब मैंने देखा कि भाजपा के कार्यकर्ता पुलिस पर लाठी भांज रहे थे। हमारी महिला पुलिस की बच्चियाँ लाठी खाते रहीं, गालियाँ सुनी लेकिन अपने कर्तव्य पर डटी रहीं। मैं उन्हें बधाई देता हूँ कि इस बर्बर व्यवहार के बाद भी उन्होंने संयम रखा।
मैं आपसे पूछता हूँ, क्या पुलिस जवानों को गाली देना, मारना छत्तीसगढ़ की संस्कृति है?
ये पहली बार नहीं हुआ है, भाजपा के लोग पिछले एक साल से लगातार प्रयासरत हैं कि कैसे भी ये पुलिस को उकसाये, जनता को उकसाया और प्रदेश में हिंसा हो, शांति भंग हो। वो तो साधुवाद है हमारी पुलिस को, जिन्होंने संयम का अनूठा उदाहरण पेश किया है।
वैसे मुझे हंसी भी आती है, जब मैं पीसीसी अध्यक्ष था तब भी ये लोग मेरे घर में पत्थर फेंकते थे, कालिख पोतते थे और आज मैं मुख्यमंत्री हूँ तब भी ये यही कर रहे हैं। कारण सरल है, ये अंतर है उनकी उत्तेजक मानसिकता और हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति में।
मैंने विपक्ष में रहते हुए इनके दमन को सहा है, मेरी आवाज़ दबाने का भरसक प्रयास किया गया था। मैंने उसी समय प्रण किया था कि मैं छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की सदैव रक्षा करूँगा। आज मैं इनके कार्यकर्ताओं का भी मुख्यमंत्री हूँ, मैं हमेशा इनके विरोध करने के संवैधानिक अधिकार का भी संरक्षण करूँगा।
उस समय को याद करिए जब बिलासपुर में कैसे इन्होंने कांग्रेस भवन के अंदर जाकर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ अकारण हिंसा की थी। उस समय, उनके राज में विरोध करने का अधिकार बचा कहाँ था।

रायपुर। सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता और 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारी संघों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार भी जारी रही। कर्मचारी संघों ने प्रदेश भर में मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। संघ का कहना है कि आज धरना स्थल से जनप्रतिनिधियों के घरों तक बाइक रैली भी निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर की जा रही हड़ताल में प्रदेश के 105 से अधिक कर्मचारी संगठन शामिल हैं। हड़ताल से शासकीय कार्यालय सूने रहे।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि सभी जिलों, ब्लाक, तहसील मुख्यालयों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। साथ ही न्याययिक कर्मचारी संघ, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों के हड़ताल पर होने के कारण जिला और राजस्व न्यायालयों में गुरुवार को कार्य ठप रहा। उन्होंने बताया कि न्यायायिक सेवा के कर्मचारी 23 जिलों में जिला न्यायालय, तहसील, कुटुंब, परिवार न्यायालय को बंद कर हड़ताल पर हैं। कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के निर्णय अनुसार शुक्रवार को कर्मचारी संघों द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। जिला, ब्लाक, तहसील, मुख्यालयों के धरना स्थल से बाइक रैली निकालकर मंत्रियों, सत्ता पक्ष के विधायकों, सांसदों, निगम-मंडल आयोगों के अध्यक्षों, महापौर एवं अध्यक्ष के साथ मंत्री का दर्जा प्राप्त जनप्रतिनिधियों के निवास स्थान जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 की राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक
K.W.N.S.-रायपुर। सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कीसतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कीमुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 की राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ST, SC वर्ग को विभिन्न प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभों और अधिनियम-1989 के अंतर्गत 2019, 2020 एवं 2021 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। साथ ही अधिनियम-1989 के अंतर्गत 2019, 2020 एवं 2021 में स्वीकृत राहत राशि की भी समीक्षा की गई। 
उक्त बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत संसदीय सचिव व मुख्य सचिव अमिताभ जैन,  गृह सचिव मनोज पिंगुआ, विभागीय सचिव डी. डी. सिंह तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास आयुक्त शम्मी आबिदी उपस्थित थीं। वहीं संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत व पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत अन्य संसदीय सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।  
सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कीअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के प्रावधान अनुसार गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में सदस्यगण ऑनलाइन वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से भी शामिल हुए।
 समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने अधिनियम-1989 के प्रावधान के तहत दर्ज पुलिस के पास लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अन्वेषण स्तर पर स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने में यदि विलंब होता है तो संबंधित ग्राम सभा से यह तस्दीक कर लिया जाये कि पीड़ित व्यक्ति अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का है या नहीं। इसके लिए विधि विभाग, गृह विभाग एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग समन्वय कर समीक्षा कर लें। विशेष न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों के त्वरित निराकरण किये जाने बाबत् विशेष लोक अभियोजकों के स्तर से यथोचित प्रयास करने संबंधी निर्देश दिये जाने हेतु विधि विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया। मुख्यमंत्री ने अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय बैठकों का आयोजन नियत समयावधि में आवश्यक रूप से किये जाने हेतु जिला कलेक्टरों को एवं अनुविभागीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किये जाने के लिए भी निर्देशित किया।

रायपुर। राजधानी में 2 अंतर्राज्यीय ड्रग्स सप्लायर एवं खपाने वाले सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत बी.टी.आई. ग्राऊण्ड पास कुछ व्यक्ति कार में अपने पास ड्रग्स रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को आरोपियों को ड्रग्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। 
जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये कार की पतासाजी करते हुए कार को चिन्हांकित किया गया, कार के अंदर तीन व्यक्ति सवार थें। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम सौरभ अग्रवाल निवासी रायपुर, आकाश भारद्वाज एवं गौरव सहगल निवासी दिल्ली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार में ड्रग्स रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 ग्राम ड्रग्स कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मारूती सियाज़ कार क्रमांक सीजी/04/एल जेड/9016 कीमती लगभग 5,00,000/- जुमला कीमती 6,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियांे के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 234/22 धारा 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 
आरोपी गौरव सहगल एवं आकाश भारद्वाज दिल्ली से ड्रग्स लाकर रायपुर में सौरभ अग्रवाल के पास सप्लाई करते है तथा सौरभ अग्रवाल ड्रग्स को खपाता है। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। 
गिरफ्तार आरोपी 
1. आकाश भारद्वाज पिता ब्रम्हप्रकाश भारद्वाज उम्र 27 साल निवासी दिल्ली हाल पता- सेंट जोसेफ स्कूल के आगे थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 
2. गौरव सहगल पिता राजकुमार सहगल उम्र 22 साल निवासी उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली प्रेमनगर गली नं. 22 थाना उत्तम नगर दिल्ली। 
3. सौरभ अग्रवाल पिता सजन अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी ओम शांति विहार काॅलोनी रायगढ़ थाना कोतरा रोड रायगढ़ हाल पता – द्रोणाचार्य स्कूल के सामने पवन विहान काॅलोनी राजेन्द्र नगर रायपुर।