Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। डुंडा निवासी पूर्व खेल अधिकारी व वर्तमान नेशनल बैडमिंटन कोच उधोराज सिंह चौहान ने 73 वर्ष की उम्र में देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के विवेक साहू व प्रेम साहू को सौंपी। चौहान के पुत्र उत्कर्ष सिंह,पत्नी पुष्पा सींग चौहान व पुत्र वधु प्रत्याशा चौहान देहदान की वसीयत के साक्षी बने और देहदान हेतु सहमति दी. बता दें कि चौहान का पूरा परिवार नेशनल खिलाड़ी है. उधोराज सिंह चौहान ने 1992 से देहदान का संकल्प लेना चाहते थे. किन्तु आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से यह इच्छा पूर्ण हुई एवं मेरे जाने के बाद मेरा शरीर समाज के कार्य आए तो मेरा जीवन सार्थक होगा। पिछले सप्ताह उनकी पहली शिष्या दुर्ग निवासी शोभा जैन के देहदान की घोषणा उनके लिए प्रेरणा बनी. चौहान ने बताया वह आज भी रोजाना तीन घंटे पुलिस परेड ग्राउंड में अपने 80 शिष्यों को कोचिंग देते हैं एवं अब अपने शिष्यों व् पारिवारिक सदस्यों को भी देहदान व् नेत्रदान हेतु प्रेरित करेंगे। नव दृष्टि फाउंडेशन के विवेक साहू ने कहा हमारी संस्था दुर्ग में देहदान व् नेत्रदान जागरूकता हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रही है अब हमें पुरे प्रदेश में लोगों को जागरूक करना है. नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश परख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, ,दीपक बंसल ने उधोराज सिंह चौहान के निर्णय की सराहना की व् चौहान परिवार को साधुवाद दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। राजस्थान के जोधपुर से भागे कुछ बदमाशों को (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) और रायपुर पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की स्ङ्क से बंदूकें, तलवारें और गोलियां मिली हैं। तीनों को शहर के डीडी नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। इनसे पूछताछ जारी है। संदेह है कि ये नशे के कारोबार के सिलसिले में यहां आ रहे थे। इनमें एक ऐसा बदमाश है, जिसके खिलाफ अलग-अलग वारदात के 38 केस दर्ज हैं। दरअसल, इन बदमाशों के रायपुर में छिपने की टिप ष्ठक्रढ्ढ की टीम को मिली थी। पकड़े गए 3 लोगों में से एक पोला राम जाट राजस्थान का पुराना बदमाश, गांजा तस्कर है। ये अपने कुछ साथियों के साथ गाड़ी में हथियार रखकर सरोना के पास एक ढाबे के पास ठहरा हुआ था। ष्ठक्रढ्ढ की टीम ने लोकल डीडी नगर पुलिस, साइबर सेल के लोगों के साथ मिलकर छापा मारकर पोला राम को पकड़ लिया। इसके साथ जेठ भारती और देवी लाल भी पकड़े गए हैं। ये तीनों जोधपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। ष्ठक्रढ्ढ की टीम को शक है कि किसी नशे के सामान की डीलिंग के चक्कर में तीनों राजस्थान से छत्तीसगढ़ आए होंगे। तीनों राजस्थान के नंबर वाली फॉच्र्यूनर गाड़ी से सड़क के रास्ते रायपुर पहुंचे थे। गाड़ी से हथियार बरामद जांच टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 2 देसी बंदूकें, 15 जिंदा कारतूस, 2 लोहे की तलवार, 3 खाली कारतूस मिली। इनकी गाड़ी को जब्त कर पुलिस ने आम्र्स एक्ट का केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ 38 केस दर्ज 55 साल का पोला राजस्थान का पुराना गैंगस्टर है। वहां अवैध शराब और गांजा सप्लाई के धंधे करता है। राजस्थान के अलग-अलग शहरों के थानों में नारकोटिक्स एक्ट, आबकारी एक्ट, आम्र्स एक्ट और मारपीट के लगभग 38 मामले पोला के खिलाफ दर्ज हैं, जिनमें वह कई बार जेल जा चुका है। ष्ठक्रढ्ढ इसके हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी, टीम को रायपुर में इसके छिपे होने की जानकारी मिलते ही एक्शन लिया गया। ओडि़शा से गांजा की तस्करी , एक पकड़ाया, तीन तस्कर फरार गाड़ी से हथियार बरामद जांच टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 2 देसी बंदूकें, 15 जिंदा कारतूस, 2 लोहे की तलवार, 3 खाली कारतूस मिली। इनकी गाड़ी को जब्त कर पुलिस ने आम्र्स एक्ट का केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ 38 केस दर्ज 55 साल का पोला राजस्थान का पुराना गैंगस्टर है। वहां अवैध शराब और गांजा सप्लाई के धंधे करता है। राजस्थान के अलग-अलग शहरों के थानों में नारकोटिक्स एक्ट, आबकारी एक्ट, आम्र्स एक्ट और मारपीट के लगभग 38 मामले पोला के खिलाफ दर्ज हैं, जिनमें वह कई बार जेल जा चुका है। ष्ठक्रढ्ढ इसके हर मूवमेंट पर नजर रख रही थी, टीम को रायपुर में इसके छिपे होने की जानकारी मिलते ही एक्शन लिया गया।

K.W.N,S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दर्जनों गणेश प्रतिमाओं को किसी ने तोड़ दिया। रात के अंधेरे में यह कांड रायपुर के आमापारा इलाके में हुआ है। इस मामले की अब आजाद चौक थाने में शिकायत की गई है। मूर्तिकार नारायण प्रजापति ने बताया कि आमापारा की सड़क के किनारे वह गणेश प्रतिमाओं की दुकान लगाते हैं। 2 दिन बाद गणेश चतुर्थी का त्योहार है। देर रात अपनी दुकान बंद कर प्रतिमाओं को ढक कर घर चले गए थे। सुबह लौटे तो देखा कि गणेश जी की प्रतिमाएं किसी ने तोड़ दी हैं। किसी प्रतिमा के दोनों हाथ टूटे हुए थे तो किसी प्रतिमा की सूंड गायब, सर टूटकर लटका हुआ था। मूर्तिकार ने दावा किया है कि 100 से ज्यादा प्रतिमाओं को किसी ने तोड़ा है। सभी प्रतिमाएं तितर-बितर थीं ऐसा लगा मानो किसी ने धक्के दे देकर प्रतिमाओं को इधर से उधर गिराया और तोड़ दिया।
निकल आए आंसू
मूर्तिकार ने बताया कि साल भर वह इस घड़ी का इंतजार करते हैं कि बाजार में दुकान लगाकर प्रतिमाएं बेच सकें। परिवार इसी के भरोसे पलता है । जब सुबह प्रतिमाओं को टूटी हालत में देखा तो मूर्तिकार की आंखों से आंसू निकल आए थे । वो रोते हुए बोले कि डेढ़ लाख रुपए खर्च करके प्रतिमाएं तैयार की थी, कुछ प्रतिमाएं दूसरे मूर्तिकारों से खरीद कर भी लाएे थे। थाने जाकर मूर्तिकार ने कहा अब सब बर्बाद हो गया । मेरा परिवार इसी के भरोसे पलता है बच्चों की पढ़ाई भी इसी के जरिए होती है, सब कुछ खत्म हो गया मेरी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई। आसपास दुकान लगाने वाले दूसरे मूर्तिकार ही नारायण के साथ आजाद चौक थाने पहुंचे। सभी ने एक लिखित शिकायत देकर पुलिस से इस मामले की जांच करते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मूर्तिकारों का आवेदन ले लिया है फिलहाल किसी पर इस मामले में एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है। प्रतिमाएं कैसे टूटी इसका पता लगाया जा रहा है।

K.W.N,S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर गए हुए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बघेल के पिता को आनन फानन में विशेष विमान से रायपुर लाया गया है. डाक्टर्स की टीम मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल का बालाजी हॉस्पिटल में चेकअप जारी है. ये भी बताया जा रहा है कि मोशन और यूरिन न होने की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है. हालांकि प्रारंभिक उपचार उत्तर प्रदेश में भी डॉक्टर्स की टीम ने किया था, लेकिन हालात खराब होने के कारण रायपुर रेफर किया गया. हालांकि रूटीन चेकअप और तमाम प्रकार के जांच के बाद ही डॉक्टर की टीम करेगी।
K.W.N,S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचान्दुर पहुंचकर पूर्व सांसद स्व.ताराचंद साहू की धर्मपत्नी भूषण साहू को श्रंद्धाजलि दी। उन्होंने उनके छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्री बघेल ने स्वर्गीय साहू के परिजनों से भेंट की और अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भूषण साहू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. ताराचंद साहू को इस मुकाम पर पहुंचाने में स्व.भूषण साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

K.W.N,S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में काचेवानी रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 29 अगस्त, 2022 से 06 सितम्बर, 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- रद्द होने वाली गाडियां – (01) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । (02) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल रद्द रहेगी । (03) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी । (04) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी । (05) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी । (06) दिनांक 31 अगस्त, 2022 से 06 सितम्बर, 2022 तक इतवारी से छूटने वाली 08268 इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी । (07) दिनांक 30 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । (08) दिनांक 31 अगस्त, 2022 से 05 सितम्बर, 2022 तक कोरबा से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

K.W.N,S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य मे पुल पुलियों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी लाने की बात कही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कई जिलों में नए निर्माण कार्यों की घोषणाएं भी की हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पुल निर्माण के लिए जगदलपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 10 कार्यों की स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही दस कार्यों का प्राक्कलन भी भेज दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंत्री ताम्रध्वज साहू को जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ रूपए से अधिक लागत के कुल 39 पुलों के कार्य हेतु जगदलपुर, अम्बिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं कांकेर में 927.27 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें से 602 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत 495 करोड़ की लागत के कुल 4132 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 2245 कार्य पूर्ण, 870 कार्य प्रगतिरत हैं एवं 973 कार्य निविदा स्तर पर है। इसके साथ ही ए.डी.बी. प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल 24 कार्य प्रगतिरत है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार आर.पी.सी.एल.डब्ल्यू.ई. योजनांतर्गत 3535 करोड़ की लागत के कुल 310 स्वीकृत कार्य में से अब तक 161 मार्ग पूर्ण, 07 पुल निर्माण पूर्ण, 139 कार्य प्रगति पर एवं 03 कार्यों की पुनर्निविदा की गई है।समीक्षा बैठक में ये जानकारी दी गई है कि आयोजनोत्तर मद में 452 करोड़ की लागत के कुल 1050 स्वीकृत कार्य में से अब तक 827 कार्य पूर्ण, 176 कार्य प्रगति पर एवं 47 कार्य निविदा स्तर पर हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जर्जर सड़कों, भवनों, पुल-पुलियों के मरम्मत एवं संधारण के कार्य जारी है तथा समय-समय पर संबंधित अधिकारियों द्वारा इनका निरीक्षण भी किया जा रहा है। ई-श्रेणी पंजीयन अंतर्गत लगभग 06 हजार युवाओं का पंजीयन हुआ है, जिन्हें लगभग 300 करोड़ के कार्य स्वीकृत किये गये हैं और अनुबंध के प्रावधान अनुसार लगभग 3500 इंजीनियरों को नियोजित किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विभिन्न शाला भवनों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने मुख्य सचिव को ‘सभी शालाओं में निर्विघ्न पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए वर्षा ऋतु समाप्त होते ही शाला भवनों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए गए निर्देशों में कहा है कि प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से शाला भवनों की दशा के बारे में जानकारी मिली थी। लंबे समय से शाला भवनों की मरम्मत के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान ना होने से मरम्मत का कार्य नहीं हो सका इससे छात्रों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही थी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि आगामी शालेय सत्र (जून 2023) आरंभ होने के पूर्व शालाओं की मरम्मत एवं रखरखाव हेतु कम से कम 500 करोड़ रूपये (पांच सौ करोड़ रुपये) का प्रावधान किया जाए।
K.W.N,S.-रायपुर। दिनभर उमस के बाद रविवार रात 10 बजे के बाद जमकर बारिश हुईं। लगभग एक घंटे की बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया। पिछले तीन-चार दिनों से उमस और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश का असर लगभग एक घंटे तक रहा। इधर मौसम विज्ञानियों ने आने वाले एक-दो दिनों के भीतर मौसम में फेरबदल के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी झारखण्ड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसका असर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में एक-दो दिन के भीतर देखने का मिल सकता है। प्रदेश में 29 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।

K.W.N,S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खेल दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की मेजर ध्यानचंद ने अपने उत्कृष्ट खेल के बदौलत देश को गौरवान्वित किया है। उनके दौर में भारत ने हॉकी का स्वर्णिम दौर देखा है। ध्यानचंद में गोल करने की क्षमता कमाल की थी। उनके दौर में भारत ने 1928, 1932 एवं 1936 के ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीते थे। उनसे प्रेरणा पाकर आज भी हॉकी के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।