कर्मचारियों को 5वीं किश्त का भुगतान होना है। जो जनवरी-मार्च 17 का होगा। इससे पहले सरकार ने 2021 में आदेश जारी किया गया है। संयुक्त सचिव राजेश सिसोदिया ने आदेश जारी करते हुए पे बिल तैयार कर कोषालय के प्रावधानों का पालन कर राशि जारी करने कहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर




रायपुर। दिवाली से पहले राज्य सरकार की पौने 5 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने सातवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान का आदेश जारी कर दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है। IAS अफसर, कोयला कारोबारी औऱ कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ED ने दबिश दी है। इन सभी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है। इसलिए सेंट्रल एजेंसियों का सहारा ले रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी-आईटी की कार्रवाई से डराने की कोशिश कर रही है। चुनाव तक इस तरह की कार्रवाई होगी, लेकिन जनता जान चुकी है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार कैसे सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 6 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाला पर ईडी-आईटी की कार्रवाई क्यों नहीं होती l
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई अधिकारी के घर ED की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के यहां 12 से अधिक अधिकारी पहुंचे है। जहां छापेमारी जारी है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने पहले ही ED की छापेमारी को लेकर आशंका जताई थी।
वही दुर्ग , रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू , महासमुंद में अग्नि चंद्राकर और अनुपम नगर रायपुर स्थित सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। इसके साथ ही माइनिंग हेड IAS जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी। वह रानू साहू के पति हैं।
रायपुर। मुलायम सिंह यादव के निधन पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी शोक जताया है. मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट करते हुए लिखा – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार भारतीय राजनीति के लिए दुःखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व श्री@yadavakhileshसमेत सभी प्रियजनों और समर्थकों को इस दुख में सम्बल प्रदान करें। ॐ शांति।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को आगामी एक वर्ष के लिए इम्पैनलमेंट करने आनलाईन आवेदन 15 अक्टूबर 2022 तक लिये जा रहे हैं। इंम्पेनलमेंट के लिए निर्धारित प्रारूप में आॅनलाईन आवेदन जमा किये जा सकते हैं।
आवेदन प्रारूप और इस संबंध में नियम शर्ते जनसम्पर्क विभाग की वेबसाईट jansampark.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
डिजिटल माध्यम की उपयोगिता एवं आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में न्यूज वेबसाइट/वेबपोर्टल के लिए प्रदर्शन विज्ञापन आवश्यता/उपयोगिता/अवसर और बजट उपलब्धता के आधार पर स्वीकृत किये जाते हैं। नियमों में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी किसी न्यूज वेबसाइट को शासकीय विज्ञापन प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं होगा।
सामान्यतः निम्नलिखित शर्ते पूर्ण करने वाले पोर्टल/वेबसाईट को समिति द्वारा इम्पैनलमेंट हेतु अनुशंसा की जायेगी-
छत्तीसगढ़ राज्य के न्यूज वेबसाइटों का इम्पैनलमेंट 01 वर्ष की अवधि के लिए होगा। इम्पैनल्ड हेतु विगत 06 माह के दौरान न्यूज वेबसाईट की औसत यूनिक यूजर संख्या 50 हजार होनी चाहिए। इस दौरान एवरेज सेशन डयूरेशन न्यूनतम 30 सेकेण्ड होना चाहिए। प्रत्येक वेबसाइट/पोर्टल के अपने होम पेज पर वेबसाइट/पोर्टल के स्वामी, संचालक, संपादक का नाम मोबाईल नंबर, ई मेल, संपादकीय कार्यालय का पता प्रदर्शित होना चाहिए। उन्हें प्रतिदिन अपनी वेबसाइट्स/पोर्टल को अपडेट भी करना होगा। न्यूज वेबसाइट कम से कम एक वर्ष से ऑनलाइन हो। इस अवधि के दौरान वेबसाइट का नाम और इंटरनेट का पता (URL) नहीं बदला गया हो। राज्य की गतिविधियों को प्राथमिकता से अपलोड करने वाले वेबसाइट/वेबपोर्टल को विज्ञापन देने में प्राथमिकता दी जायेगी। इसके साथ-साथ समिति उपलब्ध तकनीकी साधनों यथा-विश्वसनीय टैरिफ एनालायसिस टूल अथवा अन्य किसी माध्यम से मासिक दृश्य संख्या यूजर संबंधी रिपोर्ट की पुष्टि कर सकेगी।
रायपुर। मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया और कहा – समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है। यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की। वे आजीवन सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ खड़े रहे। ॐ शांति: