Browsing: रायपुर

K.W.N.S.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. बघेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है. वे कांग्रेस को हराने के लिए गोवा, गुजरात और उत्तराखंड गए. वे चाहे कुछ भी कहें लेकिन यही उनका मकसद है. आप आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि खास आदमी पार्टी है। 
इस दौरान भूपेश बघेल ने पीएम मोदी की माता पर आप नेता की टिप्पणी की आलोचना की. उन्होंने कहा, आप के गुजरात चीफ गोपाल इटालिया ने जो जातिगत टिप्पणी की है, उसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा.उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की माता पर टिप्पणी की. वह 100 साल की हैं और राजनीति से कोई लेना-देना भी नहीं है. कांग्रेस इसकी निंदा करती है. बघेल ने कहा कि गुजरात चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी का होगा. बता दें कि बीजेपी ने पिछले गुरुवार को एक वीडियो जारी किया था. चलती कार में बनाये गये इस नये वीडियो में इटालिया को कथित रूप से कहते सुना जा सकता है। 
 ‘आप नीच नरेंद्र मोदी को उनकी जनसभाओं के खर्च सार्वजनिक करने को क्यों नहीं कहते. और उनकी मां हीराबा भी नाटक कर रही हैं. मोदी 70 साल के करीब हैं, वहीं हीराबा जल्द 100 साल की होंगी, फिर भी दोनों की नौटंकी चालू है.’ इससे पहले BJP ने उनके दो वीडियो जारी किए थे. इनमें से एक में वह मोदी के लिए अपशब्द बोलते और दूसरे में महिलाओं को मंदिर नहीं जाने की सलाह देते सुने जा सकते हैं। 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ एक कृृषि प्रधान राज्य है, जहां आज अंतरराष्ट्रीय बाजार भी छत्तीसगढ़ में कृषि की ओर आकर्षित हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विकेता सम्मेलन में आने वाले विदेशी उद्यमी दुर्ग आकर हमारे सीताफल को हाथोहाथ लेते हैं. हमारे धमधा ब्लॉक का जैविक तरीके से तैयार फार्म हाउस एशिया का सबसे बड़ा सीताफल उत्पादक फार्म हाउस का तमका लिए हुए है. 500 एकड़ के इस फॉर्म में 20 प्रकार के फलों को आर्गेनिक तरीके से उगाया जाता है. इसमें 180 एकड़ में केवल सीताफल की खेती होती है. सबसे ज्यादा वैरायटी हमारे पास मध्य भारत में सीताफल की सबसे ज्यादा खेती कांकेर जिले में होती है. इसके बाद दुर्ग जिले का नंबर आता है, लेकिन वैरायटी की बात करें तो सबसे ज्यादा 18 वैरायटी हमारे पास है. यहां 180 एकड़ क्षेत्रफल में खेती की जा रही है।
 इसमें सबसे ज्यादा बाला नगर प्रजाति का सीताफल पैदा किया जा है. एक बार की मेहनत से तीन पीढ़ियों को मिलता है फल सीताफल के पेड़ की आयु 90 साल होती है. इस प्रकार यह 3 पीढ़ियों के लिए निवेश की तरह है. यहां फार्म से हर दिन 10 टन सीताफल निकलता है. सीताफल पकने पर इसका पल्प निकाल लेते हैं, जो आइसक्रीम आदि बनाने में काम आता है. छत्तीसगढ़ के कस्टेड एप्पल पल्प की भारी डिमांड होती है. किलोभर वजन, कई दिनों तक नहीं सड़ते सीताफल की कई तरह की किस्में यहां के खेतों में रोपी गई है. सबसे बड़े आकार के सीताफल महाराष्ट्र के सोलापुर, मराठवाड़ा में ही पाए जाते हैं. अब एक सीताफल एक किलो और मिठास के मामलों में हम भी बेहतर हो गए है।
 इनकी खासियत यह है कि ये सामान्य सीताफल से ज्यादा दिन तक पकने के बाद सड़ते नहीं है. प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पादन कांकेर जिले में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की महिला किसान खेतीबाड़ी के साथ सीताफल से अपनी आमदनी बढ़ाते आत्मनिर्भर बन रही हैं. कांकेर में सीताफल उत्पादन पूर्णत: जैविक और प्राकृतिक है। छत्तीसगढ़ में लगभग 12 हजार मैट्रिक टन से अधिक सीताफल का उत्पादन होता है, इसमें अकेले कांकेर जिले में 6000 मैट्रिक टन का उत्पादन शुद्ध प्राकृतिक रूप से पैदावार लगभग चार लाख पेड़ों से हो रहा है. आंकड़ों के अनुसार देश में छत्तीसगढ़ चौथे नंबर पर एपीडा के अनुसार, देश में सबसे अधिक क्षेत्र में सीताफल की खेती होती है और उत्पादन भी सबसे अधिक यहीं पर होता है. महाराष्ट्र के बाद गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आते हैं. इनके साथ ही असम, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलांगाना और तमिलनाडू में भी सीताफल की खेती होती है।

K.W.N.S.-रायपुर। दीवाली से पहले किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा उपहार दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को 1866 करोड़ रूपये का भुगतान किया। जिसमें राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहि शामिल है. हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रूपये का ऑनलाइन अंतरण किया गया है. बता दें कि सीएम हाउस में भूपेश कैबिनेट की बैठक चल रही है. कैबिनेट की बैठक से पूर्व सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष स्व श्री मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा – स्व मंडावी का सामाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान, एक बहुत अच्छा साथी हमने खोया है। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी महाराज ने कहा कि हम राम, कृष्ण, महावीर या मोहम्मद की तरह महान इंसान बन पाएँ तो अच्छी बात है, पर कम से कम श्रवणकुमार जैसी अच्छी संतान तो अवश्य बन जाएँ। जो महिलाएँ चाहती हैं कि उनके घर में श्रवणकुमार जैसी संतान का जन्म हो, वे पहले अपने पति को श्रवणकुमार बनाएँ। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर ईश्वर का उपकार सौ गुना, गुरु का उपकार हजार गुना, पिता का उपकार दस हजार गुना, पर माँ का उपकार लाख गुना हुआ करता है। इससे बढ़कर माँ का हमारे ऊपर क्या उपकार हो सकता है कि उसने गर्भपात के इस युग में भी हमको जन्म दिया। संत प्रवर रविवार को गुढ़ियारी जैन श्री संघ एवं सकल समाज द्वारा मारुति मंगलम में आयोजित प्रवचन तीन दिवसीय प्रवचन माला के समापन पर हजारों श्रद्धालु भाई बहनों को संबोधित कर रहे थे। संतप्रवर ने कहा कि पत्नी आपकी पसंद है, पर माता-पिता आपके पुण्य हैं। कहीं ऐसा न हो कि हम पसंद के चक्कर में पुण्य से हाथ धो बैठें। 
बहनों को चाहिए कि वे कभी भी माँ से बेटे को जुदा करने का पाप न करें। अगर आपने ऐसा किया तो आपका भाई भी एक दिन आपकी माँ से अलग हो जाएगा। माँ द्वारा किए गए उपकारों का विवेचन करते हुए राष्ट्र-संत ने कहा कि माँ द्वारा भयंकर दर्द सहन करके हमें जन्म देना, अपने आँचल का दूध पिलाना, हजारों बार हमारे टॉयलेट बाथरूम साफ करना, हमारे सारे नखरों को पूरा करना, बुखार में रात भर जग कर बाम की मालिश करना जैसे अनंत उपकार माँ ने हम पर किए हैं। माँ तूने तीर्थंकरों को जन्मा है, यह संसार तेरे ही दम से बना है। तू ही पूजा मन्नत है मेरी, तेरे ही चरणों में जन्नत है मेरी। माता-पिता के उपकारों को चुकाने के लिए राष्ट्र-संत ने कहा कि अपने दिन की शुरुआत माता-पिता के चरण छूकर के करें। जो सुबह-सुबह माता- पिता के आशीर्वाद ले लेता है उसके सारे ग्रह अनुकूल रहते हैं। ब्रह्मांड की सारी शक्तियाँ उसे आगे बढऩे में मदद करती है। हम कभी भी माँ की उपेक्षा या अनादर न करें। माँ या बहन के नाम की गाली न निकालें, 24 घंटे में से एक बार माँ को एक कौर ही सही अपने हाथों से रोटी जरूर खिलाएँ, अगर आप दूर रहते हैं तो दिन में एक बार माँ को फोन जरूर करें, प्रति माह अपनी कमाई का एक हिस्सा माता-पिता के चरणों में समर्पित करें, वर्ष में एक बार उन्हें तीर्थ यात्रा के लिए ले जाएँ और उनके प्रति अतीत में हो चुकी गलतियों के लिए सरल हृदय से क्षमा मांगें। 
याद रखें, ईश्वर सब जगह तो पहुँच नहीं सकता, पर माता-पिता के रूप में वह हमारे घर में विराजमान रहता है। जो माता पिता की सेवा और भक्ति कर लेता है उसे ईश्वर की सेवा करने का सौभाग्य घर बैठे प्राप्त हो जाता है। इससे पूर्व डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर जी ने कहा कि हर सुबह की शुरुआत मुस्कुराते हुए करें। अगर हम मुर्दे मन के साथ सुबह की शुरुआत करेंगे तो पूरा दिन बेकार चला जाएगा। हम सुबह उठकर यह तो देखते हैं कि मोबाइल चार्ज है या नहीं, पर यह नहीं देखते कि जिंदगी चार्ज है या नहीं। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आना पार्ट ऑफ लाइफ है, पर उसका मुस्कुराते हुए स्वागत करना ही आर्ट ऑफ लाइफ है। आखिर, दूध फटने पर वे ही लोग उदास होते हैं जिन्हें रसगुल्ले बनाने नहीं आते हैं। उदास लोगों पर व्यंग करते हुए संतप्रवर ने कहा कि अगर गधा मुस्कुराता हुआ दिखे तो समझ लेना चाहिए कि वह इंसान बनने वाला है, पर अगर इंसान मुरझाया हुआ दिखे तो समझ लेना चाहिए कि…?
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद की बैठक आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुईं। बैठक की प्रेस ब्रीफिंग वनमंत्री मोहम्मद अकबर शंकर नगर स्थित अपने शासकीय निवास में आज अपरान्ह 3 बजे करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा उपहार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को किया 1866 करोड़ रूपये का भुगतान राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को किया भुगतान हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रूपये का किया ऑनलाइन अंतरण अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा निर्णय धान खरीदी के बाद अब समर्थन मूल्य में अरहर, मूंग एवं उड़द भी खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री ने की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द एवं अरहर खरीदी की शुरुआत अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे किसानों से बात समर्थन मूल्य में खरीदी से आप सभी की बढ़ेगी आय- मुख्यमंत्री किसानों ने समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी का किया स्वागत कर्मचारियों का डीए बढ़ने से सभी की दीपावली अच्छी होगी – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों को दीपावली की अग्रिम बधाई दी दीवाली से पहले ही सभी किसानों, मजदूरों के खाते में राशि अंतरित की गयी है, आप सभी को बहुत बधाई दीपावली नजदीक है, आप सभी की दीपावली अच्छे से हो इसलिए ये राशि आप सभी के काम आएगी-मुख्यमंत्री
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित जामा मस्जिद के चुनाव संपन्न हो गए हैं. अब्दुल फ़हीम ने 3309 वोट पाकर 986 मतों से जीत का परचम लहराया.आपको बता दें कि रायपुर सदर बाज़ार स्थित जामा मस्जिद का चुनाव 24 साल बाद हुए हैं. अब्दुल अज़ीम उर्फ़ भोंदू के निधन के बाद यह चुनाव संपन्न कराया गया. अब्दुल अज़ीम लगातार 24 साल तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।
 बता दें कि जामा मस्जिद चुनाव को इडहोक कमेटी के अध्यक्ष शोएब अहमद ख़ान ने बहुत अच्छे से संपन्न कराया, जिसमें शोएब ख़ान ने कड़ी मेहनत कर 70 दिनों में पक्रिया पूरी कराई. वहीं अब्दुल अज़ीम उर्फ़ भोंदू के बेटे अब्दुल कलीम भी इस चुनाव में हिस्सा लिए थे, लेकिन अब्दुल फ़हीम को ज्यादा मत मिले. अब्दुल क़लीम को 2323 वोट मिले।
 जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि अब्दुल अज़ीम उर्फ भोंदू के निधन के बाद ये अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली पड़ी थी. इस चुनाव में 5 प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अब्दुल फ़हीम, अब्दुल क़लीम, हासिब कुरैशी, गुलाम शकील और मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है।
देखिए किसे मिले कितने मत ?
 

307 PCC छत्तीसगढ़ में डेलीगेट्स वोटिंग करेंगे 
 
 
K.W.N.S.-रायपुर। राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. खबर लिखे जाने तक पीसीसी चीफ सहित कई नेता वोट डाल चुके है. कुछ देर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्री और विधायक वोटिंग करेंगे। डेलिगेट्स शाम 4 बजे तक वोट डाल सकेंगे। डेलिगेट्स PCC ऑफिस में जाकर मतपत्र पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के आगे सही का निशान लगाएंगे और उसे फोल्ड करके मतपेटी में डाल देंगे। बता दें कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, लेकिन जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने पर गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी निहाल देव दास को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा संतोषी नगर बोरिया रोड सुलभ के सामने में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी निहाल देव दास को दबोचा गया है, वही आरोपी के कब्जे से 1 नग बटनदार चाकू जब्त की गई है. पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 587/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी का नाम निहाल देव दास पिता नरेश देव दास उम्र 18 साल निवासी सुमीत नगर लक्ष्मी नगर नहरपार थाना टिकरापारा रायपुर
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंचीं। बिलासपुर पहुंचने पर संभागायुक्त संजय कुमार अलंग तथा पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने राज्यपाल उइके का आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि अनुसुईया उइके अपने बिलासपुर प्रवास के दूसरे दिन 17 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, जिला इकाई बिलासपुर द्वारा आयोजित आदिवासी लोक कला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छ्त्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी की रविवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद प्रदेश में शोक की लहर है। मौत से ठीक 2 दिन पहले विधायक ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि, मैं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपना आशीष देता हूं। वे जमकर उन्नति करें, तरक्की करें। दरअसल, मनोज मंडावी के छोटे बेटे अमन मंडावी हाल ही में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने हैं। 
2 दिन पहले जब रायपुर से कांकेर लौटे थे तो उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया था। इस दौरान मनोज मंडावी भी खुद मौजूद थे। बेटे के राजनीतिक करियर की शुरुआत में उन्होंने रोड शो भी किया था। कांकेर, भानुप्रतापपुर की जनता, कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए थे। ये उनका जनता के बीच अंतिम रोड शो और संबोधन था। वे कांकेर से सीधे भानुप्रतापपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान मनोज मंडावी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत भूपेश बघेल की तारीफ की थी। साथ ही रोड शो को सफल बनाने और जनता का उनके लिए प्यार देखकर उन्होंने जिले के लोगों का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि ये जनता का प्यार ही है जो उन्होंने भारी बरसात में भी स्वागत किया।