Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। 
इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत देवपुरी सतनाम चैक पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम देव नारायण साहू निवासी गरियाबंद का होना बताया। 
टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब में स्पास्मों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में देव नारायण साहू से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी देव नारायण साहू के कब्जे से 144 नग स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा बिक्री रकम जप्त किया गया। आरोपी देवनारायण साहू से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कांदूल निवासी बाबा हसन उर्फ मोह. हसन एवं उसके साथी शंकर ठाकुर द्वारा कांदूल स्थित एक मकान में 04-05 कार्टून में उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट छिपाकर रखना तथा बाबा हसन एवं शंकर ठाकुर से ही उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को प्राप्त करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी देवनारायण साहू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कांदुल स्थित उक्त मकान में जाकर रेड कार्यवाही करते हुए 04 कार्टून में रखें कुल 57,600 नग स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया गया। 
इस प्रकार आरोपी की निशानदेही पर कुल 57,744 नग स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 4,00,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 594/22 धारा 22(बी), 22(सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। घटना में संलिप्त आरोपी बाबा हसन उर्फ मोह. हसन वर्तमान में जेल निरूद्ध है। आरोपी बाबा हसन उर्फ मोह. हसन को दिनंाक 11.10.2022 को थाना आजाद चैक क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम एवं स्पास्मों के साथ गिरफ्तार करते हुए आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 306/22 धारा 22(बी), 22(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी शंकर ठाकुर फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने अब से एक घंटे बाद जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी 13 नये जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। सूत्रों ने बताया कि साव नये अध्यक्षों को गुटबाजी से उपर उठकर काम करने की सीख देंगे। पांच नये जिलों के अध्यक्ष भी बुलाया गया है। बैठक ठाकरे परिसर में शुरू हो गई है। इसके बाद 3.30 को समितियों की बैठक होगी।भाजपा जिला प्रभारी सहप्रभारी व विधानसभा प्रभारी की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रारंभ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल , महामंत्री संगठन पवन साय, महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी उपस्थित हैं।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हजरत बाबा सैय्यद शाह साबिर अली दरगाह चंद्रपुर पहुंचे है। मुख्यमंत्री ने दरगाह में चादर चढ़ा कर प्रदेशवासियों की अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवनिर्मित सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित माता चंद्रहासिनी देवी दर्शन के लिए पहुँचे। वहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने अब से एक घंटे बाद जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी 13 नये जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक साव नये अध्यक्षों को गुटबाजी से उपर उठकर काम करने की सीख देंगे। पांच नये जिलों के अध्यक्ष भी बुलाया गया है। बैठक ठाकरे परिसर में सुबह 11:00 बजे से होगी। 3.30 को समितियों की बैठक होगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। आज रायपुर नगर निगम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा स्वच्छ भारत सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत सिटी कोतवाली चौक से जयस्तम्भ चौक तक सफाई अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी, एडिशनल कमिश्नर सुनील चंद्रवंशी, कार्यक्रम संन्वयक डॉ. नीता वाजपेयी, प.रवि शंकर शुक्ल वि.वि. के कुलपति डॉ. केशीलाल वर्मा एवं डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर में भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज ग्राम मुक्ता में शिव मंदिर दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रभु शिव से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंदिर परिसर में बादाम के पौधे का रोपण किया। ग्राम मुक्ता निवासी एक पिता ने अपने पुत्र की स्मृति में मार्च 2019 में शिव मंदिर का निर्माण कराया है। 
भगवान शिव की पूजा अर्चना और पौधरोपण में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुवे। मंदिर के पुजारी श्री उज्जवल प्रसाद शर्मा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत मुक्ता में राजकुमार कर्ष के पुत्र टिलेश कुमार कर्ष की एक गड्ढे में गिर जाने से मात्र पांच वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के कारण शासन द्वारा परिवारजन को अनुदान के रूप में 4 लाख रूपए की धनराशि दिया गया। जिसका उपयोग राजकुमार कर्ष (पिता) द्वारा अपने पुत्र की स्मृति के रूप में मुक्ता ग्राम के केनाभाठा में शिव मंदिर का निर्माण सहित शिवलिंग की स्थापना 4 मार्च 2019 को की गई। मंदिर की देखरेख उनके घर के सदस्यों द्वारा किया जाता है और विगत् 4 वर्षो से इस मंदिर में ग्रामवासियों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि में इस स्थल पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में शूटिंग कर रहे थे। अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के बीच अक्षय बच्चों से भी मिले। रायगढ़ के जिंदल स्कूल के स्टूडेंट्स से बातचीत का खास कार्यक्रम आयोजित हुआ था। बच्चों ने अपने सवाल अक्षय कुमार से पूछे। इस दौरान कुछ दिल छू लेने वाली बातें भी कार्यक्रम में हुई। एक स्टूडेंट ने अक्षय कुमार से पूछा कि आपकी सफलता का राज क्या है। अक्षय कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं स्कूल के टाइम से ही एक आदत को फॉलो करता रहा हूं, मैं जब भी घर से निकला अपने मां-बाप के पैर छूकर निकलता रहा हूं । यह सुनते ही सभी स्टूडेंट्स ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। 
अक्षय कुमार ने कहा कि यह बहुत असर करता है, इससे आप अपने काम में सफल हो पाते हैं। बिना मां-बाप के आशीर्वाद के हम सफल नहीं हो सकते। इसलिए उनका आदर करना बहुत जरूरी है। एक टीचर ने अक्षय कुमार से कहा कि बॉलीवुड में अच्छी कहानियां क्यों नहीं है। अक्षय कुमार ने झट से जवाब देते हुए अपनी फिल्में पैडमैन, टॉयलेट एक प्रेम कथा, मिशन मंगल का नाम गिनाया और पूछा कि क्या यह अच्छी कहानियां नहीं हैं, जवाब में ऑडियंस ने चिल्लाकर कहा कि यह अच्छी कहानियां हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि अच्छी कहानियों पर काम हो रहा है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दोपहर 03:00 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित एग्री कार्नीवाल-2022-अंतर्राष्ट्रीय कृषि मंड़ई के समापन समारोह में शामिल होंगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के जैव विविधता परियोजना प्रमुख डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में वर्ष 2015-16 में किसानों के किस्मों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया, अभी तक कुल 1218 प्रजातियों को जी.आई. टैग मिल चुका है।
 उन्होंने बताया कि धान में बस्तर और सरगुजा अंचल में जैव विविधता बहुत अधिक पाई गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विश्वविद्यालय एवं ग्राम पंचायतों से मिलकर जैव विविधता पंजीयन का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में जैव विविधता में छत्तीसगढ़ राज्य दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 1785 कृषकों द्वारा कुल 68 फसलों को चिन्हित कर जी.आई.टेग हेतु पंजीयन करवाया गया था जिसमें से अभी तक धान की 339 किस्मों, सरसों की 3 एवं टमाटर की 1 किस्म कुल 343 किस्मों को जी.आई. टैग मिल चुका है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। आरक्षण पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विशेष सत्र का ब्रम्हास्त्र की तरह प्रयोग करेंगे. आरक्षण पर भाजपा राजनीतिक रोटी सेंक रही है. हाईकोर्ट में भाजपा ने सही तरीके से पक्ष नहीं रखा. हाईकोर्ट के फैसले के लिए भाजपा जवाबदार है। 
 मंत्री लखमा ने कहा, भाजपा ने जो समिति गठित की थी, उसकी रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई. हम विशेष सत्र को ब्रम्हास्त्र की तरह इस्तेमाल करेंगे. मामला सुप्रीम कोर्ट में है, कोर्ट के फैसले के बाद आगे की रणनीति हम तैयार करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बयान पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा, रमन सिंह कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे. आडवाणी की तरह मार्गदर्शक मंडल में शामिल होंगे. बृजमोहन अग्रवाल भी मार्गदर्शक मंडल में शामिल होंगे और अजय चंद्राकर जब से प्रवक्ता बने हैं तब से सो रहे हैं। 
 

 

K.W.N.S.रायपुर। नगर निगम का अवैध निर्माण पर ढीला रवैया अब भी बरकार है। हालात ऐसे हैं कि 2016 से नियमितीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत अब तक 16-17 हजार लोगों ने नियमितीकरण करवाया है। वहीं, इससे पहले राजीनामा की प्रक्रिया चली, इसमें भी निगम के पास आए आवेदनों में से 20-22 हजार प्रकरणों पर जुर्माना लेकर उन्हें वैध किया गया। लेकिन 11 साल से राजीनामा सहित नियमितीकरण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसके बावजूद ढाई लाख मकानों में से एक भी मकान की एक ईंट तक निगम के जिम्मेदार नहीं हिला पाए हैं। 
जबकि निगम के ही अफसरों के अनुसार शहर में ढाई लाख में से 60% तक मकान अवैध हैं। यानी कि इन्होंने बिना निगम की अनुमति के ही मकानों का विस्तार किया है। वहीं, इस वर्ष फिर से नए नियमों के तहत नियमितीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें अब तक सिर्फ पांच हजार मकान मालिकों को ही नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में निगम के सुस्त रवैये की वजह से अवैध निर्माण करने वालों को और बल मिल रहा है। जानिए, क्यों मकान हैं अवैध 1. 10 प्रतिशत तक विस्तार वैध निगम के नियमानुसार मकान बनवाने के लिए नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। वहीं, मकान का विस्तार करवाने के लिए यानी कि एक मंजिल से बढ़ाकर दूसरी मंजिल या फिर खाली जगह पर निर्माण करवाने के लिए भी एनओसी लेना अनिवार्य है। इसके तहत 10% तक बिना अनुमति निर्माण वैध माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद शहर के लोगों ने 30 प्रतिशत तक विस्तार बिना अनुमति के ही किया है। 2.व्यावसायिक भवनों के लिए पार्किंग अनिवार्य इसके अलावा व्यावसायिक भवनों में पार्किंग के लिए जगह होना अनिवार्य है। 
यानी कि क्षेत्रफल के हिसाब से उनके लिए कितनी गाड़ियां खड़ी होने की जगह होनी चाहिए, यह पहले ही तय कर लिया जाता है। इसके बावजूद ज्यादातर भवनों में पार्किंग के लिए जगह ही नहीं है। फिर भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। 3. अब तक 500 से ज्यादा आवेदन, नोटिस पांच हजार शहर में नए सिरे से नए नियमों के तहत नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत जोन स्तर पर आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसमें अब तक पांच सौ लोगों के ही आवेदन अब तक आए हैं। वहीं, ढाई लाख से ज्यादा मकानों और 200 से ज्यादा व्यावसायिक भवनों में से सिर्फ पांच हजार को ही नोटिस जारी किया गया है। 4. राजीनामा का सटीक रिकार्ड भी निगम के पास नहीं इसके अलावा नियमितीकरण के नियमों से पहले राजीनामा की प्रक्रिया चलती रही है, लेकिन कितने भवनों का राजीनामा किया गया है और कितना शुल्क निगम को इससे मिला है, इसका रिकार्ड भी अफसरों के पास नहीं है। 
ऐसे में कितने भवनों का निर्माण अवैध और उन्हें नोटिस नहीं जारी किया गया है, इसकी जानकारी तक निगम को नहीं है। रायपुर नगर निगम के नगर निवेशक बीआर अग्रवाल ने कहा, नियमितीकरण के लिए प्रक्रिया जारी है, इसमें ऐसे लोग ही आवेदन कर रहे हैं, जिन्हें भविष्य में कार्रवाई का डर है। रही बात नोटिस की, तो निरंतर प्रक्रिया जारी है, ऐसे भवनों का चिन्हांकन कर उन्हें नोटिस जारी कर नियमितीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी।