Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप आज धनतेरस पर अपने निवास के द्वार पर धान की झालर बांधने की रस्म पूरी की। सीएम आज शाम शहर के बाजार में खरीददारी करेंगे। दीपावली के दौरान खेतों में जब नयी फसल पककर तैयार हो जाती है, तब ग्रामीण धान की नर्म बालियों से कलात्मक झालर तैयार करते हैं। इनसे घरों की सजावट कर वे अपनी सुख और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें पूजन के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा लोक विश्वास है कि उनका यह आमंत्रण उन चिडिय़ों के माध्यम से देवी तक पहुंचता है, जो धान के दाने चुगने आंगन और द्वार पर उतरती हैं। इस तरह प्रदेश की लोक-संस्कृति अपनी खुशियों को प्रकृति के साथ बांटती है और उसे सहेजती है। छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर सरगुजा तक धान की झालर घर के आंगन और द्वार पर लटकाए जाने की परंपरा है। जिसे पहटा अथवा पिंजरा भी कहा जाता है।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय सेवाओं में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के तहत उन्होंने शनिवार 22 अक्टूबर को रोजगार मेले का शुभारंभ किया, जहां इस मेले का लाभ प्रदेश युवाओं को भी मिलने लगा है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस मौके पर राजधानी रायपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के कार्यक्रम में 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आयोजित किया गया, जिसमें सांसद सुनील सोनी सहित प्रदेश के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा- केंद्र सरकार काम पहले भी देती थी, लेकिन अब इसमें नया प्रयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 75000 युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके। इसी के तहत हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम रही है, जिसका शुभारंभ हो गया है। 252 युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र मिलने से अन्य युवाओं में केंद्रीय नीति के प्रति उत्साह बढ़ा है। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा और केंद्र सरकार की सराहना की।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने प्रेस वार्ता कर सरकार से सवाल पूछे। प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ,ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मौजूदगी के बावजूद कुछ किलोमीटर के फासले पर लुटेरे एक सराफा दुकान में घुसकर कारोबारी पर दनादन गोलियां दागते हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो जाते हैं क्योंकि पुलिस तो मुख्यमंत्री की सेवा में तैनात रहती है। राजधर्म को इससे भी अधिक शर्मसार करने वाली बात यह है कि इतनी संवेदनशील घटना के बावजूद मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम में स्वागत कराते हैं और पीड़ित परिवार से मिलने की संवेदनशीलता दिखाने की बजाय हेलीकॉप्टर से उड़ जाते हैं। यह कैसी निष्ठुर सरकार है कि गृहमंत्री थाने में रुककर समुचित निर्देश देने, पीड़ित परिवार के बीच जाने की जगह सायरन बजाते सीधे निकल जाते हैं। राज्य में अपराधों की बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री के साथ साथ दो अन्य मंत्रियों के जिले में सामूहिक नरसंहार हो रहा है। दिनदहाड़े कारोबारी को दुकान में घुसकर लूटा जा रहा है और उसकी हत्या की जा रही है। जब मुख्यमंत्री सहित चार मंत्री अपने जिले को नहीं सम्हाल पा रहे हैं तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का धनीधोरी कौन हो सकता है।
\मुख्यमंत्री के इलाके पाटन के अमलेश्वर में सराफा कारोबारी सुरेंद्र कुमार सोनी की हत्या के पूर्व कुम्हारी में एक परिवार की सामूहिक हत्या कर दी गई लेकिन सरकार का कलेजा नहीं पसीजा। पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन क्षेत्र में हुई 5 लोगों की हत्या रहस्य बन गई। जशपुर में सामूहिक हत्याकांड हो गया। इसके पहले भी सीमावर्ती क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बिलासपुर में भी ज्वेलरी शॉप में घुसकर सराफा कारोबारी पर गोलियां चलाई गईं। बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में किराना दुकान पर रंगदारों ने दुकानदार के बेटे को गोली मार दी। प्रदेश में अपराधी तत्व निरंकुश हो गए हैं। अब तो झारखंड के गैंगस्टर भी छत्तीसगढ़ के कारोबारियों को वसूली के लिए धमाके करके धमका रहे हैं। हर रोज हत्या, अपहरण, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी, राहजनी जैसी वारदातें हो रही हैं। सट्टा कारोबार शिखर पर है। गृहमंत्री को भी यह पता है कि कहां कौन सट्टा चला रहा है लेकिन सत्ता पर सट्टा भारी पड़ रहा है।
आखिर किसके संरक्षण में यह हो रहा है? कोयलाचोरी के मामले आम बात हैं। कोयला परिवहन में प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की कलई ईडी के छापे में खुल गई है। अफसरों के बंगले हीरे सोना और नकदी उगल रहे हैं। बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज मिल रहे हैं। आखिर यह कौन सा नेटवर्क है और इस पर किसका हाथ है, जो छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ को चला कौन रहा है? अमलेश्वर में हुई घटना की भारतीय जनता पार्टी घोर निंदा करती है साथ ही घटना के बाद भी सरकार ने जो अमानवीय कृत्य कर असवेदना की पराकाष्ठा की है उसे छत्तीसगढ़ हमेशा याद करता रहेगा जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रीयो में संवेदना ही न हो जाए इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता ।हमारी राज्य सरकार से मांग है कि अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ लोगों की जान बचाई जा सके, अपराधी हमला करने के पहले पकड़े जाएं ,प्रदेश में अपराध कम हो और प्रदेश वासी एक सुरक्षित भयमुक्त माहौल में जीवन जी सकें ,राज्य सरकार इस हेतु तत्काल कड़े कदम उठाए अन्यथा सभी सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दे। प्रेस वार्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, रायपुर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल माजूद रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। चलती ट्रेन से गिरे यात्री के फोन को आरपीएफ ने ढूंढ निकाला है. दरअसरल दुर्ग-विशाखापट्नम पैसेंजर में रायपुर से टिटलागढ़ यात्रा कर रहे यात्री निर्मल शर्मा ट्रेन के गेट के पास फोन में बात कर रहे थे. फोन लाखोली स्टेशन के पास ही पहुंचने वाली थी कि कही झाड़ियों में फोन गिर गया. जिसकी सूचना यात्री ने रेलवे स्टेशन में मौजूद आरपीएफ स्टॉफ को दी. यात्री के मुताबिक फोन की कीमत करीब 42 हजार रूपए थी. यात्री की शिकायत पर चौकी प्रभारी तरुणा साहू और लखोली कैंपिंग ड्यूटी स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल एस के कुर्रे और कॉन्स्टेबल अजीत कुमार सिंह ने लखोली के होम सिग्नल पर जाकर सर्च किए वहां पर ट्रैक के पास झाड़ियों में फोन प्राप्त हुआ. जिसके बाद ये फोन यात्री को सकुशल लौटाया गया.

K.W.N.S.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2015 बैच के आईएफएस मनीष कश्यप को विभाग ने दिवाली से पहले बहाली का तोहफा दिया है। उनका निलंबन खत्म कर दिया गया है। सीएम भूपेश बघेल 6 मई को सूरजपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में थे, तभी आवर्ती चराई योजना में अनियमितता की शिकायत मिली थी। मनीष तब सूरजपुर के डीएफओ थे। सीएम ने डीएफओ और रेंजर को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। हालांकि, बाद में यह जानकारी सामने आई कि कश्यप की पोस्टिंग से पहले अनियमितता हुई थी। कश्यप को जो आरोप पत्र जारी किया गया था, उसके जवाब से संतुष्ट होने और पीसीसीएफ के अभिमत के आधार पर बहाल करने का निर्णय लिया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली, जिसमें एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा की गई. विगत एक वर्ष से नाको, नई दिल्ली से एआरटी दवा की नियमित आपूर्ति न होने केे कारण एचआईवी संक्रमितो के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, जिसके निराकरण के लिए मंत्री ने तत्काल राज्य स्तर से टेंडर जारी कर नियमित आपूर्ति के निर्देश दिए. बैठक में संचालक स्वास्थ्य ने बताया कि सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक एचआईवी जांच की जा रही है, जिसमें विशेषकर एचआईवी संक्रमित शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को एआरटी से उपचार के लिए लिंक किया जा रहा है. इस वर्ष एम्स रायपुर में भी एआरटी सेंटर प्रारंभ किया जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव ने एचआईवी संक्रमितों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए. साथ ही राज्य में रक्तदान को बढावा देने तथा एचआईवी एड्स जागरुकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए. मंत्री सिंहदेव ने दीपावली के अवसर पर कर्मचारी हित में निर्णय लेते हुए कार्यक्रम के कर्मचारियों की ईपीएफ कटौती किए जाने की सहमति दी, जिसके लिए कर्मचारियों ने आभार जताया. बैठक में स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना, आयुक्त स्वास्थ्य सीआर प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सह परियोजना संचालक भीम सिंह, मिशन संचालक विलास भोस्कर, अतिरिक्त परियोजना संचालक डाॅ. एस के बिंझवार, संचालक चिकित्सा शिक्षा डाॅ. विष्णु दत्त, संयुक्त संचालक रवि नेताम, रिजनल कोआॅरडिनेटर नाको अजय सिंह, उपसंचालक विक्रान्त वर्मा, विद्या एवं रवीना ट्रांसजेन्डर बेलफेयर आदि उपस्थित रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उन पर पूरे देश को गर्व है।

K.W.N.S.-रायपुर। ED ने आज IAS समीर विश्नोई को कोर्ट में पेश कर दिया है। वो पिछले 8 दिनों से ED की रिमांड में थे। इनके साथ दो कारोबारियों को भी अदालत में पेश किया गया है। इस मामले में कोर्ट में अभी सुनवाई जारी है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे और IAS अधिकारी समीर विश्नोई को ED ने गिरफ्तार किया था। इनके साथ कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को भी पकड़ा गया था। पिछली सुनवाई में रायपुर की अदालत ने 8 दिन की रिमांड मंजूर की। हालांकि ईडी की टीम ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। इन 8 दिनों में ED को कई तरह के सबूत मिले हैं। इसमें कोल अवैध वसूली के भी सबूत शामिल हैं। ED ने कोर्ट में बताया है कि, समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला। इन पूरी कार्रवाईयों में कारोबारियों के पास से मिले कुल कैश और गोल्ड को ED ने 6.5 करोड़ का बताया था। 11 अक्टूबर को कई जगहों पर ED ने छापे मारे थे।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए, और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को आगामी 1 नवम्बर को 22 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 23वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के साथ ही राज्य का अंलकरण समारोह व राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का गरिमामय आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा।

K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली के किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कॉन्क्लेव में लगाए गए छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और लोक कला पर केंद्रित स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ का पारम्परिक वाद्य यंत्र तुरही भी बजाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में एक नवम्बर से आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी सम्बोधित किया। सीएम भूपेश बघेल ने नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल 2022 के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इस बार इसमें 7 से ज्यादा देशों के कलाकार शामिल होंगे। वहीं देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1400 कलाकार आएंगे। विदेशों से 100 कलाकार आएंगे। डांस फेस्टिवल में भारत और दुनिया की विभिन्न जनजातियों की संस्कृति और नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2022 की शुरुआत होगी।