Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर






रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि छठ पूजा भाईचारा व सामाजिक सौहार्द लाने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व आभार प्रकट करने का पर्व है।
मुख्यमंत्री का ट्वीट – ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता एवं छठी मइया की उपासना के महापर्व #छठ की उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित सभी आस्थवान लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ। छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
रायपुर। कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी 12 दिन की रिमांड पर, ED करेगी पूछताछ से पूछताछ के लिए स्पेशल कोर्ट ने 12 दिन की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रिमांड मंजूर कर दी है। सूर्यकांत ने कुछ देर पहले ही कोर्ट में सरेंडर किया है। इसके बाद ईडी की ओर से वकील ने पूछताछ व छापे से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी के छापे के बाद एक दिन पहले ही ईडी ने पूछताछ पूरी कर आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद सूर्यकांत की तलाश में ईडी अपनी छापेमारी तेज करती उसके पहले ही कोर्ट में सरेंडर करने की खबर आ गई।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। युवा आयोग में सदस्य पद पर अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर तुलसी साहू के स्थान पर जिला बस्तर की बालो बघेल, खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा जिले के हरीश परसाई, दुर्ग जिले के राजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा जिले के विमल सुराना, रायपुर जिले के कुलदीप शर्मा, बीजापुर जिले के इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा जिले की ज्योति कश्यप को नियुक्त किया गया है।
अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के के.पी.खाण्डे तथा सदस्य पद पर जांजगीर-चांपा जिले के श्रीराम पप्पु बघेल, रायपुर जिले के बी.एस.जागृत, सूरजपुर जिले के संतोष सारथी एवं जांजगीर-चांपा जिले के रमेश पेगवार को नियुक्त किया गया है।
पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद पर सरगुजा जिले के साधुचरण यादव, रायपुर जिले की किरण सिन्हा, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के गिरवर साहू को नियुक्त किया गया है।
राज्य बाल संरक्षण आयोग में सदस्य पद पर राजनांदगांव जिले की संगीता गजभिये को नियुक्त किया गया है।
औषधि पादप बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर छबिन्द्र कर्मा के स्थान पर रायपुर जिले के गुरू खुशवंत गोसाई, सदस्य पद पर बिलासपुर जिले के शुक्ला प्रसाद ध्रुवे और कांकेर जिले के बीरसिंह पद्दा को नियुक्त किया गया है।
रायपुर विकास प्राधिकरण में सदस्य पद पर रायपुर जिले की चन्द्रावती साहू को नियुक्त किया गया है।
अन्तव्यवसायी निगम में सदस्य पद पर वेदराम मनहरे के स्थान पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निलेश बंजारे को नियुक्त किया गया है।
तेलघानी बोर्ड में सदस्य पद पर गरियाबंद जिले के शैलेन्द्र साहू, सरगुजा जिले के लक्ष्मी गुप्ता और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रोहित साहू को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के केशव बंटी हरमुख, सदस्य पद पर रायपुर जिले के मंगलमूर्ति अग्रवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के आलोक मिश्रा इसी जिले के हरप्रसाद साहू, रायपुर जिले के मदन तालेड़ा, इसी जिले के नरेश गड़पाल, बालोद जिले के कृष्णा दुबे और रायपुर जिले के सुरेश मसीह को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्याभूषण शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के आलोक चंद्राकर, सदस्य पद पर धमतरी जिले के मदनमोहन खण्डेलवाल, जांजगीर-चांपा जिले के नारायण खण्डेलिया, बेमेतरा जिले के दानेश्वर साहू, सुकमा जिले के करण देव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के संजय जैन और रायपुर जिले के मदन देवांगन को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में सदस्य पद पर महासमुंद जिले के अंकित बागबाहरा, रायगढ़ जिले की नैना गभेल और सूरजपुर जिले की नीति सिंह को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में सदस्य पद पर बेमेतरा जिले के शुभम साहू, गरियाबंद जिले के रविन्द्र सिंह राजपूत और महासमंुद जिले की लक्ष्मी देवांगन को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर धमतरी जिले के मोहन लालवानी, सदस्य पद पर रायपुर जिले की साक्षी सिरमौर और रायपुर जिले की ही सुपिंकी बाघ को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में सदस्य पद पर रायपुर जिले के ईश्वर बघेल, दुर्ग जिले के मेहत्तरलाल वर्मा, गरियाबंद जिले के बाबूलाल साहू, बस्तर जिले के कृष्ण कुमार साहू, उत्तर बस्तर कांकेर जिले केे अजीत विश्वास, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के रजभान लोधी, सरगुजा जिले के अरविंद गुप्ता, जशपुर जिले के दिलीप पाण्डेय, बिलासपुर जिले के बी.आर. सिंगरौल, सरगुजा जिले के रमेश अहीर, बिलासपुर जिले के बृजेश शर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजकुमार यादव और बीजापुर जिले के इम्तियाज खान को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के लोचन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष पद पर जांजगीर-चांपा जिले के विष्णु विश्वकर्मा, सदस्य पद पर बस्तर जिले के शंकर लाल विश्वकर्मा, सरगुजा जिले के गोविन्दराम विश्वकर्मा और रायपुर जिले के धनीराम विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के तरूण बिजौर, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के खिलावन बघेल, सदस्य पद पर दुर्ग जिले के किशोर कन्नौजे, गरियाबंद जिले की सुसरोजनी रात्रे और रायपुर जिले के तुलसी दौड़िया को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर जिले के चित्रकांत श्रीवास, सदस्य पद पर कोण्डागांव जिले के विजय कुमार सेन, मुंगेली जिले के धनुष सेन और रायपुर जिले के शीत श्रीवास को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लोकेश कन्नौजे, उपाध्यक्ष पद पर मुंगेली जिले के दुखवा राम निर्मलकर, सदस्य पद पर कबीरधाम जिले के भुनेश्वर निर्मलकर, दुर्ग जिले के राजेन्द्र रजक और बिलासपुर जिले के लक्ष्मीकांत निर्णेजक को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मण्डल में सदस्य पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रमाकांत साहू, रायपुर जिले के आनंद गिलहरे, बिलासपुर जिले के शीतल दास महंत, रायपुर जिले के जगदीश वर्मा, रायपुर जिले के चूड़ामणी साहू, रायपुर जिले के सर्वजीत सिंह, रायपुर जिले के सोमेश चटर्जी, राजनांदगांव जिले के विरेन्द्र चौहान और धमतरी जिले के ज्ञानचंद गोलछा को नियुक्त किया गया है।
पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण में सदस्य पद पर महासमुंद जिले के नरेन्द्र साहू, महासमुंद जिले के मोहन बंजारा, जशपुर जिले के देवकृपा यादव, बालोद जिले के काशी निषाद और राजनांदगांव जिले के मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया है।
अरपा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर के अभय नारायणराय, सदस्य पद पर बिलासपुर जिले के महेश दुबे, बिलासपुर जिले के नरेन्द्र बोलर और बिलासपुर जिले की आशा पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।
इन्द्रावती विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर बस्तर जिले के राजीव शर्मा, सदस्य पद पर बस्तर जिले के मलकित सिंह गेंदु, बस्तर जिले के रमाशंकर राव और बस्तर जिले के सियाराम नाग को नियुक्त किया गया है।
सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के सतीश जग्गी को नियुक्त किया गया है।
उर्दू अकादमी बोर्ड मंे अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के इदरीश गांधी, उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के डॉ. नजीर कुरैशी, सदस्य पद पर धमतरी जिले के नजीर अहमद सिद्दिकी, बस्तर जिले के सत्तार अली, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सगीर कुरैशी, रायपुर जिले के रिजवान खान, सूरजपुर जिले के इस्माइल खान, जांजगीर चांपा जिले के गुलाबुद्दीन, मुंगेली जिले के एजाज खोखर, सुकमा जिले के मनवर अली, बालोद जिले के शबीर खान, बिलासपुर जिले के अब्दुल शाहिद कुरैशी, सरगुजा जिले के बदरूद्दीन ईराकी, रायपुर जिले के सादिक बैलिम, ईस्माईल खान, हाजस्ता खान बानो को नियुक्त किया गया है।
सिंधी अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के राम गिडलानी, उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर जिले के नानक रेलवानी तथा सदस्य पर राजनांदगांव जिले के अशोक पंजवानी, मुरली पंजवानी, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दिलीप खटवानी, रायपुर जिले के अमर परचानी, अर्जुन वासवानी, अमर गिदवानी, राधा राजपाल, दुर्ग जिले के सुरेश धिंगानी, राजकुमार नारायणी, बलौदाबाार जिले के रोशन हबलानी को नियुक्त किया गया है।
मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के अल्ताफ अहमद, उपाध्यक्ष पद पर सरगुजा जिले के इरफान सिद्दिकी तथा सदस्य पद के लिए धमतरी जिले के अशरफ रोकड़िया, रायपुर जिले के मोहम्मद अमजद खान, बलरामपुर जिले के खलील अहमद, बस्तर जिले के अनवर खान, नारायणपुर जिले के मोहम्मद यासीन, रायगढ़ जिले के मोहम्मद हसन रजा, कोरबा जिले के डॉ. शेख इश्तेयाक, दुर्ग जिले के तौहिद खान, बिलासपुर जिले के मुकिम अंसारी, दंतेवाड़ा जिले के शकील अहमद, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के शाहीद राईन को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल के अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के डॉ. सुरेश कुमार शर्मा एवं सदस्य पद पर रायपुर जिले के डॉ. तोईनिधि वैष्णव को नियुक्त किया गया है।
अपेक्स बैंक के सदस्य पद पर रायपुर के द्वारिका साहू, बस्तर जिले के शंकर सोढ़ी, सरगुजा जिले के अजय बंसल एवं दुर्ग जिले के राकेश ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
रायपुर। 4 वर्ष पूर्व हुए हत्या के प्रकरण का रायपुर पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में मृतका के पति सहित 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के मुताबिक नवंबर साल 2018 में देवचंद कुर्रे ने थाना आरंग में सूचना दर्ज कराया कि उसकी पत्नि अनिता बाई कुर्रे बिना बताये घर से कहीं चली गई है जो वापस नही आयी है। जिस पर थाना आरंग में गुम इंसान क्रमांक 48/2018 कायम कर जांच में लिया गया। इसी दौरान थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम केशला स्थित खदान में एक नर कंकाल पाया गया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा नर कंकाल की शिनाख्तगी एवं पतासाजी हेतु थाना आरंग में पूर्व में दर्ज गुम इंसान के परिजनों को बुलाकर नर कंकाल के पास मिलें वस्तुओं को दिखाकर नर कंकाल की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान गुम इंसान अनिता बाई कुर्रे के माता एवं भाई द्वारा नर कंकाल के पास मिले टूटी हुई चुड़ी, पायल एवं खिनवा को देखकर पहचान करते हुए दोनों के द्वारा नर कंकाल की पहचान अनिता बाई कुर्रे पति देवचंद कुर्रे उम्र 25 साल निवासी अमोदी थाना आरंग रायपुर के रूप में की गई। जिस पर थाना आरंग में मर्ग क्रमांक 49/2019 धारा 174 जा.फौ. दर्ज कर जांच में लिया गया। जांच कार्यवाही के दौरान नर कंकाल को परीक्षण हेतु भेजा गया। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण में नर कंकाल को स्त्री का होना लेख किया गया। जिस पर उक्त स्त्री के नर कंकाल की पहचान की पुष्टि हेतु मृतिका अनिता बाई कुर्रे के डी.एन.ए. के साथ उसकी माता सुमित्रा बंजारे के डी.एन.ए. का परीक्षण कराया गया। डी.एन.ए. परीक्षण रिपोर्ट में डी.एन.ए. के आधार पर सुमित्रा बंजारे को स्त्री के नर कंकाल की जैविक माता होना पुष्टि कर लेख किया गया।
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनिता बाई कुर्रे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के नियत से उसके शव को ग्राम केशला आरंग स्थित खदान में दफना दिया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 382/22 धारा 302, 201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मृतिका के पति देवचंद कुर्रे एवं उसके ससुराल पक्ष के परिजनों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आस-पास के लोगों तथा मृतिका के परिजनों से भी घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। मृतिका के पति देवचंद कुर्रे उसके परिजनों तथा मृतिका के परिजनों का पृथक-पृथक बयान लेकर पूछताछ करते हुए सभी के बयानों का कूटपरीक्षण किया गया तथा अन्य प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहें थें।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की मृतिका के पति देवचंद कुर्रे को घटना की रात्रि घटना स्थल के पास स्थित तालाब में तेजराम चतुर्वेदी सहित अन्य 03 व्यक्तियों को नहाते देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तेजराम चतुर्वेदी की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर तेजराम चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि दिनांक घटना को देवचंद कुर्रे ने उसे फोन कर कुछ सामान तुरंत घर से कहीं ले जाना है बहुत जरूरी है कहकर वाहन लेकर आने को कहा। जिस पर तेजराम चतुर्वेदी अपने क्रूजर तूफान वाहन क्रमांक सी जी 04 के वाय 3090 को लेकर देवचंद कुर्रे के घर गया जहां देवचंद कुर्रे अपने भाई देवदास कुर्रे एवं 01 अन्य के साथ मिलकर बोरी में कुछ भरकर लाये तथा बोरी को वाहन के ऊपर कैरियर में डाल दिये तथा देवचंद कुर्रे, देवदास कुर्रे एवं 01 अन्य व्यक्ति वाहन में सवार हुए तथा चारों घटना स्थल पर गये। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद बोरी को नीचे उतारे जिस पर तेजराम चतुर्वेदी बोरी में क्या है पूछने पर देवचंद कुर्रे ने बताया कि उसने, उसके भाई तथा 01 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी पत्नि अनिता बाई कुर्रे की कुल्हाड़ी से वार कर तथा गमछा से गला दबाकर हत्या कर दिया है तथा बोरी में उसका शव है, जिसे ठिकाना लगाना है। चारो आरोपी मिलकर शव को घटना स्थल में दफन कर दिये तथा चारो तालाब में नहाकर वहां से अपने घर आ गये। जिस पर टीम के सदस्यों द्वार आरोपी देवचंद कुर्रे एवं देवदास कुर्रे को पकड़ कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी देवचंद कुर्रे के द्वारा बताया गया कि वह अपनी पत्नि के चरित्र पर शंका करता था जिससे परेशान होकर आरोपी देवचंद कुर्रे द्वारा अपने भाई देवदास कुर्रे एवं 01 अन्य के साथ मिलकर अपनी पत्नि अनिता बाई कुर्रे की हत्या करने की योजना बना डाली तथा दिनांक घटना को तीनों ने मिलकर अनिता बाई कुर्रे की कुल्हाड़ी से वार कर तथा गमछा से गला दबाकर कर हत्या कर दिया एवं तेजराम चतुर्वेदी के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को उसके चार पहिया वाहन में भरकर ग्राम केशला स्थित खदान में दफना दिये। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गमछा तथा 01 नग क्रूजर तूफान वाहन क्रमांक सी जी 04 के वाय 3090 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। प्रकरण में संलिप्त 01 आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी 01. देवचंद कुर्रे पिता लाला राम कुर्रे उम्र 35 साल निवासी ग्राम अमोदी थाना आरंग रायपुर। 02. देवदास कुर्रे पिता लाला राम कुर्रे उम्र 27 साल निवासी ग्राम अमोदी थाना आरंग रायपुर। 03. तेजराम चतुर्वेदी पिता बिसेसनी चतुर्वेदी उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुसमुंद थाना आरंग रायुपर।