Browsing: रायपुर

 
 
 
 K.W.N.S.-रायपुर। सिक्किम में नये साल का सेलिब्रेशन तमांगशेलो नृत्य के साथ होता है। नये साल के अवसर पर लोग यह खूबसूरत नृत्य करते हैं। इस नृत्य की खासियत इसमें उपयोग होने वाले वाद्ययंत्र हैं। यह वाद्ययंत्र भगवान बुद्ध के प्रतीक के रूप में माने जाते हैं। इन वाद्ययंत्रों के माध्यम से तमांगशेलो नृत्य की सुंदर प्रस्तुति होती है। खास बात यह है कि नृत्य का आरंभ कोयल की कुहु कुहु से होता है। इस तरह यह नृत्य प्रकृति में रमा हुआ नृत्य है। साथ ही बौद्ध धर्म की आध्यात्मिक परंपराओं को भी अपने भीतर समेटे हुए हैं। नृत्य की विशेषता इसके चटखीले रंगों की वेशभूषा भी है। सिक्किम की वेशभूषा इसमें पूरी तरह निखर कर सामने आती है। साथ ही वाद्ययंत्रों के साथ सुंदर डांस स्टेप इस नृत्य के आनंद में खासी वृद्धि करते हैं। विशेष रूप से डंपू नामका वाद्ययंत्र इस पूरे नृत्य की खूबसूरती में खास तौर पर इजाफा करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के विविध राज्यों के लोक रंग की झलक मिल रही है। नृत्य के साथ ही क्षेत्र के प्रचलित लोकविश्वासों की झलकी भी देखने में आ रही है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 में सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ना बेचने वाले कृषकों को प्रति क्विंटल की मान से 84.25 रूपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संशोधित आदेश जारी किया गया है। यह संशोधित आदेश 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में जारी किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 की गन्ना प्रोत्साहन की शेष राशि 11 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान भी किसानों को किया जाएगा। इसी तरह गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 में सहकारी शक्कर कारखानों में गन्ना बेचने वाले कृषकों को 79.50 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, परन्तु जिन गन्ना कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में इनपुट सब्सिडी दी गई है, उन्हें गन्ना प्रोत्साहन देय राशि से समायोजन किया जाएगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्थापना के बाद आई पीढ़ी ने अब तक केवल यहां का ही गेड़ी नृत्य देखा होगा लेकिन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मौके पर इस पीढ़ी को मध्यप्रदेश के लोकनर्तकों द्वारा किया गया गेड़ी नृत्य भी देखने का सुअवसर मिला। गेड़ी नृत्य भी इस मामले में खास कि इसमें हमारे पंथी नृत्य की तरह ही पिरामिड बनाते हैं। लोक नर्तकों द्वारा पारंपरिक वाद्ययंत्रों से जब शैला गेड़ी नृत्य का आगाज किया गया तो पूरी सभा में समां बंध गया। जब लोक कलाकार पिरामिड के रूप में उठे तो जनसमूह झूम उठा। इसमें महिला नर्तकों के सिर में एक के बाद एक घड़े थे और उनके ऊपर दीपक। इस नृत्य के लिए जो संतुलन चाहिए था वो अद्भुत संतुलन इन लोककलाकारों में नजर आ रहा था। बड़ी सहजता से एक के बाद एक लोककलाकार पिरामिड बनाते गये और देखने वाले झूम गये। साथ ही इनकी पोशाक भी खास चटखीले रंगों वाली रही जो पूरे नृत्य का आकर्षण। इसके साथ ही इन लोककलाकारों ने धुरवा नृत्य भी किया। लोक संगीत और नृत्य स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ जब प्रदर्शित किये गये तो अद्भुत दृश्य उपस्थित हुआ और लोगों ने इसे काफी सराहा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। महाराष्ट्र का सोंगी मुखौटे नृत्य भारत की समृद्ध लोक नृत्य-संगीत की परम्परा का नायाब उदाहरण है। यह मुखौटा नृत्य चैत्र मास की पूर्णिमा पर देवी की पूजा के साथ महाराष्ट्र में किया जाता है। असत्य पर सत्य की विजय के इस नृत्य में दो कलाकार नरसिंह रूप धारण कर नृत्य करते हैं। महाराष्ट्र में होली के बाद यह उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में पारम्परिक व्रत एवं पूजा के बाद बलि देने का रिवाज भी शामिल है। सोंगी मुखौटा नृत्य हाथ में छोटी डंडियाँ लेकर किया जाता है। नर्तक काल भैरव और बेताल के भी मुखौटे पहन कर नृत्य करते हैं। यह नृत्य असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। ढोल, पावरी तथा संबल वाद्य इस नृत्य में प्रमुख रूप में उपयोग किए जाते हैं। पावरी वादक हरे रंग का चोंगा पहनते हैं तथा सिर पर मोर के पंख बांधते हैं।
 

 

 

K.W.N.S.-रायपुर। उत्तराखंड में जौनसार जनजाति महाभारत की कथाओं पर आधारित लोककथाओं का हमेशा से प्रदर्शन करती आई है। इसमें पांडवों के शौर्य का यशोगान किया जाता है और इसे आकर्षक नृत्य रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें वीरगाथाओं का प्रदर्शन भी वीरोचित क्रियाओं द्वारा किया जाता है। आज हुई इसकी प्रस्तुति में एक लोक कलाकार ने अपने सिर पर केतली रखकर आग लगाकर चाय तैयार की। इस दृश्य को देखकर दर्शक चकित रह गये। इसके साथ ही अर्धचंद्राकर गोले में भगवान गणेश की पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि भगवान श्री राम के वनवास पर लौटने पर अयोध्या में दीप जलाये गये थे और दीपावली के अवसर पर ऐसे दीप भारतीय संस्कृति में जलाये जाते हैं। यह खूबसूरत अनुष्ठान हारूल नृत्य का भी हिस्सा जौनसार जाति के इस खूबसूरत हारूल नृत्य में हाथी पर बैठा व्यक्ति हाथों से अस्त्र घूमाता है और समृद्धि के प्रतीक पुष्प और अक्षत जनसमूह पर छिड़कता है।उल्लेखनीय है कि जौनसार जाति महाभारत की कथाओं से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है और महाभारत के कथानायक पांडवों को अपना आदर्श मानती हैं। पांडवों की अनुश्रुतियां ही लोककथा और हारूल नृत्य के माध्यम से वे प्रदर्शित करती हैं। नृत्य की खासियत रमतुला नामक वाद्ययंत्र है जिससे लोक नृत्य और भी मधुर हो जाता है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर ने पचेड़ा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से सुगमता और सरलता से धान खरीदने के दिए निर्देश। तैयारियों की भी समीक्षा की। केंद्रों में समर्थन मूल्य प्रदर्शित करने के साथ नामी मापक यंत्र भी अनिवार्यता रखने के निर्देश दिए। 220 क्विंटल धान जप्त गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के वास्तविक किसानों से ही धान की खरीदी की जानी है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से भंडारित करने व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
 इसी कड़ी में मंगलवार को गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान जब किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पटेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला शामिल है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। हारूल नृत्य के लिए तैयार किया जा रहा हाथी। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव 2022 के अवसर पर तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल सुबह 11.30 बजे आदिवासी परपंरा के अनुरूप नगाड़ा बजाकर नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया एवं छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में उन्होंने आदिवासी महोत्सव की सुंदर स्मृतियों से सुसज्जित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित संसदीय सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि, पृथसक राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने विकास के नए आयाम छुए हैं। इस विकास का श्रेय उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटाल बिहारी बाजपेयी को समर्पित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की यात्रा का यह तीसरा खंड है जिसमें छत्तीसगढ़, अपराधगढ़ बन गया है। दरअसल आज छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस विकास को मैं छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व पीएम अटल जी को समर्पित करता हूं। राज्य के इस यात्रा को तीन खण्ड में बांटा जा सकता है। 2003 से 2018 और अभी इस यात्रा का तीसरा खण्ड चल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की यात्रा के इस तीसरे खंड में आज छत्तीसगढ़, अपराध गढ़ बन गया है। आज छत्तीसगढ़ ईडी और सीडी में उलझा हुआ है। ऐसे में सरकार को पद में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ में सिर्फ नारे की सरकार चल रही है। गौठानो में भी किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक की गौठानों में मवेशियों के लिए चारा-पानी और बाउंड्री वाल तक नहीं है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा की कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में आज सुबह धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाअभियान के लिए किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने इसके साथ ही कुम्हारी में ही 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले नवीन हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन भी किया। सहकारिता मंत्री ने धान खरीदी केन्द्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने वाले किसानों के धान को तौला और गुणवत्ता को भी परखा। धान खरीदी केन्द्र में क्षेत्र के किसान श्री गुड्डा शुक्ला सबसे पहले धान लेकर पहुंचे। मंत्री डॉ. टेकाम ने यहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों को केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाएं गए हैं। इस साल किसानों से प्रति क्विंटल सामान्य धान 2040 रूपए और ग्रेड-ए धान 2060 रूपए खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रूतबा भी बढ़ा है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में एक लाख 67 हजार से अधिक नए किसानों ने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया है। इस वर्ष कुल 25 लाख 72 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। सुबह मध्यप्रदेश में आए भूकंप की झटके बिलासपुर में भी महसूस किए गए। इसमें किसी प्रकार की जान माल की हानि की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे आया। सुबह 8 बजकर 43 मिनट 59 सेकंड पर आए भूकंप की तीव्रता 3.9 आंकी गई है। मध्यप्रदेश के डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी एचपी चंद्रा ने बताया कि बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर से लगे अमरकंटक के क्षेत्र भूकंप को लेकर संवेदनशील माना जाता है। यह क्षेत्र डिंडोरी और जबलपुर से जुड़ा हुआ भी है।