Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य का इतिहास जितना पुराना है उतना ही पुराना नृत्य का इतिहास है।
दुनियाभर के आदिवासियों की नृत्य शैली, वाद्ययंत्र में समानता है। आदिम नृत्य की यह परंपरा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आई है, इस तरह से हम आज यहां पहुंचे हैं। – समय के बदलाव के साथ जीवन के तौर तरीके में बदलाव आया है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों की परंपरा को बचाए रखने और पूरी दुनिया की आदिम संस्कृति आगे बढ़ाने और उनका संवर्धन करने से है। प्रकृति पर पूरी मनुष्यता का एक जैसा अधिकार हो, सभी प्रकृति का संरक्षण करें। विकास की गलत अवधारणा के कारण आज प्रकृति ही खतरे में पड़ गयी है। छत्तीसगढ़ आदिवासियों और किसानों का प्रदेश है। राज्य के आंदोलन में जिन मूल्यों को लेकर आंदोलन हुआ, हमारी सरकार उस सोच को लेकर आगे बढ़ रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी छात्र संगठन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. 32 आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रदेश के अलग अलग आदिवासी अंचल से आए छात्र छात्राओं ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के बंगले का घेराव भी किया. आदिवासी छात्र संगठन का कहना है कि “जल्द से जल्द 32 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए, नहीं तो आदिवासी छात्र संगठन एक बड़ा आंदोलन करेगा.” आरक्षण के मुद्दे को लेकर सर्व आदिवासी समाज 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का विरोध करने के साथ ही 15 नवंबर को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की बात कही है. आदिवासी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार ठाकुर का कहना है कि “आदिवासियों का 32 प्रतिशत आरक्षण खत्म कर दिया गया है. इस वजह से आरक्षण देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर है. सोमवार को आदिवासी छात्र संगठन के बैनर तले राज्य के अलग-अलग आदिवासी अंचल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने राजधानी में रैली निकाली और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के बंगले का घेराव किया. अगर सरकार इस पर जल्द फैसला नहीं लेती है तो आने वाले समय में आदिवासी छात्र संगठन रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करेगी.”

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में तीसरा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कुछ ही देर में शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 बजे साइंस कालेज मैदान में महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 10 देशों सहित सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से जनजातीय कलाकार रायपुर पहुंचे हैं. राजधानी रायपुर रंगारंग आयोजन के साथ नया इतिहास लिखने को तैयार है. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव = राजस्थान से पहुंचे कलाकार घुमरा नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। ये लोक नृत्य शुभ अवसरों पर किया जाता है। दक्षिणी राजस्थान में भील जनजाति इस नृत्य को करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद करते हुए ये कलाकार कह रहें हैं उन्हें मौका देने के लिए शुक्रिया। सीएम बघेल ने दी बधाई – सभी प्रदेशवासियों को 23वें राज्य स्थापना दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को हम सब साकार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले चार वर्षों में जनजीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक नवाचारी कार्यों की शुरूआत की है।

K.W.N.S.-रायपुर। रंग बिरंगे पोशाक से सजे नर्तक दल छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के आगाज के लिए तैयार है. दरअसल साईंस कॉलेज मैदान में देश-विदेश के कलाकार आदिवासी संस्कृति के इन्द्रधनुषीय रंग बिखेरने जुटे है.
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह आयोजन 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न राज्यों के आदिवासी कलाकारों ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में होने वाला राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, राज्य की आदिवासी कला और संस्कृति के साथ ही देश के अन्य राज्यों की आदिवासी कला और कलाकारों को आगे बढ़ाने तथा नयी पहचान दिलाने के लिए बड़ा माध्यम बन रहा है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनायी हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों और वनवासियों को अधिकार सम्पन्न बनाने वंचितों को वन अधिकार पत्र, वन संसाधन पत्र प्रदान करने से लेकर पेसा कानून बनाकर ग्राम सभा को शक्ति संपन्न बनाया गया। लोहाण्डीगुड़ा में 1707 किसानों की 42 सौ एकड़ से अधिक अधिगृहीत जमीन उन्हें लौटाने की पहल की गई। वहीं आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय की महत्ता को समझते हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सार्वजनिक सामान्य अवकाश घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ में समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान दिलाने के प्रयास मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किए। इसी कड़ी का हिस्सा देवगुड़ियों और घोटुल के संरक्षण व संवर्धन के साथ बस्तर में आदिवासी संग्रहालय की स्थापना और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन है।
वर्ष 2019, वर्ष 2021 के बाद अब वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आदिवासी कलाकारों के साथ ही देश के सभी राज्यों व केन्द्र शाषित प्रदेशों के कलाकार और 10 देशों के 1500 से अधिक कलाकार हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। चर्चा के दौरान इन कलाकारों ने इस आयोजन को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज रायपुर जिले के मंदिर हसौद सहकारी समिति केंद्र में मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। मंत्री भगत ने प्रदेश के किसानों को शुभकामनाये दी । इस मौके पर एम डी मार्कफेड मनोज सोनी सही अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गौरतलब है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि तथा फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए तथा धान की खेती बदले अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ की मान से 10 हजार सब्सिडी दी जा रही है। बीते तीन सालों में राज्य के किसानों को 16 हजार 415 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। वर्ष 2019 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 18.43 लाख किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए के मान से 5627 करोड़ रूपए, वर्ष 2020 में 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए तथा वर्ष 2021 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 24 लाख किसानों को तीन किश्तों में 5235 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी जा चुकी है। वित्तीय वर्ष के अंत तक किसानों को चौथी किश्त के रूप में 1745 करोड़ रूपए की सब्सिडी और दी जाएगी। इस प्रकार इस राज्य के किसानों को कुल 6980 करोड़ रूपए सब्सिडी के रूप में मिलेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर/हिमाचल। सीएम भूपेश बघेल ने मंडी में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद है. वही मंडी परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में मोरबी, गुजरात की दुखद घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया। इससे पहले प्रियंका गाँधी ने भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। बता दें कि पुरानी पेंशन, नई पेंशन, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा गर्माया हुआ है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि राजनीतिक दलों की तैयारियों के लिए भी यह मुद्दा अहम साबित हो सकता है। एक ओर जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर पुरानी योजना को दोबारा लागू करने की बात कर रहे हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भी इसकी बहाली पर विचार करने की बात कह चुकी है। इस मुद्दे को विस्तार से समझते हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेन्स लेकर पत्रकारों से चर्चा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेन्स राजधानी रायपुर स्थित घासीदास संग्रहालय के सभाकक्ष में शाम 4 बजे आयोजित की गई हैं। बता दें कि यूरोप के सर्बिया और एशिया से मालदीव और इंडोनेशिया के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने माना विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नृतक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिला और इस उत्साह के साथ ही उन्होंने अपने अपने अपने देश की संस्कृति की झलक एयरपोर्ट पर नृत्य करके भी प्रदर्शित की। नर्तक दलों ने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल से उन्हें सांस्कृतिक अदान प्रदान में शामिल होने का अच्छा अवसर मिल रहा है तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ विभिन्न देश की संस्कृति से नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए अवगत हो पाएंगे।
इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा का उदघोष किया। उल्लेखनीय है कि सरबिया मालदीव और इंडोनेशिया से आए सभी नृतक दलों में 10-10 सदस्य हैं।सर्बिया से आए नृतक दल में 6 पुरुष और 4 महिला,मालदीव से आए दल में 10 पुरुष एवम इंडोनेशिया के दल में 5 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ 9 विदेशी टीम भी शिरकत कर रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31अक्टूबर को राष्ट्रीय_एकता_दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज सुबह 7 बजे कलेक्टोरेट चौक से तेलीबांधा चौक तक एकता दौड़ आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ भुरे ने हरी झंडी दिखा कर एकता दौड़ का आरंभ किया। मुख्यमंत्री ने किया याद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वाेच्च देशभक्ति, दृढ़ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिए जाने जाते हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनकी याद और सम्मान में हर साल उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। बघेल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

K.W.N.S.-रायपुर। बेखौफ बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर साथ ले जाने और फिर उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया गया है। बुरी नीयत से मां के सामने ही बेटी को इन बदमाशों ने छुआ और छेड़ा। आस-पास मौजूद लोग भी तमाशा देखते रहे मगर गुंडों के डर की वजह से किसी ने मदद नहीं की। हालांकि बीती रात इन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा है। पूरा मामला रायपुर के रायपुरा इलाके का है। बदमाशों ने यहां एक विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ बदसलूकी की। जानकारी के मुताबिक महिला चौराहे के पास एक छोटा कैफे और किराना स्टोर चलाती है। बदमाश लल्लू पठान और इसका एक दोस्त इसके कैफे में आकर गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाला गोगो पेपर मांगने लगे।
काउंटर पर विधवा महिला की बेटी थी, नाबालिग ने गोगो पेपर नहीं है कह दिया, इसके बाद लल्लू पठान और उसके दोस्त ने नाबालिग को गलत नीयत से छूआ उसे उठाकर साथ ले जाने लगा। मां ये देखकर विरोध करने पहुंची तो उसे पीट दिया। इसके बाद नाबालिग ने पास में रखी लाठी लेकर बदमाशों की तरफ बढ़ी तो आरोपी वहां से भाग निकले। सूत्रों के मुताबिक जब इस मामले की शिकायत लेकर मां बेटी थाने गईं तो वहां कई घंटों तक इनकी रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई। बाद में रिपोर्ट दर्ज की गई। नाबालिग की मां ने रायपुर पुलिस के बड़े अफसरों से कार्रवाई की मांग की तो जाकर डीडी नगर थाने में केस दर्ज हुआ। शहर में इस घटना की खबर फैलने के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एक्शन लिया। पुलिस ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने की धाराओं में केस दर्ज किया। इस कांड के बाद आरोपी शेख मुख्तार उर्फ लल्लू पठान अपने एक साथी आकाश सिन्हा उर्फ टीटू के साथ शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इसे पचपेडी नाका के पास से गिरफ्तार किया गया। जब नाबालिग के साथ ये वारदात हुई पठान के साथ उसका दोस्त टीटू भी मौजूद था। लल्लू पठान शहर का पुराना शातिर बदमाश है गुढिय़ारी और पुरानी बस्ती थाने में इसके क्राइम का रिकॉर्ड दर्ज है। गुढिय़ारी में ये कई बार चाकू की नोक पर गैंगवार को अंजाम दे चुका है।
अवैध वसूली करने के भी आरोप इस पर लगे हैं। मीडियाकर्मी से मारपीट करने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार प्रार्थी होरीलाल जायसवाल ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रायवेट प्रेस में कैमरा मैन का काम करता है, कि प्रार्थी 27 को रात्रि करीबन 11:00 बजे अपने दोस्तों से मिलने बोरियाकला हाऊसिंग बोर्ड कालोनी गया था। प्रार्थी अपने दोस्त विमल चंद्राकर और गोलू सिन्हा के साथ काम्पेक्स के सामने बातचीत करते खडा था उसी समय उसके पूर्व परिचित रिंकू लहरी अपने भाई गजेन्द्र लहरी के साथ मिला प्रार्थी उससे पूछा क्या हाल चाल है रिंकू, तब वह नाराज होकर तू मुझे रिंकू बोलेगा कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाई हाथ मुक्का से मारपीट किये। कुछ देर बाद दोनों अपने अन्य साथियों के साथ फिर से आये और सभी मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे गजेन्द्र लहरी द्वारा लोहे के किसी वस्तु से प्रार्थी को मारा गया।
जिससे उसके नाक, होठ, सिर व बाएं हाथ में कोहनी के पास चोट लगा। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 188/22 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके साथी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड़ कार्यवाही करते हुए चंद घंटो के भीतर ही घटना में संलिप्त आरोपी महेन्द्र लहरी एवं गजेन्द्र प्रताप लहरी निवासी बोरियाकला को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के एक दिन के दौरे पर रविवार रात शिमला पहुंचे। वे आज दोपहर प्रियंका गांधी के साथ मंडी के पड्डल मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बघेल देर शाम रायपुर लौट आएंगे। हिमाचल कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा – हिमाचल को मिलेगा उसका हक़,चम्बा से सिरमौर तक।भारी से भारी संख्या में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
#आ_रही_है_कांग्रेस@INCIndia@priyankagandhi बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही पता चल जाएगा कि राज्य में कौन सी पार्टी ने सरकार बनाई है. विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने विधानसभा की 68 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।