Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने आए कश्मीर के मेहमानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ हुआ। कश्मीरी मेहमानों को न केवल इस योजना का लाभ मिला बल्कि निःशुल्क में बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से उन्होंने बेहद खुशी जाहिर की। कश्मीर से महोत्सव में शामिल होने आए नर्तक दल के सदस्य यासिर को दांत में दर्द था, इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही थीं, उन्होंने मेले में आई एमएमयू में अपना स्वास्थ्य जांच कराया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ने उनका निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाई दी। यासिर ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़े। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद दिया और छत्तीसगढ़ के लोगों की तारीफ की।

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन के बाद विदेशी मेहमानों का अपने देश लौटने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। मिजोरम राज्य के 22 प्रतिभागी “बाय छत्तीसगढ़” कहते हुए विदा हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का अद्भुत आयोजन रहा। राज्य सरकार ने आवास, भोजन एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की थी। यहां छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा उन्हें बहुत पसंद आया। वे छत्तीसगढ़ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते थे।अब वे दोबारा यहां आने का प्रयास करेंगे। वही त्रिपुरा राज्य के 15 प्रतिभागी रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से लौटते हुए दल के सदस्य देवाशीष कहा कि “यहां चीला और फरा खाने का मौका मिला अब बढ़ सुघ्घर लगा”। उन्होंने इस आयोजन के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रायपुर बाय-बाय और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहते हुए विदा हुए।

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन के बाद विदेशी मेहमानों का अपने देश लौटने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। मंगोलियन देश के नर्तक दल के 10 प्रतिभागी ‘रायपुर बाय रायपुर बाय’ और अपने टूटी फूटी जुबान में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहते हुए एयरपोर्ट से विदा हुए। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंगोलियन डांस ,जोरून जोरून, प्रस्तुत किया था। समूह के मुखिया श्री इनखबोल्ड ने कहा छत्तीसगढ़ आना उनका अच्छा अनुभव रहा। मौका मिला तो दोबारा आएंगे। उन्हें पहली बार रायपुर आने का मौका मिला था वे हमेशा याद रखेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में महिलाएं घर-घर जाकर सुआ नृत्य करती हैं उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में थारू जनजाति भी झींझी देवी की आराधना में ऐसा नृत्य क्वांर और भादो के महीने में करती हैं। नई फसल आने के तुरंत बाद महिलाएं झींझी नृत्य करने घर घर जाती हैं। उनके सिर में कलश होता है और हाथों में दान लेने के लिए टोकरी। फिर सुआ गीत की तरह ही सुंदर गीत प्रस्तुत करती हैं और सुंदर झींझी नृत्य भी। बिल्कुल चटख रंगों के साथ और स्थानीय थारू आभूषणों के साथ उनकी साजसज्जा दर्शकों को चकित कर देती है। इसके बाद परंपरा अनुरूप झींझी का विसर्जन नदी में किया जाता है। इस सुंदर नृत्य को देखकर बहुत से लोगों ने इसकी तुलना छत्तीसगढ़ के सुआ नृत्य से की और दोनों में जो अंतर हैं उनके बारे में चर्चा करने लगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से देश भर में चर्चित नृत्य के रूपों को दिखाने का शानदार मंच रायपुर में लोक कलाकारों को मिला है। इनमें से बहुत से नृत्य हमारी समृद्ध कृषक संस्कृति को दिखाते हैं। हमारी कृषक संस्कृति में श्रम के साथ दानशीलता की भी सुंदर परंपरा है। यह सुंदर परंपरा सुआ नृत्य में भी देखने को मिलती है और झींझी नृत्य में भी।

K.W.N.S.-रायपुर। हिमाचल से आये गद्दी समुदाय के कलाकारों ने गद्दी लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की। यह लोक नृत्य भगवान शिव की आराधना पर आधारित है। हिमाचल के चंबा के भरमौर क्षेत्र को शिव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस नृत्य की खासियत गद्दी समुदाय के लोगों की वेशभूषा रही। इस समुदाय का मूल कार्य खेती बाड़ी और भेड़ पालना है। पुरुष कलाकारों ने ऊन से बना चोला पहना था और सिर पर खास तरह की हिमाचली टोपी पहनी थी। महिलाओं ने भी ऊन के वस्त्र पहने थे। उनके सिर पर दुपट्टा था और वे चाँदी के आभूषणों से सजी हुई थीं।
सबसे खास बात यह है कि इनके लाकेट में शिव जी की आकृति बनी हुई थी। यह नृत्य भगवान शिव की आराधना का नृत्य है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल के लोकजीवन में भगवान शिव से संबंधित अनेक अनुश्रुतियां प्रचलित हैं और समय समय पर मेलों और त्योहारों के माध्यम से इनका प्रदर्शन होता रहता है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान इनकी खास झलक देखने में आई। लोगों ने हिमाचली संस्कृति के इस रंग को खूब सराहा। विशेष रूप से खास हिमाचली पोशाक में आये कलाकारों से खासे प्रभावित हुए। नृत्य की खास विशेषता इसके वाद्ययंत्र घड़ाथाली और रणसिंगा से विशेष रूप से उभर कर सामने आई और लोगों ने इसका खासा आनंद लिया।

K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अंतिम दिन हरियाणा के लोक कलाकारों ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति सहित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घूमर नृत्य हरियाणा का एक अनोखा पारंपरिक लोक नृत्य है। नर्तक दल के लीडर सुनील कौशिक ने बताया कि यह नृत्य राज्य के पश्चिमी हिस्सों में लोकप्रिय है। इस नृत्य में नृत्यांगनाओं के वृत्ताकार आंदोलन इस नृत्य को अलग पहचान देते हैं। आमतौर पर राज्य के सीमा क्षेत्र की लड़कियां घूमर का प्रदर्शन करती हैं।
नर्तक, जो एक परिपत्र मोड लेते हैं और ताली बजाने और गाने के बारे में आगे बढ़ते हैं, इस नृत्य का प्रदर्शन करते हैं। लड़कियाँ गाती हैं जब वे एक घूमने वाले आंदोलन में नृत्य करती हैं और संगीत के गति के रूप में लड़कियों के जोड़े बढ़ते हैं और तेज़ी से और तेज़ी से घूमते हैं। साथ के गीत व्यंग्य, हास्य और समकालीन घटनाओं से भरे हुए हैं, जबकि नर्तक जोड़े में घूमते हैं। यह नृत्य होली, गणगौर पूजा और तीज जैसे त्योहारों के अवसर पर किया जाता है। यह भील जनजाति का लोक नृत्य है। यह नृत्य फसल की कटाई के समय किया जाता है।यह एक समूह नृत्य है ।यह नृत्य विशेष अवसर पर किया जाता है।यह नृत्य फसल कटाई के बाद, फसल अच्छे दामों पर बिकने बाद किया जाती है पत्नि अपने पति से विभिन्न तरीके से भिन्न-भिन्न वस्तुओं की मांग करती है और वार्तालाप के माध्यम से इस घुमर नृत्य को प्रस्तुत किया जाता है। इसी खुशी के अवसर पर यह नृत्य किया जाता है।

K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर में लगातार साइबर ठगी की वारदात बढ़ती जा रही है. यहां एक कृषि अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हुआ है. दरअसल तोरवा थाना क्षेत्र के आरटीएस कॉलोनी में रहने वाले कृषि विभाग के अधिकारी बी वी राव ने तोरवा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार शाम के समय 5 बजकर 15 मिनट पर अपने घर में थे. उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उससे उनके बैंक खाते में पैन कार्ड नंबर अपडेट करने की बात कही. उस अधिकारी के मोबाइल पर एक लिंक भेजा. इस दौरान कृषि अधिकारी ने मोबाइल पर आए उस लिंक को जैसे ही क्लिक किया उसके खाते से तीन अलग-अलग किस्त में 1लाख 82हजार 999 रूपये निकल गए. तभी अधिकारी को अपने मोबाइल पर आए मैसेज से धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ।

K.W.N.S.- दुर्ग। स्मृति नगर पुलिस चौकी इलाके से 16 दिन से गायब शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी निलेश डेहरे के शव का एक हिस्सा महासमुंद रोड के जंगलों से बरामद कर लिया है। व्यवसायी की हत्या उसी के मुंह बोले मामा मोंटू ने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर की है। व्यवसायी और उसके मामा के बीच डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन का विवाद था। व्यवसायी मामा को पैसे नहीं लौटा रहा था। इसके बाद मामा ने प्लानिंग के तहत भांजे का अपहरण किया। उसे दोस्तों के साथ सिमगा स्थित फार्म हाउस में ले गया। सभी ने मिलकर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने एक दिन तक फार्म हाउस में रखा। अगले दिन शव को कुल्हाड़ी से 9 टुकड़ों में काटकर तीन बोरियों में भर लिया। दो बाेरी शिवनाथ नदी में और तीसरी को महासमुंद के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के बाद मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस के मुताबिक शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी मूलत: बेमेतरा का रहने वाला है। वह स्मृति नगर इलाके में किराए के कमरे में रहकर ट्रेडिंग का व्यवसाय करता था। 7 अक्टूबर से शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी घर से गायब था। 17 अक्टूबर को परिजन ने उसके गुमने की शिकायत की। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि व्यवसायी और आरोपी एक दूसरे से पहले से परिचित थे। आरोपियों में व्यवसायी में पैसे और गाड़ी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी स्मृति नगर में आकर व्यवसायी के साथ मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत व्यवसायी ने थाने में भी की थी।
इसके बाद पुलिस ने इस एंगल पर जांच शुरू की थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्या का मास्टरमाइंड मोंटू आपराधिक प्रवृति का है। वह अपनी गैंग के साथ सिमगा में रंगदारी करता है। उसके खिलाफ कई अपराध करने का पता चला है। आरोपी दो बार एनडीपीएस एक्ट में नाम आने के बाद फरारी काटने के लिए अपने भांजे व शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी के घर का उपयोग कर चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन में हत्या करना कबूल किया है। लेकिन आरोपियों की कहानी को तस्दीक की जा रही है। शंका है कि पैसों के लेनदेन के साथ अन्य कोई कारण भी हो सकता है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के पेट का हिस्सा समेत कुछ अन्य भाग जब्त किया गया है। पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले व्यवसायी का आखिरी लोकेशन सिमगा में मिला था।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद टीआई दुर्गेश शर्मा, एसआई युवराज देशमुख, आरक्षक जुनैद सिद्दिकी, विकास तिवारी, आशीष, जयनारायण और तुषार जांच के लिए सिमगा गए। वहां पता चला कि आखरी बार व्यवसायी ने अपने मुंह बोले मामा मोंटू से बात की थी। इसी आधार पर पुलिस ने मोंटू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी रुद्र, राजा समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक शंका है कि गिरोह में तीन आरोपी और भी शामिल है। उनकी तलाश की जा रही है। आज पुलिस इसका खुलासा करेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को हिमाचल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूचि में शामिल किया गया है। जब से सूचि जारी की गई है सीएम बघेल लगातार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल आज फिर से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे।
बता दें कि हिमचाल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। इस बार कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के कई बड़े चेहरे हिमाचल प्रदेश में प्रचार-प्रसार का रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल भी आज राज्योत्सव समापन कार्यक्रम के बाद हिमाचल दौरे के लिए रवाना होंगे। सीएम बघेल हिमाचल में 2 दिनों तक प्रचार-प्रसार करेंगे।

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के सह प्रभारी नितिन नबीन के बयान पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रहे हैं, मतलब पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान हो रहा है. नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल ने नितिन नबीन के बयान पर सवाल करते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ भारत से बाहर है. हर प्रदेश का अपना गौरव है।
छत्तीसगढ़ को हम लोग मां के रूप में मानते हैं, पर भाजपा छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध कर रही है. 15 साल तक सरकार रही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को कभी बढ़ाने का काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि 42 जनजाति छत्तीसगढ़ में निवास करती है, बीजेपी ने कभी भी उनकी सुध नहीं ली. इन्होंने सिर्फ छत्तीसगढ़ को 15 सालों तक लूटने का काम किया है. विदेश से आए कलाकार भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया बोल रहे हैं, तो बीजेपी वालों को तकलीफ हो रही है।
छत्तीसगढ़ियावाद हावी होता जा रहा है इसलिए क्या घबरा रहे हैं. बता दें कि नितिन नबीन ने एक दिन पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने पर कहा था कि मूर्ति लगाने से क्या होगा? यहां की महिलाओं के साथ विश्वासघात कर रहे हैं. मूर्ति लगाने से क्या उन महिलाओं का सम्मान बढ़ जाएगा? महिलाओं से आप ने शराबबंदी का वादा किया था. शराबबंदी नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है, क्या उससे बचा जा सकेगा? उन्होंने कहा था कि हम भारतीयवाद को लेकर चलते हैं. जहां तक बात छत्तीसगढ़ियावाद की है, तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की कल्पनाओं को अटल बिहारी वाजपेई ने साकार किया, यह तो केवल उनके नाम पर राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं।