Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई कि, जामा मस्जिद हलवाई लाईन रायपुर जो प्रदेश की पुरानी मस्जिदों में से एक है। जामा मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली का इंतेकाल हो जाने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव ”मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका 2022” के अनुसार सम्पन्न कराये जाने हेतु छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर द्वारा 11 सदस्यीय एड्हॉक कमेटी का गठन किया गया था। एड्हॉक कमेटी द्वारा चुनाव की समस्त प्रक्रिया विधिवत् पूर्ण कर दिनांक 16.10.2022 को सालेम इंग्लिश स्कूल, मोतीबाग रायपुर छ.ग. में शंातीपूर्वक प्रजातांत्रिक तरीके से शहर की मुस्लिम मतदाताओं को शामिल कर बैलेट पेपर के माध्यम से सम्पन्न कराया गया जिसमें जनाब हाजी अब्दुल फहीम शहर जामा मस्जिद रायपुर के नये मुतवल्ली निर्वाचित हुए। एड्हॉक कमेटी द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने एवं शहर जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव को शांतीपूर्वक सम्पन्न कराये जाने पर छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के माननीय अध्यक्ष जस्टिस . मिन्हाजुद्दीन साहब द्वारा कार्यालय छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर में एड्हॉक कमेटी के संयोजक शोएब अहमद खान, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक एवं सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, एडहॉक कमेटी के सदस्य फरहान कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. रायपुर, ए.एन.अख्तर, उप पुलिस अधीक्षक, रेल्वे रायपुर, जावेद अंसारी, उप पुलिस अधीक्षक, गुप्तवार्ता रायपुर, मो.अनवारूल हसन, बैजनाथपारा रायपुर, शेख अब्दुल करीम, डी.डी.नगर रायपुर, मो.उस्मान भिंसरा, पारस नगर रायपुर, श्री शेख अब्दुल तनवीर नवाब, बैरनबाजार रायपुर, श्री जिया कुरैशी, संजय नगर रायपुर, वकील अहमद, नेहरू नगर रायपुर, अब्दुल समद, नेहरू नगर रायपुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष महोदय द्वारा जामा मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली चुनाव प्रक्रिया का सफलतापूर्वक निर्वहन किये जाने हेतु स्थानीय प्रशासन एवं मुस्लिम समाज की ओर से चुनाव में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त बुद्धिजीवियों का शुक्रिया अदा किया गया। इस अवसर पर छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्यगण मैडम इफ्फत आरा (कलेक्टर, सूरजपुर), रियाज हुसैन साहब एवं बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन एवं बोर्ड के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को गोबर खरीदी की राशि, महिला स्वसहायता समूहों और गौठान समितियों को लाभांश राशि तथा गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना प्रोत्साहन राशि का ऑन लाईन भुगतान किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित हैं। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सरगर्मी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, हैदराबाद की यात्रा से लौट गए हैं और सीधे भानुप्रतापपुर पहुंचे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आज शाम रायपुर पहुंच रहे हैं। मरकाम विधायक एस एस शोरी,अनूप नाग के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। 
कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी लगभग तय कर लिया है। दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री देवी मंडावी को उतारा जा रहा है। आज की बैठक के बाद मरकाम मंगलवार को होने वाली पीसीसी चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। दूसरी भाजपा ने भी 12 और 15 नवंबर को बैठक बुलाई है। इसमें प्रत्याशी और मुद्दे तय किए जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अरूण जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ चारों पर्यवेक्षक शामिल होंगे।इसी बैठक में प्रत्याशी तय किया जाएगा।
 

 

 K.W.N.S.-रायपुर/शिमला। न्यू पेंशन स्कीम की होल्ड राशि राज्य कैडर के अधिकारी कर्मचारियों को व्यक्तिगत आवेदन देकर विथड्राल हासिल करना होगा। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के 17 हजार करोड़ रुपए रोके जाने के बाद यह तरीका निकाला जा रहा है। राज्य सरकार इस पर लीगल एडवाइज ले रही है। सीएम भूपेश बघेल ने शिमला में हुई पत्रकार वार्ता में हुए सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार कोर्ट भी जा सकती है। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार ने जब से ओपीएस लागू किया है, तभी वो एनपीसी की जमा राशि को लेकर पत्राचार केंद्र सरकार से करना शुरू किया है, लेकिन केंद्र सरकार ने नई पेंशन योजना के तहत पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण में जमा 17 हजार 240 करोड़ रुपए की राशि वापस करने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को पत्र लिखा है कि हमने पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी है इसलिए वह पैसा हमें वापस कर दिया जाए। 
उन्होंने पैसा वापस करने से इन्कार किया है, लेकिन इसका कारण नहीं बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको कारण तो बताना होगा। हम फिर से पत्राचार करेंगे। नई पेंशन स्कीम के तहत तो कर्मचारियों के साथ उनका व्यक्तिगत एग्रीमेंट हुआ है। उसी के तहत राजस्थान में कर्मचारियों ने अपना पैसा वापस निकालना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, नई पेंशन स्कीम का एग्रीमेंट कर्मचारियों के साथ व्यक्तिगत किया गया था। वे पैसा तो कभी भी निकाल सकते हैं। वह पैसा निकालकर वे राज्य सरकार के खाते में जमा कर सकते हैं। उसे रोक नहीं सकता कोई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग उसमें लीगल एडवाइज भी ले रहे हैं। केंद्र सरकार को फिर से पत्र लिखेंगे। उन्होंने पैसा नहीं देने की बात कही है, लेकिन क्यों नहीं देंगे आप यह तो बताना होगा।
 

   K.W.N.S.- रायपुर/शिमला। हरोली में सीएम भूपेश बघेल ने चुनावी रैली को संबोधित किया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। हिमाचल में एक चरण में पूरे प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 17 अक्तूबर को जारी होगी। चुनाव लड़ने के लिए 25 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इनकी छंटनी 27 को होगी, जबकि 29 अक्तूबर को नाम वापस ले सकेंगे। प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही सरकारी घोषणाओं और नई भर्तियों पर भी रोक लग गई है।
 हिमाचल और गुजरात में विधानसभा के चुनाव एकसाथ होते थे। आयोग ने अभी गुजरात में चुनावों का एलान नहीं किया है। प्रदेश में विधानसभा की 68 में से 17 सीटें अनुसूचित जाति और तीन सीटें अनुसूचित जनजातिके लिए आरक्षित रहेंगी। इस बार के चुनाव में हिमाचल में 55,74,793 कुल मतदाता हैं। इनमें 55,07,261 सामान्य, 67,532 सर्विस वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल पुरुष मतदाता 28,46,201, महिला मतदाता 27,28,555 हैं। 18 प्लस उम्र वाले 43,173 मतदाता, दिव्यांग 56,001, थर्ड जेंडर 37 और 80 प्लस वाले 1.22 लाख मतदाता हैं। 
सौ से अधिक आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1,184 है। प्रदेश में कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार 7,521 मतदान केंद्र थे। एक मतदान केंद्र में 1,500 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। 646 मतदान केंद्र शहरी और शेष 92 फीसदी ग्रामीण इलाकों में हैं। लाहौल का टशीगंग मतदान केंद्र 15,256 फीट की ऊंचाई पर है। यहां कुल मतदाता 55 हैं। सुलह में सबसे ज्यादा 1,04,486 वोटर हैं। चंबा के भरमौर का चस्क भटौरी मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर पैदल चलना होगा और यहां कुल 93 वोटर हैं। दुर्गम क्षेत्रों में ईवीएम पहुंचाने को पहली बार विशेष बैग उपलब्ध कराए हैं। सबसे कम 24,744 वोटर वाला विधानसभा क्षेत्र लाहौल और स्पीति है। किन्नौर के बूथ में सिर्फ 16 वोटर हैं। धर्मशाला के सिद्धवाड़ी में सबसे ज्यादा 1,494 मतदाता हैं।
 

   

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। केटीएस तुलसी का जन्म 7 नवबंर 1947 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. पंजाब विश्वविद्यालय से साल 1971 में इन्होंने वकालत की डिग्री हासिल की.केटीएस तुलसी, रॉबर्ट वाड्रा केस में उनके वकील हैं. साथ ही वे भारत के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रहे हैं. उन्हें पहली बार यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत के राष्ट्रपति ने साल 2014 में राज्यसभा के लिए नामांकित किया था. इन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता है. तुलसी गांधी परिवार से जुड़े ज्यादातर केसों की पैरवी करते हैं। 
 

 K.W.N.S.- रायपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर के पुत्र के नशे में हंगामा मचाने पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग शुरू में जय श्री राम बोलते है, और शाम को दो-दो पैग लगाते हैं. ये कोई छिपी हुई बात नहीं है. बीजेपी के लोग भगवान को भी नहीं छोड़ते तो जनता को कहा छोड़ेंगे. महिला हुंकार रैली पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि स्मृति ईरानी आ रही हैं स्वागत हैं. जनता पूछेगी 70 साल में डीजल के रेट 70-75 रुपये थे. लेकिन बीते 8 साल में डीजल-पेट्रोल गैस के दाम कैसे बढ़ गया, जरूर पूछेंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल आये, स्वागत हैं. यहां आकर गोबर खरीदी का विरोध करेंगे, कौशल्यमाता का विरोध करेंगे, फिर भी हम सबका स्वागत करते हैं. भूपेश बघेल आदिवासी के दर्द देखने वाले मुख्यमंत्री हैं, सबके दिल मे भूपेश बघेल हैं. कवासी लखमा ने कहा कि भानुप्रतापुर उपचुनाव के दौरान कांग्रेस आरक्षण मुद्दे को लेकर घर-घर जाएगी. एक-एक आदिवासी के घर जाकर पर्चा बाटेंगे. पर्चा में बताएंगे कि आरक्षण मामले के दोषी वास्तव में कौन हैं. उन्होंने कहा कि रैली-प्रदर्शन कर बीजेपी के लोगों ने आदिवासी को भड़काने का काम किया है. भानुप्रतापुर में कांग्रेस ही जीतेगी. छत्तीसगढ @BJP4CGState पूर्व गृह मंत्री के बेटे का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में बस के सामने लेटकर किया हंगामा, देखें 
 

K.W.N.S.-रायपुर। बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह रविवार को बिलासपुर में परफॉर्म करने वाले हैं। इस दौरान लोग मैं रमता जोगी मैं रमता जोगी गाने को खूब एन्जॉय करेंगे। इस परफॉर्मेंस के लिए सुखविंदर पहले ही बिलासपुर पहुंच गए हैं और मीडिया से चर्चा भी की है। उन्होंने कहा कि बदलाव अच्छा होता है। मैं यहां कि मेहमाननवाजी से इतना खुश हूं कि इसकी चर्चा मुंबई जाकर भी करूंगा। दरअसल, शहर में राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल संस्थान के तत्वाधान में सुखविंदर सिंह का लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को ही सुखविंदर बिलासपुर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। सुखविंदर ने कहा इससे पहले मुझे बिलासपुर बुलाया ही नहीं गया था। इस वजह से नहीं आ पाया था। मगर अब मैं पहले बार बिलासपुर जरूर आया हूं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आखिरी बार आया हूं ये तय है। इसके अलावा वो यहां कि मेहमाननवाजी से भी खूश नजर आए। उन्होंने कहा कि उनका जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ है, इसकी चर्चा वे जब मुंबई लौटकर करेंगे तो यकीनन और भी कलाकार बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ आना चाहेंगे। हमारा पहले उद्देश्य है जनता का मनोरंजन करना। लेकिन इसके साथ ही अगर कोई नेकी का काम हो जाए तो उससे बेहतर क्या हो सकता है। इसीलिए वे राउंड टेबल इंडिया के इस चैरिटी शो का हिस्सा बने हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से ईडी सक्रिय हो गई है. एक के बाद एक बड़े कारोबारी ईडी के निशाने पर हैं. इस बार ईडी हीरा ग्रुप के सिद्धार्थ अग्रवाल, महावीर कोलवाशरी के विक्की जैन और हिन्द एनर्जी के राजीव अग्रवाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इतना ही नहीं ये जानकारी भी मिल रही है कि ईडी कई और कारोबारियों से पूछताछ कर सकती है. बता दें कि, महावीर कोलवाशरी और हिन्द एनर्जी बड़े कोलवासरी का संचालन करते हैं. जिन पर ईडी ने शिंकजा कसते हुए समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि ईडी आगे और भी कारोबारियों पर शिकंजा कस सकती है. बताया जा रहा है कि, कोयला कोरोबारी सूर्यकांत तिवारी के इन कारोबारियों के साथ गहरे संबंध हैं।
 

 

 K.W.N.S.-रायपुर। संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने जिला मुख्यालय मोहला के शासकीय हाई स्कूल मैदान में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मंडावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं खेलों को संरक्षित करने एवं सहेजने के लिए शासन द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। गौरतलब है कि छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में कुल 978 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इसमें गिल्ली-डंडा, पिट्टुल, सांखली, लंगड़ी दौड़, रस्सा-कस्सी, बांटी , बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 6 नवंबर को खो-खो और 7 नवम्बर को कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में युवाओं से लेकर बच्चे, बुजुर्ग तथा सभी वर्ग की सहभागिता है।