Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस समीर विश्नोई को आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, साथ में सुनील अग्रवाल व लक्ष्मीकांत तिवारी को भी पेश की गई. बता दें कि ज्यूडिशियल रिमांड खत्म होने पर पेश किया गया है. “छत्तीसगढ़ का कोयला घोटाला मामला” निलंबित आईएएस समीर विश्नोई को किया ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश.. साथ मे सुनील अग्रवाल व लक्ष्मीकांत तिवारी को भी किया पेश..ज्यूडिशियल रिमांड खत्म होने पर किया पेश.. 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोयले की हर आवाजाही के लिए अवैध कमीशन वसूला जा रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य में कोयले की हर आवाजाही के लिए 25 रुपये प्रति टन की दर से शुल्क लिया जाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यकांत तिवारी और अन्य सरकारी पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक कार्टेल द्वारा अवैध कमीशन एकत्र किया जा रहा था। सूर्यकांत तिवारी और सरकारी पदाधिकारियों के नेतृत्व वाले कार्टेल ने पिछले एक साल में औसतन 500 करोड़ रुपये जमा किए हैं। छत्तीसगढ़ कोयला तस्करी मामले में जारी छापेमारी में ईडी अब तक 4 करोड़ रुपये नकद बरामद कर चुकी है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले में गिरफ्तार आई ए एस समीर विश्नोई ( निलंबित),कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीकांत तिवारी को ईडी ने गुरुवार को विशेष न्यायालय में पेश किया। 27 अक्टूबर को तीनों को कोर्ट ने आज तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इन्हीं मामले में फरारी काटने के बाद कोयला कारोबारी और कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी ने दो दिन बाद 29 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर किया है और कोर्ट ने उसे भी आज तक के लिए ईडी की हिरासत में दिया था। सो, जिला न्यायालय परिसर में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के कोर्ट के आसपास भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सूत्रों ने बताया कि जज ने पहले विश्नोई, अग्रवाल और लक्ष्मीकांत को पेश करने की अनुमति दी है।और उसके बाद सूर्यकांत तिवारी को पेश किया जाएगा। तिवारी कोर्ट पहुंच गया है। फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। रायपुर- मुझे राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है-सूर्यकांत तिवारी कोर्ट पहुंचकर सूर्यकांत ने लगाया आरोप ईडी सूर्यकांत को लायी कोर्ट छत्तीसगढ़ का कोयला घोटाला मामला ईडी ने सूर्यकांत को कोयला घोटाले का सरगना बताया है..
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू पर्यटन, धर्मस्व, पीडब्ल्यूडी और गृह विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी। हमंत्री ताम्रध्वज साहू की बैठक में राम वनगमन के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही इस बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा होगी। यह बैठक मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास कार्यालय में होगी और इसमें कानून व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा कर चर्चा की जाएगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा किसानों को लाख की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आय में वृद्धि हेतु विशेष पहल की जा रही है। इसके परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा बीहन लाख आपूर्ति तथा बीहन लाख विक्रय और लाख फसल ऋण की उपलब्धता के लिए मदद सहित आवश्यक व्यवस्था की गई है। राज्य में बीहन लाख की कमी को दूर करने हेतु कृषकों के पास उपलब्ध बीहन लाख को उचित मूल्य पर क्रय करने के लिए क्रय दर का निर्धारण किया गया है। इसके तहत कुसुमी बीहन लाख (बेर वृक्ष से प्राप्त) के लिए कृषकों को देय क्रय दर 550 रूपए प्रति किलो ग्राम तथा रंगीनी बीहन लाख (पलाश वृक्ष से प्राप्त) के लिए कृषकों को देय क्रय दर 275 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। इसी तरह कृषकों को बीहन लाख उपलब्ध कराने हेतु विक्रय दर का भी निर्धारण किया गया है। इसके तहत कुसुमी बीहन लाख (बेर वृक्ष से प्राप्त ) के लिए कृषकों को देय विक्रय दर 640 रूपए प्रति किलोग्राम और रंगीनी बीहन लाख (पलाश वृक्ष से प्राप्त) के लिए कृषकों को देय विक्रय दर 375 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को लाख की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिला सहकारी बैंक के माध्यम से लाख फसल ऋण निःशुल्क ब्याज के साथ प्रदाय करने हेतु व्यवस्था की गई है। इसके तहत लाख पालन करने हेतु पोषक वृक्ष कुसुम पर 5 हजार रूपए, बेर पर 900 रूपए तथा पलाश पर 500 रूपए प्रति वृक्ष ऋण सीमा निर्धारित है। 
लाख पालन को वैज्ञानिक पद्धति से करने हेतु राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा कांकेर में प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है। इस केन्द्र में 03 दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण के साथ लाख उत्पादन क्लस्टर में ऑनफार्म प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। राज्य में योजना के सफल क्रियान्वयन और लाख उत्पादन में वृद्धि करने के लिए 20 जिला यूनियनों में 03 से 05 प्राथमिक समिति क्षेत्र को जोड़ते हुए लाख उत्पादन क्लस्टर का गठन भी किया गया है। इसके तहत प्रत्येक लाख उत्पादन क्लस्टर में सर्वेक्षण कर कृषकवार बीहन लाख की मांग की जानकारी ली जा रही है। इनमें कृषकों को संघ द्वारा निर्धारित मूल्य पर बीहन लाख प्रदाय करने हेतु आवश्यक कुल राशि को अग्रिम रूप से जिला यूनियन खाते में जमा कराना होगा। इसके तहत रंगीनी बीहन लाख के लिए कृषकों से प्राप्त मांग के अनुरूप राशि जमा किए जाने हेतु समय-सीमा 15 नवंबर तक निर्धारित है। इनमें कुसुमी बीहन लाख के लिए कृषकों से प्राप्त मांग के अनुरूप राशि जमा किए जाने हेतु 15 दिसंबर तक समय-सीमा निर्धारित है। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न जिलों में परंपरागत रूप से लाख की खेती होती है और लगभग 50 हजार कृषकों द्वारा कुसुम एवं बेर वृक्षों पर कुसुमी लाख, पलाश एवं बेर वृक्षों पर रंगीनी लाख पालन किया जाता है। राज्य में वर्तमान में 4 हजार टन लाख का उत्पादन होता है, जिसका अनुमानित मूल्य राशि 100 करोड़ रूपए है। राज्य में लाख उत्पादन को 10 हजार टन तक बढ़ाते हुए 250 करोड़ रूपए की आय कृषकों को देने का लक्ष्य है। इसके लिए लाख पालन करने वाले कृषकों को निःशुल्क ब्याज के साथ लाख फसल ऋण देने का अहम निर्णय लिया गया है। संपूर्ण देश में लाख उत्पादन के गिरावट के कारण वर्तमान में कुसुमी लाख का बाजार दर 300 रूपए से 900 रूपए प्रति किलोग्राम तक वृद्धि हुई है। इससे लाख खेती बढ़ाने हेतु किसानों का रूझान बढ़ रहा है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर का बैठक विगत दिनों आनंद वाचनालय भवन ब्राह्मण पारा में सम्पन्न हुआ. जिसमें संस्था के 15 ज़ोन पदाधिकारियों को मिशन ग्रीन रायपुर एवँ गजराज बांध गहरीकरण विषय पर परिचर्चा हेतु आमंत्रित किया गया। सभा मे उपस्थित समस्त जोन पधाधिकारीयों एवँ सदस्यों ने अपने परिचय देते हुए पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन विषय मे अपना विचार व्यक्त किये। सभा मे उपस्थित शशिकान्त यदु ने कहा- वृक्षारोपण हेतु खुले स्थानों की जरूरत होगी जिसके लिए जमीन का सर्वे कार्य तत्काल शुरू किया जाय और इस कार्य के लिए हम स्कूल, कालेज, शासन-प्रशासन ,नगर निगम का मदद ले सकते है, दिलीप तिवारी- रोड निर्माण के दौरान रोड के मध्य एवँ किनारों में वृक्षारोपण की प्रायमरी व्यवस्था होनी चाहिए। डॉ कुलदीप ने कहा-संस्था के प्रत्येक सदस्य अपना लक्ष्य निर्धारित करे और जब तक कार्य पूर्ण न हो जाये निरंतर प्रयाश करे और उसे पूर्ण करें,। आर एन शर्मा- सभा के दौरान आने वाले नए विचार एवँ समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही कर हम अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है। एस पी साहू – रोड के किनारे ऐसे पौधे को लगाया जाए जो पशुओं का आहार न बने जैसे- तुलशी तरु, सिंदूर लगा सकते है। गुरदीप टुटेजा- सभी धर्म समाज को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा सकता है। हेमंत ठाकुर- वृक्षारोपण के पश्चात वृक्षों का संरक्षण एवं सवंर्धन नितांत आवश्यक है। जितेंद्र कटवार- हर घर हरियाली हो और हम अपने कार्याे की समीक्षा भी करते रहें। योगेश यदु- वृक्षारोपण हेतु हम अपने घर के आस पास को प्रेरित करे एवँ शुरूवात अपने घर से करे। डॉ विजय जैन ने कहा कि रायपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा स्कीम के तहत हम वृक्षारोपण करेंगे। इस प्रकार सभा मे उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा विचार व्यक्त किया गया संस्था का कहना है इस ग्रीन सिटी योजना हेतु रायपुर नगर निगम, जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ मिटिंग किया जायेगा एवं सबकी स्पष्ठ भूमिका तय की जायेगी उपरोक्त परिचर्चा उपरांत सर्वसम्मति से आगामी 5 वर्षों में 5 लाख पोधों का वृक्षारोपण करने का अहम निर्णय लिया गया। आज की इस बैठक सभा मे संस्था के लगभग 30 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे जिनका स्वागत संस्था अध्यक्ष श्री एन. आर नायडू द्वारा स्वागत उद्बोधन देकर किया गया। जिसके पश्चात ग्रीन विंग अध्यक्ष श्री मोहन वल्याणी एवँ संस्था संस्थापक श्री अमिताभ दुबे द्वारा संपूर्ण रायपुर शहर को ग्रीन शहर में कैसे तब्दील कर सकते है रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत किया गया, सभा के अंत में उपस्थित सदस्यों को स्वलपहार प्रदान किया गया एवं श्री शशीकांत यदु द्वारा उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद आभार व्यक्त कर सभा समापन का घोषण किया गया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के पसीद गांव की पांच साल की संस्कारदीप का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। विगत 5 नवम्बर को ऑपरेशन के बाद सीआईसीयू में तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डॉक्टरों ने आज उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आज संस्कारदीप के पिता संस्कार दाऊ से फ़ोन पर बातकर उसके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना के माध्यम से संस्कारदीप को इलाज के लिए चेन्नई भेजा गया है। वह हृदय से संबंधित ट्रिस्क्युपिड अट्रेसिया नामक बीमारी से पीड़ित थी। ऑपरेशन के लिए उसे बीते 31 अक्टूबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल के पीडियाट्रिक कॉर्डिएक यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने 5 नवम्बर को उसका ऑपरेशन किया। संस्कारदीप की हालत अभी स्टेबल है और तीन दिनों तक पोस्ट ऑपरेटिव सीआईसीयू में रखने के आज जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। आदिवासियों के आरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है. आरक्षण के मसले पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के फैसले पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, फैसला स्वागत योग्य है. इस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. मंत्री अमरजीत ने कहा, सीएम ने पहले ही कहा था कि आदिवासियों को आरक्षण दिलाकर रहेंगे, आज भी वो कमिटमेंट कायम है. आरक्षण को लेकर अधिकारियों का दल अन्य राज्यों के लिए भी रवाना हो चुका है. न्यायालय में भी सरकार अपना पक्ष रख रही है. विशेष सत्र बुलाकर आदिवासियों को उनका हक दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा, देश आजाद हुआ, उस समय आरक्षण कांग्रेस ने दिया. आज भी आरक्षण को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध है. भाजपा आरक्षण के मसले पर बुरी तरह घिर चुकी है. आदिवासियों का भाजपा ने लगातर अपमान किया है. मंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा, आदिवासियों को उनकी आबादी के आधार पर आरक्षण दिलाने का काम रमन सिंह सरकार ने किया. बीजेपी ने उन्हें आरक्षण दिया. इस मसले पर बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी घिर रही है. विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा, सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. भूपेश कैबिनेट ने पूर्व में भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया, जिस पर स्टे लगा. जो कोर्ट में जाकर आरक्षण रुकवाने का प्रयास करते हैं उसे सरकार उच्च पदों पर नियुक्त कर देती है.
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, सप्तगिरी उल्का आदि बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के संबंध में प्रत्याशी के नाम पर सहमति बनेगी। स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी के सिंगल नाम पर सहमति बन सकती है। हालांकि अधिकृत रूप से ऐलान केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा किया जाएगा। बैठक में चुनाव की रणनीति के संबंध में भी बात की जाएगी। इसके अलावा चुनाव के संचालन समिति पर भी बात होगी। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सीएम भूपेश बघेल, एआईसीसी के सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, जिला प्रभारी मंत्री अनिला भेडिया, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, जिला प्रभारी महामंत्री पियुष कोसरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी में सोमवार की देर शाम एक नाव पलट गई। इस हादसे में नाव में सवार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बह गए। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जिंदगी बचा ली, लेकिन एक फार्मासिस्ट डूब गया जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामला जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक का है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल टीम छोटी नाव से इंद्रावती नदी पार कर नक्सल प्रभावित गांव कौशलनार गई हुई थी। वहां से लौटते समय सोमवार की देर शाम नाव बीच नदी में पलट गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने किसी तरह से तैरकर नदी पार कर अपनी जान बचा ली। लेकिन, फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक नदी में डूब गए। इलाके के ग्रामीणों और स्टाफ ने इसकी सूचना जिले के अफसरों और थाना के जवानों को दी। आज सुबह SDRF की टीम मौके पर पहुंची और फार्मासिस्ट को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
 

 
  K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 11:00 बजे गोधन न्याय योजना की राशि अंतरण एवं 11:20 बजे गन्ना प्रोत्साहन योजना की राशि का अंतरण करेंगे।