Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अपराध बे लगाम होते जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर से हर रोज लूट, चाकूबाजी और हत्या जैसी कई घटनाओं की खबर सामने आते रहती है। हर रोज राजधानी के किसी न किसी इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी में राजधानी से एक और हत्या की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के गुढयारी इलाके में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं। एक मजबूत पीढ़ी के निर्माण के लिए जरूरी है कि हम बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक विकास के साथ नैतिक विकास के बारे में भी सोचें, अपनी संस्कृति और सभ्यता से उनका परिचय कराएं। बाल दिवस बच्चों के पोषण, शिक्षा, विकास और चरित्र निर्माण के लिए सोच-विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का दिन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी शुरू किये जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग दो लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ियों में बच्चों की प्रारंभिक औपचारिक शिक्षा की व्यवस्था शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए महतारी दुलार योजना शुरू की गई है। दूसरी संतान बालिका होने पर उसके पालन-पोषण के लिए राज्य सरकार द्वारा कौशल्या मातृत्व योजना शुरू की गई है। बघेल ने कहा है कि बच्चों का भविष्य सुंदर बनाना हम सब की जिम्मेदारी है।

K.W.N.S.-रायपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जंयती 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनायी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे बाल दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे और संसदीय सचिव द्वय द्वारिकाधीश यादव और विकास उपाध्याय, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बताया कि बाल दिवस समारोह का संचालन स्कूल बच्चों द्वारा किया जाएगा। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले बच्चों का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगायी जाएंगी। प्रदर्शनी में बालवाड़ी के माध्यम से बच्चों का सीखना, बहुमुखी प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, बच्चों द्वारा कुशल वाचन मौखिक गणित का प्रदर्शन, खिलौनों से सीखना अंगना में शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों द्वारा तैयार सामग्री का प्रदर्शन, विभिन्न कौशल में दक्ष कुशल बच्चों का प्रस्तुतिकरण, गणित एवं विज्ञान क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना अंतर्गत अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम स्कूलों के बच्चों द्वारा स्कूल में की जा रही गतिविधियों का प्रदर्शन, शारीरिक विकास आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं का प्रदर्शन, स्थानीय भाषा में शिक्षा एवं संविधान से परिचय आदि विषयों के लगभग एक दर्जन स्टॉल लगाये जाएंगे। इन स्टॉलों का नेतृत्व भी बच्चों द्वारा किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के बयान को लेकर सियासत गरमाई हुई है। लगातार विपक्ष राज्यसभा सांसद के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहा है। अब इसी क्रम में भाजपा सांसद संतोष पांडे ने भी रंजीत रंजन के बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि, झीरम कांड का सच बताने का दावा करने वाले चुप क्यों है? यह रंजीत रंजन के बयान के जरिये सामने आया है।
भाजपा सांसद संतोष पांडे ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रंजीत रंजन के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि, उनके बयान से शहीदों के परिजनों का अपमान हुआ है। बिहार से आयातित सांसद नक्सलियों का समर्थन कर रही हैं। कांग्रेस और नक्सली एक दूसरे के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष साथी हैं। झीरम का सच बताने का दावा करने वाले चुप क्यों है ? यह सच सांसद रंजीत रंजन के जरिये सामने आया है।
उन्होंने कहा कि, राजीव गांधी फाउंडेशन के जरिए एंटी नेशनल गतिविधियों के लिए फंडिग होती थी, ये सबको पता है। चंदा लेने वाला कौन, चंदा देने वाला कौन ? सब जानते हैं। बाटला हाउस केस में आंसू कौन बहाया था? सब जानते है। पीएम रहते मनमोहन सिंह ने खड़े हो कर किसका स्वागत किया था ? ऐसे यासीन मलिक के समर्थक कौन है? इतिहास गवाह है कांग्रेस आतंकी और नक्सल की संरक्षक रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मीडिया से बात की। बौद्ध सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ शपथ के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि, सभी धर्म के लोगों को अपने-अपने धर्म के हिसाब से चलना चाहिए, किसी दूसरे धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए।
डोंगरगढ़ में हुई समीक्षा बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारियों को धान खरीदी के मद्देनजर कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि धान के तौल, परिवहन और बारदाने की व्यवस्था पर ध्यान दें। साथ ही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले। इसे विभिन्न विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। साथ ही धान उपार्जन केंद्रों में जाम न लगे, इसकी व्यवस्था की जाए। कोदो, कुटकी, रागी की खरीदी भी समर्थन मूल्य में करने को लेकर अधिकारी ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि इस साल 1 करोड़ मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी की संभावना है, इसलिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, उठाव नियमित हो। कोदो-कुटकी की खरीदी भी समय पर होती रहे। साथ ही समय पर पैसे का भुगतान हो। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से सड़कों की स्थिति की जानकारी ली और तेजी से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए कल फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में किसी एक नाम का चयन किया जाएगा।
आपको बता दें कि चुनाव समिति की पहली बैठक में 14 लोगों के नाम आए थे। इन नामों को लेकर कांग्रेस ने सर्वे कराया है। इसके बाद चार नाम रह गए हैं। अब चार नामों में से किसी एक पर मुहर लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नामांकन के लिए अब चार दिन का समय शेष रह गया है और कांग्रेस व भाजपा दोनों ही अपना प्रत्याशी नहीं तय कर पाए हैं।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें यह जानकारी दी गई थी कि उपचुनाव के लिए 14 नाम आए थे। बैठक में यह भी तय किया गया था कि पार्टी की ओर से इन नामों को लेकर सर्वे कराया जाएगा, जिससे लिस्ट छोटी हो सके और योग्य उम्मीदवार तय करने में आसानी हो.

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा डोंगरगांव विधानसभा के लाल बहादुर नगर में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई घोषणाएं की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात में लाल बहादुर नगर की जनता ने बेहद उत्साह दिखाया। भेंट- मुलाकात के पश्चात भी मुख्यमंत्री बघेल स्वयं जनता के बीच पहुंचे और उनसे बातें की एवं फोटों भी खिंचाई। रीपा के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डोंगरगांव में छीका और अमलीडीह में रीपा शुरू हुआ। हम अपने स्थानीय उद्योगों को , ग्रामीण उद्योगों को मजबूत कर रहे हैं। हमने यह कार्य किया है कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से लोगों की जेब में पैसे पहुंचे। इससे ही बाजार गुलजार हुआ। 1. लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा। 2. लाल बहादुर नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा। 3. ग्राम आलीवारा में किसान सुविधा केंद्र खोलने की घोषणा। 4. ग्राम आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन। 4. मांगी खुटा जलाशय निर्माण और जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी करने की घोषणा। 5. माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा।
K.W.N.S.-रायपुर। फाइलेरिया जैसी गंभीर संक्रामक रोग से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार मुस्तैद रहता है। इसके लिए कभी रात्रि सर्वे तो कभी रोग प्रबंधन और प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। फाइलेरिया संक्रामक रोगों में से एक है, इसके लिए साल में एक बार ट्रिपल ड्रग थेरेपी-मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलाया जाता है। इसमें लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाती है। इसी उद्देश्य के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान लिंफेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) से ग्रसित मरीजों को मार्बीडीटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रिवेंशन (एमएमडीपी) किट भी बांटा गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने कहा, ”जिले को फाइलेरिया मुक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नाइट ब्लड सर्वे, एमडीए अभियान एवं अन्य जांच व सर्वेक्षण अभियान के साथ जन जागरूक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। डेंगू, मलेरिया और मच्छर जनित रोगों की ही तरह फाइलेरिया को भी गंभीरता से लेना है। इसके प्रति सतर्क एवं जागरूकरहना निरंतर आवश्यक है।” जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विमल किशोर राय ने कहा, “फाइलेरिया रोग क्यूलेक्स मच्छर काटने से होता है। इस मच्छर के काटने से वुचरेरिआ बैंक्रोफ्टी (Wuchereria Bancrofti) नाम के परजीवी शरीर में जाने से ये रोग होता है। वयस्क मच्छर छोटे-छोटे लार्वा को जन्म देता है, जिन्हें माइक्रो फाइलेरिया कहा जाता है। ये मनुष्य के रक्त में रात के समय एक्टिव होता है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम रात में ही पीड़ित का ब्लड सैंपल लेती हैं। साथ ही फाइलेरिया के कारण व बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही प्रत्येक वर्ष 11 नवम्बर को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस मनाया जाता है।
फाइलेरिया के मरीजों को स्वच्छता और साफ-सफाई के उद्देश्य से एमएमडीपी किट निःशुल्क प्रदान की जाती है। फाइलेरिया लिम्फोडिमा (हाथीपांव) और हाइड्रोसील के मरीजों का शासकीय चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज किया जाता है।” फाइलेरिया के लक्षण आमतौर पर फाइलेरिया के कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। लेकिन पसीना, सिर दर्द, हड्डी व जोड़ों में दर्द, भूख में कमी, उल्टी आदि के साथ बदन में खुजली और पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द व सूजन की समस्या दिखाई देती है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाथी पांव और हाइड्रोसील (अंडकोषों की सूजन) भी फाइलेरिया के लक्षण हैं। इसके लक्षण दिखने में 8 से 16 माह या अधिक समय लग सकता है। फाइलेरिया का संक्रमण बचपन में ही आ जाता है, लेकिन कई सालों तक इसके लक्षण नजर नहीं आते। फाइलेरिया न सिर्फ व्यक्ति को विकलांग बना देता है बल्कि इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। आहार और सफाई का रखें ख्याल फाइलेरिया मच्छरों के काटने से होता है। मच्छर गंदगी में पैदा होते हैं। इसलिए इस रोग से बचना है, तो आस-पास सफाई रखना जरूरी है। दूषित पानी, कूड़ा जमने ना दें, जमे पानी पर कैरोसीन तेल छिड़क कर मच्छरों को पनपने से रोकें, सोने के समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। एक तरफ जहां मरीजों का उपचार एवं प्रबंधन तो दूसरे तरफ ज्यादा से ज्यादा लोगों को साल में एक बार दवा का सेवन कराना आवश्यक है।
K.W.N.S.-रायपुर। कोयला परिवहन घोटाले में जेल में बंद आइएएस समीर बिश्नोई, मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी (सूर्यकांत का भाई) आज फिर कोर्ट में पेश किया गया। इन सभी आरोपितों को कोर्ट ने 12 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं कोर्ट ने ईडी को जवाब पेश करने के लिए 12 दिन का समय दिया है। बता दें ताजा जानकारी के अनुसार आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत, सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। इससे पहले सूर्यकांत तिवारी ने कोर्ट में पेश होने से पहले एक बड़ा का बयान दिया था। सूर्यकांत तिवारी ने कहा कि उसके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। मेरी जान को इनसे खतरा है। पहले भी बता चुका हूं। न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा है। सच जल्द सामने आ जाएगा। हालांकि खतरा किससे है इस बात का जिक्र नहीं किया है। उनका कहना है कि समय आने पर सब कुछ सामने होगा।
वहीं गुरूवार को कोर्ट ने आइएएस समीर बिश्नोई, मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी (सूर्यकांत का भाई) की रिमांड को एक दिन और बढ़ा दिया था। गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे आइएएस समीर बिश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की विशेष अदालत में पेश किया गया, जबकि एक बजे सूर्यकांत को लाया गया। कोर्ट में लगभग पांच घंटे तक दोनों पक्ष के वकीलों के बीच बहस चली। शाम सवा पांच बजे न्यायाधीश ने चारों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। कोर्ट परिसर में सूर्यकांत तिवारी ने एक बार फिर मीडिया के सामने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में दर्ज जिस केस के आधार पर शिकायत दर्ज की थी, उस पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्टे दे दिया है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि अगर मूल एफआइआर पर किसी कार्रवाई से स्टे मिल गया है तो उससे संबंधित सभी कार्रवाई रुक जानी चाहिए। इसके तहत ईडी की यह पूछताछ भी गैरकानूनी होगी। इसलिए सभी आरोपितों को तत्काल रिहा किया जाए। ईडी के वकीलों ने सूर्यकांत तिवारी के लिए दो दिनों की रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया था, वहीं पहले से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जा चुके तीनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड अवधि बढ़ाने की भी मांग थी। कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्णय और उस पर मद्रास हाई कोर्ट के निर्णय का हवाला मिलने के बाद ईडी ने जवाब देने के लिए समय मांगा। अदालत ने ईडी को जवाब देने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है। शुक्रवार को ईडी अगर अपने जवाब से अदालत को संतुष्ट कर लेती है तो उसे रिमांड मिल सकती है। नहीं तो अदालत चारों को रिहा करने का आदेश जारी कर सकती है।
बचाप पक्ष ने हाउस अरेस्ट का भी दिया विकल्प बचाव पक्ष के एक और वकील विजय अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ बेंगलुरु में दर्ज केस मोबाइल तोडऩे और कागज खा लेने जैसे आरोपों पर है। हमने अदालत से कहा है कि इस मामले में प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग केस बनता ही नहीं है। इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट से स्टे है। जब मुख्य अपराध की जांच ही स्टे है तो ईडी कार्रवाई कैसे कर सकती है? उन्होंने कोर्ट से कहा कि इस मामले में आरोपितों को जेल न भेजा जाए। अगर जेल ही भेजना है तो हाउस अरेस्ट में रख सकते हैं। पिछले एक महीने से ईडी सक्रिय ईडी ने 11 अक्टूबर को प्रदेश के कई शहरों में अफसरों-कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान कोयला परिवहन के कारोबार में अवैध लेन-देन की बात सामने आई थी। ईडी ने दो दिन की पूछताछ के बाद 13 अक्टूबर को आइएएस समीर बिश्नोई, कोल वाशरी के संचालक सुनील अग्रवाल और कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके पहले आठ दिन और फिर छह दिन की रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद 27 अक्टूबर को तीनों को न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। इस मामले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को मास्टरमाइंड बताया गया था, लेकिन ईडी ने उसे खोजने की कोई कोशिश नहीं की। उसको कभी समन भी नहीं भेजा गया।
इस बीच 29 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे सूर्यकांत सरेंडर करने कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट द्वारा इस तरह का कोई प्रविधान नहीं होने का हवाला देने पर ईडी ने उसकी गिरफ्तारी की कागजी कार्रवाई पूरी की, इसके बाद कोर्ट में पेश किया था। इस दौरा ईडी ने सूर्यकांत को 14 दिन की रिमांड पर लिया था, जिसकी अवधि गुरुवार को पूरी होने पर फिर से पेश किया था। आयकर छापा: लाकर की जांच में मिले 25 लाख नकद व 50 लाख की ज्वेलरी प्रदेश के लोहा, रियल इस्टेट, ट्रांसपोर्ट और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर चल आयकर जांच में शुक्रवार को नौ ठिकानों पर जांच पूरी हो गई। वहीं 24 ठिकानों पर जांच अभी जारी है। बता दें कि आयकर विभाग को गुरुवार को इन कारोबारी समूहों से छह लाकर मिले थे। शुक्रवार को इन्हें खोलने पर 25 लाख नकद व 50 लाख की ज्वेलरी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि आयकर की इस जांच में अभी एक से दो दिनों का समय और लग सकता है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक चलती रही। सूत्रों का कहना है कि इन कारोबारी समूहों द्वारा जमीन खरीद-बिक्री का काम कच्चे में किया जाता था।
इसके भी बहुत से कागजात जब्त किए गए है। अभी आयकर विभाग द्वारा कारोबारी समूहों के अन्य ठिकानों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को जाचं के दौरान इन कारोबारी समूहों के पास से सेल कंपनियों के भी आवश्यक कागजात मिले हैं। इन कागजातों में 30 करोड़ के लेनदेन के इंट्री के इनपुट दिखाए जा रहे हैं। इसके चलते जांच पूरी होने के बाद काफी बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी पकड़ी जाने की उम्मीद हैं। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहा कारोबारी ने पिछले दिनों ही पांच हजार करोड़ का एमओयू किया था। इसके बावजूद उसके द्वारा टैक्स कम दिखाया जा रहा था। इसी आधार पर विभाग ने छापामार कार्रवाई की। संभावना जताई जा रही है कि आयकर की इस कार्रवाई में काफी बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी सामने आने की संभावना है। गौरतलब है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई बुधवार सुबह से ही प्रदेश के रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, बाराद्वार और सक्ती में शुरू हुई। इनमें से रायपुर के ठिकानें पर गुरुवार को जांच पूरी हो गई थी। आयकर की इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के 100 अफसरों की टीम लगी हुई है। इनके सात ही सीआरपीएफ के 100 जवान भी शामिल है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर के सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का उद्देश्य है यह देखना है कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। शिक्षा गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, कल ही शिकायत पर एक प्राचार्य पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है,ऐसी स्थिति नही होनी चाहिए। स्कूलों में पढ़ाई अच्छे से होने चाहिए। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे और पूरे समय तक स्कूल में रहें। इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। अधिकारी इसका औचक निरीक्षण करें। जो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित है उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सड़कों के मरम्मत और पैच रिपेयर में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें, जिससे सड़कें लंबे समय तक चलें।