Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस द्वारा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी को प्रत्याशी घोषित करते ही, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने यह आधिकारिक घोषणा कर दी है कि जनता कांग्रेस सावित्री मंडावी का समर्थन करेगी और उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी चुनाव में नही उतारेगी। जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मंडावी परिवार से जोगी परिवार के अत्यंत घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। स्वर्गीय मनोज मंडावी के स्वर्गवास के बाद उनके सम्मान में सावित्री भाभी के विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा करने का प्रश्न ही नही उठता था। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सावित्री मंडावी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए कार्य करेंगे।
 
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छुरिया में भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलने पहुँचे। इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने सेल्फी खिंचाई। जब बच्चों से सेल्फी लेते नहीं बना तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका मोबाइल अपने हाथ में लेकर तस्वीर ली। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सेल्फी लेने पर स्कूली बच्चे जोश और उत्साह से भर उठे। ग्राम -छुरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :- 1. छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। 2. मरकाकसा से जोब तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा। 3. उमरवाही और गेंदाटोला में सेक्टर स्तरीय महिला प्रशिक्षण भवन बनवाया जायेगा । 4. तेलिनबांधा और झिथराटोला की हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा 5. ग्राम हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला से स्कूल पहुंच मार्ग के मध्य नाला पर पुलिया निर्माण करवाया जायेगा। 6. नेशनल हाईवे क्र. 06 सड़क चिरचारी से जोब तक सड़क के मजबूतीकरण का कार्य करवाया जायेगा। 7. ग्राम भंडारीभरदा जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी । 8. नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ की घोषणा। 9. उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापुर उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल के कुशासन का करारा जवाब दिया जाएगा. समाज के सभी वर्गों में व्याप्त आक्रोश भानुप्रतापुर चुनाव में सामने आएगा. उन्होंने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को हराएगी. पार्टी ने सरल सहज प्रत्याशी को टिकट दिया है, इसका नतीजा अच्छा आएगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी भानुप्रतापुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है. बता दें कि भानुप्रतापुर चुनाव के लिए भरतीय जनता पार्टी केंद्रीय समिति ने पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. अरुण साव ने कहा कि बीजेपी पूरी गंभीरता से उपचुनाव लड़ेगी. जनता का आशीर्वाद बीजेपी को जरूर प्राप्त होगा. हमारे प्रत्याशी भारी मत से चुनाव जीतेंगे.. RSS प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस के दिए बयान को लेकर रमन सिंह ने कहा कि संघ को राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं होता. बल्कि ये भारत की अखंडता, एकता, धर्मांतरण जहां हिंदू धर्म विवादित हो रहा, टूट रहा, ऐसे मूल विषयों को जोड़ने का काम करते हैं. जैसे कांग्रेस तोड़ती है, फिर उसे जोड़ने का काम संघ करता है. उनके आने से समाज को नई दिशा मिली है. जिन लोगों ने धर्म को बचाने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया ऐसे लोगों को याद करके मोहन भागवत आए हैं. उनका महत्व 4 गुना बढ़ गया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि गुजरात की तरह छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी विधायकों की टिकट कटेगी। गुजरात मॉडल की तरह भाजपा में टिकट देने की चर्चा पर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि मैं तो शुरू से कह रहा हूं इन्हें टिकट नहीं मिलने वाला है। विधानसभा में भी यह बोल चुका हूं अब तो मीडिया में भी चर्चा है कि अधिकांश के टिकट कटेंगे, लेकिन मैं तो तब से इन लोगों को बोल रहा हूं कि आप लोगों को टिकट नहीं मिलने वाली है। इस दौरान ने सीएम ने कई मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने कहा कि मेडिकल शिक्षा को लेकर हमारी सरकार गंभीर है, हमने 10 लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोले हैं। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में बस बाकी है। इसके बाद हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की कोशिश होगी। भानूप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर सीएम ने अपने बयान पर कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम जीतने में सफल होंगे। सरकार के 4 साल के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे, लेकिन यह चुनाव है जीत हार मतदाता तय करते हैं। धर्मांतरण पर मामले में बोलते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जाति जन्म से होती है, इसे आप बदल नहीं सकते। प्रजातंत्र में धर्म चुनने का अधिकार है, लेकिन जबरन धर्मांतरण पर कानूनी सजा का प्रावधान है, हमने भी धर्मांतरण के कई मामलों पर कठोर कार्रवाई की है, आगे भी शिकायत आई तो कार्रवाई होगी।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय बाल लोक गायिका ओजस्वी आरु साहू ने मुंबई में जीई और गिव इंडिया द्वारा आयोजित बर्न ऑफ साइन प्रतियोगिता में विनर बनी। कोलकाता में ‘अरपा पैरी के धार’ प्रस्तुति दी थी। देश के टॉप 30 में आरू साहू ने जगह बनाई। आरू ने दो महीने पहले कोलकाता में एक आडिशन दिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ की राजगीत की प्रस्तुति दी थी और छत्तीसगढ़ के राजगीत को सुनकर वहां के ज्युरी मेम्बर्स भावुक हो गए थे और आरु की बहुत सराहना भी किए थे। आरू अपनी अथक प्रयास से और छत्तीसगढ़ के लोगों के आशीर्वाद से जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड और गिव इंडिया फाउंडेशन के तहत आयोजित बर्न ऑफ साइन प्रतियोगिता में जीत हासिल कर ली है। आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं अपनी संस्कृति को लेकर पूरे भारत में अंडर 30 में अपनी जगह बनाई है। जिससे छत्तीसगढ़ी संस्कृति गौरवान्वित हुई है। आरु साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट में छत्तीसगढ़ी में लिखा कि, जय हो छत्तीसगढ़ मईया, मैं हर दो महिना पहली कलकत्ता में एक ठन आडिशन देय रेहेंव जिहा हमर देश के अलग-अलग राज्य से अपन कला के प्रदर्शन करिन हावे। जेमे मैं हमर राजगीत अरपा पैरी के धार ल प्रस्तुत करे हंव हमर पारंपरिक वेशभूषा म। जेकर परिणाम कल मोला मिलिस जेमे देशभर में सिर्फ 30 झन ल चुने गिस जेमे मोरो नाम रिहिस अऊ जेकर अवार्ड आज मोला मुंबई म मिलिस। बधाई मोर छत्तीसगढ़ ल।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम बघेल से पूछा गया कि BJP छत्तीसगढ़ में भी गुजरात पैटर्न में टिकट वितरण करेगी. इस पर सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी के किसी नेता को टिकट नहीं मिलेगा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं कब से बोल रहा हूं. सभी नेता जबरदस्ती अपना नंबर बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. बिना मुद्दे को मुद्दा बनाकर आंदोलन करते हैं. बीजेपी के किसी नेता को टिकट नहीं मिलेगा. वहीं सीएम बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा पर कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी. बीजेपी इंतजार कर रही थी, लेकिन उन्होंने जारी कर दिया है. सीएम बघेल ने कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो जाएगी. यह चुनाव मतदाता तय करते हैं. बघेल ने कहा कि 4 साल की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच जाएंगे. भानु प्रतापपुर बचाने में सफल रहेंगे.
 

ग्राम घुमका में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा का किया अनावरण
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम घुमका में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनकी वीरता को नमन किया। अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी 16 अगस्त 1861 को लोधी क्षत्रीय वंश में जन्मी। अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी वर्तमान मध्य प्रदेश के सिवनी जिला मनकेहड़ी के जागीरदार श्री झुझार सिंह की पुत्री का विवाह रामगढ़ मण्डला के राजा विक्रमाजीत सिंह से हुआ। राजा विक्रमाजीत सिंह के निधन के समय उनके दोनों पुत्र अमर सिंह एवं शेर सिंह नाबालिक थे। अत: रानी ने राजकाज संभाला। राजकाज संभालते हुए 1857 के ऐतिहासिक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया तथा कई बार उन्हें परास्त किया। अंत में अंग्रेज कैप्टन वाडिगटन ने देश के गद्दारों के साथ मिलकर रानी को चारों ओर से घेर लिया, लेकिन रानी ने बंदी बनने के बजाए 20 मार्च 1858 को कटार से देशहित में आत्म बलिदान कर दिया और अमरता को प्राप्त हो गई।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में हुनरमंद महिलाओं की प्रतिभा को पंख मिल गए हैं। वे ऐसे क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और ऐसे उत्पादों के बारे में सोच रही हैं जो प्रचलित नहीं हैं लेकिन बाजार के दृष्टिकोण से उनमें बड़ी संभावनाएं हैं। वनबघेरा की जय बूढ़ा देव समूह की महिलाओं ने ऐसा ही नवाचार किया है। उन्होंने मछली का अचार बनाया है। सरिता मंडावी ने बताया कि उन्हें पंचायत के अधिकारियों ने कहा कि अचार तो सभी बनाते हैं कुछ नया बनाओ। हमने कहा कि आम के अलावा लहसुन आदि का भी अचार बनाते हैं। फिर हमने कहा कि लोग मछली के शौकीन रहते हैं। इसका अचार बनाकर देखते हैं। पनकाज प्रजाति की मछली का अचार बनाया और एक दिन गौठान मेला में उसे रखा। यह 5 हजार रुपये का बिका। फिर लगा कि इसमें तो बड़ी संभावना है। फिर उत्पादन आरम्भ किया। सरिता ने बताया कि एक किलो मछली अचार की कीमत 50 रुपये है। हमें ट्रेनिंग में बताया गया कि अलग सा उत्पाद बनाओ, हमने किया, हमें सफलता मिली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार आउट ऑफ बॉक्स आईडियाज को बढ़ावा दे रही है और मैनेजमेंट फण्डा अब ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों तक भी पहुंच रहे हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका पहुंचे है। यहां हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम घुमका से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम बेलगांव के माड़ीतराई गौठान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम बेलगांव में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम बेलगांव से शाम 4.35 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आपसी सहमति के दुष्चक्र में फंस गया है पेंशनरों का महंगाई राहत और मध्यप्रदेश में भाजपा – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के अलग अलग दलों के बीच आपसी खुन्नस में उलझ गया है मामला और खामियाजा दोनों राज्यों के लगभग 6 लाख पेन्शनर भुगत रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 1लाख पेन्शनर शामिल है।उक्त आरोप भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कही है। उन्होंने आगे बताया है कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 तथा 6वीं अनुसूची में दिए गए उपबन्धों की गलत व्याख्या कर दोनों राज्य की सरकारें पेंशनरों के साथ पिछले 21 सालों से छलावा करती आ रही हैं, राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों को अपने – अपने पेंशनरों को पेंशन देने के लिए 6वीं अनुसूची में दिए गए प्रावधानों के तहत दायित्वाधीन बनाती है । धारा 49 और 6वीं अनुसूची की पांचों कंडिकाओं तथा पांचवीं कंडिका की दोनों उपकंडिकाओं में कहीं भी नहीं लिखा है कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित मंहगाई राहत (डी आर) मध्यप्रदेश अथवा छत्तीसगढ़ सरकार अपने पेंशनरों को देने के लिए आपसी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद जारी करेगी। धारा 49 और 6वीं अनुसूची में दिये गए प्रावधान केवल इतना कहते हैं कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार पेंशन भुगतान का दायित्व अपनी जनसंख्या के अनुपात में उठाएंगे । 
दोनों राज्य सरकारों ने पेंशन शेयर को भी तय कर लिया है । जिसके अनुसार मध्यप्रदेश सरकार 76 फीसदी और छत्तीसगढ़ सरकार 24 फीसदी के अनुपात में शेयर करेंगे । धारा 49 में दिए गए प्रावधान अनुसार दोनों सरकारें वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर अर्थात 31 मार्च को अपने – अपने शेयर का समायोजन करेंगी। मगर दोनों सरकारें राज्य के पेंशनरों को मंहगाई राहत देने के लिए पिछले 22 साल से राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 और 6वीं अनुसूची में दिए गए प्रावधानों की गलत व्याख्या कर मनमानी कर रही है ।* वर्तमान में जहां केन्द्र सरकार अपने पेंशनर्स को 38 फीसदी मंहगाई राहत दे रही है वहीं मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार केवल 28 फीसदी मंहगाई राहत दे रही है । छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार के उपेक्षित रवैये से नाराज पेंशनरों ने अपने अपने राज्यों में आंदोलन भी किया परन्तु कानों में जूं तक नहीं रेंगी । सरकार को पता है कि पेंशनरों की नाराजगी, आंदोलन से उसके कामकाज पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है । 
सरकार तो चाहती ही है कि जितनी जल्दी जितने ज्यादा पेंशनर्स की संख्या कम होगी उसके लिए उतना ज्यादा फायदेमंद ही होगा । मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ के बाद अस्तित्व में आये राज्य उत्तरप्रदेश – उत्तराखंड और बिहार – झारखंड ने राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 और 6वीं अनुसूची को विलोपित कर दिया है तथा अपने – अपने राज्य के पेंशनरों की देनदारियों का निपटारा स्वतंत्र रूप से कर रहे हैं । जबकि 22 साल बाद भी मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ धारा 49 (6) को अपने पेंशनर्स की छाती में मूंग दलने की चक्की बनाये हुए हैं । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से पेंशनरो के महंगाई राहत की रकम पर बकौल राहुल गांधी डकैती छोड़कर तुरन्त केन्द्र के समान 38% प्रतिशत देने आदेश प्रसारित करने की मांग की है।