Browsing: रायपुर

  K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 63 करोड़ 61 लाख 21 हजार रूपए के। 22 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिनमें 46 करोड़ 88 लाख 39 हजार रूपए के 17 कार्यों का भूमिपूजन एवं 16 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 7 करोड़ 96 लाख 79 हजार रूपए के 3 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रूपए का एक कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग के अंतर्गत 6 करोड़ 11 लाख 3 हजार रूपए के कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव के अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख 55 हजार रूपए के 7 कार्य, कार्यपालन अभियंताा जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 2 करोड़ 67 लाख 25 हजार रूपए का 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 15 लाख रूपए का 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 14 करोड़ 4 लाख 59 हजार रूपए के 7 कार्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला राजनांदगांव के अंतर्गत 23 करोड़ 75 लाख रूपए के एक कार्य का भूमिपूजन किया।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़कों के गड्ढों की भराई एवं सड़कों के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण से पूरे प्रदेश में अब आवागमन काफी आसान हो गया है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित एवं 05 वर्ष से अधिक पुराने सड़कों के मरम्मत कार्य हेतु 327 कि.मी. लंबाई की कुल 96 सड़कों के लिये 55.39 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्राप्त स्वीकृति पश्चात विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के सभी विकासखण्डों में सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दिया गया है। अभी तक 21 सड़कों का नवीनीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष सभी ग्रामीण सड़कों के मरम्मत का कार्य जारी है। बिलासपुर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा बताया गया है कि शेष सभी सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्मित सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण होने से क्षेत्रवासी काफी खुश हैं और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के परियोजना मण्डल बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता श्री संजय शर्मा ने बताया है कि बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में 1258 कि.मी. लंबाई की कुल 352 सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के लिए लगभग 160 करोड़ रु. की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके तहत् सभी जिलों में मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया कि सभी ठेकेदारों को मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता से करने के निर्देश दिये गये है तथा ये कार्य मार्च 2023 के पूर्व अनिवार्यतः पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस जन संवाद कक्ष का उद्घाटन किया। पुलिस जन संवाद कक्ष के निर्माण होने से आम जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठकें यहां आयोजित की जा सकेंगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव परिसर में पुलिस जन संवाद केन्द्र भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें महत्वपूर्ण पर्वों के अवसर पर या कानून और व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर सभी समाज प्रमुखों को आमंत्रित कर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक एवं आपराधिक प्रकरणों में पुलिस को मिली सफलता के संबंध पत्रकारवार्ता की जा सकेगी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव नगरीय निकाय में बनाए गए कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया और कपूर का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने यहां सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री, हॉकी स्टिक खिलाड़ियों को वितरित की । साथ ही उन्होंने 5 महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित की। इस मौके पर खिलाड़ियों से बात कर मुख्यमंत्री ने उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए तन और मन से खेलने कहा। राज्य शासन द्वारा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कृष्ण कुंज विकसित करने की पहल की गई है। पर्यावरण को सहेजने, पेड़ों को बचाने और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृष्ण कुंज स्थापित किए जा रहे हैं । कृष्ण कुंज नगरीय क्षेत्रो में स्थापित किए जा रहे हैं, जहां बरगद ,पीपल,कदम,आम,इमली ,बेर ,जामुन ,गंगा बेर, शहतूत ,चिरौंजी, नीम, गूलर,पलाश ,अमरुद ,सीताफल, बेल जैसे अनेकों महत्व के पेड़ रोपण करने की कार्य योजना है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले में अवैध रूप से रेत, मुरूम और गिट्टी के खनन और अवैध परिवहन पर तेजी से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। समय-सीमा की सप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने अवैध खनन-परिवहन पर कड़ा रूख अपनाते हुए खनिज अधिकारी सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध खनन-परिवहन में लगे वाहनों और मशीनों की जप्ती कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा जाए। अधिकतम जुर्माने की कार्रवाई की जाए साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने लीज अवधि खत्म हो चुकी रेत खदानों का आकस्मिक निरीक्षण करने और ऐसी सभी खदानों से रेत खनन को पूरी तरह बंद कराने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और मैदानी स्तर तक अधिकारियों को उनका निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री आकाश छिकारा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजुद रहे। बैठक में कलेक्टर ने बेलदार सिवनी ग्राम पंचायत में मनरेगा मस्टर रोल में फर्जी नाम लिखकर मजदूरी भुगतान की शिकायत पर जांच कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंचायत सी.ई.ओं को दिए। उन्होंने आगंनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतिकरण के काम को तेजी से पूरा करने को कहा। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में नगरीय निकाय क्षेत्रों में अवैध कब्जों पर त्वरित जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण काम करने को कहा। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों तक नई सड़कें बनाने के लिए लंबित भू-अर्जन के प्रकरणों को भी तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। डॉ भुरे ने अभनपुर, तिल्दा, खरोरा, तुलसी और मंदिर हसौद में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखाओं के भवन बनाने के लिए उपयुक्त भूमि का चिन्हाकंन करने के निर्देश भी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने राम नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को एक सप्ताह के भीतर नव निर्मित भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस के बारे में भी सभी स्कूलों की जांच करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। डॉ भुरे ने अवैध प्लाटिंग पर भी तेजी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मनी लांड्रिंग और कोयला घोटाले के मामले में गिरफ्तार सुनील अग्रवाल ने जमानत याचिका लेकर आज कोर्ट में पेश होगा। वहीं आईएएस समीर विश्नोई और चार अन्य भी रिमांड के लिए पेश होंगे। इसी मामले में ईडी ने मंगलवार को बलरामपुर संयुक्त जिले के खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को गिरफ्तार किया। इसे भी पेश किया जाएगा। वहीं धमतरी के खनिज निरीक्षक खिलावन भूआर्य को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार बारीक को बुधवार को केवल सुनील अग्रवाल की जमानत याचिका दायर की जा रही है। दोपहर साढ़े बारह बजे विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया जाएगा। बारीक से पहले इन मामलों में आईएएस समीर विश्नोई की जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है। कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीकांत तिवारी 11 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी फिर से रिमांड पर लेने का आवेदन देगी। वहीं बचाव पक्ष के वकील जमानत पर रिहाई की कोशिश करेंगे। इसके लिए बारीक और खिलावन से हुई पूछताछ में कई सबूत इकट्ठे कर लिया है। ईडी ने धमतरी के खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से भी पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटा लिया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। उनके साथ बैठक में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से धान खरीदी की स्थिति जानी, उन्होंने बारदाने और भुगतान के संदर्भ में जानकारी पूछी- अधिकारियों ने बताया कि बारदाने का पर्याप्त प्रबंध है और भुगतान भी 48 घंटे के भीतर हुआ है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में कहा कि एक 80 साल के बुजुर्ग ने मुझे बताया कि उसे लाभ हुआ है। उसके चेहरे में जो संतोष था मुझे राहत मिली। देखिए ये कितनी महत्वपूर्ण योजना है। इसके लाभ का दायरा बढ़ना चाहिए। लोगों तक इसका लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें। जितना ध्यान देंगे, उतनी ही बेहतर स्थिति होगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को हुए भुगतान के विषय में भी उन्होंने पूछा- चिल्हाटी में जो प्रकरण आये थे, उस पर डीएफओ ने विस्तार से जानकारी दी। सुरगी में आए नमक के मामले पर मुख्यमंत्री ने पूछा -अधिकारी ने बताया कि 15 मिनट ट्रेस करने में लगा, उनका बेटा नमक ले जा चुका था। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी बातों को तुरंत क्लियर करें ताकि जनता को वस्तुस्थिति की जानकारी मिल पाए और भ्रम न रहे। मुख्यमंत्री ने सुरगी में सड़कों की स्थिति के बारे में उन्होंने पूछा- सड़क कब बनी, संधारण कब हुआ था, विस्तार से पूछा- इस पर पीडब्लूडी के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण सड़क बढ़िया होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र के बारे में पूछा- अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 15 प्रतिशत लक्ष्य बचा है। इसे मिशन मोड में पूरा कर रहे हैं। एक केमिकल फैक्ट्री से हो रहे नुकसान की शिकायत कल सुकुलदैहान में आई। मुख्यमंत्री ने इस बारे में वस्तुस्थिति पूछी-मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रीमेंट देख लें और यह देखें कि धान फसल जब लगी हो ऐसा न करें। वायलेशन पर कार्रवाई के निर्देश। शहरी स्वास्थ्य मिशन के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने एवरेज पूछा- अधिकारी ने बताया कि एवरेज फुट फॉल 88 है जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय के बारे में जानकारी ली और कहा स्ट्रीट लाइट भी बढ़िया होनी चाहिए। सुधार की स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग करें। अधिकारियों से पूछा गया-विद्युत विभाग में एक प्रकरण आया जिसमें मुआवजा माँगा गया। दुर्घटना हुई और मुआवजा नहीं मिल पाया। अधिकारी ने बताया कि उत्तराधिकार प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था। अब न्यायालय के विचाराधीन है। सचिव ने कहा कि इस तरह के मामले जिसमें अपंगता हुई है। उसकी रिपोर्ट दीजिये। इस संबंध में समीक्षा की जाएगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए सड़कों के जरूरी सुधार कार्य करने के निर्देश दिए है। प्रदेश के सभी नगरी निकायों की सड़कें जहां रिपेयर की जरूरत है, पाटहोल या पेच रिपेयर की आवश्यकता है वह कार्य शीघ्र किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक राशि आबंटन जारी कर दी गयी है। 
कलेक्टरों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को अपने क्षेत्र की सड़कों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। नगरीय प्रशासन एवं विकास  विभाग ने प्रदेश के सभी निकायों को अधोसंरचना मद के अंतर्गत राशि आबंटित की है। राज्य में 14 नगर पालिक निगमों को 70 करोड़ रूपए, 44 नगरपालिका परिषदो को 44 करोड़ और 112 नगर पंचायतों को 33 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि उनके क्षेत्र की अंतर्गत शीघ्र ही सड़कों को सुधारने के लिए दी गई है। 

K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में सीएम भूपेश बघेल के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला सहित 37 नेताओं को शामिल किया गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा के पास ग्राम पंचायत बरौदा में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता अभियान के प्रति जनजागरूकता के लिए किया गया।
 इस अवसर पर एन.एस.एस. की छात्राओं के उत्साहवर्धन करने के लिए जिला पंचायत की अध्यक्षा डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम.एल. पाण्डेय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य संध्या तिवारी, ग्राम पंचायत बरौदा की सरपंच दामिनी जागीरा सहित बरौदा हाई स्कूल का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं ग्राम पंचायत बरौदा के समस्त पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व-सहायता समूह, मितानिन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।