Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। उनके साथ बैठक में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से धान खरीदी की स्थिति जानी, उन्होंने बारदाने और भुगतान के संदर्भ में जानकारी पूछी- अधिकारियों ने बताया कि बारदाने का पर्याप्त प्रबंध है और भुगतान भी 48 घंटे के भीतर हुआ है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में कहा कि एक 80 साल के बुजुर्ग ने मुझे बताया कि उसे लाभ हुआ है। उसके चेहरे में जो संतोष था मुझे राहत मिली। देखिए ये कितनी महत्वपूर्ण योजना है। इसके लाभ का दायरा बढ़ना चाहिए। लोगों तक इसका लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें। जितना ध्यान देंगे, उतनी ही बेहतर स्थिति होगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को हुए भुगतान के विषय में भी उन्होंने पूछा- चिल्हाटी में जो प्रकरण आये थे, उस पर डीएफओ ने विस्तार से जानकारी दी। सुरगी में आए नमक के मामले पर मुख्यमंत्री ने पूछा -अधिकारी ने बताया कि 15 मिनट ट्रेस करने में लगा, उनका बेटा नमक ले जा चुका था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी बातों को तुरंत क्लियर करें ताकि जनता को वस्तुस्थिति की जानकारी मिल पाए और भ्रम न रहे। मुख्यमंत्री ने सुरगी में सड़कों की स्थिति के बारे में उन्होंने पूछा- सड़क कब बनी, संधारण कब हुआ था, विस्तार से पूछा- इस पर पीडब्लूडी के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण सड़क बढ़िया होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र के बारे में पूछा- अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 15 प्रतिशत लक्ष्य बचा है। इसे मिशन मोड में पूरा कर रहे हैं। एक केमिकल फैक्ट्री से हो रहे नुकसान की शिकायत कल सुकुलदैहान में आई। मुख्यमंत्री ने इस बारे में वस्तुस्थिति पूछी-मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रीमेंट देख लें और यह देखें कि धान फसल जब लगी हो ऐसा न करें। वायलेशन पर कार्रवाई के निर्देश। शहरी स्वास्थ्य मिशन के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने एवरेज पूछा- अधिकारी ने बताया कि एवरेज फुट फॉल 88 है जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय के बारे में जानकारी ली और कहा स्ट्रीट लाइट भी बढ़िया होनी चाहिए। सुधार की स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग करें। अधिकारियों से पूछा गया-विद्युत विभाग में एक प्रकरण आया जिसमें मुआवजा माँगा गया। दुर्घटना हुई और मुआवजा नहीं मिल पाया। अधिकारी ने बताया कि उत्तराधिकार प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था। अब न्यायालय के विचाराधीन है। सचिव ने कहा कि इस तरह के मामले जिसमें अपंगता हुई है। उसकी रिपोर्ट दीजिये। इस संबंध में समीक्षा की जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए सड़कों के जरूरी सुधार कार्य करने के निर्देश दिए है। प्रदेश के सभी नगरी निकायों की सड़कें जहां रिपेयर की जरूरत है, पाटहोल या पेच रिपेयर की आवश्यकता है वह कार्य शीघ्र किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक राशि आबंटन जारी कर दी गयी है।
कलेक्टरों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को अपने क्षेत्र की सड़कों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी निकायों को अधोसंरचना मद के अंतर्गत राशि आबंटित की है। राज्य में 14 नगर पालिक निगमों को 70 करोड़ रूपए, 44 नगरपालिका परिषदो को 44 करोड़ और 112 नगर पंचायतों को 33 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि उनके क्षेत्र की अंतर्गत शीघ्र ही सड़कों को सुधारने के लिए दी गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में सीएम भूपेश बघेल के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला सहित 37 नेताओं को शामिल किया गया है।


K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने राजधानी रायपुर स्थित विधानसभा के पास ग्राम पंचायत बरौदा में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता अभियान के प्रति जनजागरूकता के लिए किया गया।
इस अवसर पर एन.एस.एस. की छात्राओं के उत्साहवर्धन करने के लिए जिला पंचायत की अध्यक्षा डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम.एल. पाण्डेय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य संध्या तिवारी, ग्राम पंचायत बरौदा की सरपंच दामिनी जागीरा सहित बरौदा हाई स्कूल का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं ग्राम पंचायत बरौदा के समस्त पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व-सहायता समूह, मितानिन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राज्यपाल टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव विश्वरंग के समापन समारोह में हुई शामिल

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव ‘विश्वरंग 2022‘ के समापन समारोह में शामिल हुई। महोत्सव में राज्यपाल को टैगोर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कविता संग्रह ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा‘ और बाल कविता कोश, विज्ञान कथाकोश पुस्तक तथा वनमाली कथा पत्रिका के नए अंक भेंट किये।
राज्यपाल उइके ने विश्वरंग के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए विश्वरंग-2022 की पूरी टीम को साधुवाद दिया। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में (पूर्व विधानसभा परिसर) अपने विधानसभा सदस्य रहते हुए बिताए पलों का भी स्मरण किया।
राज्यपाल उइके ने कहा कि महोत्सव में पद्म पुरस्कार, साहित्य अकादमी विजेताओं सहित विश्व के कवि, लेखक, कलाकारों, कला, साहित्य के विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों का संगम हुआ है, जो निश्चित ही आधुनिक समाज को जीवन में साहित्य की प्रासंगिकता को समझाने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा। राज्यपाल उइके ने कहा कि आज डिजिटल दुनिया की चकाचौंध ने युवा पीढ़ी सहित्य से दूर किया है। उन्होंने कविगुरू रविंद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए कहा कि वे बहु आयामी प्रतिभा के धनी थे और गद्य, पद्य, संगीत, चित्रकला, नृत्य जैसी अनेक विद्याओं में पारंगत थे। हमारी सनातन संस्कृति और गुरूदेव की चिंतन धारा एक ही रही है। टैगोर की रचनाओं को पूरे विश्व में विभिन्न भाषाओं में पढ़ा गया है। यह प्रसन्नता का विषय है कि आज उनके नाम पर साहित्य और कला महोत्सव मनाने के लिए हम एकत्रित हुए हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि विश्व रंग में हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रोफसर और विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही है। इस वर्ष भी नीदरलैंड, रूस, फिजी़, श्रीलंका, कनाडा, उज्बेकिस्तान, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया जैसे 35 देशों के प्रतिनिधि विश्वरंग महोत्सव में शामिल हुए हैं।
राज्यपाल ने आगे कहा कि साहित्य किसी भी देश के जीवन, इतिहास, और संस्कृति का संपूर्ण भाग है। विश्व के विभिन्न देशों की एकजुटता और उसकी भावनाओं की एकरूपता में कला और साहित्य की बड़ी भूमिका है। भारतीय साहित्य ने हमेशा भाषाओं की विविधता का पालन -पोषण किया है। राज्यपाल उइके ने महोत्सव की प्रमुख भाषा के रूप में हिंदी को मिले सम्मान पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीकों में भाषा का प्रमुख स्थान है। हमारी सभ्यता ने हमेशा बौद्धिक स्वतंत्रता को अपनाया है और सांस्कृतिक बहुलवाद का उत्सव मनाया है। विश्वरंग हिन्दी और भारतीय भाषाओं का भव्य उत्सव है। विश्वरंग का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की संकल्पना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे लाखों युवाओं को मातृभाषा में शिक्षा मिल पाएगी। मेडिकल और तकनीकी जैसे विषयों की हिंदी में पढ़ाई प्रारंभ करने की पहल को भी उन्होंने सराहा।
राज्यपाल ने अपने राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और उनमें जागरूकता लाने के लिए आयोग की 50 प्रतिशत से अधिक सामग्रियां हिंदी में उपलब्ध कराने का कार्य उन्होंने किया था।
राज्यपाल उइके ने कहा कि विश्वरंग-2022 में जनजातीय विषयों के महत्व को देखते हुए, एक अनूठी पहल के रूप में, आदिवासी साहित्य एवं कला महोत्सव का आयोजन भी किया गया है। जिसमें आदिवासी कला प्रदर्शनी एवं फिल्म भी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का प्रकृति से गहरा रिश्ता है। आदिवासी कला कौशल, संस्कृति और ज्ञान को संरक्षित करने की दिशा में प्रयास आवश्यक है। हमारे समाज में वनवासी और आदिम जाति कितनी भी कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों रही हो उन्होंने अपनी कला और संस्कृति को बनाये रखा है।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वरंग में विश्व शांति एवं सद्भाव यात्रा, नेशनल पेंटिंग एक्जिबिशन, बाल साहित्य एवं कला महोत्सव, साहित्य, कला, संस्कृति और संगीत के विभिन्न सत्र बच्चों और युवाओं के लिए अनूठी सौगात रही है। साथ ही युवाओं को देखते हुए टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और उद्यमिता पर भी फोकस किया गया । उन्होंने कहा कि विश्वरंग समारोह के अंर्तगत महत्वपूर्ण सत्रों में विद्वतजनों की उपस्थिति से निश्चित रूप से इस आयोजन की सार्थकता बढ़ी है। भविष्य में, समाज में इसका व्यापक प्रभाव दिखाई देगा।
राज्यपाल उइके ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि नई पीढ़ी को कला संस्कृति और साहित्य के साथ ही मूल्यों की परंपराओं से अवगत कराने के लिए आप सभी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। आज इन सांस्कृतिक मूल्यों में निरंतर गिरावट आ रही है और परिवार की परिभाषा सीमित हो गई है। सरकार के साथ ही समाज का भी दायित्व है कि वो आने वाली पीढ़ी को कला और संस्कृति के बारें में सीख प्रदान करें।
राज्यपाल उइके ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि विश्वरंग से साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और भाषा में काम करने वाले रचनाकारों के बीच वैश्विक विमर्श शुरू होगा। डिजिटल क्रांति के दौर में सांस्कृतिक मूल्यों के स्थायित्व के लिए यह अति महत्वपूर्ण है। विश्वरंग के माध्यम से भारतीय पारंपरिक कला और संस्कृति का संरक्षण होगा। भारतीय संस्कृति के मूल्यों के प्रचार प्रसार के लिए यह उल्लेखनीय आयोजन है।
विश्वरंग के समापन कार्यक्रम को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर तथा स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वरंग के निदेशक संतोष चौबे, सभी सह निदेशक, सीवी रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति आर. पी. दुबे सहित वरिष्ठ साहित्यकार और कलाप्रेमी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मछुआ सम्मेलन में पहुंचे है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद भी उपस्थित है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को आज दमन में विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र बेस्ट इनलैंड स्टेट का पुरस्कार मिला। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने का यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम दुनेथा दमन में आयोजित किया गया । यह पुरस्कार प्रदेश की ओर से मत्स्य विभाग के संचालक एन एस नाग ने ग्रहण किया।अतिथियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य को ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट‘ अवार्ड सम्मान के रूप में 10 लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले के बगौद गांव के मत्स्य पालन फर्म भारत बाला एक्वाकल्चर को भी ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म‘ के रूप में दो लाख रूपए का पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर का एक साथ दो सम्मान मिलने पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के मत्स्य कृषकों एवं मछुआ समाज को विश्व मात्स्यिकी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ लैण्ड लॉक प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्य बीज उत्पादन एवं मत्स्य उत्पादन में देश में 6वें स्थान पर है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय राज्य के मत्स्य पालक कृषकों एवं मछुआरों को है। जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से छत्तीसगढ़ राज्य को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान दिलाया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाएं हैं, ताकि मत्स्य कारोबार से जुड़े लोगों के जीवन स्तर में एक सुखद बदलाव लाया जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य में मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिया है। मत्स्य पालन करने वाले कृषकों को अब सामान्य कृषकों के समान ही सहकारी समितियों से बिना ब्याज के सहजता से ऋण उपलब्ध होने लगा है। मत्स्य पालन कृषकों को रियायती दर पर विद्युत की भी सुविधा दी जा रही है। मत्स्य पालन करने वाले लोग सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आगे बढ़े, यही हमारी कोशिश है। छत्तीसगढ़ सरकार मत्स्य पालन कृषकों एवं मछुआरों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नयी मछलीपालन नीति तैयार की गई है। इसके जरिए मछुआरों को कई रियायतें दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है, ताकि वह और बेहतर ढंग से मछलीपालन कर सकें। राज्य में परंपरागत रूप से मछलीपालन के स्थान पर नई मत्स्यपालन तकनीक को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में मात्स्किीय महाविद्यालय शुरू किया है, ताकि हमारे युवा शिक्षा प्राप्त कर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने में अपना योगदान दे सकें और इसको अपनाकर आत्मनिर्भर बन सके।
मुख्यमंत्री ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को अवैध निर्माण के नियमितीकरण के कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा है कि इसका जनता के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें। मुख्यमंत्री ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को सीधा लाभ पहुँचाने के लिए यह कानून लाया गया है। इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। अवैध निर्माण के नियमितीकरण के लिए वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर कैंम्प लगाए जाएँ।
मुख्यमंत्री ने आज यहां पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कॉलोनी के लेआउट और मार्ग संरचना के अनुमोदन का काम समय सीमा में पूर्ण करें। अवैध कॉलोनाइजर पर सख़्त कार्यवाही करें। आवश्यकता होने पर एफ़आईआर दर्ज की जाए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, आवास एवं पर्यावरण, एनआरडीए के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए दूसरे रनवे के लिए राज्य सरकार भूमि आरक्षित करेगी। इसके लिए केंद्र से अनुमति हेतु प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रायपुर एयरपोर्ट के पास ऐरोसिटी विकास हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करें।
मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों को सड़क मरम्मत के लिए 147 करोड़ रुपए जारी करते हुए कहा कि कलेक्टरों को सड़क मरम्मत के लिए एजेंसी चयन के अधिकार होंगे। उन्होंने शहरों की ख़राब सड़कों की मरम्मत तत्काल करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कलेक्टर और निगम आयुक्त स्वयं सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन विभाग एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, डॉ. एस. भारतीदासन और अंकित आनंद, मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया सहित सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग सचिव प्रसन्ना आर. ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय एवं गवर्नमेंट फिजियोथेरेपी की संयुक्त बैठक ली. बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर ने चिकित्सालय में एल टू ट्रामा केयर सेंटर के प्रस्तावित निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिये. उन्होंने चिकित्सालय के जनरेटर कक्ष से लगे हुए रिक्त स्थान में रजिस्ट्रेशन काउंटर को शिफ्ट करके रजिस्ट्रेशन काउंटर शिफ्टिंग होने के उपरांत खाली हुए जगह पर इमरजेंसी मेडिसिन विभाग प्रारंभ करने के निर्देश दिये. टेंडर फाइनल होने के बाद हॉस्पिटल में मरीजों को प्रदान किये जा रहे भोजन को नये दर पर अतिशीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिये. हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ की कमी को देखते हुए शासन स्तर पर जब तक नयी भर्ती नहीं हो जाती तब तक वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए कहा. चिकित्सालय के उपकरणों के रखरखाव और मरम्मत कार्य पर विशेष ध्यान देने,पोस्टमार्टम रिपोर्ट अविलंब तैयार करने के लिए फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डाॅ. स्निग्धा जैन को निर्देशित किया. बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ” चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का इलाज सबसे महत्वपूर्ण कार्य है.इसलिए प्रत्येक कार्य की समय सीमा तय होनी चाहिए ताकि मरीजों को नयी सुविधा का लाभ अति शीघ्र मिल सके. इस अवसर पर डाॅ. डीपी लकड़ा, डाॅ. आशुतोष गुप्ता, डाॅ. स्मित श्रीवास्तव, डाॅ. के. के. साहू समेत चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।