Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी लगातार सरकार से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। नियमितीकरण की मांग को लेकर बीते दिनों कर्मचारियों ने आंदोलन भी किया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो पाई है। वहीं, विपक्ष ने कर्मचारियों का साथ देते हुए सरकार से नियमितीकरण किए जाने की बात कही है। इस मुद्दे पर एक बार फिर पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि चुनाव जीतने के लिए सरकार ने जितने वादे किए थे उनमें से अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। अनियमित कर्मचारी पिछले चार साल से नियमितीकरण का इंतजार करके थक चुके हैं और अब वे आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में लाखों कर्मचारी ऐसे हैं जो संविदा और नियमितीकरण की बाट जोह रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि भूपेश सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर मुहर लगा सकती है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। अंबागढ़ चौकी में सीएम भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। आरक्षण के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में जो आरक्षण संबंधी प्रावधान हैं वो सबको मिलेंगे। वहीं शिवनाथ नदी के संरक्षण पर एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मानना है कि नदी बारहमासी हो, इसके लिए उनके पुनर्जीवन पर काम हो रहा है। नदी का प्रवाह बना रहना चाहिए। नरवा योजना से तेजी से रिचार्ज हो रहा है। 
इकोसिस्टम पूरी तरह से ठीक होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनजातियों के लिए लाई गई योजनाओं से लोगों को संतोष मिला है। अब बिल्कुल छोटे कस्बों में भी बाइक शो रूम खुल गए। बाइक है तो सड़क चाहिए। अब सड़क का विरोध नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोगों का नजरिया बदला है। लोगों को रोजगार मिला है। दंतेवाड़ा में डैनेक्स की फैक्ट्री हैं 1500 लोग काम कर रहे हैं। कटेकल्याण में मुझे बताया गया कि महुवा लोग नेट में संकलित करती हैं। वो इंग्लैंड जाना चाहती हैं कि वहां के लोग इसका क्या करते हैं। उनका आत्मविश्वास का स्तर कितना बढ़िया है। लोग आत्मानंद स्कूल मांगते हैं। बैंक मांगते हैं। योजनाएं इतनी हैं कि डीबीटी से अलग अलग योजनाओं से पैसा आ जाता है और कई बार लोग चकित भी हो जाते हैं। इससे नक्सलवाद कमजोर हुआ है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। बैंक का लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर 99 लाख की धोखाधड़ी कर दिया। खमतराई पुलिस ने धारा 406,420 के तहत दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 21जुलाई 2021 के 11-00 से 16 नवंबर 2022 के मध्य धनलक्ष्मी नगर खमतराई निवासी अजय गुप्ता ने अजय सिंह, उसकी पत्नी एवं साथी वीरेंद्र चंद्रवंशी के नाम रजिस्टर्ड ट्रक का लोन बैक से सेटलमेंट कराने के नाम पर 10 ट्रक कुल कीमत 99 लाख रू को लेकर दूसरे के पास बिक्री कर अमानत मे ख्यानत एवं धोखाधड़ी की।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। पहले ईडी के बाद अब ईओडब्ल्यू ने दो माह पहले ही गठित सक्ती जिले में कार्रवाई की है।जिले के अड़भार पंचायत का तात्कालिक सीएमओ राजेश चंद्र त्रिवेदी को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। त्रिवेदी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। 2 करोड़ 34 लाख के घोटाले के चलते एफ आई आर हुई थी। पेंशन प्रकरण, नाली निर्माण समेत 16 बिन्दुओ पर जांच हुई थी। आरोपी सीएमओ वर्तमान में रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर पंचायत में सीएमओ के पद पर है पदस्थ हैं। यह कार्रवाई बिलासपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने की है। एक जांच का सामना कर रहे सीएमओ को फील्ड पोस्टिंग करने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। अंबागढ़ चौकी स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक चल रही है. बैठक में सीएम ने हाट बाजार की जानकारी ली गई, मौसमी बीमारी का उपचार करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शुगर के मरीज बढ़ने पर स्क्रीनिंग करने के निर्देश। पेयजल को लेकर आर्सेनिक की समस्या पर चर्चा। पानी में आयरन मिश्रण होने की जानकारी पर उसके समुचित उपचार हेतु आयरन रिमूवर मशीन लगाने के निर्देश। अधिकारियों को निर्देश-सुपोषण के मामले में व्यवहार परिवर्तन बहुत जरूरी है। काउंसिलिंग करें, सुपोषण वाटिकाएं बनाएं। डायबिटीज की बीमारी के केस हाट बाजार में ज्यादा आ रहे हैं। ये लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी अधिक है। गांव में तो लोग मेहनतकश होते हैं। इसके बारे में देखिए, पड़ताल कीजिये। आंगनबाड़ियों में पर्याप्त जगह है सुपोषण वाटिकाएं बनाएं, बच्चों को बताएं कि यह वाटिका उनके पोषण के लिए कितनी उपयोगी है। घर में भी बच्चों को अच्छा भोजन मिले, इसके लिए परिवार जनों की काउंसलिंग करें।पोषण के लिए अंडे का उत्पादन स्थानीय समूह ही करें, इससे पोषण भी मजबूत होगा और आय भी बढ़ेगी। 
मानपुर एसडीएम पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे पूछा गया कि कितने हॉस्टल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि 2, इस पर कहा गया कि हॉस्टल का इशु तो सबसे सेंसिटिव होता है,इसकी फ्रीक्वेंसी बढ़े।डीएफओ से पूछा गया कि कल भेंट-मुलाकात में संग्राहकों ने शिकायत की। डीएफओ ने बताया कि 2 मामलों में पूर्ण भुगतान हुआ है इसकी जांच की गई। शेष 2 मामलों में फड़मुशी की गलती पाई गई। इसे गंभीर शिकायत बताते हुए कहा गया कि इसमें पावती वाला कुछ सिस्टम करें और फीडबैक लें। इससे होगा ये कि भुगतान किसी तकनीकी कारण से नहीं आया हो तो पता चल जाएगा। कहा गया कि – सचिव भी अलर्ट रहें। जिन हितग्राहियों को किसी कारण से डीबीटी ट्रांसफर नहीं हुआ या कम हुआ है तो इसकी जानकारी लें और त्रुटि सुधार के लिए भेजें। इसके लिए मेकेनिज़्म बनाना होगा। हाथियों के मूवमेंट पर जानकारी ली गई, एसडीओ फारेस्ट ने बताया कि महाराष्ट्र से हाथी आ रहे हैं। एक ही झुंड है जिसमें 13 हाथी हैं। पहले नहीं थे अब सक्रिय हो गए हैं। हाथियों के मूवमेंट पर बारीक नजर रखने के निर्देश। अभी लोगों को इस बारे में जागरूक करें।जहां हाथी का प्रकोप अधिक है। वहां ट्रेकिंग ग्रुप बनाए गए हैं।ऐसा ही यहां भी हो। अधिकारियों ने बताया कि हाथी मित्र दल गठित किये गए हैं। छुरिया में दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत के निर्देश।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में संचालित होने वाले सवारी ऑटो वाहनों का कागजात एवं परमिट फिटनेस चेक किए जाने हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विगत 3 दिनों के भीतर 650 से अधिक उल्लंघन करता ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर चालान काटा गया। बता दें कि राजधानी रायपुर में सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई एवं पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक विगत 3 दिनों के भीतर 650 से अधिक ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई किया गए हैं। उक्त अभियान कार्यवाही में विशेष रूप से बिना परमिट एवं नो पार्किंग पर खड़ी होने वाले वाहनों वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। भेंट-मुलाकात के क्रम में आज ग्राम चिल्हाटी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोपहर का भोजन किसान श्री ईश्वरलाल रामा के घर में किया। घर पहुंचने पर श्री ईश्वरलाल और उनके परिवारवालों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके के साथ किया गया। मुख्यमंत्री को कांसे की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन परोसा गया। परोसे गए लाखड़ी भाजी, अमाड़ी का चटनी, कुम्हड़ा का भजिया, जिमी कांदा, गोभी भाजी, कोचई पत्ता का बखोरी और पपीता का बड़ा का मुख्यमंत्री ने बड़े सादगी के साथ ग्रहण किया। उन्होंने ईश्वर लाल के परिवार को स्नेह के साथ भोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के साथ संसदीय सचिव इंदरशाह मंडावी विधायक छन्नी चंदू साहू ने भी भोजन ग्रहण किया।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। भेंट-मुलाकात में विधानसभा खुज्जी के ग्राम -छुरिया पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की है. इस दौरान छात्रा तूलिका साहू और 12वीं के छात्र सार्थक साहू ने मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ी में पूछे गए सवालों का फ़र्राटेदार अंग्रेज़ी में जवाब दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चाहती है कि प्रदेश में कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी की वजह से अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी को ध्यान में रखकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल की शुरुआत की गयी है। वहीं हिंदी माध्यम में भी स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन शुरू किया गया है। इस पहल से छत्तीसगढ़ के बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। 1. छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। 2. मरकाकसा से जोब तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा। 3. उमरवाही और गेंदाटोला में सेक्टर स्तरीय महिला प्रशिक्षण भवन बनवाया जायेगा । 4. तेलिनबांधा और झिथराटोला की हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा 5. ग्राम हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला से स्कूल पहुंच मार्ग के मध्य नाला पर पुलिया निर्माण करवाया जायेगा। 6. नेशनल हाईवे क्र. 06 सड़क चिरचारी से जोब तक सड़क के मजबूतीकरण का कार्य करवाया जायेगा। 7. ग्राम भंडारीभरदा जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी । 8. नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ की घोषणा। 9. उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज यहां उनके सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में राज्य स्तरीय परियोजना समिति (मंत्री समूह) की बैठक हुई। बैठक में परियोजना समिति के सदस्य वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए। बैठक में राज्य शासन द्वारा जारी रिडेव्हलपमेंट पॉलिसी के तहत प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगम-मंडलों, कंपनी और बोर्ड के अधीन जर्जर शासकीय भवनों तथा खाली पड़े जमीनों के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग के संबंध में विस्तारपुर्वक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश के चिन्हांकित जमीनों तथा जर्जर भवनों का रिडेव्हलपमेंट एवं सुव्यवस्थित विकास के दौरान पुराने पेड़ों और ऐतिहासिक धरोहरों, भवनों को संरक्षित कर विकास किया जाए। बैठक में सबसे पहले 23 अगस्त 2022 को आयोजित बैठक की कार्रवाही विवरण पर चर्चा की गई। इसके बाद बीटीआई आवासीय परिसर शंकर नगर रायपुर की भूमि, रामानुजगंज जिला बलरामपुर स्थित पशु चिकित्सालय की भूमि , कटघोरा जिला कोरबा स्थित सिंचाई विभाग की भूमि के व्यवस्थित विकास के बारे में चर्चा की गई। साथ ही शांति नगर रायपुर के सुव्यवस्थित विकास और उपयोग के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में पूर्व अनुमोदित योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में भी मंत्री समूह ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। मंत्रियों ने कहा कि प्रारंभिक चरण में प्रदेश के इन चिन्हांकित जमीनों का व्यवस्थित विकास किया जाए। अलग-अलग विकल्पों के रूप में व्यावसायिक , आवासीय अथवा केवल व्यावसायिक या केवल आवासीय परियोजना तैयार किया जाए।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलिकॉप्टर से उतरते ही हेलीपैड पर ही कॉलेज की छत पर मौजूद छात्रों ने उत्साह के साथ लगायी आवाज, मुख्यमंत्री ने भी उसी जोश से हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। हेलीपैड पर पहुँचे जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और गमछा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। छुरिया हेलीपैड से भेंट-मुलाक़ात स्थल जाने वाले रास्ते में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सैकड़ों की संख्या में पहुँचे युवाओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। “भूपेश कका ज़िंदाबाद” के नारे लगाए। छुरिया में मुख्यमंत्री का जगह-जगह किया जा रहा स्वागत। किसी ने पहनाई खुमरी तो दूसरी ओर की जा रही फूलों की बारिश।